Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kurukshetra136118

कुरुक्षेत्र के गुरनाम सिंह चढूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी लड़ेगी हरियाणा विधानसभा चुनाव

Jul 02, 2024 13:43:02
Thanesar, Haryana

कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की बैठक हुई। आपको बता दें कि अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने घोषणा की कि उनकी राजनीतिक पार्टी 'संयुक्त संघर्ष पार्टी' आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरेगी। साथ ही उन्होंने इसे धर्म युद्ध बताया और कहा कि संभावित जीत वाली या सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय जल्द लिया जाएगा। वहीं गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों को राजनीतिक मंच पर उतरने का आह्वान किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
Mar 19, 2026 09:19:46
Hansi, Haryana:बाइट : हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल , स्वयं सेविका कविता अटल श्रमिक किसान कैंटीन में गैस सिलेंडर खत्म जुगाड़ से चल रहा 10 वाला भोजन केंद्र चूल्हा जला कर बना रही स्वयं सेविकाएं खाना महिला समूह की कैंटीन इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी से परेशान कैंटीन में लोगों को केवल 10 में दिया जाता है भरपेट भोजन कोशिश करने के बाद भी नहीं है हो पा रहा सिलेंडर उपलब्ध रोजाना 200 से 250 लोग करते है यहां भोजन कैंटीन में सिलेंडर न होने के कारण लकड़ियां खरीदकर बनाया भोजन आजकल गैस की किल्लत के चलते होटलों में भी खाना हुआ महंगा रिक्शा चालक मजदूर ज्यादा से ज्यादा खाना खाने के लिए आ रहे अगर सिलेंडर की समस्या जल्दी हल नहीं हुई तो कैंटीन हो सकती है बंद सरकार द्वारा चलाई गई गरीबो को 10 रुपए में खाना देने की मुहिम अटल श्रमिक कैंटीन में सिलेंडर न होने के चलते स्वयं सेविकाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला समूह की कैंटीन इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी से परेशान है। सरकार जहां देश में पर्याप्त गैस होने की बात कह रही है, वहीं कैंटीन संचालकों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे काम प्रभावित हो रहा है। ये स्वयं सेविकाएं महिला समूह सिलेंडर की कमी होने के चलते बेहद परेशानियां झेल रही है, जिसके चलते महिलाएं चूल्हा जला कर खाना बना रहीं हैं। स्वयं सेविकाएं महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि पहले एजेंसी से आसानी से सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब भरवाने में बहुत परेशानी हो रही है। हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि जल्द ही एलपीजी गैस सिलेंडर इनको मिलेगा। मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। SOP के तहत प्राथमिकता से इनको गैस मिलेगी।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 19, 2026 09:18:54
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव LPG गैस के ब्लैक मार्केटिंग को लेकर कहा कि ऐसे करने वाले जाएंगे जेल राहुल गांधी और अंनत सिंह को भी लेकर दिया बयान एलपीजी गैस के किलत को लेकर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा ऐसी कोई बात नहीं है लोगों को घरेलू गैस मिल रहे हैं अगर कोई जो है ब्लैक मार्केटिंग करेगा, तो जेल की हवा खाएगा। विपक्ष के पास कोई यीशु नहीं है अब विपक्ष तो अब ख़त्म हो रहा है। सब उनके लोग भाग रहे हैं। तो अपने अस्तित्व को बचाने के लिए अपना षड्यंत्र कर रहा है। जनता के बीच में अपना कुछ दिखाना चाहते हैं बाइट--- रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को दुलार चंद हत्याकांड में जमानत मिलने पर कहा की जमानत मिल गई है? कोर्ट का निर्णय है, सबको सम्मान करना चाहिए कांग्रेस ने अपने तमाम विधायक जो राज्यसभा चुनाव के दौरान गायब थे, उनको नोटिस भेजा है और दो दिन के अंदर जवाब माँगा है पर कहा की कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, उसमें हम क्या टिप्पणी करेंगे बाइट--- रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार बिहार सरकार के मंत्री हैं अशोक चौधरी के बयान कि जेडीयू से ही कोई मुख्यमंत्री होगा इस पर राम कृपाल ने कहा की तो हम निर्णय नहीं कर सकते हैं ना। ये तो हमारे नेतृत्व जो एनडीए वो डिसाइड करेंगे बाइट--- रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार राहुल गांधी पर बीजेपी के सांसदों के द्वारा दिए गए बयान पर रामकृपाल यादव ने कहा वो जिम्मेदार सांसद हैं, अपनी