136118
कुरुक्षेत्र में इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन, अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में आयोजित इनेलो जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। असली परीक्षा तो विधानसभा चुनाव में होगी उसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहें। चौटाला ने कहा कि लोगों ने मजबूरी में भाजपा के पांच सांसदों को चुना क्योंकि कांग्रेस का टिकट वितरण सही नहीं था। कुमारी शैलजा भी इस बारे में आरोप लगा चुकी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लासलगाव रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए कांदा का बफर स्टॉक भेजा गया
Lasalgaon, Maharashtra:लासलगाव ( नाशिक ) : ब्रेकिंग.. लासलगाव रेल्वे स्थानकातून कांद्याचा बफर स्टॉक दिल्लीला जाणार... अखेर पंधरा तासांच्या प्रतीक्षेनंतर लासलगाव रेल्वे स्थानकात पहिला ट्रक दाखल... ट्रक मधील कांदा रेल्वे ट्रॅक मध्ये लोडिंग करण्यास सुरुवात. या आधी निफाड रेल्वे स्थानकातून गुहाटीला जाणारी मालवाहू रेल्वे झाली होती रद्द.. दिल्लीला नाशिक जिल्ह्यातील बफर स्टॉक मधील कांदा जाणार यावर शिक्का मोर्तब.. लासलगाव रेल्वे स्थानका वरून दिल्लीला हा कांदा जाणार...0
0
Report
संगठन मंत्री ने 2027 में 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया
Ludhiana, Punjab:लुधियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.ए.एल. संतोष ने संगठन की बैठक का आयोजन किया जिसमें पंजाब के प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों और पंजाब बीजेपी नेताओं ने भाग लिया। संतोष ने 2027 में पंजाब में 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही और कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर पर काम करने को कहा। पंजाब का दौरा करने के बाद पूरी रिपोर्ट प्रधन नितिन नबीनन को देने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.ए.एल. संतोष ने उन्हें 2027 जीत का मंत्र दिया है। पंजाब अध्यक्ष ने पूछा क्या 117 सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी।0
0
Report
जालौन: डीएम का बघौरा-2 स्कूल में औचक निरीक्षण, कायाकल्प से बदली तस्वीर
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में डीएम ने कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौरा-2 का किया औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कक्षा 4 और 6 में बच्चों से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता, ऑपरेशन कायाकल्प से बदली विद्यालय की तस्वीर, स्मार्ट क्लास से बच्चों की प्रतिभा को मिल रहा नया आयाम, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर कराए गए कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे डीएम, जिलाधिकारी बच्चों से गणित के सवाल कराए हल, छात्र-छात्राओं से सुने पहाड़े, विद्यालय में छात्र-छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग शौचालय की मिली सुविधा, सभी कक्षाओं में टाइलीकरण और स्मार्ट क्लासेस की भी बच्चों को मिली विशेष सुविधाएं, जालौन के उरई स्थित कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बघौरा-2 का किया निरीक्षण।0
0
Report
Advertisement
देवरिया लाठी कांड पर प्रोमो: जल्द सच सामने आएगा
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया लाठी कांड पर प्रोमो0
0
Report
बोकारो में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स बनेंगे, Indoor स्टेडियम की मांग तेज
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में जल्द बनेगा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पेक्स। सभी तरह के खेल और संसाधनों से रहेगा लेश। इसके अलावा इनडोर स्टेडियम की भी है बोकारो वासियों की मांग। बोकारो उपायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों को व्यवस्था मिलनी चाहिए़ इसलिए प्रयास लगातार जारी है। बताते चले कि बोकारो में देश भर से आए तीरंदाजों की प्रतिभा देखते ही बन रही है जहां बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में चल रहे 2 nd NTPC तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता में سीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ज्ञात हो कि बोकारो में पिछले 8 दिनों से ये प्रतियोगिता चल रही है और देश भर से 900 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिए और कल इसका समापन होने जा रहा है। लगातार वारिश के चलते मैदान भी पूरी तरह से गीला रहा इसके बावजूद कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं बोकारो उपायुक्त ने कहा कि व्यवस्थाओं को और ज्यादा विकसित किया जाएगा बोकारो के खिलाड़ी भी आगे बढ़ सके। वही गोमिया के आजसू के पूर्व विधायक डॉO लम्बोदर महतो ने कहा कि बोकारो में व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये झारखंड और बोकारो में पहली तीरंदाजी प्रतियोगिता है जहां इतनी भारी मात्रा में खिलाड़ी भाग लिए。0
