136119
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंदर कारगिल योद्धाओं व परिजनों को किया सम्मानित
Thanesar, Haryana:कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंदर कारगिल योद्धाओं व परिजनों को सम्मानित किया गया। मेजर जनरल अरविंद यादव की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंदर विजय दिवस रजत जयंती महोत्सव मनाया गया। दल के सदस्यों का 32 मोटरसाइकिल देकर सम्मान किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहजहांपुर में छठ पूजा: सूर्यास्त के समय भक्तों ने किया अर्घ्य
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में भी आज छठ मैया की पूजा की गई। शाम को गर्रा घाट पर डूबते हुए सूरज को अर्घ देकर छठ मैया की पूजा की गई। इस दौरान पूर्वांचल की महिलाओं और पुरुषों समेत समेत सैकड़ो की संख्या में घाट पर इकट्ठे हुए और डूबते हुए सूरज की पूजा अर्चना की। पूजा के दौरान सभी ने अपने परिवार अपने बच्चों के लिए छठ मैया से सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। बाइट - मुकेश परियार, छठ पूजक बाइट - राजू बग्गा, छठ पूजक बाइट - कीर्ति, छठ पूजक0
0
Report
आजमगढ़ में अंजना सिंह ने पहली बार छठ पूजा की, भीड़ ने दी झलक
Azamgarh, Uttar Pradesh:भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह ने की छठ पूजा, छठ घाट पर अभिनेत्री की झलक पाने के लिए प्रशंसकों की रही भीड़। आजमगढ़ जिले के सुरहन गांव में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आईं। करीब 15 वर्षों से छठी मैया के प्रति आस्था रखने वाली अभिनेत्री इस बार पहली बार पूर्वांचल के आजमगढ़ में छठ व्रत कर पूजा किया। इससे पहले वह छठ पूजा के अवसर पर मंच तक पहुंचती थीं, लेकिन घाट पर व्रत करने का अवसर नहीं मिल पाया था। इस बार उन्होंने घंटों तक पानी में खड़े होकर बांस के सूप में दीपक, फल और फूल लेकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भोजपुरी अभिनेता प्रशांत सिंह ने भी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान गांव के लोगों और भोजपुरी समाज से मिले अपार स्नेह से अभिनेत्री अभिभूत नजर आईं। उन्होंने आजमगढ़ में पहली बार छठ पूजा करने का अनुभव, 15 वर्षों की आस्था और बेटी अदिति के लिए छठी मैया से कामना की।0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य बरेली पहुंचे: प्रतिभाओं को सम्मान देकर सामाजिक समरसता पर दिया जोर
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को बरेली पहुंचे, जहां एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामाजिक समरसता सम्मेलन में उनका जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंच से केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक समरसता, सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को उप मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 2047 तक सपा का प्रदेश में आना मुश्किल है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के सेंटर पार्क में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया
Noida, Uttar Pradesh:रेजीडेंसी ग्रीन के सेंटर पार्क ग्रेटर नोएडा में छठ व्रतियो में आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर लोकगीत और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।0
0
Report
नोएडा एक्सटेंशन में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया; डूबते सूर्य को अर्घ्य
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एक्सटेंशन में भी छठ पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अपेक्स गोल्फ एवेन्यू में छठ व्रतियो में आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर लोकगीत और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।0
0
Report
पानीपत की एसपी मेधा भूषण घाटों पर छठ पूजा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Panipat, Haryana:छठी मैया के दरबार में पहुंचीं पानीपत की एसपी परिवार के साथ छठ पूजा करने घाट पर पहुंचीं एसपी मेधा भूषण डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि की कामना छठ पर्व पर घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम पानीपत, राकेश भयाना। आस्था और लोक परंपरा के महापर्व छठ पूजा को लेकर पानीपत में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु छठ पूजा के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की। छठ पर्व के इस पावन अवसर पर पानीपत की पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण भी अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से सभी के मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। एसपी मेधा भूषण ने प्रदेश और देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व के साथ उनकी बचपन से ही गहरी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। इस पर्व से उनके परिवार की भी अनेक यादें जुड़ी हुई हैं। पूरा परिवार मिलकर हर वर्ष इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाता है। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी माता ने भी छठ व्रत रखा है और सभी परिजन मिलकर पूजा में शामिल हुए हैं। एसपी ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि परिवार के एक साथ जुड़ने और सामूहिक रूप से खुशहाली की कामना करने का अवसर भी है। उन्होंने व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि, शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं, छठ पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों की तैनाती कर व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाइट मेघा भूषण पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना घाट पर छठ महापर्व: आस्था और जल सुरक्षा
