136119
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय में चल रहे एडमिशनस को लेकर की प्रेसवार्ता
Thanesar, Haryana:हरियाणा में इस समय यूनिवर्सिटी और कॉलेज में दाखिलों का दौर है और लगातार छात्र-छात्राएं फॉर्म भर रहे हैं कि उनके अच्छे से अच्छे विश्वविद्यालय और कॉलेज में दाखिला हो और मनचाहे कोर्स में उनका नंबर भी पड़े। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और 2024-2025 के दाखिला सत्र शुरू हो चुके हैं और एडमिशन लेने के लिए 15 जून और 17 जून दाखिलों के अंतिम तिथि रहेगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मथुरा-फिरोजाबाद जा रही बस, अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज की अनुबंधित बस, दो की मौत, 9 घायल
Mathura, Uttar Pradesh:रोडवेज की अनुबंधित बस पलटी, 2 की मौत, दर्जनभर से अधिक घायल मथुरा से फिरोजाबाद जा रही रोडवेज की एक अनुबंधित बस सोमवार दोपहर हाईवे पर महुअन गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रोडवेज की अनुबंधित बस मथुरा से यात्रियों को लेकर फिरोजाबाद जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे फरह क्षेत्र में महुअन टोल प्लाजा के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे के समय बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और टोल कर्मी मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में चंचल निवासी नगला छीद्दी, सौंख की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।0
0
Report
झटपट कार्रवाई: JDA ने सेक्टर रोड से अवैध निर्माण हटाकर मस्जिद ध्वस्त, बड़ा संदेश फैलाया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर विकास प्राधिकरण ने सेक्टर रोडो को चौड़ा करने की कार्रवाई करते हुए आज स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया कि रोड के बीच में नहीं आने दिया जाएगा कोई भी रोड़ा,,,, राजधानी के बीचों बीच नंदपुरी पुलिया से लेकर जगतपुरा तक तकरीबन डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सेक्टर रोड को चौड़ा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने 15 दिन पहले बुलडोजर कार्रवाई की थी,,, 133 लोगों को अवैध निर्माण का नोटिस दिया गया और नोटिस का संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर जयपुर विकास प्राधिकरण ने पिछली 22 मई को बुलडोजर कार्रवाई की,,, लेकिन 133 भूखंडों के बीच में पांच धार्मिक स्थल बने हुए थे जो कि जेडीए के लिए बुलडोजर कार्रवाई के बीच बड़ी चुनौती बन गए,,, लेकिन जयपुर विकास प्राधिकरण के डीआईजी आनंद शर्मा ने स्थानीय लोगों से व धार्मिक स्थल से जुड़ी लोगों से समझाइस की और जेडीए के सेक्टर रोड में आ रहे अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा और समझाइस का पूर्ण नतीजा रहा कि कुछ लोगों ने अवैध निर्माण हटा लिए तो कुछ ने JDA को हटाने की स्वीकृति दे दी,,, लेकिन दो समुदायों से जुड़े धार्मिक स्थल होने के कारण जयपुर विकास प्राधिकार ने बड़ा एहतियात बर्तते हुए आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया,,, इस सेक्टर रोड के बीच में आने वाले मंदिर मस्जिद मजार भोमिया जी का चबूतरा और सत्संग भवन को विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया,,,, हालांकि इस सेक्टर रोड के बीच में बनी मस्जिद इस पूरी कार्रवाई का केंद्र बिंदु रही,,, अधिकारियों को धार्मिक भावना आहत होने का डर बना हुआ था जिसके चलते सैकड़ो की तादाद में पुलिस जाता मौके पर तैनात किया गया,,,, तकरीबन चार आईपीएस अधिकारी 7 एडिशनल एसपी एक दर्जन से ज्यादा पुलिस इंस्पेक्टर व तकरीबन 300 से ज्यादा पुलिस के जवान मौके पर तैनात किए गए,,, कार्रवाई को अंजाम दिया गया,,, जेडीए ने तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा बुलडोजर एलएनटी मशीन और तकरीबन एक दर्जन डंपरों की सहायता से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया वह ध्वस्तीकरण के बाद गिरने वाले मलबे को भी तुरंत डंपरों की सहायता से भरकर दूसरी जगह शिफ्ट करवाया,, हालांकि पूरी कार्रवाई का केंद्र बिंदु रही मस्जिद को जेडीए की चार घंटे की कार्रवाई में पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया,,, विकास प्राधिकरण ने पहले बुलडोजर की सहायता से एक तरफ से मस्जिद की दीवार को गिराया और फिर पंचर करके पूरी तरह जमीदोज कर दिया गया,,, ऐसे में उच्च अधिकारियों के स्तर पर हुई बैठक वह समझाइए इसके बाद सेक्टर रोड से अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई पूरी तरह शांतिप्रद रही और जेडीए ने एक बड़ा मैसेज भी आम जनता के बीच दे दिया कि जेडीए के रोड के बीच में आने वाले किसी भी रोड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,,, हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर कोई अभद्र पोस्टर वायरल ना हो इसको ध्यान में रखते हुए 12 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने की भी आदेश जारी कर दिए गए क्षेत्र को पूर्ति सील बंद किया गया,,0
