136135
शाहाबाद में हुआ मां बेटे के बीच विवाद
Shahbad, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मां बेटे के बीच विवाद हो गया जिसके चलते बेटे ने मां पर हमला कर दिया। बता दे कि यह घटना शाहाबाद के हुडा सेक्टर की है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर में ही छुपा दिया था लेकिन घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
167वें आयकर दिवस पर जयपुर में साइक्लोथॉन व वृक्षारोपण कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:167 वें आयकर दिवस 24 जुलाई को मनाया जाएगा. आयकर दिवस के उपलक्ष्य में आज साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सुमीत कुमार के निर्देश पर साइक्लोथॉन आयकर कार्यालय स्टैच्यू सर्किल जयपुर से रवाना होकर जवाहरलाल नेहरू मार्ग से होकर पुनः प्रारम्भिक स्थल पर पहुँची. प्रधान आयकर आयुक्त रितेश परमार ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम के दौरान ज्योति नगर और मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों में चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन, जयपुर के चयनित विद्यालयों में भी ऐसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी. इसके अतिरिक्त, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जाएगा. 21 जुलाई को ज्योति नगर और मालवीय नगर आयकर कॉलोनियों समेत विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.0
0
Report
खैरागढ़ अस्पताल: करोड़ों दवा खरीद के बाद भी मरीज दवाएँ नहीं पाते—विधायक की मांग जांच
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में दवा और चिकित्सा उपकरणों की खरीदी अब जिले में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के लिखित जवाब का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले को नियमित मद से 49 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से 13.25 करोड़ रुपये का बजट मिला। इसके बावजूद अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हो रहीं। विधायक ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की खरीदी के बावजूद जमीनी हकीकत सरकारी दावों से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि आखिर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी मरीजों को दवाओं के लिए भटकना क्यों पड़ रहा है। विधायक ने CMHO और BMO की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दवा एवं उपकरण खरीदी की पूरी प्रक्रिया, खर्च और गुणवत्ता की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधानसभा में मामला उठने के बाद अब पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की खरीदी और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यशोदा नीलांबर वर्मा, विधायक खैरागढ़0
0
Report
अलवर: तेज थार ने साइकिल सवार 14 वर्षीय छात्र को गंभीर घायल
Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार थार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्र गंभीर घायल Alwar जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डाबरी गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे 14 वर्षीय छात्र को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान उदय पुत्र हुक्म सिंह निवासी डाबरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उसे गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरजे-02 सीके-2680 नंबर की थार तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार बैठी। जानकारी के अनुसार थार चालक जावेद पुत्र निजामुद्दीन निवासी देसूला अपनी बहन को छोड़ने डाबरी जा रहा था。 बाइट:साथी छात्र सूचना पर गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दमोह पुलिस ने चोरी गयी साइकिल लौटाकर बुजुर्ग लक्ष्मी को नई साइकिल दी, उम्मीद बनी
Damoh, Madhya Pradesh:चोरी गई साइकिल की जगह नई साइकिल मिली तो खिल गया लक्ष्मी का चेहरा... पुलिस का मानवीय पक्ष आया सामने... एंकर/ अक्सर वर्दी वालों की आलोचना बुराइयाँ सुनने को मिलती है , अमूमन लोग पुलिस से खफ़ा रहते है, और ये भी सच है कि लाख कोशिशों के बाद भी समाज में अभी भी पुलिस को लेकर विचार ठीक नहीं बन पाए हैं, लेकिन दमोह की बुजुर्ग लक्ष्मी के लिए वर्दी मतलब फ़रिश्ते ही है, लक्ष्मी के साथ पुलिस ने कोई चमत्कार नहीं किया न ही उसकी कोई इतनी बड़ी मदद की उसकी जिंदगी महफूज की हो लेकिन एक छोटी सी मदद ने लक्ष्मी के जीवन में नया उजाला ला दिया है और ये वजह है साइकिल, जी हां साइकिल ये सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन बुजुर्ग महिला के लिए एक साइकिल शरीर में ऑक्सीजन की कीमत बराबर थी, लक्ष्मी की साइकिल चोर चुरा