icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमशेदपुर में गुमटी पर छापेमारी, 2.06 किलोग्राम गांजा और 7 बोतल सिरप पकड़े गए

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालीगुमा NH-33 स्थित एक गुमटी में छापेमारी कर गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कुल 2 किलो 60 ग्राम गांजा, कोडीन युक्त 7 बोतल नशीली सिरप और 3,320 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाल ने बताया कि 8 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि बालीगुमा में किया कार शोरूम के समीप स्थित एक गुमटी, जिसे बिस्किट और चॉकलेट की दुकान के रूप में चलाया जा रहा था, उसकी आड़ में अवैध रूप से गांजा और प्रतिबंधित नशीली सिरप की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में कार्रवाई की योजना बनाई गई। पुलिस उपाधीक्षक (पटमदा) दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सचिन कुमार दास के साथ छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बालीगुमा पहुंचकर गुमटी की घेराबंदी की और मौके से नितेश कुमार झा उर्फ राजू झा (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गुमटी की तलाशी लेने पर पुलिस को अलग-अलग पैकेट में रखा 2.060 किलोग्राम गांजा मिला। इसमें करीब 790 ग्राम गांजा छोटे-छोटे पुड़ियों में तथा 1.270 किलोग्राम गांजा हरे रंग की पॉलिथीन में रखा हुआ था। इसके अलावा ONEREX Codeine Phosphate Syrup की 100 एमएल की 7 बोतल, गांजा बिक्री से प्राप्त 3,320 रुपये, डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 11 मिट्टी के चिलम और एक रेडमी स्मार्टफोन बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामानों को विधिवत जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित तरीके से गांजा के अवैध कारोबार में शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। मामले को लेकर एमजीएम थाना कांड संख्या 90/2026, दिनांक 08 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B), 21(b), 22, 29 तथा Drugs and Cosmetics Act की धारा 27(b)(ii) के तहत कार्रवाई शुरू की है。
0
0
Report

مध्यप्रदेश के स्कूलों में अब ऑनलाइन हाजिरी, DPI ने शुरू की छात्र उपस्थिति पोर्टल 3.0

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश के स्कूलों में लगेगी स्टूडेंट्स की ऑनलाइन अटेंडेंस स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग चिंतित लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया आदेश *शिक्षकों के बाद अब स्टूडेंट्स की भी लेगी ऑनलाइन हाजरी* कक्षा में छात्रों की कम उपस्थिति को लेकर जारी किया गया DPI कक्षा 9 से 12 वीं तक ऑनलाइन अटेंडेंस लगाना अनिवार्य लगातार अनुपस्थित स्टूडेंट्स के माता-पिता से संपर्क किया जाएगा छात्रों की रोज़ाना अटेंडेंस 'एजुकेशन पोर्टल 3.0' के ज़रिए ऑनलाइन दर्ज करें : DPI शिक्षक पोर्टल पर 'स्टूडेंट मैनेजमेंट' के अंदर 'स्टूडेंट अटेंडेंस' विकल्प का इस्तेमाल करके छात्रों को 'प्रेज़ेंट', 'एब्सेंट' या 'ऑन लीव' के तौर पर मार्क करेंगे DPI ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि वे लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के माता-पिता से संपर्क करें और उन्हें नियमित कक्षाओं में वापस लाने के प्रयास करें
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में 84 शिव दर्शन यात्रा में महिलाओं समेत भक्तों की भारी भीड़

