icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
NNAVODEET Follow18 Jul 2024, 06:26 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजपुरा के गगन चौक पर जथেবंदियों के रोस प्रदर्शन से अम्बाला-पटियाला मार्ग जाम

Rajpura, Uttar Pradesh:राजपुरा के गगन चौक पर विभिन्न जथेबंदीयों द्वारा रोस प्रदर्शन; अम्बाला-पटियाला मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया गया। आज राजपुरा के गगन चौक पर विभिन्न जथेबंदीयों द्वारा रोस प्रदर्शन करते हुए अम्बाला-पटियाला मार्ग पूरी तरह से जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों की संख्या सैकड़ों है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 100 से 110 अगुवाओं और कर्मियों के साथ बरजिंदर सिंह परवाना (मुखी, दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा) की अगुवाई में यहाँ इकट्ठा किया गया। इस मौके प्रदर्शनकारियों ने मृतक परमिंदर सिंह झोटा के हक में जोरदार नारेबाजी की। इसके उपरांत प्रदर्शनकारियों द्वारा राजपुरा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह थाम दी गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एस.पी. बिक्रमजीत सिंह ब्राड़ पुलिस कर्मचारी समेत मौके पर गश्त कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में शराब तस्करों के छापे में फायरिंग, सिपाही की मौत—कानून-व्यवस्था पर बहस तेज

Patna, Bihar:नालंदा में शराब तस्करों के छापे में फायरिंग, सिपाही की मौत—कानून-व्यवस्था पर बहस तेज बाइट -- डॉ नवल किशोर यादव, भाजपा MLC बीजेपी एमएलसी डॉ. नवल किशोर यादव ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहले पुलिस का नामोनिशान नहीं था, लेकिन अब पुलिस और प्रशासन मौजूद हैं। उन्होंने हत्या और गुंडागर्दी की घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। बाइट -- श्याम रजक, जेडीयू वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री वहीं, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने शराबबंदी के बावजूद शराब के कारोबार पर सवाल उठाते हुए स्थानीय थाने से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में शराब का कारोबार जारी है, वहां संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ पूरे थाने की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। बाइट -- शक्ति सिंह यादव , राजद मुख्य प्रवक्ता दूसरी ओर, आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बिहार में कानून का राज खत्म होने का आरोप लगाते हुए एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान लोग भक्ति में लीन हैं, लेकिन अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। उन्होंने बढ़ते अपराध और पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सरकार को घेरा। बाइट -- डॉ स्नेहाशीष वर्धन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने भी घटना को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे पुलिसकर्मियों पर भी गोलियां चलाने से नहीं डर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।
0
0
Report

नालंदा में शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई दौरान फायरिंग, सिपाही अजीत कुमार की मौत

Patna, Bihar:पटना जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना सामने आई है। गोलीबारी में सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए PMCH लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में शोक है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।\n\nमिली जानकारी के मुताबिक, पटना मुख्यालय की EIB को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप नालंदा जिले में लाई गई है। सूचना के आधार पर पटना की EIB टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की। बताया गया कि संदिग्ध वाहन खराट मोड़ के रास्ते नालंदा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें अजीत कुमार को गोली लग गई।\n\nपरिजनों को पहले दी गई दुर्घटना की सूचना\n\nमृतक अजीत कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और मूल रूप से नालंदा जिले के निवासी थे। उनके पिता मदन कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर बेटे के एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना दी गई थी। इसके बाद परिजन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही बेटे की मौत की खबर मिल गई।\n\nपरिजनों के मुताबिक, जब वे PMCH पहुंचे तो उन्होंने अजीत के सिर पर गोली लगने के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने घटना की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठाए।\nनिष्पक्ष जांच की मांग\n\nपरिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना के बारे में पूरी और स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ करने और घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि गोली लगने की परिस्थितियों का पता चल सके।\n\nफिलहाल मामले में जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोलीबारी किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
0
0
Report

धर्मशाला में ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय सम्मेलन 16-17 अक्तूबर: नड्डा, सिंह व CM होंगे शामिल