ले गए लेकिन पुलिस ने उसकी उम्मीदों को टूटने नहीं दिया और वर्दी वालों ने कुछ ऐसा किया जो हर तरफ तारीफ की वजह भी बन रहा है। दरअसल दमोह के मानस पाठ इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला लक्ष्मी की साइकिल चोरी हो गई, महिला इस चोरी की रिपोर्ट को लेकर पुलिस थाने पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन कई दिन बीतने के बाद जब साईकिल नहीं मिली तो बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर एसपी की जनसुनवाई में पहुंच गई। एसपी आनंद कलादगी ने बुजुर्ग की पीड़ा का एहसास किया उसके भाव को समझा जरूरत को जाना और फिर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि पुलिस महिला की साइकिल की तलाश तो करे ही साथ ही उसे नई साइकिल भी दिलाए। एसपी के निर्देश का पालन करते हुए प्रभारी थाना इंचार्ज नीतेश जैन ने समय नहीं लगाया, जैसी साइकिल चोरी हुई वैसी ही नई साइकिल थाने बुलाई गई और फिर बुजुर्ग लक्ष्मी को लेने थाने की गाड़ी उनके घर गई , चार पहिया वाहन में सवार लक्ष्मी कोतवाली पहुंची और फिर थाना इंचार्ज और दूसरे पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग को नई साइकिल दी, ये उपहार पाते ही महिला की आंख भर आई और खुशी के जो आंसू छलके वो कोई भी देखता तो उसकी भी आंखे भर आती। सवाल बहुत छोटी सी कीमत की साइकिल का नहीं है बल्कि लक्ष्मी की तीन बेटियों और एक मानसिक रूप से कमजोर बेटे के जीवन यापन का सहारा साइकिल ही है जिसका उपयोग कर वो फेरी लगाती है और जब साईकिल नहीं रही तो जैसे उसकी दुनिया ही ठहर गई और उसके सामने दो जून की रोटी के इंतजाम का जैसे पहिया ही थम गया। लेकिन पुलिस वालों की इस पहल ने उसकी उम्मीदों को टूटने नहीं दिया और अब नई साइकिल पर नई उम्मीदों को लेकर लक्ष्मी फिर संघर्ष करने तैयार हो चली है और लोग पुलिस वालों की इस अच्छी पहल का स्वागत कर रहे हैं। बाइट/ लक्ष्मी ( साइकिल मालिक दमोह) बाइट/ नीतेश जैन ( प्रभारी थाना कोतवाली दमोह)0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
अंबाला कैंट के कच्चे बाजार में दो पक्षों के बीच हमला, एक युवक घायल
Ambala, Haryana:देर रात अंबाला कैंट के कच्चा बाजार में दो पक्षों में खूब चली शराब की बोतलें और ईंटें । घटना के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी । परिजनों की माने तो लड़के को जानने वालों ने उनके लड़के को फोन करके बुलाया और फिर उसपर हमला कर दिया । आरोपियों के हमले में बोनी नाम का युवक बुरी तरह से घायल । जिनको इलाज के लिये अंबाला कैंट सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करवाई में जुट गई ।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट
Noida, Uttar Pradesh:ओवैसी के बयान पर भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट0
0
Report
देपालपुर के सरकारी स्कूलों में जर्जर भवन, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Indore, Madhya Pradesh:एंकर- प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है। लेकिन इंदौर जिले के देपालपुर विकासखंड के कुछ सरकारी स्कूलों की तस्वीरें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। यहां बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर और जीर्ण-शीर्ण भवनों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। वीओ 01 - पहली तस्वीर इंदौर जिले के देपालपुर विकासखंड के गंगाजल खेड़ी गांव के शासकीय स्कूल की है यहाँ शिक्षक भी हे समय पर स्कूल भी खुलता हे बच्चों को शिक्षकों द्वारा अपनी जिम्मेदारी से बच्चों को पढ़ाया भी जाता हे । लेकिन यहां कक्षा की छत से कई जगह प्लास्टर उखड़ चुका है और लगातार पपड़ियां गिर रही हैं। उसी भवन में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के बीआरसी ने स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए गए कि इस कक्ष में बच्चों को नहीं बैठाया जाए और आवश्यकता पड़ने पर पंचायत भवन के हॉल में कक्षाएं संचालित की जाएं। लेकिन न सिर्फ एक कक्ष ऐसे अलग अलग कक्ष में भी क्लास रूम की छतों के यही हाल है वहीं डायनिंग हाल जहा बच्चों को भोजन कराया जाता है वहां की छत ओर दीवार के भी यही खस्ता हाल हे हालांकि शिक्षिका ने बताया कि भवन के इस खस्ता हाल की जानकारी हम पहले से हमारे विभाग में उच्च अधिकारियों को लिखित में दे चुके हे Wt - गंगाजल खेड़ी स्कूल से वीओ 02 - अब जरा दूसरे गांव याने देपालपुर विकासखंड के ही नौगांवां सर्फ गांव के शासकीय स्कूल की तस्वीर भी देखिए। यहां भी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ बच्चों को पढ़ा रहे हैं, लेकिन जिस भवन में पढ़ाई हो रही है उसकी हालत बेहद खराब है। स्कूल की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं, कई