icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136135
NNAVODEET Follow26 Jun 2024, 11:18 am

शाहाबाद टैक्सी चालकों की हिमाचल के चालकों को चेतावनी, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

Shahbad, Haryana:

शाहाबाद टैक्सी स्टैंड के चालकों ने हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों की गाड़ियों को रोक कर अपील की कि वे दुर्व्यवहार और मारपीट न करें। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं रुका तो उन्हें भी उसी तरह का व्यवहार सहना पड़ेगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शाहाबाद के टैक्सी चालकों को रोका। शाहाबाद के टैक्सी चालकों ने हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों पर बीते दिन अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया था और कहा था कि अगर हिमाचल के टैक्सी चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो वे भी उनके साथ ऐसा ही व्यवहार करेंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोजपुर हत्या केस: अमृतांशु कुमार गिरफ्तार, ऋतिक सिंह मौत का नया खुलासा

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में चर्चित ऋतिक सिंह हत्या कांड के बाद भोजपुर पुलिस ने इस कांड का खुलासा किया है और कांड के मुख्य अभियुक्त अमृतांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर एस पी अवधेश दीक्षित ने आज प्रेस वार्ता में खुलासा किया कि ऋतिक सिंह और हत्या कांड का मुख्य आरोपी अमृतांशु दोनों में गहरी दोस्ती थी और 2021 में दोनों ने मिलकर एक मर्डर कांड को अंजाम दिया था और पुनः इन दोनों ने 2023 में एक अपराधिक वारदात को अंजाम दिया था जिसमें नगर थाना इलाके में फायरिंग की घटना किया था।इसके बाद दोनों जेल गए और दोनों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर दुश्मनी हो गई और कुछ दिन पहले एक मारपीट की घटना ही थी जिसमें दोनों के गिरोह के बीच सहमति हो गई थी।वहीं दोनों गिरोह की आपस में उदवंतनगर थाना के बामपाली मारपीट हुई और गोलीबारी के दौरान ऋतिक सिंह और युवराज नामक दो युवकों को अमृतांशु के गिरोह ने गोली मारी दी जिसमें ऋतिक सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और युवराज को घायल अवस्था में आरा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए है और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे पहुंचाने का एस पी भोजपुर ने दावा किया है। वहीं भोजपुर एस पी ने ये भी बताया कि दोनों गिरोह की दुश्मनी भोजपुरी के रील बनाने के दौरान बढ़ी थी।
0
0
Report

लातेहार में चौपाल से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कवायद तेज

Latehar, Jharkhand:लातेहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश वोट बचाओ - देश बचाओ के तहत गाव - गाव में चौपाल लगाकर ग्रामीण को वोट के अधिकार से वंचित हो रहे मतदाताओं जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत किया । इस दौरान लातेहार रांची से ट्रेन पर बैठकर लातेहार पहुंचे जहां कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी और कांग्रेसी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया । लातेहार के परसाही और मनिका में ग्ग्रामप्रधान और ग्रामीण के बीच चौपाल में शामिल हुवे । वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया की केंद्र सरकार के मोदी सरकार को आड़े लेते हुवे कहा की आज देश में एक ही आवाज गूंज रही है । चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा और उनके इस्तीफे को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे अब गाव - गाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के बीच जाकर चौपाल लगाकर जानता को समझाया जा रहा है । मतदाताओं का नाम काटे गए थे अब उन्हें मतदाता सूची में जोड़ने का कम एसआईआर के माध्यम से किए जा रहे यह संभव हुवा हमारे राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के प्रयास से हुवा है अभी यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है यह लड़ाई आगे में चलेगी । लातेहार के मनिका , चंदवा और परसाही गाव कांग्रेस पार्टी के द्वारा चौपाल लगाकर मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जा रहा जीतने मतदाताओं का नाम काटे गए अब उन मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने का काम चौपाल के माध्यम से किए जा रहे ।
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में एमए शुरू करने की मांग पर धरना जारी

