icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ का तीन दिन का सांकेतिक विरोध

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है, 2018 से लंबित ग्रेड-पे लागू करने, डेली वेजेस, संविदा और डीएमएफ से जुड़े कर्मचारियों के संविलियन और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर नर्सिंग स्टाफ तीन दिन के सांकेतिक विरोध पर है, नर्सिंग स्टाफ द्वारा तीन दिनों तक हर रोज दो घंटे काम बंद कर हड़ताल की जा रही है, नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि ग्रेड-पे को लेकर लगातार सरकार के सामने मांग रखी जा रही है, लेकिन सालों बीतने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई, नर्सिंग स्टाफ खुद भी मान रहा है कि विरोध लंबा खिंचता है तो सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को ही उठानी पड़ेगी, नर्सिंग एसोसिएशन ने फिलहाल तीन दिन तक रोजाना दो-दो घंटे का सांकेतिक विरोध शुरू किया है।
0
0
Report
Advertisement

शॉर्ट सर्किट से ट्रक की केबिन में आग, चालक-खलासी ने बचाई जान

Dholpur, Rajasthan:ट्रक की केबिन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अगला हिस्सा जलकर खाक चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में करौली सीमा के पास स्थित रतियापुरा बस स्टैंड पर लोहे से भरे एक ट्रक की केबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रक के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे केबिन का हिस्सा जलकर खाक हो गया।जानकारी के अनुसार ट्रक करौली से धौलपुर की ओर जा रहा था। रतियापुरा बस स्टैंड के पास ट्रक की केबिन से धुआं उठता देखकर चालक और खलासी ने तत्काल नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर सरमथुरा एवं करौली की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों में हरकेश मीना, सोहिल खान एवं जालिम मीना सहित अन्य कर्मियों ने आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report

बाबा रामदेव के समाधि स्थल पर श्राद्ध की परंपरा भावपूर्ण पूजा के साथ मनाई गई

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा बाबा रामदेव जी का श्राद्ध परंपरागत तरीके से मनाया गया sme खास पूजा अर्चना तंवर वंश के कुल गुरु छंगानी परिवार की तरफ से करवाई गई पूजा अर्चना श्राद्ध के अवसर पर तंवर धर्मशाला में महा प्रसादी का किया गया आयोजन रामदेवरा, जैसलमेर इन दिनों पूरे देश भर में श्राद्ध का पर्व मनाया जा रहा है इस अवसर पर जन-जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव की समाधि स्थल पर भी एकादशी के पावन अवसर पर श्राद्ध की पूजा विशेष रूप से की गई। बाबा रामदेव वंशज गादी पति राव भोम सिंह तवर की तरफ से समाधि स्थल पर बैठकर श्राद्ध की सभी तरह की पूजा अर्चना वैदिक मन्त्रोंचार के साथ की गई। तंवर वंश के कुलगुरु अशोक छंगानी कमल छंगानी अरुण छंगानी की तरफ से विशेष रूप से पूजा करवाई गई। बाबा रामदेव के समाधि पर उनके परिवार जनों सहित सबको याद किया गया इस अवसर पर पूजा अर्चना के पश्चात राम सरोवर तालाब पर श्राद्ध के लिए बने भोजन को काग के लिए रखा गया काफी देर के पश्चात भोजन की थाली में कौवा के द्वारा भोजन प्रसादी ग्रहण करने के पश्चात तंवर धर्मशाला में आयोजित महाप्रसादी कार्यक्रम में समस्त ग्राम वासियों को इस महा प्रसादी का वितरण किया गया। गौरतलब हे की श्राद्ध के अवसर पर प्रत्येक वर्ष समाधि स्थल पर बाबा रामदेव जी का श्राद्ध परंपरागत तरीके से मनाया जाता है जिसमें तवर परिवार के सभी लोग सम्मिलित होकर शिरकत करते हैं वहीं देश भर से आए लोगों ने भी इस अवसर पर बाबा के दरबार पहुंचकर दर्शन कर विशेष रूप से पूजा अर्चना की। पूरे दिन समाधि स्थल पर दर्शन करने वालों की रेलम पेल लगी रही.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में विपक्ष के मार्च पर बहस, चुनाव आयोग के फैसलों पर जोरदार हमला