जगह प्लास्टर झड़ रहा है और भवन की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। ऐसे में हर दिन बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। यहां के शिक्षक की माने तो वे भी पहले ही संबंधित अधिकारियों को स्कूल भवनों की बदहाल स्थिति से लिखित में अवगत कराया चुके है, लेकिन अब तक मरम्मत या नए भवन के निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। Wt - नौगावां सर्फ स्कूल से वीओ 03 - वहीं इन्हीं सवालों को लेकर हमारी टीम जिले के जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची जहां अधिकारी ने बिना कैमरे के सामने आए यह कहते हुए इतिश्री कर ली कि मैं अभी पद पर नया आया हूं मुझे जानकारी नहीं है आप मुझे स्कूलों के नाम बता दीजिए मैं एक दो दिन में जानकारी जुटा लूंगा उसके बाद ही कुछ भी बोल पाऊंगा वीओ 04 - वहीं फिर इसी सवाल को लेकर हमारी टीम इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के पास पहुंची जहा उन्होंने बताया कि हमारे जो इंजीनियर हे उन्हें अपने अपने क्षेत्र के स्कूलों की जिम्मेदारी दी गई हे कि वहां के स्कूलों की प्रॉपर मरम्मत हो ओर साथ ही कोई स्कूल जर्जर हे तो वहां कक्षा ना लगे यह भी निर्देश दिए गए हैं सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही है, लेकिन देपालपुर के इन सरकारी स्कूलों की तस्वीरें बताती हैं कि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में अभी भी काफी काम किया जाना बाकी है। सवाल यह है कि आखिर इन जर्जर भवनों की सुध जिम्मेदार कब लेंगे? संवाददाता – यत्नेश सेन, जी मीडिया, इंदौर0
0
Report
गाजियाबाद वेव सिटी में ऑटो चालक की आत्महत्या, घरेलू कलह के चलते शक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक ऑटो चालक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद बख्श के रूप में हुई है. वह मूल रूप से फर्रुखाबाद/कन्नौज का रहने वाला था और ग्राम बम्हेटा में किराये के मकान में परिवार के साथ रहकर ऑटो चलाकर जीविका चलाता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अली मोहम्मद का पिछले दो दिनों से पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था. परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लगातार कहासुनी हो रही थी. रविवार सुबह डासना स्थित IMS के पास कब्रिस्तान में एक पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. घटनास्थल के पास ही मृतक का ऑटो भी खड़ा मिला, जिससे उसकी पहचान करने में आसानी हुई. सूचना पर वेव सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मौके से साक्ष्य एकत्र कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
संकरी गलियों में आग, फतेहपुर बेरी गोदाम में कूलिंग जारी
New Delhi, Delhi:दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना इलाके के स्वरूप कॉलोनी में रविवार सुबह अचानक एक इवेंट मैनेजमेंट के सामान से भरे गोदाम में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को सुबह करीब 6:42–6:43 बजे दी, जिसके बाद मौके पर 15 दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। मौके पर दिल्ली पुलिस और कैट एम्बुलेंस भी पहुंची। संकरी और पतली गलियों के कारण दमकल कर्मियों को राहत एवं बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें कूलिंग ऑपरेशन में जुटी हैं ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
बांसवाड़ा में महिलाओं ने धाड़ निकाली, आदिवासी संस्कृति में बारिश की मांग
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र में अच्छी वर्षा ,किसानों की खुशहाली और भरपूर फसल की कामना को लेकर आनंदपुरी उपखंड के टामटिया गांव में आदिवासी समाज की महिलाओं ने सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुरुषों का वेश धारण कर धाड़ निकाली। सफेद पारंपरिक वेशभूषा, सिर पर साफा, हाथों में पारंपरिक हथियार और इंद्रदेव को समर्पित लोकगीतों के साथ निकली इस अनूठी धाड़ ने पूरे क्षेत्र को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया। धाड़ की शुरुआत टामटिया स्थित माला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। महिलाओं ने इंद्रदेव से समय पर अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि और खेतों में लहलहाती फसलों की प्रार्थना की। इसके बाद धाड़ पैदल छाजा गांव पहुंची, जहां मुख्य चौराहे पर महिलाओं ने पारंपरिक गेर और आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अनूठी परंपरा के साक्षी बने। माताजी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। गेर और पारंपरिक आदिवासी नृत्य.... धाड़ कांग्लिया गांव पहुंची, जहां महिलाओं ने सामूहिक गैर और