136118
कुरुक्षत्रे में CM नायब सिंह सैनी ने कहा कांग्रेस के दुष्प्रचार का होगा पर्दाफाश
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में CM नायब सिंह सैनी ने BJP कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए कहा कि BJP पार्टी तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीती है। आपको बता दें कि उन्होंने कांग्रेस पर झूठ बोलकर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप भी लगाया और दिल्ली द्वारा पानी कम देने के आरोपों का भी खंडन किया। वहीं ये भी कहा कि हरियाणा को पहले से ही काफी पानी मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को BJP से अधिक वोट मिले लेकिन सीटों में कमी रही। जिसके चलते अब BJP कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हिंडोली में अशोक चांदना ने शिव मीणा को कांग्रेस उम्मीदवार बनाकर वार्ड 17 बदला
Jaipur, Rajasthan:बून्दी हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने खेला बड़ा मीणा कार्ड हिंडोली जिला बून्दी जिले में जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हिंडोली विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना ने वार्ड नंबर 17 से शिव मीणा को कांग्रेस उम्मीदवार बनाकर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। शिव मीणा ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया。 शिव मीणा पूर्व सांसद एवं विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष रामनारायण मीणा के पुत्र हैं। मीणा समाज में उनकी मजबूत पहचान मानी जाती है। चांदना के इस फैसले को मीणा समाज के वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। वार्ड 17 में शिव मीणा की उम्मीदवारी के बाद मुकाबला रोचक हो गया है और चुनावी समीकरणों में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं。 बाईट। शिव मीणा वार्ड संख्या 17 से जिला परिषद सदस्य के लिए उम्मीदवार0
0
Report
गाय की मौत के बाद भय: दो डोज़ में से एक पहले ही लग चुका है
Noida, Uttar Pradesh:गाय की मौत के बाद लोगों में भय व्याप्त था। इसके लिए लोगों को डोज़ दिया गया - दो डोज़ दिए जाएंगे - एक लग चुका है - दूसरी अभी लगेगी।0
0
Report
रोडवेज- बिजली कर्मचारियों के समर्थन से आंदोलन तेज, 5-6 नवंबर हड़ताल की धमकी
Sirsa, Haryana:रोडवेज कर्मचारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में धरने पर बैठे -बस स्टेंड परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी -सरकारी विभागों का निजीकरण करने का जताया विरोध -बस स्टेंड परिसर से मार्च निकालते हुए पहुंचे बिजलीघर -बिजलीघर में धरने पर बैठे बिजली कर्मचारियों को दिया समर्थन -रोडवेज कर्मचारी नेता सतबीर सिंह कहा- बिजली कर्मचारियों का कर रहे समर्थन -रोडवेज व बिजली निगम में नई भर्तियां करे सरकार -बेरोजगारांे को रोजगार दे सरकार -निजीकरण के फैसले वापिस ले, अन्यथा आंदोलन होग तेज -सरकार नहीं मानी तो 5 व 6 नवंबर को रोडवेज कर्मचारी करेंगे हड़ताल -रोडवेज में भर्तियां करने, नई बसें लाने सहित अन्य मांगों को लेकर करेंगे चक्का जाम0
0
Report
Advertisement
दशहरा पर रिक्शा चालक रंजीत सिंह की हत्या: पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप
New Delhi, Delhi:दशहरा की रात खुशी का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया जब रामलीला देखकर घर लौटे एक 30 साल के युवक को घर से बुलाकर चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। युवक रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता था। वारदात के बाद आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजीत सिंह के रूप में हुई है। पिता रणवीर सिंह के मुताबिक रंजीत 20अक्टूबर की रात करीब 11 बजे रामलीला ग्राउंड से दशहरा देखकर घर लौटा था। घर आकर उसने अपनी मां से कहा कि सब्जी गर्म कर दो। मां रसोई में सब्जी गर्म करने गई, इसी दौरान बहर से आए एक लड़के ने उसे आवाज देकर बुला लिया और अपने साथ ले गया। काफी देर तक बेटा घर नहीं लौटा तो मां उसे ढूंढने निकली लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार वालों के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि रंजीत को चाकू मार दिया गया है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो रंजीत लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसके दिल के पास और सीधे हाथ पर चाकू से वार किया गया था। पिता रणवीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कुंवारा था और रिक्शा चलाता था। परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पिता का आरोप है कि हमला करने वाले दो लड़के थे जो वारदात के बाद बाइक छोड़कर रातों-रात फरार हो गए। पिता रणवीर सिंह का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक थाने में खड़ी है। पुलिस बता रही है कि वो बाइक दो नंबर की है और चोरी की है। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपियों को उनके सामने नहीं लाया है। परिजनों ने बताया कि जब वो रोहिणी कोर्ट में आरोपियों को पेश किए जाने की सूचना पर गए तो SHO ने कहा कि आरोपी पहले ही जा चुके हैं। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
निसिंग में बिजली समस्या के चलते करनाल-कैथल रोड पर जाम, तीन दिन की हड़ताल