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू करने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर संथाल छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि वर्ष 2019 से कॉलेज में संताली भाषा में स्नातक की पढ़ाई शुरू हुई थी। उसी समय से वे संताली में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पिछले करीब सात वर्षों से कॉलेज प्रबंधन से लेकर विश्वविद्यालय तक कई बार लिखित आवेदन और ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन now तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं संताली में आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन कॉलेज में पीजी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए दूसरे जिलों में जाकर पढ़ाई करना संभव नहीं है। ऐसे में कई विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई छोड़ने की नौबत आ रही है। इसी को लेकर छात्र-छात्राओं ने अब अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनकी प्रमुख मांगों में गिरिडीह कॉलेज में संताली भाषा में एमए की पढ़ाई तत्काल शुरू करने, संताली विषय के लिए स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने तथा संताली विभाग के लिए अलग कक्षा और पुस्तकालय की व्यवस्था करने की मांग शामिल है। धरना पर बैठे छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर सुधीर मुर्मू, बहादुर मरांडी, लखीराम हेंब्रम, शांति टुदू, सविता मरांडी, पारो बेसरा, अंजू हांसदा, बिंशी मुर्मू, शांति कुमारी, सुखी मुर्मू, सुरेश बेसरा, सुषमा किस्कू, नीलम हेंब्रम और सीमा बास्के समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report

नालंदा में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बीस सूत्री बैठक में समस्या समाधान के निर्देश दिए

Pariaunna, Bihar:बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी गुरुवार को बिहारशरीफ स्थित हरदेव भवन पहुंचे, जहां उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में शिरकत की। बैठक के दौरान विधायकों और समिति के सदस्यों ने शिक्षा विभाग लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को उठाया। उपमुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। मीडिया से बातचीत में विजय चौधरी ने जिला प्रशासन को स्पष्ट हिदायत दी कि सांसद, विधायक और समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। उनकी शिकायतों की जांच कर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन को इसके लिए बीस सूत्री की बैठक का इंतजार नहीं करना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को धक्का दिए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा किसी गलत नीयत से नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि सीएम सिक्योरिटी कई बार उन्हें भी धक्का दे चुकी है। इस घटना को लेकर बेवजह बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहे हैं, उन्हें भी अपनी स्थिति देखनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

अयोध्या में बसपा ने तेज की तैयारी, 20 नवम्बर को विशाल जनसभा—बबलू प्रत्याशी संभव

Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कल 20 नवंबर को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद सोहावल क्षेत्र के पंडितपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के जरिए बसपा चुनावी हुंकार भरेगी। माना जा रहा है कि बीकापुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। आकाश आनंद सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह सीधे जनसभा स्थल पहुंचेंगे। रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विश्वनाथ पाल ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा सरकार बनाएगी। भाजपा द्वारा अयोध्या के बाद मथुरा को मुद्दा बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है, जबकि बसपा मुद्दों की राजनीति करती है। बसपा किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी, बल्कि जनता के साथ गठबंधन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि जनसभा के बाद अयोध्या की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है।
0
0
Report

आजम खान की रिहाई पर AMU परिसर में जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटकर बधाई दी

Aligarh, Uttar Pradesh:आजम खान की रिहाई पर AMU में जश्न, छात्रों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को दी बधाई समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच खुशी की लहर देखने को मिली गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर पहुंचे और मिठाई बांटकर आजम खान की रिहाई का जश्न मनाया छात्रों का कहना है कि आजम खान का अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहीं से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आजम खान के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में रखा गया छात्रों ने कहा कि हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया गया हाईकोर्ट से जमानत मिलने और देर रात रिहाई के बाद एएमयू के छात्रों में खासा उत्साह है आजम खान की रिहाई को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। छात्रों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाबे सैयद गेट पर मनाया गया जश्न
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव की आंगनबाड़ी कर्मियों का काला दिवाली विरोध, मांगों पर अड़ी सरकार

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव। अपनी लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गुरुवार को महिलाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ का कहना है कि लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। महिलाओं का कहना है कि दो माह सितंबर और अक्टूबर 2026 का मानदेय तक नहीं दिया गया है। ऐसे में उनके लिए यह दिवाली भी काली दिवाली साबित हुई है। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक 30 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, आयु सीमा में छूट के साथ पर्यवेक्षक के रिक्त पदों में 50 प्रतिशत पदों पर बिना परीक्षा पदोन्नति तथा सहायिकाओं को कार्यकर्ता पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति देने की मांग की है। इसके अलावा सेवा समाप्ति के बाद 10 लाख रुपये की एकमुश्त राशि, पोषण ट्रैकर सहित अन्य कार्यों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले 5जी मोबाइल और इंटरनेट खर्च बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग भी शामिल है。
0
0
Report