0
Report
उत्तराखंड में SIR कार्यक्रम के तहत धामी को गणना फॉर्म सौंपे गए बड़े कदम
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड | राज्य में 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न' (SIR) प्रोग्राम के तहत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा।0
0
Report
Advertisement
हापुड - उद्योगपति के घर डकैती का मामला, पूर्ण जेवरात व 24 लाख बरामद 5 गिरफ्तार, 2 घायल।
Gulaothi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस को बदमाशों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीती एक जून को गिरधारीपुर कॉलोनी में रहने वाले उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर में हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और करोड़ो की लूटपाट की थी। हापुड़ पुलिस ने इस सनसनीखेज डकैती कांड का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरी घटना का ताना-बाना बेहद शातिर तरीके से बुना गया था। पीड़ित परिवार के घर पर चिनाई का काम करने वाले सतपाल नाम के व्यक्ति के बेटे टिंकू ने घर की रेकी की थी और सारी जानकारी अपने दोस्त विक्की को दी। विक्की सीतापुर में तैनात एक निलंबित सिपाही है, जो पहले नकली मुद्रा मामले में जेल जा चुका था। जेल में ही उसकी मुलाकात साहिबे आलम और गुड्डू नाम के अपराधियों से हुई थी, जिसके बाद साहिबे आलम ने अपने अन्य साथियों को इस गैंग में शामिल कर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों के पास से जेवरात की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है। साथ ही लूट की रकम से 24 लाख नगद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के चौबीस लाख रुपये नकद, एक आईफोन सोलह प्लस, डकैती में इस्तेमाल और चोरी की मोटरसाइकिलें, चार अवैध तमंचे तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा पीड़ित के घर से लूटे गए सोने के कंगन, चूड़ियां, हार और चांदी के सिक्के भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने घटना में शामिल फरार चल रहे दो अन्य बदमाशों पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है और सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम को भी पच्चीस हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है।0
0
Report
मानसून दस्तक से पहले कोटा में जनगणना और स्वच्छता पर अहम बैठक
Kota, Rajasthan:15 जून से राजस्थान में मानसून की दस्तक शुरू हो जाएगी, साथी पूरे प्रदेश में घर-घर जनगणना का कार्य करवाया जा रहा है, कुछ दिन पहले स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कोटा पहुंची थी, मानसून सत्र कोटा शहर में चल रहे जनगणना अभियान व शहर की स्वच्छता को लेकर कोटा नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा से खास बातचीत की.0
0
Report
पुष्कर के पास तेज हादसे में एक की मौत, दो घायल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के निकट पुष्कर होकरा पुलिया पर दोपहर हुए बड़े सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए... तेल टैंकर और ट्रेलर में हुई आमने सामने की सीधी भिड़ंत में दोनों वाहन चकनाचूर हो गए.. दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि टकराकर दोनों वाहन पलट गए और एक दूसरे में उलझ कर कबाड़ में तब्दील हो गए ...तेज गति के कारण माने जा रहे इस हादसे के बाद दोनों वाहनों में फंसे लोगों को निकलने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी.. ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस स्टाफ ने बड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों को बाहर निकाला गया.. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हुई है जबकि ट्रेलर सवार हाकिम और सुभान का अस्पताल में उपचार जारी है0
0
Report
Advertisement
