icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
NNAVODEET Follow19 Jun 2024, 11:04 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अचनारा के हिंगलाज माता धाम में नवरात्रि पर अंगारों पर चलने की परंपरा जारी

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के अचनारा गांव स्थित हिंगलाज माता धाम पर नवरात्रि के दौरान धधकते अंगारों पर चलने की वर्षों पुरानी परंपरा निभाई गई। अनुष्ठान में पुजारी मुकेश सबसे पहले नंगे पांव अंगारों पर चले, इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच अंगारों पर चलकर आस्था प्रकट की। करीब नौ हाथ लंबी अग्नि की चूल पर आयोजित इस अनुष्ठान को देखने दूर-दराज से भी भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालु इस परंपरा को माता के प्रति अटूट आस्था और मनोकामनाओं से जोड़कर देखते हैं。
0
0
Report
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के तुलसी बाग में कोकून ऑक्शन मार्केट से रेशम किसानों को लाभ

Srinagar, Uttarakhand:Cocoon Auction Market Organised at Tulsi Bagh to Boost Sericulture in J&K Srinagar: The Directorate of Sericulture Development Department, Jammu and Kashmir, organised a Cocoon Auction Market at the Sericulture Complex, Tulsi Bagh, Srinagar, to support silkworm rearers, promote fair trade practices and strengthen the sericulture sector in the Union Territory. The auction witnessed the participation of silkworm rearers and buyers from across the Kashmir Division, other parts of Jammu and Kashmir and beyond. The initiative provided a transparent platform for the sale and purchase of cocoons, enabling silkworm rearers to connect directly with buyers and access better marketing opportunities for their produce. The department said the initiative aimed to promote fair prices, enhance farmers’ income and encourage greater participation in cocoon production and marketing. It also sought to build confidence among stakeholders by ensuring a more organised and efficient auction process. The event highlighted the department’s efforts to improve market access for silkworm rearers and strengthen the livelihoods of people associated with sericulture, an important sector contributing to rural employment and economic development in Jammu and Kashmir. Officials emphasised the importance of collective efforts to expand sericulture activities, promote sustainable livelihoods and unlock the sector’s potential. The Cocoon Auction Market reaffirmed the department’s vision of “Sericulture for a Better Tomorrow,” with a focus on empowering silkworm rearers, strengthening the rural economy and promoting a prosperous, silk-rich Jammu and Kashmir.
0
0
Report
Advertisement

कुलथाना में गरबा महोत्सव का समापन, बालिकाओं को तलवारें भेंट

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के कुलथाना गांव स्थित शिखर वाले बालाजी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर बालाजी गरबा मंडल की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का नवमी पूजन के साथ समापन हुआ। इस दौरान दोपहर में ग्रामवासियों ने हवन-पूजन और महाआरती की, वहीं रात में पारंपरिक वेशभूषा में माता रानी के गरबे प्रस्तुत किए गए। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महोत्सव के दौरान नौ दिनों तक नवदुर्गा के नौ स्वरूप धारण कर गरबा प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं का सम्मान किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रचार प्रमुख एवं बागेश्वर धाम सेवा समिति के जिला प्रभारी आनंद कुमावत और उनकी टीम ने बालिकाओं को तलवारें भेंट कीं। इस अवसर पर बालिकाओं ने देश की रक्षा और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
0
0
Report

विजयादशमी पर खेड के देवी मंदिर में भक्तों का उमड़ा भारी उत्साह

Shirur, Maharashtra:आज विजयादशमीाच्या शुभमुहूर्तावर खेड तालुक्यातील कन्हेरसर येथील कुलदैवत येमाई देवीच्या मंदिरात भाविकांचा भक्तीकल्लोळ पाहायला मिळतोय. देवीच्या दर्शनासाठी आज पहाटेपासूनच भाविकांनी अलोट गर्दी केली असून, मंदिर परिसर भक्तांच्या मांदियाळीने फुलून गेला आहे. दसऱ्यानिमित्त देवीचा संपूर्ण गाभारा आणि चांदीचा मखर आकर्षक, रंगीबेरंगी फुलांनी अत्यंत नयनरम्य असा सजवण्यात आला आहे. आई राजा उदो उदो च्या जयघोषात भाविक मोठ्या श्रद्धेने श्रीफळ आणि नैवेद्य अर्पण करत देवीच्या चरणी नतमस्तक होताना दिसत आहेत.
0
0
Report
Advertisement