लखीमपुर विकासखंड की राजापुर ग्राम पंचायत में भुगतान से जुड़े अभिलेखों पर गंभीर सवाल

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत राजापुर में पंचायत भवन/लाइब्रेरी निर्माण के नाम पर हुए भुगतान से जुड़े अभिलेखों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक, दो भुगतान वाउचर सामने आए हैं। P/21 में 5,00,715 रुपये और P/27 में 3,20,576 रुपये का भुगतान दर्ज है। यानी दोनों वाउचर मिलाकर कुल 8,21,291 रुपये का भुगतान हुआ। यहां सवाल फिलहाल इस बात का नहीं है कि जमीन पर निर्माण कार्य हुआ या नहीं। वह जांच का अलग विषय है। फिलहाल उपलब्ध बिलों में दर्ज ऐसी विसंगतियां सामने आई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। पहला सवाल: आखिर बिना तारीख के बिलों पर भुगतान कैसे हो गया? स्वास्तिक फर्म के बिल नंबर 217 और 223 तथा महादेव फर्म के बिल नंबर 26 और 27 को देखिए। चारों बिलों पर रकम दर्ज है, लेकिन बिल जारी करने की तारीख का स्थान खाली है। इन चार बिलों की कुल रकम 2,30,713 रुपये बनती है। जब बिल पर तारीख ही दर्ज नहीं है, तो यह कैसे सुनिश्चित किया गया कि बिल उसी निर्माण कार्य से संबंधित हैं और भुगतान के लिए वैध हैं? क्या भुगतान से पहले इनकी जांच की गई? दूसरा सवाल: एक ही फर्म के बिलों में सीमेंट का रेट इतना अलग क्यों? स्वास्तिक फर्म के दो बिलों में सीमेंट का रेट एक जगह 325 रुपये प्रति बोरी और दूसरे में 5,559 रुपये दर्ज दिखाई देता है। यदि दोनों प्रविष्टियां समान सामान और समान इकाई से संबंधित हैं, तो कीमत में इतना बड़ा अंतर कैसे आया? क्या यह टाइपिंग की गलती है, बिल की त्रुटि है या भुगतान में कोई दूसरी गड़बड़ी हुई? इसका जवाब संबंधित फर्म और भुगतान अभिलेखों की जांच से ही मिल सकता है। तीसरा सवाल: एक ही बिल नंबर पर दो अलग-अलग बिल कैसे? P/27 के दस्तावेजों में स्वास्तिक फर्म के दो बिलों पर एक ही बिल नंबर 225 दर्ज है। हैरानी की बात यह है कि एक बिल की रकम 23,773 रुपये, जबकि दूसरे की रकम 30,150 रुपये है। एक ही फर्म के दो अलग-अलग बिलों पर एक ही क्रमांक क्यों है? क्या मूल बिल बुक और फर्म के बिक्री अभिलेखों से इनका मिलान कराया गया? चौथा सवाल: सिर्फ WATER SUPPLY लिखकर भुगतान कैसे? रजत ट्रेडिंग के बिल नंबर 284 में केवल WATER SUPPLY लिखकर 21,661 रुपये की रकम दर्ज है। लेकिन उपलब्ध बिल में यह स्पष्ट नहीं होता कि कौन-सा सामान दिया गया, कितनी मात्रा में दिया गया और उसकी दर क्या थी। आखिर किस आधार पर इस बिल को भुगतान के लिए स्वीकार किया गया? सामान की मात्रा और दर के बिना भुगतान की पुष्टि कैसे हुई? पांचवां सवाल: अलग-अलग नाम, लेकिन रकम एक जैसी! P/27 के अभिलेखों में कई अलग-अलग नामों के सामने एक जैसी 9,300 रुपये की रकम दर्ज दिखाई देती है। जब भुगतान अलग-अलग नामों पर दर्ज है, तो प्रत्येक भुगतान का आधार, काम का विवरण और संबंधित प्रमाण क्या है? क्या इन भुगतानों के समर्थन में माप, बिल अथवा अन्य आवश्यक अभिलेख मौजूद हैं? इसका जवाब संबंधित भुगतान रिकॉर्ड की जांच से मिलना चाहिए। छठा सवाल: एक दिन भुगतान, अगले दिन वही रकम वापस! P/23 के अभिलेख में 23 अक्टूबर को 13,280 रुपये दिए जाने और अगले दिन 24 अक्टूबर को उतनी ही रकम वापस दर्ज होने का मामला भी सामने आया है। एक दिन में भुगतान और अगले दिन पूरी रकम की वापसी क्यों हुई? यह भुगतान किस मद में हुआ था और वापसी का आधार क्या था? संबंधित कैशबुक, बैंक रिकॉर्ड और वाउचर से इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकती है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी से उनका पक्ष जानने के लिए बात करने की कोशिश की गई लेकिन सचिव ने फोन नहीं रिसीव किया। मामले में आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
0
0
Report
Advertisement