Karnal, Haryana:निसिंग में करनाल कैथल रोड पर गुरुद्वारा चौक पर बिजली की समस्या को लेकर लगाया जाम बिजली कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल आज हड़ताल का दूसरा दिन लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या को लेकर लगातार परेशानियां आ रहे हैं एंकर - करनाल के निसिंग में बिजली न आने के चलते लोग सड़कों पर उतरे , बिजली कर्मचारियों के हड़ताल के बाद अब आम पब्लिक को समस्या का सामना करना पड़ रहा है सड़क पर उतरे लोगों को कहना है कि गांव-गांव व शहर में लाइट ना आने के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लाइट न होने की वजह से घरों के अंदर पानी तक नहीं आ पा रहा, घर में इनवर्टर तक खत्म हो गए हैं जिसके चलते अब फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे, बिजली दफ्तर के अंदर कोई भी कर्मचारी नहीं मिल रहा जिससे लोगों में और रोष देखा जा रहा है । बाइट - परेशान जनता0
0
Report
NHRC के संज्ञान पर दिग्विजय सिंह यात्रा को लेकर सियासत तेज
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय सिंह के यात्रा पर NHRC के संज्ञान पर सियासत कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विक्रम चौधरी का बयान मानव अधिकार आयोग बड़ी घटनाओं पर संज्ञान नहीं लेता इंदौर में बालाघाट में सागर में इतनी मौत होगी लेकिन संज्ञान नहीं लिया दिग्विजय सिंह की यात्रा को बंद करवाने के लिए संज्ञान ले रहे हैं यह पूरी तरीके से मैनेज संस्थान है बीजेपी पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया का बयान कांग्रेस जानबूझकर संवैधानिक संस्थाओं पर लगाती है आरोप दिग्विजय की यात्रा में भीड़ नहीं जुड़ रही इसलिए बच्चों को बुला रहे हैं राजनीतिक व्यक्ति की गैर राजनीतिक यात्रा कैसे हो सकती है0
0
Report
Advertisement
आराधना मिश्रा मोना ने अमित शाह के आरोप पर राहुल गांधी की विचारधारा उजागर की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "राहुल गांधी कांग्रेस की विचारधारा को लेकर आगे चल रहे हैं। उनकी विचारधारा आज की नहीं है। यह महात्मा गांधी की विचारधारा है, कांग्रेस की विचारधारा है जो आजादी के आंदोलन से पहले की है। तो उस विचारधारा को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं। राहुल गांधी कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे।" गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैटियों के वोट अधिकार बचाने के आरोप पर उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहूंगी कि जरा देख लें कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के सदर विधानसभा में क्या हुआ है, जहां पर उनके मंत्री हैं। वहां पर जब इतनी बड़ी अनियमितता पाई गई, जिसको चुनाव आयोग ने भी स्वीकार किया है तो उसका संज्ञान लेकर वो इस पर चर्चा करें तो बेहतर होगा."0
0
Report
NTPC प्रदूषण घिरी गाडरवारा: कांग्रेस का मास्क मिशन, राख से बिगड़ते हालात
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में NTPC पावर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ कांग्रेस ने अनोखा मोर्चा खोला है। प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश यानी राख के अनियंत्रित परिवहन से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्टेट हाईवे पर उतरकर राहगीरों को मास्क बांटे। कांग्रेस का आरोप है कि नियमों की अनदेखी के चलते क्षेत्र में सांस और हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। गाडरवारा स्टेट हाईवे पर उड़ती राख और मुंह पर मास्क लगाए यह लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। NTPC पावर प्लांट से निकलने वाली फ्लाई ऐश के उड़ने और सड़कों पर डंप होने के विरोध में कांग्रेस ने करीब दो घंटे तक जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले हर वाहन चालक और राहगीर को मास्क वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राख के परिवहन में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अगर प्रशासन ने जल्द सख्त कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में यह प्रदूषण गंभीर बीमारियों की वजह बनेगा। कांग्रेस ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि राख के अवैध परिवहन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो यह सांकेतिक प्रदर्शन बड़े उग्र आंदोलन में बदल जाएगा।0
0
Report
गोरखपुर हादसे के घायलों की देखभाल के लिए मंत्री BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, हादसे में घायल लोगों का हाल। गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने घायलों को उचित इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और डॉक्टर बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं। गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद, रजही में बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। प्रतिमा लेकर जा रहे ट्रैक्टर के विद्युत तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल थे, जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद घायलों को BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घायलों को उचित उपचार और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में 72 बूथों पर एमएलसी मतदान जारी; सुरक्षा के बीच मुकाबला तेज