0
Report
भिलाईनगर चुनाव विवाद में प्रेम प्रकाश पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से राहत, देवेंद्र यादव की SLP खारिज
Durg, Chhattisgarh:भिलाई नगर विधानसभा चुनाव से जुड़े निर्वाचन विवाद में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 30 जून 2026 के आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। अब हाईकोर्ट में निर्वाचन याचिका पर नियमित सुनवाई और ट्रायल जारी रहेगा। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की पीठ ने की।0
0
Report
Advertisement
वारिसलीगंज में साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त, 7 जालसाज गिरफ्तार
Nawada, Bihar:वारिसलीगंज में साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त, लोन के नाम पर लूटने वाले 7 जालसाज चढ़े पुलिस के हत्थे नवादा पुलिस ने साइबर अपराधियों पर सबसे बड़ा प्रहार किया है। वारिसलीगंज थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों को ठगने वाले 7 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 15 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है。 यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने की。 पहला ठिकाना - चकवाय से गौसपुर रोड के पास बगीचा में छिपकर ठगी कर रहे 3 अपराधी 6 मोबाइल के साथ धराए दूसरा ठिकाना - चैनपुरा बजरंगबली मंदिर के पास बगीचा में पुलिस ने घेराबंदी कर 2 ठगों को 7 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। तीसरा ठिकाना - चकवाय के मीर बिगहा ईंट भट्ठा के पास से 2 अपराधी 2 मोबाइल के साथ पकड़े गए。 इस संबंध में SDPO सुजय विद्यार्थी और थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर खुलासा किया。 पूछताछ में आरोपितों ने सनसनीखेज खुलासा किया। ये बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस और अन्य बड़ी कंपनियों के नाम पर ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देते थे। भोले-भाले लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो लेकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसा वसूल लेते थे और फिर गायब हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपितों में गौरव कुमार, शुभम कुमार, कन्हैया कुमार, सन्तु कुमार, सौरभ कुमार, साहिल कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 613/26 दर्ज कर सभी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।0
0
Report
गोविंददेवजी मंदिर मॉकड्रिल में सुरक्षा खामियाँ उजागर, 4 सितम्बर से पहले सुधार जरूरी
Jaipur, Rajasthan:एंकर-जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ से पहले आज मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का रियलिटी चेक हुआ...राजभोग झांकी के दौरान टेंट गिरने और श्रद्धालुओं के घायल होने की स्थिति बनाकर मॉकड्रिल की गई... लेकिन इस मॉकड्रिल ने हादसे से निपटने की तैयारियों पर ही सवाल खड़े कर दिए... कहीं हाइड्रेंट में प्रेशर नहीं था, तो कहीं पंपिंग स्टेशन काम नहीं कर रहा था...अनाउंसमेंट सिस्टम फेल नजर आया, सायरन-अलार्म की व्यवस्था भी नहीं मिली... और सबसे बड़ा सवाल मंदिर के पास फायर एनओसी तक नहीं थी...अब 4 सितंबर को जब लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे, उससे पहले इन खामियों को दूर करना बड़ी चुनौती है। जन्माष्टमी पर गोविंददेवजी मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने वाली है। ऐसे में मंगलवार को मंदिर में हुई संयुक्त मॉकड्रिल ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया......अगर राजभोग झांकी के दौरान सच में कोई हादसा हो जाए तो क्या मंदिर का सिस्टम भीड़ को संभाल पाएगा। मॉकड्रिल में टेंट गिरने की घटना को वास्तविक हादसे की तरह दिखाया गया। टेंट गिरने से कुछ लोग घायल हुए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। साथ ही पुलिस, जिला प्रशासन, फायर, चिकित्सा और नागरिक सुरक्षा टीमों का रिस्पांस टाइम भी परखा गया। लेकिन हादसे के सीन से ज्यादा चौंकाने वाली तस्वीर हादसे से निपटने वाली व्यवस्थाओं की सामने आई। मॉकड्रिल के दौरान कॉर्डिनेशन में कमी दिखी। अनाउंसमेंट सिस्टम से घटना की प्रॉपर सूचना नहीं दी सकी। सायरन और अलार्म जैसी व्यवस्थाएं भी नहीं मिलीं। यानी जिस समय भीड़ को सबसे पहले सूचना देकर नियंत्रित करना जरूरी था, उसी व्यवस्था में खामी सामने आई। मॉकड्रिल में फायर फाइटिंग सिस्टम भी सवालों के घेरे में रहा। पंपिंग स्टेशन काम