खाटूधाम में बाबा श्याम जन्मोत्सव: सुरक्षा सख्त, 1400 प्रहरी-होमगार्ड, 270 कैमरे

Noida, Uttar Pradesh:जिला - सीकर लोकेशन -खाटूश्यामजी(सीकर) हेडलाइन - बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर सुरक्षा रहेगी चाक-चौबंद, 1400 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे मोर्चा, 270 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेले की निगरानी, 10 लाख पानी के पाउच और 5 मेडिकल कैंप रहेंगे उपलब्ध, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल एकादशी एवं द्वादशी पर 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाटोत्सव मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी, जिला प्रशासन और नगरपालिका प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, दर्शन, पेयजल एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मेले में करीब 1400 सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे जबकि 270 सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर व पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। रींगस डायवर्जन से पहुंचेंगे श्रद्धालु :- महंत मोहनदास महाराज चौहान ने बताया कि श्रद्धालु रींगस रोड से लामिया तिराहा, चारण मेला मैदान और लखदातार ग्राउंड होते हुए 75 फीट मार्ग से मुख्य मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। भीड़ बढ़ने पर चारण मेला मैदान में बनी तीन कतारों से भक्तों को मंदिर में भेजा जायेगा।इसके बाद लखदातार ग्राउंड में बने छह ब्लॉकों के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा जाएगा。 पेयजल और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम :- श्रद्धालुओं के लिए 10 लाख पानी के पाउच उपलब्ध करवाए जाएंगे। तीन एंबुलेंस और पांच मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी。 350 सफाई कर्मचारी संभालेंगे व्यवस्था :- मेले में सफाई के लिए 350 कर्मचारी और आठ ट्रैक्टर लगाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था के लिए एक बड़ी और चार छोटी क्रेन तैनात रहेंगी। वहीं, तीन उद्घोषणा केंद्रों के माध्यम से खोया-पाया संबंधी सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी。 ईओ सहदेवदान चारण ने बताया कि नगरपालिका की ओर से अस्थाई अतिक्रमण हटाने, रास्तों को व्यवस्थित रखने और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्गों पर टीनशेड भी लगाए गए हैं। बाइट - महन्त मोहनदास महाराज चौहान, श्री श्याम मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी, बाइट- सहदेवदान चारण,ईओ नगरपालिका खाटूश्यामजी,
0
0
Report

आजसू ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला: JPSC-JSSC देरी और प्रवासी मजदूरों के मुद्दे

Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC परीक्षा, मजदूरों की मौत और विदेशों में फंसे प्रवासियों के मुद्दे पर आजसू ने सरकार को घेरा रांची स्थित आजसू केंद्रीय कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें JPSC-JSSC परीक्षाओं में देरी, छात्र आंदोलन, मजदूरों की मौत, पलायन और विदेशों में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूरों के मुद्दे उठाए गए। आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने राज्य सरकार पर इन सभी मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षा सुधार को लेकर छात्रों से तीन महीने का समय मांगा था, लेकिन समय बीतने के बाद भी JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति, परीक्षा कैलेंडर और भविष्य की परीक्षाओं को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार अगले 15 दिनों में परीक्षा कैलेंडर जारी करे और राज्य में रिक्त पदों की संख्या को लेकर श्वेत पत्र लाए। ऐसा नहीं होने पर आजसू छात्र आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन तेज करेगी。 वहीं, मजदूरों की सुरक्षा और पलायन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि झारखंड में लगातार औद्योगिक दुर्घटनाओं में मजदूरों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट नहीं करा रही है। उन्होंने विदेशों में फंसे और मृत प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सऊदी अरब और दुबई में कई झारखंडी मजदूरों की मौत हुई है, जबकि कई अब भी वहां फंसे हुए हैं। सरकार को विदेश भेजने वाली कंपनियों का सत्यापन और ऑडिट कराना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने राज्य में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं, कानून-व्यवस्था और पत्रकारों पर कथित कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आजसू ने सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top