136118
सुशील गुप्ता ने नवीन जिंदल को लेकर कही बड़ी बाते
Kurukshetra, Haryana:डॉ. सुशील गुप्ता ने नवीन जिंदल को लेकर कहा कि उन्हें अब व्यापार और कुरुक्षेत्र लोकसभा के विकास कार्यों पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है। गुप्ता ने कहा आम आदमी पार्टी और कुरुक्षेत्र लोकसभा के एक-एक कार्यकर्ताओं ने मेरे लिए तन- मन से चुनाव लड़ा है। अयोध्या सीट पर भाजपा की हार पर कहा कि भाजपा के अहंकार का चकनाचूर हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कड़ी मेहनत से 17 साल बाद कुड़ी खेड़ा हत्या केस में अदालत ने दोषियों को उम्रकैद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बादलपुर के कुड़ी खेड़ा गांव के मामले में कोर्ट का फैसला, प्रत्येक दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव में वर्ष 2009 में हुए हत्या और जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने 17 साल बाद बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में 10 आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, इसी मामले से जुड़े आर्म्स एक्ट के पांच आरोपियों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास से दंडित किया है。 पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत इस मामले में प्रभावी पैरवी की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, बादलपुर थाना पुलिस और अभियोजन इकाई ने अदालत में मजबूत पैरवी की। इसके परिणामस्वरूप 16 नवंबर 2026 को अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। इन सभी पर 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर छह-छह महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषियों में दिनেশ, रोहताश, राकेश, मनोज, आमोद, सुरेश उर्फ बालक, सतीश, दुर्गेश, महेश शर्मा और परमानंद शामिल हैं। सभी कुड़ी खेड़ा गांव के रहने वाले हैं。 आर्म्स एक्ट में पांच को तीन-तीन साल की सजा इसी प्रकरण से जुड़े पांच अलग-अलग मुकदमों में आर्म्स एक्ट के तहत भी अदालत ने फैसला सुनाया। दिनेश, मनोज, राकेश, रोहताश और आमोद को तीन-तीन साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा दी गई है। जुर्माना नहीं देने पर अधिकतम तीन-तीन महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा。 पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों में दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत आगे भी प्रभावी पैरवी और कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
देवबंद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़: गोकशी के आरोपी गोली लगने से घायल
Saharanpur, Uttar Pradesh:देवबंद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकशी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग कर रही है। पुलिस के मुताबिक, देवबंद पुलिस मंगलौर रोड स्थित दुगचारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान देवबंद की ओर से स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और मिरगपुर गांव की ओर भागने लगे। कुछ दूरी पर स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तफा पुत्र सुराजुद्दीन निवासी हासिनपुरा, देवबंद घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, स्कूटी तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी देवबंद थाने में दर्ज गोकशी अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
धौलपुर में चौथे चरण की पंचायत चुनाव: 86.25% मतदान के साथ लोकतंत्र मजबूत
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : गांव की सरकार चुनने को उमड़ा उत्साह, चतुर्थ चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं एवं नवमतदाताओं ने उत्साहपूर्वक निभाई लोकतंत्र में भागीदारी, मतदान केंद्रों पर सुबह से दिखी मतदाताओं की कतारें धौलपुर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं नवमतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। युवा मतदाताओं ने पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, वहीं बुजुर्ग मतदाताओं ने भी उम्र के पड़ाव को पीछे छोड़ते हुए मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं समूह में पहुंचकर मतदान करती नजर आईं। दिव्यांग मतदाताओं ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मतदाताओं की सुविधा एवं सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया। विशेष रूप से बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, व्हीलचेयर तथा स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े धौलपुर पंचायत चुनाव चौथा चरण का फाइनल मतदान प्रतिशत जारी - इसी बीच जिले में चौथे चरण के पंचायत चुनाव का फाइनल आंकड़ा भी जारी हो गया है। जिले में कुल 86.25%मतदान हुआ है, जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है। आंकड़ों के अनुसार बसेड़ी पंचायत समिति में सबसे अधिक 87.22% मतदान हुआ, यहां कुल 92645 मतदाताओं में से 80809 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरे नंबर पर राजाखेड़ा पंचायत समिति रही, यहां 87.10% मतदान दर्ज किया गया, यहां 134022 में से 116734 मतदाताओं ने वोट डाले। वहीं सरमथुरा पंचायत समिति में सबसे कम 83.12% मतदान दर्ज हुआ, यहां 64488 में से 53602 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मिलाकर जिले की तीनों पंचायत समितियों में 2 लाख 91 हजार 155 मतदाताओं में से 2 लाख 51 हजार 145 मतदाताओं ने गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया है0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर भीषण हादसा, छह वर्षीय भावेश की मौत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़-कोटा नेशनल हाईवे-27 पर पारसोली थाना क्षेत्र के बिछोर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। बाइक और पिकअप की भिड़ंत में बाइक सवार 6 वर्षीय मासूम भावेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे सुरेश और उनकी पत्नी नानी बाई भील गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पारसोली नायब तहसीलदार कमलेश कुलदीप मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक बच्चे के शव को पारसोली स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह भी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।0