भावना को प्रकट किया है। तो चिंता का विषय है। राहुल गांधी जैसे नेता पर अगर कोई इस तरह का टिप्पणी करे तो बिलकुल बहुत ही गंभीर मामला है ये और चिंता का विषय है। बाइट--- रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी के दौरान जो है नॉन-वेज को गंगा नदी में ही फेंक दिया गया जिसको लेकर कहा कि एक्चुअली ऐसा है कि गंगा मैया पवित्र हैं और करोड़ों-करोड़ लोगों की आस्था है गंगा मैया के प्रति। पवित्र माना जाता है। आप देखते होंगे कोई पूजा भी हम लोग करते हैं सनातन में, हिन्दू धर्म मानने वाले लोग, तो गंगा मैया के जल से ही हम पवित्र होते हैं और करते हैं। और उसमें कोई मटन-मुर्गा खाके डाल दे, किसी को बर्दाश्त होगा ये? इस तरह का खिलवाड़ कोई करेगा? बहुत दुखद है भाई। बाइट--- रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार गंगा में शेरों के गंदे पानी जाने को लेकर कहा की वो भी चिंता का विषय है। उसके लिए सरकार कर रही है, सरकार कर रही है, उसके लिए उपाय कर रही है और पूरा उसके लिए यंत्र-तंत्र सब लगाया गया है। प्यूरीफाई होकर पानी शुद्ध पानी जाता है गंगा में। यहाँ भी लगा हुआ है पटना में, नहीं देखे आप काम कर रहा है। काम नहीं कर रहा होगा तो काम को ठीक करने का कोशिश किया जाएगा। बाइट--- रामकृपाल यादव मंत्री बिहार सरकार रामकृपाल यादव ने कहा गैस सिलेंडर तो ठीक-ठाक है। कांग्रेस पार्टी का कोई मुद्दा तो है नहीं। अच्छा, आप घर में खाना बना रहे हैं ना? आपको है किल्लत? आप तो नागरिक भी हैं पटना के, पत्रकार भी हैं, बताइए? ये अपना इशू बनाना चाहते हैं। हमारी सरकार तत्परता के साथ, माननीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मंत्री जी इन सब चीजों को बहुत पर्याप्त मात्रा में गैस का सिलेंडर पहुँचाने की कोशिश की जा रही है। दिक्कत तो आ रही है, मगर उस दिक्कत को दूर करने के लिए सरकार-शासन हर तरह से प्रयास कर रही है और गैस की किल्लत नहीं होने देगी सरकार, न हुई है, न होने देगी।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Mar 19, 2026 09:17:09
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने बीजेपी कार्यालय में प्रेस कांग्रेस कर कहा झारखंड में सब कुछ उल्टा चल रहा ,यहां ब्यूरोक्रेट्स जो जितना बड़ा भ्रष्ट उसको उतना बड़ा पद मिलता है। परिवहन विभाग में सचिव बनाए जाने के बाद जो काम किया है वैसे अधिकारी पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए । ट्रांसपोर्ट सचिव खुद 24 घंटे के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बन कर कई फाइलों को निपटाया और फिर वापस आ गए। 10 मार्च से 11 मार्च के बीच कौन कौन सी फाइलें निपटाई गई इसकी जांच होनी चाहिए। परिवहन सचिव ने गुप चुप तरीके से पॉवर को 24 घंटे के लिए अपने पास लिया और इसकी सूचना न तो सीएम न मुख्य सचिव को दी गई। आखिर क्यों 24 घंटे के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और 10 साल से चल यही परम्परा का वायलेशन किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए हर देश के हर स्टेट में एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया था। राज्य में सड़क सुरक्षा परिषद बनाया गया, इसके अध्यक्ष सीएम होते हैं । इसके सीईओ ट्रांसपोर्ट कमिश्नर होते हैं। पिछले 10 साल से रोड सेफ्टी फंड को मैनेज करने का पॉवर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के पास है, पर राजीव रंजन परिवहन सचिव बनते हैं एक आदेश निकाला सड़क सुरक्षा से जुड़ी संचिका सीधे सचिव के पास भेजा जाएगा । ये हो आदेश निकाला गया है इसको न सीएम न चीफ सेक्रेटरी के पास भेजा गया।
0
comment0
Report
DSDevendra Singh
Mar 19, 2026 09:16:45
Bharatpur, Rajasthan:बयाना (भरतपुर) बयाना के कैलादेवी झील का बाड़ा क्षेत्र चैत्र नवरात्रि मेले का शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर कमर चौधरी, SDM दीपक मित्तल, देवस्थान सहायक आयुक्त मुकेश मीणा ने पूजा अर्चना कर घट स्थापना की। आचार्य धार्णीधर महाराज के नेतृत्व में 11 पंडितों का दल विशेष अनुष्ठान कर रहा है। पहले दिन माता के शैल पुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना हुई। पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मंदिर पहुंचे पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। मेले के लिए देवस्थान विभाग ने 213 दुकाने आवंटित की हैं। दुकान आवंटन से देवस्थान विभाग को 58 लाख रुपए की आय हुई। जिला कलेक्टर ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। मेला परिसर में रोशनी, सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 100 जवान तैनात हैं। 48 सीसीटीवी कैमरों से कोने-कोने पर निगरानी की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 19, 2026 09:16:20