नहीं कर रहा था। हाइड्रेंट में प्रेशर नहीं मिला, जबकि एक हाइड्रेंट काम ही नहीं कर रहा था। पाइप में लीकेज भी मिला। सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि मंदिर प्रबंधन के पास फायर एनओसी नहीं थी। ऐसे में जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच आग जैसी आपात स्थिति होने पर फायर टीम के पहुंचने तक शुरुआती बचाव व्यवस्था कितनी कारगर होगी, यह बड़ा सवाल है। आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य दिनों से कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में एक ही जगह पर भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ का खतरा भी रहता है। मॉकड्रिल में एंट्री-एग्जिट, बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन और इमरजेंसी निकासी की व्यवस्था को भी परखा गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंदिर प्रबंधन को अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्गों का नक्शा, बैरिकेडिंग व कतार प्रबंधन की व्यवस्था, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मेडिकल-फायर इंतजाम और इमरजेंसी इवैक्यूएशन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मॉकड्रिल का सबसे अहम सबक यही रहा कि हादसा होने के बाद एंबुलेंस और फायर टीम का पहुंचना ही पर्याप्त नहीं है। भीड़ को समय पर सूचना देना, रास्ता खाली कराना, लोगों को सही दिशा में निकालना और अफवाह फैलने से रोकना भी उतना ही जरूरी है। इसीलिए CCTV कंट्रोल रूम, स्वयंसेवकों की तैनाती और आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी की जानकारी भी प्रशासन ने मांगी है। बहरहाल, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 में भीड़-भगदड़ को मानव जनित आपदा की श्रेणी में रखा गया है। जन्माष्टमी 4 सितंबर को है और मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में मंगलवार की मॉकड्रिल को सिर्फ एक अभ्यास नहीं, बल्कि जन्माष्टमी से पहले सिस्टम की परीक्षा माना जा रहा है। मॉकड्रिल ने बता दिया कि भीड़ आने वाली है, लेकिन उससे पहले पंपिंग स्टेशन, हाइड्रेंट, पाइप लीकेज, अलार्म-सायरन, अनाउंसमेंट सिस्टम और फायर एनओसी जैसी कमियां दूर करनी होंगी। क्योंकि जन्माष्टमी के दिन गलती सुधारने का मौका नहीं होगा उस दिन मंदिर में मॉकड्रिल नहीं, लाखों श्रद्धालुओं की असली भीड़ होगी।0
0
Report
नशा मुक्त टोंक अभियान: टोंक पुलिस ने पांच स्थानों पर दबिश देकर 7 गिरफ्तार
Tonk, Rajasthan:टोंक नशा मुक्त टोंक अभियान: नशे के कारोबार पर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार टोंक पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ पांच स्थानों पर दबिश दी। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में DST टीम, कोतवाली थाना, पुरानी टोंक थाना, सदर थाना एवं महिला शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया。 कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए की बाजार कीमत की 10.50 ग्राम स्मैक, ट्रोमाडोल के 150 इंजेक्शन व 144 टैबलेट, एल्प्राजोलम की 2040 टैबलेट, एविल के 22 इंजेक्शन तथा 800 सिरिंज जब्त की हैं。 पुलिस के अनुसार ट्रोमाडोल, एल्प्राजोलम और एविल जैसी दवाओं एवं इंजेक्शन का नशे के रूप में अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था। बिना चिकित्सकीय सलाह के नशीले इंजेक्शन एवं दवाओं की बिक्री को लेकर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है。 टोंक शहर में नशे के रूप में इस्तेमाल की जा रही प्रतिबंधित एवं दुरुपयोग वाली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ DST टीम की इस कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। मामले में NDPS एक्ट के तहत 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं。 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टोंक शहर में फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है。0
0
Report
Advertisement
NH-48 दूदू में तीन वाहनों की भिड़ंत, ट्रक पलटा, रास्ते में लगा लंबा जाम
Dudu, Rajasthan:दूदू में तीन वाहनों की भिड़ंत, हाईवे पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम。 जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर रामनगर के पास मंगलवार को एक के बाद एक तीन वाहनों की हुई भिड़ंत。 हादसे के बाद एक ट्रक हाईवे पर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई。 पहले एक ट्रक की टैंकर से टक्कर हुई, इसी दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया。 सूचना पर दूदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली。0
0
Report
कोटा के मिड-डे मील मामले में विधायक अस्पताल में बच्चों की देखभाल पर जोर