हलसी पुलिस ने मुखिया हत्याकांड समेत गांजा तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Lakhisarai, Bihar:DESK - BIHAR NAME- RAJ KISHORE MADHUKAR LOCATION- LAKHISARAI VENDOR CODE- 131488 MOBILE- 9955569457 ( Android) SLUG:-ARREST DATE:-20.10.2026 VISUAL & BYTE-----2C ANCHOR - लखीसराय। हलसी थाना पुलिस ने मुखिया हत्याकांड समेत गांजा तस्करी मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि बहरामा गांव निवासी पुरसुंडा पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेश कुमार वर्मा हत्याकांड जो की झारखंड के गिरिडीह में 22 जुलाई को की गई थी। उसी मामले में 25 हजार का इनामी अपराधी दिलखुश कुमार एवं गुलशन कुमार को एसटीएफ एवं डीआईयु के सहयोग से बेगूसराय जिला से गिरफ्तार किया गया। वही दूसरा मामला हलसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमडीहा गांव स्थित एक दुकान से 1 किलो गांजा बरामद किया है साथ ही प्रेमदिहा निवासी कारू खान को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने एक मोबाइल भी जप्त किया है पुलिस ने पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। बाइट - शिवम कुमार,एसडीपीओ, लखीसराय। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोककर हमला किया; बेटे के बयान, दो आरोपी अभी फरार

Noida, Uttar Pradesh:पीड़ित के बेटे का कहना है, "मैं कुछ दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। मोटरसाइकिल पर तीन लोगों ने रास्ता रोका। बहस हुई, जिसमें मौखिक दुर्व्यवहार और लड़ाई हुई। उन्होंने मुझे पीटना शुरू कर दिया और मेरे दोस्त मौके से भाग गए। मेरा एक दोस्त मेरे घर गया और मेरी मां को लड़ाई के बारे में बताया। मेरी मां वहां जाने के लिए घर से निकली, लेकिन तब तक मैं भागने में कामयाब हो चुका था। जो लोग मुझ पर हमला कर रहे थे उन्होंने मेरी मां और मेरे पिता पर चाकू से हमला किया... हम एक ही पड़ोस में रहते हैं, इसलिए मैं उनमें से एक को जानता हूं। वे - वह एक पड़ोसी है - लेकिन मैं दूसरों को नहीं जानता। पुलिस उनमें से एक को पकड़ने में कामयाब रही है, लेकिन अन्य दो अभी भी फरार हैं। उन्होंने वादा किया है कि वे दूसरों को पकड़ लेंगे। हम सिर्फ न्याय चाहते हैं।"
0
0
Report
Advertisement

सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर 50 हजार नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए

Dungarpur, Rajasthan:सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर 50 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी डूंगरपुर जिले के भंडारिया थाना क्षेत्र के भंडारिया गांव में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर सामान चुरा ले गए। मामले के अनुसार, भंडारिया निवासी संजय भोई बीती रात परिवार के साथ डूंगरपुर शहर की न्यू कॉलोनी में गरबा खेलने गए थे। इस दौरान मकान सूना होने का फायदा उठाकर चोर घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपए नकद, लगभग दो ग्राम सोने के कान के टॉप्स और चांदी की दो अंगूठियां चोरी कर लीं। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे संजय भोई गरबा खेलकर घर लौटे तो चोरी की वारदात का पता चला। घर के ताले टूटे और सामान बिखरा देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
0
0
Report

बैतूल के धौल गांव में बड़े खाने के बाद पांच अस्पताल, कीटनाशक मिलाने की आशंका

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के धौल गांव में बड़े खाने के बाद पांच अस्पताल, कीटनाशक मिलाने की आशंका. उल्टी और तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद चार महिलाओं और एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें ICU में रखा गया है, जबकि चार लोगों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक बीती रात घर में बड़े बने थे। परिवार के एक सदस्य ने बड़ा खाते ही उसका स्वाद कड़वा महसूस किया। इसके बाद जिस तेल में बड़े बनाए गए थे, उसमें कीटनाशक जैसी गंध आने की बात सामने आई। परिवार ने पुलिस को एक कीटनाशक की बोतल भी सौंपी है। परिवार ने आरोप लगाया है कि तेल में कीटनाशक मिलाकर उन्हें जहर देने की कोशिश की गई। हालांकि जहरीला पदार्थ वास्तव में कैसे पहुंचा और मामला हादसा है या साजिश, इसका खुलासा पुलिस जांच और जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top