Back
हकलाने को सफलता में बदला: हर्षित आर्यन ने इंटरनेशनल रिकॉर्ड बना लिया
DKDARSHAN KAIT
Dec 25, 2025 16:17:34
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:-हकलाने की कमजोरी को बनाया हथियार, गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र ने रचा इतिहास।
इतिहास गवाह है, कि जब-जब भी किसी इंसान ने कुछ करने की ठानी है, तो कुदरत को भी अपना रास्ता बदलना पड़ा है, बात चाहे वो पहाड़ का सीना चीरने की हो या फिर एवरेस्ट फतेह करने की, क्योंकि ठान लेने के बाद, शरीर नहीं...बल्कि आत्मा उसे पाने में जुट जाती है। इंसान अपनी कमजोरी को हथियार बना लेता है और कामयाबी के लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेता है।
ऐसी ही एक प्रेरणा देने वाली कहानी जहां हकलाने जैसी कमजोरी को अपनी ताकत बनाकर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के होनहार छात्र हर्षित ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम ही नहीं, बल्कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र का नाम भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद गुरुकुल कुरुक्षेत्र में खुशी का माहौल है।
छात्र हर्षित ने महज 1 मिनट 22 सेकंड 91 सेंटी सेकंड में दुनिया के 197 देशों के नाम बिना रुके, बिना गलती बोले और अद्भुत उपलब्धि के साथ इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब रहे।
कभी बोलने में परेशानी झेलने वाले हर्षित के लिए यह सफर आसान नहीं था। हकलाने की समस्या के कारण उन्हें कई बार मानसिक दबाव और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और गुरुजनों के मार्गदर्शन ने उनकी कमजोरी को असाधारण क्षमता में बदल दिया।
हर्षित आर्यन की इस उपलब्धि से न सिर्फ गुरुकुल कुरुक्षेत्र, बल्कि पूरे हरियाणा में खुशी की लहर है। गुरुकुल के आचार्यों और परिजनों ने इसे मेहनत, आत्मविश्वास और संस्कारों की जीत बताया।
आज हर्षित आर्यन उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल बन चुके हैं, जो कि बचपन से ही हकलाने की परेशानी से जूझ रहे थे, जो कि उनकी कमजोरी बन गई थी, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि अगर हौसले मजबूत हों, तो कोई भी कमजोरी मंज़िल तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में10वीं कक्षा में पड़ने वाले छात्र मूल तौर पर बिहार के छपरा के रहने वाले है। इनके पिता नंद लाल यादव आर्मी से रिटायर हैं। इसके अलावा भी इनके परिवार से कईं सदस्य देश सेवा में अहम भूमिका निभा रहे है, उन्हीं से प्रेरणा ले छात्र हर्षित आर्यन भी आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है।
छात्र हर्षित आर्यन ने बताया कि दोस्तों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद एक सप्ताह तक तैयारी करने के बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को ऑनलाइन इस चैलेंज पूरा किया। 27 नवंबर को इसका रिजल्ट आउट हुआ, जिसमें उनका भी नाम शामिल था। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दोस्तों और शिक्षकों को दिया, जिनके सहयोग से वें तैयारी कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें और कम समय में ही कामयाबी हासिल कर ली।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रिंसिपल सूबे प्रताप ने बताया कि छात्र हर्षित आर्यन ने इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। छात्र हर्षित ने 1 मिनट 22 सेकंड 91 सेंटी सेकंड में दुनिया के 193 देशों के नाम बिना रुके बोलकर सभी को अचंभित कर दिया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र को छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व है। छात्र को जन्म से ही गले में दिक्कत है, लेकिन फिर भी छात्र ने कामयाबी हासिल की है, जो कि उसकी मेहनत का परिणाम है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASANIMESH SINGH
FollowDec 25, 2025 17:18:410
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 25, 2025 17:18:320
Report
ADArjun Devda
FollowDec 25, 2025 17:18:170
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 25, 2025 17:18:020
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowDec 25, 2025 17:17:430
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 25, 2025 17:17:280
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 25, 2025 17:17:17Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | लखनऊ के हजरतगंज में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए क्योंकि शहर क्रिसमस के उत्साह में सज गया था।
0
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 25, 2025 17:17:03Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम समाप्त होने के बाद प्रेरणा स्थल में सजाए गए गमले चोरी का वीडियो हुआ वायरल।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 25, 2025 17:16:340
Report
VKVarun Kaushal
FollowDec 25, 2025 17:16:190
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 25, 2025 17:15:36Noida, Uttar Pradesh:AMBALA (HARYANA): COLD WAVE & DENSE FOG GRIPS THE CITY/ VISUALS/ REAX
0
Report
NGNakibUddin gazi
FollowDec 25, 2025 17:03:420
Report
ADArjun Devda
FollowDec 25, 2025 17:02:480
Report