पारंपरिक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पूरे मार्ग में इंद्रदेव की स्तुति में लोकगीत गूंजते रहे तथा ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ धाड़ का स्वागत किया। यात्रा का समापन पुनः टामटिया स्थित माला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और गेर नृत्य के साथ हुआ। पुरुष मार्ग में नहीं आते... आदिवासी समाज में यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। लोकमान्यता है कि जब क्षेत्र में वर्षा कम होती है या मानसून के आगमन में विलंब होता है, तब महिलाएं पुरुषों का वेश धारण कर धाड़ निकालती हैं। इस दौरान पुरुष परंपरा का सम्मान करते हुए महिलाओं के सामने नहीं आते और उनके मार्ग से हट जाते हैं। समाज का विश्वास है कि इस विशेष अनुष्ठान से इंद्रदेव प्रसन्न होकर क्षेत्र में अच्छी वर्षा करते हैं वीओ - धाड0
0
Report
मथुरा ईदगाह पर कब्जा रोकने को AIMIM का जोर, अखिलेश की चुप्पी पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:मथुरा में कारसेवा के ऐलान के बाद AIMIM का ऐलान, किसी भी हाल में नहीं होने देंगे कब्जा मथुराカーसेवा के ऐलान के बाद अखिलेश यादव की चुप्पी पर AIMIM ने किया पलटवार अखिलेश यादव मुस्लिमों का साथ दे या न दें, AIMIM किसी भी हाल में ईदगाह में नहीं होने देगी कब्जा: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM मथुरा की ईद गाह में किसी भी हाल में दोबारा कब्जा नहीं होने देंगे: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM क्या अखिलेश यादव इस हैसियत में नहीं है कि मथुरा ईदगाह पर कुछ बोल सकें: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM ईदगाह में कब्जा करने की तैयारी चल रही है और सपा खामोश है: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM न सिर्फ मथुरा बल्कि जौहर यूनिवर्सिटी मामले में भी अखिलेश चुप है: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM अखिलेश यादव की खामोशी प्रदेश के 25 प्रतिशत मुस्लिमों की पीठ में छूरा घोपने जैसी बात है: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM जौहर यूनिवर्सिटी में बुलडोजर चला तो AIMIM कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में करेंगे: इसरार अहमद, पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM0
0
Report
Advertisement
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता अंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Jaipur, Rajasthan:सांवर अजमेर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की खुदकशी 19 वर्षीय अंजू ने पंखे पर लगाया फांसी का फंदा फिलहाल आत्महत्या के कारणों का नहीं खुलासा पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा पीहर पक्ष को0
0
Report
दरभंगा एम्स की 183 एकड़ जमीन पर मिट्टीकरण शुरू, मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य
Darbhanga, Bihar:दरभंगा एम्स की 183 एकड़ जमीन पर 184 करोड़ की लागत से मिट्टी करण कार्य शुरू किया गया है। 183 एकड़ जमीन में ग्राउंड लेवल से 5 मीटर ऊपर तक मिट्टी समतलीकरण किया जाएगा। मार्च 27 तक मिट्टीकरण पूरी करने की अंतिम तिथि है। तीन अलग-अलग कंपनियों को यह कार्य सौंपा गया है। एम्स जमीन स्थल पर मिट्टी करण की शुरू होने की सूचना संजय झा ने भी दी थी। दरभंगा जिले के DM कौशल कुमार ने मिट्टी करण के शुरू होने की जानकारी देते हुए कहा कि मार्च 27 तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा, बरसात में कुछ समस्या आ सकती है, लेकिन समय पर पूरा करना लक्ष्य है। नदी और बड़े नालों से गाद और मिट्टी निकालकर मिट्टीकरण किया जाएगा; 25 किलोमीटर के भीतर बागमती नदी की उपधारा खिरोई और ललबखियां भी है जहाँ से उड़ाही होगी। 2015 में केंद्र सरकार द्वारा दरभंगा एम्स निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 नवंबर 2024 को रखी। इसके बाद मुख्य द्वार और प्रोडक्शन वॉल निर्माण पूरा हो गया है; दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए आरम्भ में 1264 करोड़ की स्वीकृत राशि अब 1196 करोड़ हो गई है। एम्स निर्माण पूरा होने पर उत्तर बिहार के लोगों को 750 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सुविधा मिलेगी; 125 MBBS सीटें और 60 नर्सिंग सीटों के स्टूडेंट का नामांकन होगा।0
0
Report
सर्वदलीय बैठक में नेता पहुंचे: राजनाथ सिंह, नड्डा समेत कई नेता मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:सर्वदलीय बैठक शुरूराजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, किरण रिजूजु, अर्जुन राम मेघवाल, संजय झा पहुंचे सुप्रिया सुले, राजकुमार सांगवान पहुंचे महुआ मांझी, जयराम रमेश भी पहुंचे0
0
Report
Advertisement