0
Report
खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान हिंसक संघर्ष, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं \nखेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष\nपूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत, 4-5 लोग घायल\nबूथ पर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-सरियों से हमला\nएक—दूसरे पर जमकर फेंकी कुर्सियां भी\nपूर्व सरपंच की पुत्रवधू सुमन लड़ रही थी सरपंच पद का चुनाव\nघायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में करवाया भर्ती\nपूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे अस्पताल, घटना की निंदा\nशव खेतड़ी शिफ्ट करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन\n\nझुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र में सरपंच चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच पोलिंग बूथ पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। जबकि चार से पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार विजय नगर से पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की पुत्रवधू सुमन सरपंच पद का चुनाव लड़ रही थीं। चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों, सरियों और पत्थरों से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। इस दौरान लक्ष्मीनारायण के सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नीमकाथाना पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान और कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। मृतक का शव नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घायल बुगलाराम ने बताया कि वे बैठे हुए थे। तभी दूसरे प्रत्याशी के पति जयपाल ने अपने साथियों के साथ उन पर लाठियों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण के सिर में चोट आई। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के पोते हंसराज ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों, सरियों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई। हंसराज ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव नहीं लेंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने मृतक का शव नीमकाथाना से खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाने तथा घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में उन्होंने झुंझुनूं जिला कलेक्टर और एसपी से फोन पर वार्ता की। साथ ही गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से भी फोन पर बातचीत कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। पूर्व सरपंच की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बना हुआ है।\n\nबाइट 01 : बुगलाराम, घायल (सिर पर चोट लगी हुई)\nबाइट 02 : हंसराज, मृतक के परिजन (सफेद कुर्ता पहने हुए)\nबाइट 03 : डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री (जैकट पहने हुए)\n0
0
Report
डिप्टी सीएम बैरवा की निगरानी में भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग हवन से गर्माहट
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा की मॉनिटरिंग में भाजपा के प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। दूदू विधानसभा में भाजपा का बोर्ड बनाने की कामना को लेकर प्रत्याशी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के हवन करते आए नजर। बाड़ेबंदी के दौरान ही हवन का वीडियो सामने आते ही सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज़। प्रधान बनाने की जोड़-तोड़ में लगे डिप्टी सीएम, विपक्ष के नेता बाड़ेबंदी में सेंध नहीं मारे। भाजपा प्रत्याशी गीता देवी पति के साथ हवन करतीं आ रहीं नजर0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में फूड कलर मिलावट के खिलाफ FDA का 15-दिवसीय अभियान; तीन प्रतिष्ठानों से खाना नष्ट
Jagdalpur, Chhattisgarh:अगर आप चिकन बिरयानी और चिकन करी खाने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए, जगदलपुर में खाने को आकर्षक बनाने के लिए अधिक मात्रा में फूड कलर उपयोग करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है, दरअसल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 15 दिवसीय विशेष अभियान 'सुरक्षित आहार, हमार अधिकार' शुरू किया है, अभियान के पहले दिन तीन प्रतिष्ठानों की जांच में करीब 3 किलो चिकन बिरयानी और 2 किलो चिकन करी नष्ट कराई गई, वहीं, साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर एक होटल को तीन दिनों के लिए बंद कर डीप क्लीनिंग के निर्देश दिए गए, अगले 15 दिनों तक यह जांच अभियान जारी रहेगा。0
0
Report
Manila के Gurdwara Khalsa Diwan Sahib के पुनर्निर्माण पर PM Modi को गुरु सेवा
New Delhi, Delhi:It is a matter of immense pride and honour for all of us that Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi Ji is blessed with the opportunity to perform the sacred seva of Guru Ghar, on the auspicious occasion of the commencement of the reconstruction of the historic Gurdwara Khalsa Diwan Sahib in Manila tomorrow.0