जालौन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ बुलडोजर से पुष्प वर्षाकर स्वागत,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ बुलडोजर से पुष्प वर्षाकर स्वागत, अखिलेश के बयान दिया जबाब प्लेस-जालौन यूपी डेट-07-06-2026 एंकर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को जालौन के कोंच पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के कई आरोपों पर भी जवाब दिया। राम मंदिर चढ़ावा विवाद, पंचायत चुनाव और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। पंकज चौधरी ने कहा कि वह स्वयं को आज भी एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं और उनकी हर चुनावी जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर कहा कि चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का कार्य है। वहीं राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि हर बात का जवाब देना उचित नहीं है। नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच समिति गठित कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
STF-Darjeeling ने जहांगीर खान नेपाल सीमा के पास गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) - डायमंड हार्बर PD के तहत फाल्टा PS के कई मामलों में वांछित जहांगीर खान को आज दोपहर करीब 2:30 बजे STF और दार्जिलिंग पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी में खारीबारी PS के तहत पानीटंकी बाजार से गिरफ्तार किया। उसे कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा。0
0
Report
नोएडा जिला अस्पताल में थर्मल कैमरा स्क्रीनिंग शुरू, मुफ्त शुरुआती कैंसर पहचान
Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगरवासियों को बड़ी सौगात, जिला अस्पताल में शुरू होगी थर्मल कैमरा स्क्रीनिंग गौतमबुद्ध नगर के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी और राहतभरी सौगात मिलने जा रही है। नोएडा के जिला अस्पताल में इसी सप्ताह से थर्मल कैमरा स्क्रीनिंग सुविधा शुरू की जाएगी। इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही पहचान संभव हो सकेगी, जिससे मरीजों के उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाएगी। थर्मल कैमरा स्क्रीनिंग एक सुरक्षित और आधुनिक जांच पद्धति है, जिसमें शरीर के तापमान में होने वाले सूक्ष्म बदलावों का विश्लेषण किया जाता है। खास बात यह है कि इस जांच में किसी प्रकार के रेडिएशन का उपयोग नहीं होता, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती है। महिलाओं के लिए यह सुविधा विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी, क्योंकि ब्रेस्ट कैंसर की समय रहते पहचान होने पर इलाज अधिक प्रभावी हो जाता है। यह पहल मुंबई की एक प्रतिष्ठित फाउंडेशन और नोएडा जिला अस्पताल के संयुक्त प्रयास से शुरू की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिले के नागरिकों को यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय रहते जांच के लिए प्रेरित करना है। सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा के अनुसार, थर्मल कैमरा स्क्रीनिंग से मरीजों को सुरक्षित, आसान और मुफ्त जांच सुविधा मिलेगी, जिससे जिले में कैंसर की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम को नई मजबूती मिलेगी。0
0
Report
Advertisement
11 जून को पटना में बड़ी बैठक: रेलवे और एअरपोर्ट विभाग के अधिकारी जुटेंगे
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 11 जून को पटना में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है जिस बैठक में रेलवे के पदाधिकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े अधिकारी डीजीपी और ssb के अधिकारी शामिल होंगे. बैठक का उद्देश्य बिहार में लागू मध्य निषेध को और मजबूती से आगे बढ़ाने की रणनीति से जुड़ा होगा. वहीं दूसरी तरफ मुकेश साहनी के कर्नाटक में पार्टी लॉन्च करने पर प्रतिक्रिया देते हुए मदन साहनी ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होता है वहां मुकेश साहनी अपनी पार्टी लेकर पहुंच जाते हैं लेकिन रिजल्ट सबके सामने है. स्थानांतरण और पदस्थापना में विशेष पारदर्शिता बरतने के लिए मंत्री मदन साहनी ने कहा कि कई पैरामीटर में काम किया जा रहे हैं और हमेशा की तरह बिहार में स्थानांतरण में स्थापना में किसी तरह का कोई अनियमित तन नहीं बर्ता जाएगा। मंत्री मदन सहनी से बातचीत की Zee बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने0
0
Report
पीलीभीत: प्रिंसिपल जाहिदा खातून पर हिंदू छात्राओं के साथ भेदभाव के आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में सरकारी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल जाहिदा खातून पर हिंदू छात्राओं के साथ धार्मिक भेदभाव के आरोप लगे हैं. DM ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