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री होंगे शामिल, देशभर के करीब 100 विशेषज्ञ करेंगे नवाचारों पर मंथन धर्मशाला : कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को भारत में ई-गवर्नेंस सुधार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में केंद्र और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं, अधिकारियों, वैज्ञानिकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों सहित करीब 100 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, प्रशासनिक सुधारों और जनसेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा करना है। जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दो दिनों के दौरान पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में विभिन्न विभागों और संस्थानों की ओर से किए गए नवाचारों तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग तथा प्रदेश सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए तैयारियां पूरी हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतिभागियों के ठहरने, परिवहन, आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मेलन ई-गवर्नेंस से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करने, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था विकसित करने और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से धर्मशाला की पहचान को मजबूती मिलेगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बाईट :  हेमराज बैरवा जिलाधीश कांगड़ा
0
0
Report
Advertisement

बठिंडा में आज पूर्ण बंद, बाजार और बसें ठप, नशे विरोधी क्रांति का आह्वान

Bathinda, Punjab:ਅੱਜ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਵੀ ਰਿਹਾ ਮੁਕੰਮਲ ਬੰਦ.. ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਮੁਕੰਮਲ ਬੰਦ ਸਰਕਾਰੀ ਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੱਸ ਆਪਰੇਟਰਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਸਾਥ। ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮੇਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵੀ ਰਹੇ ਮੁਕੰਮਲ ਬੰਦ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣ ਵਾਲੇ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 15 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਬੰਦ ਦਾ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਤੇ ਅੱਜ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਮੁਕੰਮਲ ਤੌਰ ਤੇ ਬੰਦ ਰਿਹਾ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੀਆਂ ਬੱਸਾਂ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣ ਵਾਲੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਝੋਟੇ ਦਾ ਕਤਲ ਹੋਣਾ ਬਹੁਤ ਹੀ ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਗੱਲ ਹੈ ਅੱਜ ਬੰਦ ਇਸ ਕਰਕੇ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕੱਲ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਤੇ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਬਾਈਟ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਲੀਡਰ ਪੀਆਰਟੀਸੀ ਪਨਬਸ ਆਪਰੇਟਰ ਯੂਨੀਅਨ。
0
0
Report

कक्षा 7 की प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम, बच्चों के लिए प्रेरणा की मिसाल

Jalaun, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति की प्रेरणादायी पहल: कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम, फरियादियों की सुनीं जनसमस्याएं, आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनना है छात्रा का सपना प्रतीक्षा एक दिन के लिए प्रतीकात्मक जिलाधिकारी बनीं. जिलाधिकारी समीर ने बुके भेंटकर छात्रा का स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसका उत्साहवर्धन किया。 प्रतीक्षा ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को करीब से समझने का अवसर मिला。 प्रतीक्षा ने उत्साहपूर्वक कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करेगी और मेहनत के बल पर आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है。 जिलाधिकारी ने छात्रा की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मार्गदर्शन और शिक्षा से बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। यह पहल बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रतीक्षा का संकल्प अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बना है।
0
0
Report
Advertisement

बड़ीसादड़ी में बुजुर्गों पर लूट: तीन गिरफ्तार, तलवार और कार बरामद

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी के नयाखेड़ा गांव में रात के समय घरों में घुसकर बुजुर्गों से मारपीट कर गहने और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष टीम और बड़ीसादड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। गिरफ्तारी आरोपियों में अनिल कंजर, पिंटू कंजर और कालू कालबेलिया शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार और तलवार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट कर चांदी के आभूषण और नकदी चुराई थी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और लूटे गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
0
0
Report