Kota, Rajasthan:कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र के पुनिया देवरी गांव में सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने के मामले में आज लाडपुरा विधायक कल्पना देवी न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचीं। विधायक ने अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद करीब 15 से 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें उल्टी की शिकायत हुई। इनमें 10 से 15 बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पुलिस और प्रशासन जांच कर रहे हैं कि आखिर मिड-डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत क्यों बिगड़ी。0
0
Report
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कोटा: एक नेत्रदान से दो लोगों की दृष्टि नई रोशनी पाएगी
Kota, Rajasthan:कोटा में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन ने नेत्रदान जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा सकती है। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा ने बताया कि 15 दिवसीय अभियान के दौरान आमजन को मरणोपरांत नेत्रदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। नेत्रदान से कॉर्निया खराब होने के कारण दृष्टि खो चुके लोगों को नई रोशनी मिल सकती है।0
0
Report
Advertisement
Root IAS Academy ने Ganderबल के Degree College में UPSC- JKAS तैयारी संगोष्ठी आयोजित की
Aram Pora, Ganderbal, Root IAS Academy, in collaboration with Government Degree College Ganderbal, today organized a seminar at Government Degree College Ganderbal on how to prepare for and crack the UPSC, JKAS and other competitive examinations. The seminar was attended by the Principal of Government Degree College Ganderbal, Dr. Urfaan, DYSP Ganderbal, and other officers and successful candidates who have qualified the JKAS and IAS examinations. The speakers shared their experiences and guided students on examination patterns, preparation strategies, effective use of study resources and approaches to competitive examinations. They also provided valuable insights into how aspirants can plan their preparation and work towards qualifying for civil services examinations. A large number of students from different parts of Ganderbal participated in the seminar and interacted with the speakers to gain insights into the preparation required for UPSC, JKAS and other competitive examinations. The seminar aimed to provide students with proper guidance and a platform to understand the examination process, identify the right resources and develop effective strategies for qualifying for prestigious civil services examinations.0
0
Report
संधवां में क्लिनिक के शटर तोड़कर 22 हजार रुपये नकद चोरी
Kot Kapura, Punjab:ਸੰਧਵਾਂ ਵਿੱਚ ਕਲੀਨਿਕ ਦਾ ਸ਼ਟਰ ਭੰਨ ਕੇ تقریباً 22 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ नकਦੀ ਚੋਰੀ ਹੋਈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੰਧਵਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਲੀਨਿਕ ਦਾ ਸ਼ਟਰ ਭੰਗ ਕੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਚੋਰੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਚੋਰੀ ਕੀਤੀ ਨਕਦੀ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿਚ ਕੈਦ ਹੋਈ ਅਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਆਏ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਜ਼ਰੀਏ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਕਲੀਨਿਕ ਸੰਚਾਲਕ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਤੇ ਪੋਲਿਸ ਨੇ ਜाँच ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸ਼ਨਾਸ਼ਾਹਤ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨ ਜਾਰੀ ਹਨ।0
0
Report
विदिशा में ट्रैक्टर स्टार्टर चोरी: 10 चोरी गए स्टार्टर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में ट्रैक्टर के स्टार्टर चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मल्लू उर्फ मजहर और सागर कुशवाहा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 10 ट्रैक्टर स्टार्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दरअसल, पिछले कई दिनों से क्षेत्र में ट्रैक्टरों के स्टार्टर चोरी होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। टीम ने सुराग जुटाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 10 चोरी के स्टार्टर बरामद किए। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है。0
0
Report
Advertisement