Patna, Bihar:दिल्ली में विपक्ष के मार्च पर बयान... कांग्रेस ने कहाँ की चुनाव आयोग की मनमानियां अब खुलेआम हो चुकी हैं। फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से फटकार लगाई है और उसके बाद विपक्ष के हमारे राहुल गांधी जी, प्रियंका जी समेत तमाम बड़े नेताओं को 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' से जिस तरीके से रोका गया है, वह पूरी तरीके से अलोकतांत्रिक है। और यह वर्तमान सरकार डरी हुई है क्योंकि ज्ञानेश कुमार जी की चोरी पकड़ी गई है। राजद ने कहाँ की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन और संघर्ष से कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लोग डरे हुए हैं। इसीलिए अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उनको यह बताना चाहिए कि देश के संवैधानिक व्यवस्था और देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली शक्तियों के खिलाफ जब इंडिया गठबंधन की ओर से एकताबद्ध होकर के संघर्ष और आंदोलन किया जाता है तो दिशा को भटकाने का काम क्यों करते हैं। वह अपने यहाँ देखें कि उनके यहाँ किस तरह से जूतम-पैजार की स्थिति है। जनता दल (यू) के अंदर किस तरह की राजनीति चल रही है। और भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यू) में किस तरह से जूतम-पैजार की स्थिति है। किस तरह से एनडीए में एक-दूसरे के खिलाफ सत्ता और स्वार्थ की राजनीति चल रही है। चिराग पासवान किस तरह की भाषा बोल रहे हैं, जीतन राम मांझी किस तरह की बातें कह रहे हैं। जनता दल (यू) के भुजा पार्टी के लोग किस तरह से अपने ही दल में समाजवादी विचारधारा वाले को दरकिनार करने में लगे हुए हैं। इसलिए अपनी बात कहने से पहले एनडीए के नेताओं को अपने आप में झांक लेना चाहिए। हमारे यहाँ सब कुछ ठीक है। हमारे यहाँ विचारों का गठबंधन है, हमारे यहाँ संकल्पों का गठबंधन है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि देश के अंदर जो संविधान और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने वाली शक्तियाँ हैं, देश के अंदर जो लोकतंत्र को समाप्त करने वाली शक्तियाँ हैं, उसके खिलाफ एकताबद्ध होकर के हम संघर्ष और आंदोलन के माध्यम से न सिर्फ ज्ञानेश कुमार गुप्ता का इस्तीफा लेने का कार्य करेंगे, बल्कि उनके पक्ष में खड़े भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के नेताओं को एक्सपोज़ करेंगे। और यह बताने का काम करेंगे कि किस तरह से भारत के संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ka भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के लोगों ने सहारा लिया। और किस तरह से साढ़े 13 करोड़ वोटर्स के नाम एसआईआर के माध्यम से काट करके उनके वोट के अधिकार को, उनको नागरिक अधिकार से वंचित करने का... भाजपा ने कहाँ की पूरी तरह से अनर्गल प्रदर्शन हो रहा है। SIR के मामले को लेकर जिस प्रकार से ये लोग हव्वा खड़ा कर रहे हैं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्थान है और वह अपनी जिम्मेदारियों के تحت कार्य कर रहा है। निष्पक्ष चुनाव और सही मतदाताओं के माध्यम से चुनाव कराना, SIR के माध्यम से वह जो ऐसे जो फर्जी मतदाता हैं, जो मृत मतदाता हैं या जिनका दो-तीन जगहों पर नाम है, वैसे मतदाताओं का उनको हटाने का अधिकार है। अगर कोई छूट जाता है मतदाता, तो उसके बारे में आपत्ति लेने का अधिकार होता है और आपत्ति ली जाती है। तो आपत्ति देने में विपक्षों को क्यों परेशानी हो रही है? यह विपक्ष के लोगों को लग रहा है कि अब कोई सरकार के खिलाफ मुद्दा नहीं है, तो चुनाव आयोग को ही मुद्दा बनाए हैं। इसलिए कि धरातल पर, जमीन पर तो वह कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जनता उनको नकार रही है, चुनाव में नकार रही है। हर राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, वहां नकार रही है। तो अब चुनाव आयोग को मोहरा बना कर के वह सरकार पर हमला करना चाहते हैं। जनता इससे और उनके खिलाफ हो रही है, और उनसे नाराजगी हो रही है। इसलिए उनके किसी इस आंदोलन से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जहां तक चुनाव आयोग की है, वह अपनी जिम्मेदारी है, उस जिम्मेदारी को सही तरीके से निर्वहन कर रही है। आगे भी करते रहना चाहिए। उनको निष्पक्ष तरीके से... यह हम सब लोगों का भी सलाह है कि चुनाव आयोग की अपनी जो जिम्मेदारी है, उसका वह सही तरीके से निर्वहन कर के और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराएं। अगर उनके पार्टी के लोग, विपक्ष के लोग राज्यों में चुनाव जीत जाते हैं, तो वहां सब ठीक रहता है। जहां हार जाते हैं, वहां चुनाव आयोग पर दोषारोपण करते हैं। तो यह कहीं से उचित नहीं है। उन्होंने जब उनकी सत्ता थी, तब वह चुनाव आयोग का इस्तेमाल करते रहे और उसको जैसे चाहे वैसे अपने पक्ष में उनसे काम कराते रहे। आज जब वह निष्पक्ष काम कर रही है, तो इनको भारी तकलीफ हो रही है। उनको लग रहा है कि हम जैसे कराते थे, वैसे सरकार के पक्ष में यह काम कर रही है। लेकिन हमारी सरकार पूरी तरह से उनको स्वतंत्र कर दी है और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उनको पूरा अधिकार भी दिया हुआ है। JDU ने कहाँ की एसआईआर (SIR) का जो मामला है, बिहार ने तो यह करके दिखाया है न। हम लोगों ने जब बिहार में एसआईआर हुआ, तो एक भी ऐसा कोई क्लेम या एक भी हमारा बिहार का सम्मानित मतदाता यह नहीं आया कि 'हम वोटर हैं और हमारे नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं'। तो बिहार ने तो इसे बहुत सफलतापूर्वक करके दिखाया है और मुझे नहीं लगता है कि इस पर कहीं से भी कोई राजनीति, विपक्ष को राजनीति करने की जरूरत है। अगर किसी भी तरह की कोई बात थी, अगर उनको ऑब्जेक्शन था, तो जब एसआईआर होता है तो उस टाइम उनको आपत्ति दर्ज करनी चाहिए। वहां पे हाथ पर हाथ धर कर के बैठे रहते हैं और उसके बाद अपनी राजनीति को तलाशने के लिए यह मार्च और आक्रोश मार्च और बैठक, धरना-प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। हर पॉलिटिकल पार्टियां, बिहार ने यह एग्जांपल करके दिखाया कि हर पॉलिटिकल पार्टियों का यह दायित्व होता है कि उनके कार्यकर्ता बूथ पे वो होते हैं और इस चीज को सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी उस इलाके का वोटर, उस बूथ के वोटर का नाम जो है, वो न कटे। तो ऐसी पॉलिटिकल पार्टियां जो आज राजनीति कर रही हैं, उस वक्त वो कहां रहती हैं? जब उनके कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर के यह सुनिश्चित करना होता है, देखना... और तमाम पॉलिटिकल पार्टियों के वर्कर को देखना होता है, तब तो उस वक्त वो रहते नहीं हैं। तो मुझे नहीं लगता है कि तब ऐसी स्थिति में यह मतलब ऐसे विपक्ष को सवाल करने का कहीं से भी कोई अधिकार है। अंजुम आरा मुख्यालय प्रभारी JDU
0
0
Report