New Delhi, Delhi:छठ महापर्व का आज तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है तो वहीं महापर्व छठ के तीसरे दिन दिल्ली के कालिंदी कुंज यमुना नदी के घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि कालिंदी कुंज यमुना घाट पर छठ महापर्व करते समय ऐसा महसूस हो रहा है कि हम लोग बिहार में छठ कर रहे हैं बाद ही भक्तिभाव माहौल है सुरक्षा की भी अच्छी व्यवस्था है दिल्ली सरकार के द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है पानी भी पहले से साफ है तो वहीं दूसरी तरफ यमुना में झाग बहता हुआ दिखाई दिया जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार के जल बोर्ड के कर्मचारी जाग को खत्म करने के लिए डिफ़ॉम केमिकल का प्रयोग करते भी दिखाई दिए। हालांकि जहां श्रद्धालुओं के द्वारा आस्था की डुबकी घाट पर लगाई जा रही थी वहां पर जाग पानी में कहीं दिखाई नहीं दिया और श्रद्धालु साफ पानी में आस्था के डुबकी लगाते हुए यमुना में दिखाई दिए।0
0
Report
छठ महापर्व: बंधा तालाब पर आस्था का संगम, लाखों श्रद्धालुओं ने आकर्षित किया
Kondagaon, Chhattisgarh:डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बंधा तालाब के घाट पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं, जहाँ पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य देव की आराधना की गई। वहीं, छठ पूजा की इस पावन परंपरा और अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी तालाब परिसर में उमड़े रहे। इस दौरान कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक भी अपने परिवार के साथ छठ पूजा में शामिल हुए और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का यह संगम बंधा तालाब पर छठ महापर्व की खूबसूरती को बयां कर रहा था。0
0
Report
डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा घाट
Baisar, Uttar Pradesh:*छठ पूजा: डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी रहीं, छठ मइया के गीतों से गूंजा घाट* *महराजगंज / बृजमनगंज।* लेहरा स्टेशन कस्बे में छठ महापर्व की भव्यता देखने को मिली। छठ पर विशेष रूप से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए महिलाएं पानी में खड़ी हुईं। कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मइया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद से ही महिलाएं गाजे-बाजे के साथ छठ व्रत करने के लिए घाटों पर पहुंचने लगीं। पीली साड़ी पहने व्रती महिलाएं सिर पर सूप, फल, नारियल और ठेकुआ लेकर श्री राम जानकी मंदिर के समीप पोखरी पर बने घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर दीपों, फूलों और केले के पत्तों से सजावट की गई थी। पानी में खड़ी महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्घ्य देते समय पूरा नजारा बेहद मनमोहक लग रहा था।0
0
Report
Advertisement
किशनगढ़ के विराट नगर में 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त: परिवार में मातमी सुर बिखरा
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के वार्ड नंबर 37 स्थित विराट नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात कारणों के चलते 38 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक को फंदे पर लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विराट नगर निवासी 38 वर्षीय पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मदनगंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
खाटूश्यामजी जन्मोत्सव सुरक्षा चौकसी: 240 CCTV और ड्रोन से निगरानी, सुरक्षा इंतजाम मजबूत
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का जन्मोत्सव कार्तिक शुक्ल एकादशी - द्वादशी मेला 20 नवंबर को आयोजित होगा। मेले की तैयारियों को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन रात-दिन जुटे हुए हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित आवक को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। एडिशनल एसपी दीपक गर्ग ने बताया कि जन्मोत्सव मेले के दौरान पूरे खाटूधाम में 240 सीसीटीवी कैमरों और दो ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 20 डीवाईएसपी, 30 सीआई, 80 एसआई, 120 एएसआई, हेड कांस्टेबल सहित 800 कांस्टेबल, 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 800 होमगार्ड और 1000 सिक्योरिटी गार्ड का जाप्ता मांगा गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए 10 क्रेन तैनात की जाएंगी। