Back
कुरुक्षेत्र में बाइक की टक्कर, चार की मौत, चाचा-भतीजे घायल
DKDARSHAN KAIT
Mar 29, 2026 09:16:14
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र :- कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में भट्ट माजरा गांव के पास दो बाइकें की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक ही गांव दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। सूचना पाकर डायल-112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों की पहचान शाहपुर गांव के चौकीदार शिव कुमार (40) और उसी के गांव के पप्पल (50) के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से शहर गए थे। शिव कुमार अपने पीछे पत्नी, दो बेटी संजना 12, माफी 10 और बेटा हरमन 8 को छोड़ गया। शिव कुमार अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। उधर, पप्पल मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शिव कुमार के भाई मनी राम ने बताया कि उनका भाई शिव कुमार अपने दोस्त पप्पल के साथ बाइक पर रात को भट्टमाजरा गांव के पास जुरासी लिंक रोड से होकर अपने गांव लौट रहा था। दूसरी तरफ से हरियगढ़-भोरख गांव के पास डेरे में रहने वाला साबु (22) अपने भतीजे के साथ अपनी बाइक काम निपटाकर घर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में बच्चे समेत चारों लोग जख्मी हो गए। सूचना पाकर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बिना एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी ERV गाडी में उनको तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। साथ ही पप्पल और साबु को रेफर कर दिया, जबकि बच्चे मामूली चोटें आईं। वहीं पप्पल का परिवार उसे PGI चंडीगढ़ ले गया, जहां इलाज के दौरान पप्पल ने देर रात दम तोड़ दिया। जबकि साबु का इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिवार के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगी। बाइट: शिव कुमार जांच अधिकारी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KBKuldeep Babele
FollowMar 29, 2026 10:19:310
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 29, 2026 10:19:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:18:590
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 29, 2026 10:18:390
Report
RKRohit Kumar
FollowMar 29, 2026 10:18:240
Report
RSRavikant Sahu
FollowMar 29, 2026 10:18:080
Report
NSNeha Sharma
FollowMar 29, 2026 10:17:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:17:470
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowMar 29, 2026 10:17:260
Report
JPJai Pal
FollowMar 29, 2026 10:17:020
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 29, 2026 10:16:02Noida, Uttar Pradesh:पटना में घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर छापेमारी
ADM संजय कुमार और सिटी मैजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार के साथ अधिकारियों ने किया रेड
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 29, 2026 10:15:49Noida, Uttar Pradesh:सीएम नीतीश के मंत्री से मिलने पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक
MLA सुरेंद्र कुशवाहा राज्यसभा चुनाव में NDA को किया था वोट
मंत्री अशोक चौधरी से मिलने पहुंचे कांग्रेस MLA सुरेन्द्र कुशवाहा
0
Report
DSDeepesh shah
FollowMar 29, 2026 10:15:340
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:15:120
Report