कूल्हे ऑपरेशन के बाद अस्पताल में महिला की मौत; परिवार ने लापरवाही आरोप लगाए

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में कूल्हे के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराई गई महिला की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही बरतने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने मामले में डीएम समीर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। दअरसल, हमीरपुर के राठ क्षेत्र के खरेहटा चिल्ली गांव निवासी महिला को 8 सितंबर को कूल्हे के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टर ने करीब 45 हजार रुपये में ऑपरेशन कर महिला को ठीक करने की बात कही थी। इसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन कई दिन बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि महिला की स्थिति बिगड़ने पर दोबारा ऑपरेशन किया गया। इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज पर करीब 1.50 लाख रुपये खर्च हो गए। मृतका के बेटे राजकिशोर का आरोप है कि अस्पताल में उसकी मां का इलाज सही तरीके से नहीं किया गया। हालत गंभीर होने पर महिला को झांसी के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएमओ जालौन डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बागपत में शराब पार्टी विवाद में युवक अजय यादव की हत्या, अमित गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में युवक की ईंटों से पीटकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो दोस्तों पर युवक अजय यादव की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी दोस्त अमित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घिटौरा के पास गाजियाबाद बॉर्डर से युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी लवदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। दरअसल, चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव निवासी अजय यादव अपने गांव के ही लवदीप और अमित के साथ लाइ बाइक पर सवार होकर ग्राम पूरनपुर नवादा की ओर गया था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश और खोजबीन के बाद भी अजय का कोई पता नहीं चला। जिसके बाद अजय के भाई देवेन्द्र ने चांदीनगर थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया। तलाश के दौरान 5 अक्टूबर को पुलिस ने अमित को बरामद कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अमित ने अपने साथी लवदीप के साथ मिलकर अजय की हत्या करने की बात कबूल की और बताया कि शव को घिटौरा के पास गाजियाबाद बॉर्डर पर खेत में फेंका गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार आरोपी लवदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्राधिकारी खेकड़ा रोहन चौरसिया ने मामले की जानकारी दी है।
0
0
Report
Advertisement