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार फायर ब्रिगेड और पांच मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। बाबा श्याम के कार्तिक जन्मोत्सव महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीवाईएसपी श्रेष्ठ दीक्षित, उपखंड अधिकारी अमृता खंडेलवाल, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, थानाधिकारी पवन दुलड़ और अधिशासी अधिकारी सहदेव दान चारण सहित अधिकारियों ने पुलिस थाने में बैठक की। बैठक में दर्शन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और पार्किंग व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि दूरदराज से आने वाले श्याम श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ सुगम दर्शन उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को बाबा श्याम की चौखट तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.0
0
Report
गेपसागर की पाल पर छठ पूजा का उल्लास; बिहार‑यूपी के परिवार पारंपरिक रीति से उत्सव
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में बिहार और उत्तरप्रदेश के परिवारों में छठ पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है। आज रविवार शाम व्रतधारी महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थाल लेकर गाजे बाजे के साथ गेपसागर की पाल पर पहुंचे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। छठ पूजा के अवसर पर व्रतधारियों ने रविवार को उपवास रखा। शाम ढलने के साथ ही गेपसागर की पाल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिलाएं और पुरुष फल, फूल, गन्ना सहित पूजा सामग्री से सजी थालियां लेकर पहुंचे। व्रतार्थियों ने सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की और झील के पानी में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद दीपक और अगरबत्ती से आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने झील में दीप प्रवाहित कर छठी मैया से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। छठ पूजा के दूसरे दिन कल सोमवार को सुबह व्रतधारी गाजे-बाजे के साथ गेपसागर की पाल पर पहुंचेंगे। यहां उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
खैरथल तिजारा में छठ पूजा ने पूर्वांचल समाज की आस्था का उत्सव जगाया
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के औद्योगिक नगरी भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर 5 में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ छठ मइया की पूजा अर्चना की। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ पूजा में भाग लिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान ढोल नगाड़ों की गूंज और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। वहीं छठी मइया के भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। आयोजन में पूर्वांचल समाज की संस्कृति और परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।0
0
Report
डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के प्रमुख गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, डीएम और एसएसपी ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान; घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी और भारी पुलिस बल रहा तैनात उन्नाव। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ रविवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने गंगा सहित विभिन्न घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की खुशहाली की कामना की। उन्नाव के लगभग सभी प्रमुख घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शाम को सूर्यास्त के समय घाटों पर छठी मैया के गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ महापर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़ और एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहकर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर नावों और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
पूर्णिया में छठ महापर्व: 400 से अधिक घाटों पर प्रशासन की व्यवस्था
Purnia, Bihar:लोकआस्था का महापर्व छठ पूर्णिया में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूर्णिया में 400 से अधिक छठ घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है । पूर्णिया के सौरा नदी घाट पर छठ का विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है । यहां पर हजारों की संख्या में छठ व्रति और श्रद्धालु छथ पर्व मनाने आए हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहा है ।जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा को एसडीआरएफ ,लाइट की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु नंगे पांव सूप लेकर, टोकरी लेकर, ठेला में पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंच रहे हैं छठवृत्ति दंड प्रणाम करते हुए छठ घाट पर पहुंचकर छठी मैया की आराधना कर रहे हैं । उनका मानना है कि मैया को जो सच्चे भावना से याद करता है पूजा करता है मैया की सारी मुरादे पूरा करती है, वहीं कुछ भक्त अपनी सुविधा के लिए घर में ही पक्का टब बनकर छठ पूजा करते हैं0
0
Report
Advertisement