लखनऊ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी मामा गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊनाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया गया बंथरा पुलिस ने नरायणपुर तिराहा से की गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
अलका गुर्जर के राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर समर्थकों में जश्न; महिलाएं गीत-ढोल पर नृत्य
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार अलका गुर्जर के नामांकन के बाद उनके आवास पर खुशी का माहौल देखने को मिला। गुर्जर समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं उन्हें बधाई देने पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, ढोल की थाप पर नृत्य किया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। महिलाओं ने अलका गुर्जर को समाज और महिलाओं का गौरव बताते हुए कहा कि उनका राज्यसभा पहुंचना पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। अलका गुर्जर ने भी सभी का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और कार्यकर्ताओं के विश्वास का परिणाम है।0
0
Report
पलवल पुलिस ने जिम मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
Palwal, Haryana:पलवल पुलिस ने जिम में हुई तोड़फोड़ और कथित फायरिंग मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, जिसमें शिकायतकर्ता ही पूरे घटनाक्रम का मुख्य साजिशकर्ता निकला। पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल, एक देशी कट्टा तथा वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना गदपुरी क्षेत्र के अंतर्गत धतीर गांव स्थित “श्रीराम फिटनेस जोन” जिम में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश किया। दिनांक 6 जून 2026 को धतीर निवासी शेखर द्वारा पुलिस चौकी धतीर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने सुबह करीब 5 बजे उसके जिम में घुसकर उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिम के शीशे तोड़े तथा बाहर खड़ी आई-20 कार को क्षतिग्रस्त किया। शिकायत के आधार पर थाना गदपुरी में FIR दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी। जांच के दौरान थाना गदपुरी पुलिस एवं सीआईए पलवल की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल से खाली खोल तथा चली हुई गोलियों के साक्ष्य एकत्र किए गए। लेकिन गहन जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि आरोपियों द्वारा जिम में तोड़फोड़ की गई थी, परंतु मौके पर किसी प्रकार की फायरिंग नहीं की गई थी। घटना के समय भीड़ एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता शेखर ने विरोधी पक्ष को हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में फंसाने के उद्देश्य से स्वयं ही फायरिंग की और झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता शेखर को दो अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त आरोपी रिंकू को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, अन्य आरोपी संदीप और महेश को 7 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया, जिसके दौरान वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई। इस मामले में FIR नंबर 199 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच के उपरांत कुछ धाराओं में संशोधन किया गया है। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ FIR नंबर 201 दर्ज कर आर्म्स एक्ट एवं पुलिस को गुमराह करने तथा झूठे साक्ष्य तैयार करने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पलवल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने, झूठे मामले दर्ज कराने या पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
नीट पेपर लीक पर NSUI का देहरादून सचिवालय प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
Noida, Uttar Pradesh:नीट परीक्षा के लीक होने के मामले को आज राजधानी देहरादून में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय खोज किया । जहां पुलिस मुख्यालय से पहले पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार मारी । कांग्रेस पार्टी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से नीट की परीक्षा में गड़बड़ी हुई है एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और एनटीए पर परीक्षा कराने की पाबंदी लगानी चाहिए। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह अपने आंदोलन को जारी रखेंगे0
0
Report
Advertisement