भूपेश बघेल के चुनाव याचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई; चार नए बिंदु

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से याचिका की मेंटेबिलिटी से जुड़े चार नए बिंदु जोड़ने के लिए आवेदन पेश किया गया। अदालत ने आवेदन पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।बचाव पक्ष ने आवेदन में चुनाव याचिका को सुनने योग्य नहीं माने जाने के पक्ष में चार नए बिंदु जोड़ने की अनुमति मांगी है। इस आवेदन पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। मामले की अगली सुनवाई अब 13 अक्टूबर को होगी।भूपेश बघेल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका की ग्राह्यता को लेकर मामला पहले सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। बचाव पक्ष की ओर से चुनाव याचिका की मेंटेबिलिटी को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका को खारिज किया था।इसके बाद चुनाव याचिका की ग्राह्यता को लेकर निचली अदालत में सुनवाई जारी रही। अब बचाव पक्ष की ओर से चार नए बिंदुओं को शामिल करने के लिए आवेदन दिया गया है। अदालत बचाव पक्ष के आवेदन पर क्या निर्णय लेती है, इसके बाद चुनाव याचिका की आगे की प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी।
0
0
Report

खजुराहो के राजनगर से बीजेपी विधायक पटैरिया का गुस्सा, कार्यालय में हड़कंप

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के खजुराहो से राजनगर सीट से बीजेपी विधायक अरविंद पटैरिया का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है... जहां सेवा सेतु अभियान के कैंप में खाली कुर्सियां देखकर राजनगर विधायक का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुना दी, विधायक ने मंच से ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कह दिया कि अगर यहां से कर्मचारियों को हटा दिया जाए तो इससे ज्यादा भीड़ तो मेरे घर पर रहती है। विधायक ने कहा कि बुरा नहीं मानना, ये कर्मचारी हटा दिए जाएं तो यहां से ज्यादा भीड़ मेरे घर पे है। उसका कारण यह है कि लोगों को यह पता है कि हम विधायक जी के पास जाएंगे तो वहां हमारी सुनी जाएगी और समस्या का निराकरण किया जाएगा। भीड़ उसी ऑफिस में लगती है जहां लोगों को पता हो कि हम जाएंगे तो अधिकारी सुनेगा नहीं तो कोई नहीं आएगा। उन्हें पता रहेगा कि कोई सुनने वाला नहीं है। विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उनके यहां भीड़ लगने का एक कारण यह भी है कि अधिकारियों के यहां लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता। उन्होंने अधिकारियों को समझाते हुए कहा कि हम और आप एक ही गाड़ी के दो पहिये हैं। सरकार हमारी है, मुख्यमंत्री हमारे हैं, लेकिन काम तो अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से ही होगा। हम और आप दोनों एक गाड़ी के दो पहिये हैं। आप काम करोगे, हम काम आपसे करा पाएंगे। सरकार हमारी है, मुख्यमंत्री जी हमारे हैं, प्रधानमंत्री जी हमारे हैं, लेकिन काम अधिकारी-कर्मचारियों के माध्यम से होगा। विधायक ने कहा कि मानव स्वभाव है कि जब कोई चीज नहीं मिलती तो हम उसके पीछे दौड़ते हैं, और मिल जाने के बाद हम उसे पर्याप्त मानकर काम करना बंद कर देते हैं। हमें इस स्वभाव को सुधारना पड़ेगा। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत दी कि अपात्र लोगों को भी सही जानकारी दें, ताकि वो सरकार को कोसें नहीं। विधायक का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ: लूट-धोखाधड़ी गैंग गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी गैंग का हिस्सा