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन में आज चौरासी 84 शिव दर्शन धार्मिक यात्रा में श्रदालुओ की भीड उमडी। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई । इस यात्रा में शहर के प्राचीन 84 शिव मंदिरों में महिलाओं द्वारा पानी एवं दूध से अभिषेक कर पूजन कर यात्रा की जा रही है। हजारों भक्तों की टोली में पांच हजार से अधिक महिलाएं भजन एवं नाचते गाते और बोल बम के जयकारे के साथ आगे बढ़ रहे थे तो पूरा माहौल शिवमय हो गया। खरगोन शहर में श्रवण माह में वर्षो से 84 शिव दर्शन यात्रा निकल रही है। करीब 23 किलोमीटर की चौरासी शिव मंदिर दर्शन को लेकर हजारो श्रदालुओ की भीड उमडती है। शिव भक्तो में भगवान के प्रति अट्टू आस्था और श्रद्धा दिखाई देती है। धार्मिक यात्रा के संयोजक इंजिनियरिंग नितिन मालवीय ने बताया की भक्त शहर के सभी शिव भक्त शहर के 84 शिव मंदिरो में दर्शन कर भगवान महादेव का आशीर्वाद लेते है। भक्तो में शिव दर्शन यात्रा को लेकर काफी उत्साह आस्था रहती है। हर वर्ष धार्मिक यात्रा में शहर सहित ग्रामीण अंचल के लोगो की आस्था बढ रही है। पैदल यात्रा में बडी संख्या में महिलाऐ भी शामिल है। खरगोन की जीवनदायिनी कुंदा नदी तट स्थित श्री बडघाटेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई 84 शिव दर्शन यात्रा शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में दर्शन के बाद देर रात तक प्राचीन ऐतिहासिक श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर में भंडारे के साथ धार्मिक यात्रा का समापन होगा। शहर में करीब 50 से अधिक स्टाल के माध्यम से श्रदालुओ का जगह जगह स्वागत होगा। महिला श्रद्धालु अनीता मालवीय ने बताया प्रतिवर्ष 84 दर्शन यात्रा का इंतजार रहता है ।
0
0
Report

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया, प्रशासनिक कार्यक्रम सम्पन्न

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले में विश्व आदिवासी दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया...जिला प्रशासन द्वारा शहर के रविंद्र भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया...कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी मेघा भारद्वाज और डीडीसी अरविंद कुमार लाल आईटीडीए पदाधिकारी, एसडीओ सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया...कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो को शॉल ओढ़ाकर और पौधा, मोमेंटो देकर स्वागत किया गया...कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया...साथ ही आदिवासी समाज द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ नृत्य भी किया...इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण, लाभुकों के बीच आवास, नियुक्ति पत्र वितरण, लाभुकों को परिसंपत्ति वितरण सहित अन्य भी किया गया...इस अवसर पर डीसी मेघा भारद्वाज ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं...उन्होंने कहा कि यह दिन हमें अपने इतिहास को याद करने और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने की प्रेरणा देता है...उन्होंने परंपराओं को संजोने पर भी जोर दिया ताकि आने वाली पीढ़ियां उनका पालन कर सकें...
0
0
Report
Advertisement

रायगढ़ के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना बाकारुमा रेंज क्षेत्र की बताई जा रही है। जंगल से हाथी के बस्ती में पहुंचने के बाद देर रात घर से बाहर निकले ग्रामीण पर हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया। मृतक की पहचान जमवीरा निवासी रतन गुप्ता उर्फ चंदन के रूप में हुई है। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की मौत हो गई। धरमजयगढ़ वन मंडल में फिलहाल 130 हाथियों का दल मौजूद है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में अयप्पा मंदिर और पेट्रोल पंप के बीच हिस्सा ढहा, जनहानि नहीं

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के रातानाडा स्थित अय्यप्पा मंदिर का कुछ हिस्सा घराशाई होकर नाले में समा गया। वहीं पास ही बने एक पेट्रोल पंप का भी कुछ हिस्सा नाले में धराशाई हो गया बताया जा रहा है कि अचानक ही यह हिस्सा धराशाई हुआ वहां प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ये हिस्सा नाले पर बना हुआ था। नाले पर ही पेट्रोल पंप का बाथरूम बना हुआ था बिल्डिंग का कुछ हिस्सा धराशाई हो गई था वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई ना ही शहर में बारिश चल रही थी बिना बारिश ही अचानक मंदिर व पेट्रोल पंप के बीच का हिस्सा धराशाई होने से एक बार अफरा तफरी का माहौल हो गया लेकिन राहत की सांस जब मिली जब पता चला कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंचा
0
0
Report
Advertisement