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सभी जिला कलेक्टरों और जिलों के प्रभारी मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अहम बैठक की। बैठक में आगामी राजस्थान दिवस के आयोजन और राज्य सरकार के बजट के क्रियान्वयन की अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्थान दिवस को पूरे प्रदेश में भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाए। प्रत्येक जिले में जिला स्तर पर बड़े आयोजन किए जाएं, जिनमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि यह दिवस प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का अवसर है। बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकासोन्मुख बजट की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द राहत मिल सके। सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। जोधपुर से बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रभारी मंत्रियों और विधायकों को भी अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करें। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार गरीब, महिला और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:16:08
Pachperwa, Uttar Pradesh:जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर 9 दिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ के अवसर पर बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। यात्रा का शुभारंभ देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथलेश नाथ योगी ने किया। कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर गंगा जल, आम्रपत्तों व नारियल से सुसज्जित कलश के साथ शामिल हुईं। इस दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।कलश यात्रा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर तुलसीपुर जरवा मुख्य मार्ग होते हुए धोबहा नाले में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद जल भरकर कथा स्थल पहुंचकर शामिल मातृ शक्ति श्रद्धालुओं का पूजन कर संपन्न हुई।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, पचपेड़वा नगर अध्यक्ष रवि वर्मा, गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह कथा समिति अध्यक्ष सुनील कनौजिया, प्रमोद कनौजिया, लाले यादव, आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
PSPradeep Sharma
Mar 19, 2026 09:15:52
Bhind, Madhya Pradesh:सूने मकान पर चोरों का धावा, सोने चांदी के गहने और नगदी सहित सात लाख रुपए का माल पार किया गया. भिंड के मेहगांव में बीती रात सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाकर सोने चांदी के गहने और नगदी सहित सात लाख रुपये का माल पार कर ले गए. बरहद गांव के निवासी राकेश शर्मा मेहगांव के हनुमान रोड पर मकान बना कर रह रहे थे, और बेटी की होने वाली शादी की तैयारी में जुटे थे, जिस कारण वे दो दिन से घर से बाहर थे. मौके का फायदा उठाकर चोरी ने छत के रास्ते घर में धावा बोला और अलमारी को तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और एक लाख साठ हजार रुपए नगदी उड़ गए. सुबह घर लौटकर टूटी अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा。
0
comment0
Report
Mar 19, 2026 09:13:51
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल । भ्रष्टाचार के मामले में फंसे DPO के बीमारी का बहाना बनाकर आकस्मिक अवकाश मांगने के मामले में ...डीएम राजेंद्र पेंसिया का अनोखा आदेश ... डीएम राजेंद्र पेंसिया ने जिला प्रोवेशन अधिकारी की बीमारी की जांच के लिए डिप्टी कलेक्टर , डिप्टी सीएमओ .आर्थोपेडिक सर्जन की 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की ....जांच कमेटी डीपीओ की बीमारी की जांच कर डीएम को देगी रिपोर्ट । घोटालों के मामले में जांच में फंसे जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव ने बीमारी का बहाना बनाकर डीएम को मेल भेजकर मांगा आकस्मिक अवकाश .. जिला प्रोवेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव पर चाइल्ड हेल्प यूनिट में फर्जीवाड़े , विधवा ,बेसहारा महिलाओं के पुनर्वास , बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ की योजनाओं में 50 लाख से अधिक की धन राशि के घोटाले के गंभीर आरोप ..
769
comment0
Report
Advertisement
Back to top