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में लूट और धोखाधड़ी की सूचना पर पुलिस ने साजिद, अभिषेक और फैजान को हिरासत में लिया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार के मुताबिक, 5 अक्टूबर की शाम डायल-112 पर लूट की सूचना के बाद कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 25 हजार रुपये, बाइक और तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में 35 से अधिक नकली नोटों की गड्डियां भी मिलीं, जिनमें ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में सफेद कागज लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार, इन गड्डियों का इस्तेमाल टप्पेबाजी और धोखाधड़ी में किया जाना था। तकनीकी जांच में भावनपुर थाने में तैनात दो सिपाहियों की संल्दता भी सामने आई है। यह गिरोह लोगों को तीन गुना रकम देने का लालच देता था। इसके लिए वह पहले उनका विश्वास जीतते थे। असली नोट को नकली बताकर देते थे और बाजार में चलाने के लिए भेजते थे। क्योंकि नोट असली होता था, इसलिए लोग आसानी से फंस जाते थे। ये गिरोह पहले भी इस तरह की वारदात में जेल जा चुका है। भरोसा जीतने के बाद यह नकली नोटों की गड्डी तैयार करते थे। ऊपर व नीचे कुछ असली नोट लगाकर यह गड्डियां सौंप देते थे। इसके बाद दोनों सिपाहियों का काम शुरू होता था। सिपाही आशीष कुमार और प्रश्नचित आनंद भी इस गिरोह में महत्वपूर्ण किरदार निभाते थे। यह दोनों डील के वक्त आस पास ही रहते थे। जैसे ही असली नोट लेकर यह गिरोह नकली नोटों की गड्डियां सौंपते थे, सिपाही पहुंचकर पकड़ लेते थे। दोनों ही तरफ के लोगों को जेल भेजने की धमकी देकर डील करते थे। मामले का खुलासा ना हो, इसलिए नकली नोटों की गड्डी जब्त करने का नाटक करते थे। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों और दोनों सिपाहियों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पटना के दुर्गा पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन के लिए पूरी फीस देनी होगी

Patna, Bihar:पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन के लिए अब पूरी फीस चुकानी होगी, पेसू ने सब्सिडी और जीएसटी हटा दिया गया है। राजधानी में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क का भुगतान करना होगा। ऊर्जा विभाग के मंत्री बुलो मंडल ने कहा पूजा पंडालों को जो शुल्क है वह देनी होगी। पूजा पंडाल कोई उपभोक्ता नहीं है इसलिए उन्हें सब्सिडी नहीं दी जाएगी। मंत्री ने कहा बिजली विभाग की कोशिश है की पूजा पंडाल में कैसे गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जाए। बिना पॉवर कट के कैसे बिजली पूजा पंडाल को मुहैया करवाना का हमारा लक्ष्य है।
0
0
Report

सीएम सम्राट चौधरी ने सासाराम बाईपास का लोकार्पण किया; तोरण गिरा, कोई घायल नहीं

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज सासाराम में सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा सासाराम के बेदा में बाईपास के निर्माण होने पर लोकार्पण कार्यक्रम से पहले ही मौके पर बना तोरण द्वारा अचानक भड़बड़ा कर गिर गया। कार्यक्रम के एक घंटा पहले ही ये तोरण द्वार गिर गया। चुकी इसमें किसी को चोट नहीं आई। कुछ पुलिसकर्मी जो मौके पर तैनात थे, वे लोग बाल बाल बच गए। बाद में किसी तरह से जल्दी-जल्दी गिरे हुए तोरण द्वार के मलवा को हटाया गया। बता दे कि अचानक मौसम बदलने तथा तेज हवा चलने से उद्घाटन के लिए बनाया गया तोरण द्वार हवा के झोका बर्दाश्त नहीं कर सका और वह गिर गया। सीएम के आने से पहले ही बांस, बल्ला, रॉड तथा कपड़ा से बना यह गेट गिरने से वहां मौजूद कुछ कर्मी तथा पुलिसकर्मी बच गए। लेकिन समय रहते उसे हटाकर साइड में कर दिया गया। बता दे कि आज सीएम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 122 करोड़ के लागत से सासाराम में बाईपास सड़क का लोकार्पण किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top