0
Report
पलवल में बदमाशों ने टीम पर हमला कर एसपीओ घायल; ट्रक चालक सुरक्षित बरामद
Palwal, Haryana:बदमाशों ने पुलिस टीम पर चढ़ाई गाड़ी, एसपीओ दयाराम घायल; पुलिस की जवाबी कार्रवाई और पीछा करने पर ट्रक चालक को छोड़कर फरार हुए आरोपी पलवल में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, लेकिन पलवल पुलिस के जवानों ने भी बहादुरी और साहस का परिचय देते हुए एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया। पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों के चंगुल से अपहृत ट्रक चालक को सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया, जिसमें एसपीओ दयाराम घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की तड़के करीब 3:30 बजे डायल-112 की ईआरवी टीम को सूचना मिली कि चार अज्ञात बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली काली महिंद्रा थार में सवार होकर ट्रक चालक वसीम का अपहरण कर लूटपाट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही ईआरवी इंचार्ज उपनिरीक्षक भोजदत्त, सिपाही अनीश अहमद और एसपीओ दयाराम ने गांव रतीपुर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध थार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने रुकने के बजाय सड़क किनारे खड़े एसपीओ दयाराम को गाड़ी से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल जवान को तुरंत नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों का पीछा जारी रखा। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी केएमपी हाईवे के पास अपनी थार गाड़ी और अपहृत ट्रक चालक वसीम को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चालक को सकुशल बरामद कर थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस, घायल एसपीओ दयाराम का हालचाल जानने नागरिक अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जवान का हौसला बढ़ाया और अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। एसपी ने पूरी ईआरवी टीम के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पलवल पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। एसपी दीप्ति गर्ग ने स्पष्ट कहा कि पुलिस पर हमला करने और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम यूनिट सहित विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे。 पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी शहर थाना क्षेत्र में दो ट्रक चालकों से क्रमशः 1,000 और 5,000 रुपये की लूट कर चुके हैं। इसके अलावा हथीन थाना क्षेत्र में ट्रक चालक वसीम से लूट और अपहरण की वारदात को भी अंजाम दिया गया था। मामले में संबंधित थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। थाना सदर पलवल में पुलिस टीम पर हमले सहित अन्य धाराओं में भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, बाइट :- DSP नरेंद्र खटाना0
0
Report
Advertisement
कासगंज में विवाहिता की जली लाश: दहेज प्रताड़ना के आरोप, ससुराल फरार
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घर के कमरे में महिला का जला हुआ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने के चलते प्रताड़ित करने और बेटी को जिंदा जलाकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल, पूरा मामला जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव कुड़ा का है। यहां विवाहिता कीर्ति पत्नी सौरभ का जला हुआ शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान कीर्ति के रूप में हुई है। मृतका के पिता रामौतार निवासी रूपपुर, जनपद बदायूं ने आरोप लगाया कि उन्होंने करीब पांच साल पहले अपनी बेटी की शादी सौरभ पुत्र रवेंद्र गांव कुडा जनपद कासगंज के साथ की थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह शादी में मोटरसाइकिल नहीं दे पाए थे। आरोप है कि मोटरसाइकिल न मिलने के चलते ससुरालीजन उनकी बेटी को आए दिन प्रताड़ित करते थे। पिता के मुताबिक, शादी के पांच साल बाद भी दंपति की कोई संतान नहीं हुई थी। पिता ने बेटी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से ससुरालीजनों के फरार होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।0
0
Report
खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान बवाल, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत
Sikar, Rajasthan:खेतड़ी में सरपंच चुनाव के दौरान बूथों पर बवाल के कारण पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की मौत हो गई और 4-5 लोग घायल हो गए। घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। विजय नगर से पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण की पुत्रवधू सुमन सरपंच पद के चुनाव लड़ रही थीं; उसी दौरान विवाद शुरू हुआ। मृतक शव खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग। पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। शव को नीमकाथाना से खेतड़ी अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाने और गिरफ्तारी की मांग।0
0
Report
शराब के नशे में कार चालक ने गौवंश को टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा गया
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) शराब के नशे धुत कार चालक ने गौवंश को मारी टक्कर, टक्कर लगने के बाद करीब सौ मीटर तक घसीटा गौवंश को, युवकों ने 3 किमी पीछा कर कार चालक को पकड़ा, युवकों ने कार सहित चालक को मोईकलां पुलिस को सौपा,पुलिस चौकी में जमा हुए कस्बे के कई युवक,हरियाणा निवासी बताया गया कार चालक संदीप कुमार, पहले भी शराब तस्करी में पकड़ा गया था हरियाणा निवासी संदीप कुमार, मृत गोवंश का किया गया अंतिम संस्कार।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट: वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले में भी मेरिट पर नियुक्ति दें