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में 72 बूथों पर एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 14.56% और शिक्षक में 23.20% वोटिंग भाजपा के अवनीश कुमार सिंह और सपा की कांति सिंह पटेल के बीच मुकाबला, डीएम-एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी बूथों का कर रहे निरीक्षण उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए बाराबंकी जिले में आज सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। जिले की सभी तहसीलों में कुल 72 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 5,797 मतदाताओं ने वोट डाले, जो कुल मतदाताओं का 14.56 प्रतिशत है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 628 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 23.20 प्रतिशत है। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और नगर पालिका परिषद स्थित मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने विकास खंड कार्यालय निन्दूरा एवं फतेहपुर में स्थापित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल और सीओ सिटी आफताब आलम भी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी पंकज वर्मा ने विकास खंड हरख के बूथ संख्या 264 से 267 का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी स्थित मतदान केंद्र का भी जायजा लिया। एडीएम निरंकार सिंह और एएसपी दक्षिणी रितेश सिंह ने विकास खंड कार्यालय हैदरगढ़ में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव ने नगर पंचायत रामसनेहीघाट में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। भाजपा ने वर्तमान एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने पूर्व एमएलसी कांति सिंह पटेल पर भरोसा जताया है। कांति सिंह पटेल, डॉ. एसपी सिंह की पत्नी हैं। दोनों प्रमुख प्रत्याशी कुर्मी समुदाय से आते हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले बाराबंकी में मतदान केंद्रों पर बूथ लगाने को लेकर भाजपा और सपा के नेताओं के आमने-सामने आने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। ऐसे में मतदान को लेकर दोनों प्रमुख दलों की निगाहें मतदाताओं के रुझान पर टिकी हैं। फिलहाल जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है.0
0
Report
बूंडी पंचायत चुनाव: भाजपा 25 सीटें जीतने का दावा, डबल इंजन विकास
Jaipur, Rajasthan:बून्दी में जिला परिषद सदस्य पद के नामांकन के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर गहमागहमी का माहौल रहा। वार्ड नंबर 22 से भाजपा प्रत्याशी ओम धगाल ने रिटर्निंग अधिकारी रमेश देव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वार्ड 22 से कांग्रेस के हर्ष धाभाई ने भी किया पर्चा दाखिल। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद ओम धगाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा जिले में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने जिले में भाजपा का जिला प्रमुख बनाने के साथ जिला परिषद की 27 में से 25 सीटें जीतने का दावा किया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पंचायतीराज चुनाव प्रभारी सुरेश अग्रवाल ने भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि निकाय चुनाव की तर्ज पर पंचायतीराज चुनाव में भी कमल खिलेगा। 1 बाईट- ओम धगाल, भाजपा प्रत्याशी वार्ड 22 2बाईट- सुरेश अग्रवाल, पंचायतीराज चुनाव प्रभारी (चश्मा लगाया है)0
0
Report
इटावा में शिवपाल यादव बोले: गड़बड़ियों पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद के सैफई में शिवपाल सिंह यादव ने एमएलसी के लिए वोट डाला, मीडिया से बातचीत में उन्होंने रामहित यादव के नाम के वोटरलिस्ट में राम ने यादव को मारा के बयान पर कहा कि जहां जहां गड़बड़ियां हुई हैं, वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जालौन के रिहायशी क्षेत्र में अजगर दिखा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में रिहायशी इलाके में अजगर दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों व वन विभाग की टीम ने किया अजगर का रेस्क्यू, ढाई मीटर लंबे अजगर को रेस्क्यू के बाद जंगल मे छोड़ा गया, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के काली फिलिंग स्टेशन के पास का मामला。0
0
Report
बालेसर-जोधपुर पंचायत चुनाव: सरपंच व वार्ड पंच नामांकन और नाम वापसी आज
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर जोधपुर में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन और नाम वापसी का दिन। सरपंच एवं वार्डपंच के नामांकन जमा कराने की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारम्भ। सरपंच प्रत्याशियों ने आज जमा किए नामांकन, 2 बजे तक नाम वापसी का समय। नाम वापसी के बाद 3 बजे तक होगा चुनाव चिन्ह आवंटित, कल होगा मतदान और शाम तक परिणाम होगा घोषित। सोमेसर ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए Suaa Kanvar, Aditi Jain, Pushp Kanvar और Haru Devi ने किया नामांकन पेश。0
0
Report
पटना में संयुक्त किसान मोर्चा का march: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Patna, Bihar:संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा SIR के विरोध में और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर राजधानी पटना में मार्च निकाला गया। सैकड़ो किसान इस मार्च में शामिल हुए और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। SIR की प्रक्रिया को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के नियुक्ति प्रक्रिया को भी बदलने की मांग कर रहे हैं। ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर पटना में विरोध प्रदर्शन किया गया।0
0
Report
Advertisement