Zee Media के सवाल के बाद डीडवाना नगरपरिषद ने सफाई अभियान शुरू किया

Didwana, Rajasthan:डीडवाना शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और सिवरेज की समस्या को लेकर Zee Media द्वारा उठाए गए मुद्दे का असर आज सामने आया है. कल Zee Media पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद आज नगरपरिषद हरकत में आई है और फतेहपुरी गेट से सिंघी बास रोड पर सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई गई है. डीडवाना नगरपरिषद चुनावों में सफाई और सिवरेज की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा था. बोर्ड के गठन के बाद से स्थानीय विधायक ने सभापति के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की थी. लेकिन तीन दिन चले इस अभियान को रोक दिया गया क्योंकि नगरपरिषद के आयुक्त बोर्ड का सहयोग नहीं कर रहे थे. कांग्रेस ने भी आंदोलन की चेतावनी दी. Zee Media ने इसे प्रमुखता से उठाया जिसके बाद आज नगरपरिषद की टीमें हरकत में आई हैं. उदाराम चौहान (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद) ने कहा कि हमने जनता के मुद्दे को तवज्जो दी है. आज हुई सफाई के बाद एक तरफ कांग्रेस Zee Media को धन्यवाद दे रही है वहीं आयुक्त और उपसभापति का भी आभार जताया है. जबकि दूसरी तरफ सभापति भंवर लाल खुद मौके पर मौजूद रहे और सफाई अभियान की अगुवाई की. इस मामले में सभापति का कहना है कि हम तो पहले ही अभियान की शुरुआत कर चुके हैं और बिना भेदभाव के शहर की सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य समस्याओं का भी बिना भेदभाव निराकरण करने की कोशिश करेंगे. भंवरलाल पंवार (सभापति नगरपरिषद डीडवाना) ने कहा कि इस बार भाजपा का बोर्ड है लेकिन वास्तविक नेतृत्व नेत्रांयकों के हिसाब से भिन्न है. भाजपा केवल उपसभापति को ही अपना मानती है. पवन कुमार टाक (भाजपा नेता) ने आरोप लगाए और पंकज कुमार टाक (निर्दलीय पार्षद) ने जवाब दिए. सफाई व्यवस्था को लेकर हो रही यह राजनीति आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है और देखने वाली बात होगी कि आम जनता के मुद्दे पर नया बोर्ड कितना काम कर पाता है.
0
0
Report
Advertisement

सचिन पायलट: प्रदर्शन पर सरकार दबाव, कानून-व्यवस्था चिंता

Jaipur, Rajasthan:बाईट - सचिन पायलट, कांग्रेस नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सिविल लाइंस निवास पर कर रहे हैं कार्यकर्ता और नेताओं से मुलाकात पंचायत चुनाव से पहले टिकट की आस और फरियाद लेकर पहुंच रहे कार्यकर्ता इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि देश में सरकार लोगों का प्रदर्शन करने का हक छीन रही है, यह लोग किसी की बात सुनना नहीं चाहते, प्रदर्शनकारियों को रात को तीन-तीन बजे डिटेन किया जा रहा है, यह गलत परिपाटी है हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं और जवाब भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता देते हैं, पहले बीजेपी ने नोटबंदी की थी और अब वोट बंदी कर रहे हैं पूर्व विधायक अंतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पायलट बोले प्रदेश में कानून व्यवस्था बची नहीं है, दिनदहाड़े एक पूर्व विधायक की हत्या हो गई, चाहे कारण कुछ भी रहे हो लेकिन किसी के हत्या नहीं कर सकते आप, पुलिस निरंकुश हो गई है, पुलिस सही से काम नहीं कर रही है वहीं पंजाब में ट्रक के खिलाफ मुहिम चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह की हत्या को लेकर वह बोले कि एक नौजवान को लाइव करते हुए दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है, पंजाब के मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, पंजाब में ड्रग माफिया बढ़ रहे हैं, सामाजिक कार्यकर्ताओं सरपंचों सबको धमकाया जा रहा है और खतरा है, यह गलत है वही पंचायती राज चुनाव के लिए तैयारी पर बोले कि कांग्रेस पूरी तरीके से तैयार है, ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस का हमेशा से वर्चस्व रहा है और कांग्रेस की भारी मांग है, इसलिए टिकटो को लेकर के भी बहुत दावेदारी आ रही है, लोग सरकार से परेशान है, हम निश्चित जीतेंगे
0
0
Report

बस्तर के ग्राम बड़े बोडल में धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कदम

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को रोकने के लिए बस्तर जिले के ग्राम बड़े बोडल में ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाया है, स्थानीय ग्रामीणों ने पहले ग्राम सभा की और धर्मांतरण के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया जिसके बाद ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सूचना बोर्ड लगाया, Board में स्पष्ट तौर पर पास्टर एवं पादरी के के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध की बात लिखी गई है, स्थानीय ग्रामीणों ने बाकायदा पूजा पाठ कर गांव के समक्ष सूचना बोर्ड लगाया है, ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे है जिसके चलते ग्रामीणों ने चिंता जाहिर की जिसके बाद गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के सख्ती से पालन को लेकर सहमति बनी सूचना बॉर्ड में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के तहत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने की जानकारी लिखी गई है एवं ईसाई धर्म से जुड़े बाहर से आने वाले पास्टर एवं पादरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि धर्मांतरण के चलते गांव का माहौल बिगड़ रहा है पिछले वर्ष गांव में दूसरे धर्म के व्यक्तियों के प्रवेश के चलते तनाव की स्थिति बन गई थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top