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि केवल आपराधिक मामला लंबित होने के आधार पर किसी चयनित अभ्यर्थी को सरकारी नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। एकलपीठ ने चयन प्रक्रिया पूर्ण होने और पदस्थापन आवंटित होने के बावजूद अभ्यर्थी को कार्यभार ग्रहण नहीं करवाने के विभाग के निर्णय को मनमाना एवं विधि के स्थापित सिद्धांतों के विरुद्ध करार देते हुए नियुक्ति देने के निर्देश दिए हैं। चूरू जिले के कुलदीप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के विज्ञापन (दिनांक 12 दिसंबर 2024) के तहत ग्रेड-चतुर्थ कर्मचारी पद के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में सफल होने और फरवरी 2026 में दस्तावेज सत्यापन पूर्ण करने के बाद उन्हें चूरू जिले में पदस्थापन आवंटित किया गया। हालांकि, पत्नी द्वारा भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 85, 115(2) और 316(2) के तहत दर्ज एफआईआर के लंबित होने का हवाला देकर संबंधित विद्यालय प्रशासन ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति नहीं दी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता कुणाल सिंह राठौड़ ने सुप्रीम कोर्ट के ''अवतार सिंह बनाम भारत संघ'' और हाईकोर्ट के ''नीरज कंवर'' मामले का हवाला देते हुए तर्क दिया कि मामला वैवाहिक विवाद से जुड़ा है और अभ्यर्थी को दोषसिद्ध नहीं किया गया है। विभाग ने आरोपों की प्रकृति और पद के कर्तव्यों पर इसके प्रभाव का स्वतंत्र मूल्यांकन किए बिना ही नियुक्ति रोक दी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि वैवाहिक विवादों से उत्पन्न आपराधिक मामलों में बिना उचित मूल्यांकन के नियुक्ति से इनकार करना अनुचित है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया कि अभ्यर्थी को मेरिट एवं श्रेणी के अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए। साथ ही अभ्यर्थी को यह शपथपत्र देना होगा कि लंबित मामले में दोषसिद्ध होने पर वह इस नियुक्ति के आधार पर किसी विशेष अधिकार का दावा नहीं करेगा।0
0
Report
हजारीबाग में लेपू रोड रवि नगर के घर में चोरी, परिवार छठ घाट पर
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। चोर अब घरों को भी निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामला लेपू रोड स्थित रवि नगर का है, जहां छठ महापर्व के दौरान परिवार के घाट जाने का फायदा उठाकर चोरों ने एक मकान में हाथ साफ कर दिया। घर के मालिक कमल वर्मा के अनुसार, घटना सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई, जब परिवार के सदस्य छठ घाट गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मकान में प्रवेश करने के लिए एक रास्ते का इस्तेमाल किया। घटनास्थल पर टूटे नल और आसपास बने निशान भी देखे गए। इसके बाद चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला और कब्जा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में रखी अलमारी और लॉकर को तोड़कर सामान बिखेर दिया तथा कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए। मकान मालिक कमल वर्मा ने बताया कि घर लौटने पर उन्होंने देखा कि ताला टूटा हुआ है और कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। अलमारी और लॉकर भी तोड़ दिए गए थे। चोर कान के आभूषण, गले के जेवर, पायल, बिछिया समेत घर में रखे अन्य गहने ले गए। कुछ नकदी भी चोरी हुई है। फिलहाल चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन नहीं हो पाया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। गौरतलब है कि शहर में चोरी की घटनाओं को लेकर लगातार चिंता बढ़ रही है। इससे पहले कारगिल पेट्रोल पंप के समीप मंदिर के पास स्थित एक दुकान में भी चोरी की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। रवि नगर के लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती के साथ-साथ सुबह के समय भी पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि परिवार के कुछ समय के लिए घर से बाहर जाने पर भी मकान सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।0
0
Report
गौकशी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गोकशी, हत्या, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती, अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन गस्त/चैकिंग की जा रही है। आज सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस टीम द्वारा मंगलौर रोड़ दुगचारा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी देवबंद की तरफ से एक स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवार संदिग्धो को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु वह नही रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर ग्राम मिरगपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया। कुछ दुरी पर जाकर बदमाशों की स्कूटी फिसल कर गिर गयी। अपने आप को घिरता देख दोनों बदमाशों ने झाड़ियों के पीछे छिपकर पुनः पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी । पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य बदमाश झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश /अभियुक्त की पहचान मुस्तफा पुत्र सुराजुद्दीन निवासी ग्राम हासिनपुरा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के रूप में हुई।0
0
Report
Advertisement