सासाराम में पिता-पुत्री नहर में डूबे, खोज दल जुटा

Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। संझौली थाना क्षेत्र के रामपुर में बाइक सवार पिता-पुत्री नहर के गहरे पानी में डूब गई। असम राइफल्स के जवान राम प्रकाश राम अपनी पुत्री सलोनी कुमारी को लेकर गुप्ता धाम जा रहे थे। लेकिन तिलई गांव से निकलते ही रामपुर के पास नहर के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर के छोटी पुलिया से टकराकर दोनों गहरे पानी में डूब गए। रामप्रकाश राम असम राइफल्स में कार्यरत हैं और छुट्टी पर घर आए हुए थे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए। संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय गोताखोर एवं ग्रामीण युवक दोनों को तलाश में पानी में उतरे हुए हैं। पानी का बहाव कम नहीं हो रहा है, जिससे बचाव और तलाशी में परेशानी हो रही है।
0
0
Report

बरहट में नहर साफ-सफाई अटका: डैम से पानी किसानों तक नहीं पहुंचा

Jamui, Bihar:जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र में किसानों की सिंचाई व्यवस्था के बारे में बड़ी लापरवाही सामने आई है। वर्षों पहले किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए बनाए गए कुकुरझप डैम से पानी छोड़े जाने के बावजूद खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। धान की बुवाई का समय बीतता जा रहा है, लेकिन नहरों की सफाई अधूरी रहने के कारण किसान परेशान हैं। किसानों ने नहर सफाई कार्य में संवेदक और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। बेलिया नहर सहित अन्य नहरों की साफ-सफाई के लिए सिंचाई प्रमंडल लक्ष्मीपुर की ओर से करीब 8 लाख रुपये की लागत से निविदा निकाली गई थी। इसके बाद कार्य संवेदक को आवंटित किया गया। किसानों का आरोप है कि संवेदक द्वारा नहर की महज कुछ दूरी तक ही सफाई कर काम छोड़ दिया गया, जबकि अधिकांश हिस्सा अब भी झाड़ियों और गंदगी से पटा हुआ है। ऐसे में डैम से पानी छोड़े जाने के बाद भी पानी आगे बढ़ने के बजाय नहर में ही रुक जा रहा है।स्थानीय किसान रघुवीर यादव ने बताया कि 25 तारीख से ही डैम खोल दिया गया है, लेकिन खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नहर की सही तरीके से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह झाड़ियां उगी हुई हैं और पानी आगे नहीं जा पा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते नहर की सफाई हो जाती तो धान की खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल सकता था। वहीं किसान नवीन कुमार यादव ने कहा कि नहर की सफाई गर्मी के दिनों में होनी चाहिए थी, लेकिन अब धान की बुवाई का समय चल रहा है और कुछ दिन पहले संवेदक द्वारा थोड़ी दूरी तक नहर की सफाई कर काम छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या में किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान के अनुसार, “भोज के समय कोहड़ा रोपा जा रहा है”, यानी जब खेती के लिए पानी 가장 ज्यादा जरूरी है, उसी समय नहर की सफाई का काम किया जा रहा है। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि संवेदक द्वारा नहर की कुछ दूरी तक सफाई की गई है और कुछ किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंचने की शिकायत मिली है। वरीय अधिकारियों की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि जहां नहर में सफाई बाकी है, वहां अविलंब सफाई कराकर पानी छोड़ा जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके और वे धान की बुवाई कर सकें। फिलहाल किसानों की निगाह अब विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। किसानों ने मांग की है कि अधूरी नहर सफाई का काम तत्काल पूरा कराकर खेतों तक पानी पहुंचाया जाए ताकि सिंचाई के अभाव में उनकी धान की खेती प्रभावित न हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top