icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
136118
NNAVODEET Follow19 Jul 2024, 12:56 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुआकोंडा केस: टंगिया से जानलेवा हमला, फरार बदमाश गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती

Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज-र टंगिया से जानलेवा हमला दंतेवाड़ा ज़िले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के गढ़मिरी अन्दोड़ीपारा में गाय चराने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर लोहे के टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी भीमा मरकाम ने सुखराम मरकाम के गले और सिर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने घायल को तत्काल कुआकोंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर किया गया। घायल का उपचार जारी है。 मामले में कुआकोंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी भीमा मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 6 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया。
0
0
Report

OP Rajbhar की सोशल पोस्ट से टकराने लगी विपक्षी खेमे, अखिलेश पर निशाना

Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि का हो अलिखेश यादव जीएकदम्मे किरिया खा लेहले हउवा कि सुधरबा नाही तू लोग? तोहार 'पीट देगा अशफाक' रोज नया-नया कांड करत हउवन, आउर तू चादर तान के सुत्तत हउवा... आजमगढ़ में तोहार बिधायक मियां जी तोहरे बिरादरी वालन के दिन-दहाड़े पिटवावत हउवन तोहरे पार्टी क बूथ अध्यक्ष राहुल यादव क बस एतने गलती रहल कि ऊ बिधायक नफीस अहमद के बदले दूसरे सपा नेता के पसंद कर देलस... तनिको त सरम कय ल अखिलेश जी मुसलमान प्रेम में अइसन डूबल हउवा तू कि तोके सही-गलत कुछ समझे में ना आवत हउ... अपने पार्टी कार्यकर्ता के पिटवावत हउवा तू लोग, जौन बेचारा तोहार झंडा बैनर ढोएला... केहू क त सगा हो जा यार अखिलेश बाबू आवत ह चुनाव, समझ में आ जाई तोहके... आजमगढ़ क कृष्णवंशी अहिर ए दफे कंसवादी सबहन के कायदे से सबक सिखावे बदे तइयार बइठल हउवन...
0
0
Report

बाबा महाकाल राजसी सवारी के लिए नगर निगम की 1200 कर्मी तैनाती, सुरक्षा-स्वच्छता तैयारी

Ujjain, Madhya Pradesh:सफाई से लेकर बिजली, अतिक्रमण और आवारा पशुओं तक की व्यवस्था में जुटी नगर निगम की टीमें उज्जैन। बाबा महाकाल की राजसी सवारी को लेकर जहां पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है, वहीं नगर निगम की भी बड़ी जिम्मेदारी है। सवारी मार्ग पर साफ-सफाई से लेकर बिजली व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और आवारा पशुओं को नियंत्रित करने तक नगर निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। नगर निगम उपायुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि राजसी सवारी का मार्ग नगर निगम के तीन जोन के अंतर्गत आता है। इन सभी क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नगर निगम के छह असिस्टेंट कमिश्नर को लगाया गया है। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर और एडिशनल कमिश्नर स्तर के अधिकारी भी मौके पर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। बिजली विभाग की टीम के साथ स्वच्छता प्रहरी और स्वच्छता सैनिक भी पूरे मार्ग पर तैनात रहेंगे। नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली टीमों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सवारी मार्ग पर कहीं अतिक्रमण या अन्य ऐसी स्थिति दिखाई देती है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है, तो उसे तत्काल व्यवस्थित किया जाएगा। सवारी मार्ग पर आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए नगर निगम की टीमें इस पर भी नजर रखेंगी, ताकि सवारी के दौरान किसी तरह की परेशानी या हादसे की स्थिति न बने। उपायुक्त संतोष टैगोर के अनुसार राजसी सवारी की व्यवस्थाओं में नगर निगम के करीब 1200 कर्मचारी अलग-अलग जिम्मेदारियों के साथ तैनात रहेंगे। इन सभी कर्मचारियों का मुख्य उद्देश्य यही रहेगा कि बाबा महाकाल की राजसी सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और सवारी के दौरान किसी भी तरह की समस्या सामने न आए, इसके लिए टीमें लगातार मैदान में रहेंगी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली से गिरफ्तार 22 वर्षीय आरोपी, नाबालिग के ब्लैकमेलिंग मामले में भाटपचलाना पुलिस

Ujjain, Madhya Pradesh:दिल्ली तक पहुंची भाटपचलाना पुलिस, आरोपी की तीन दिन रैकी कर किया गिरफ्तार उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को सोशल मीडिया के जरिए अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने 22 साल के युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी बालिका को फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। मामला 1 सितंबर का है। नाबालिग बालिका ने भाटपचलाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी पहचान के जरिए उससे संपर्क किया। इसके बाद वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बालिका को मैसेज करने लगा और उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 78(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 व 67(B) के तहत मामला दर्ज किया। मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि आरोपी लगातार अपनी जगह बदल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली。 इसके बाद भाटपचलाना पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची और करीब तीन दिनों तक आरोपी की रैकी और तकनीकी निगरानी की। पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर राजीव नगर, रोहिणी सेक्टर, बेगमपुर इलाके से अंशु पिता बबलू थामसन, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं। अगर जांच में किसी अन्य आरोपी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करते समय खासकर नाबालिगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह की धमकी, ब्लैकमेलिंग या फोटो वायरल करने की धमकी मिलने पर डरने के बजाय तुरंत परिवार और पुलिस को जानकारी देना जरूरी है。
0
0
Report

हाजीपुर कोनहारा घाट में बाढ़, शवदाहगृह बंद; लोग लकड़ी से अंतिम संस्कार कर रहे

Hajipur, Bihar:वैशाली बाढ़ की तबाही के बीच हाजीपुर से सिस्टम को आईना दिखाने वाली तस्वीर सामने आई है। गंगा और गंडक के उफान ने हाजीपुर के ऐतिहासिक कोनहारा घाट को डुबो दिया है। श्मशान घाट पानी में है और लोगों को अपनों की डेड बॉडी जलाने के लिए जगह तक नहीं मिल रही। ऊपर से प्रशासन की बड़ी लापरवाही विद्युत शवदाहगृह पिछले 13 महीने से बंद पड़ा है। तस्वीरें हाजीपुर के कोनहारा घाट की हैं... जहां बाढ़ के पानी ने पूरे श्मशान घाट को अपनी चपेट में ले लिया है। जिस जगह पर लोग अंतिम संस्कार करते थे, वहां अब पानी नजर आ रहा है। मजबूरी में लोग ऊंचे स्थान पर लकड़ी जलाकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर हैं। शवदाहगृह के ऑपरेटर के मुताबिक, जुलाई 2025 से ही जिला प्रशासन को इसे चालू कराने के लिए आवेदन दिया जा रहा है। दो बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी पाइपलाइन और तकनीकी खराबी के कारण शवदाहगृह बंद है। कभी-कभी इसे चालू किया जाता है, लेकिन फिर बंद हो जाता है। अब बाढ़ के बीच हालात और बदतर हैं। परिजन अपनों की डेड बॉडी लेकर घाट पहुंच रहे हैं, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित जगह तलाशनी पड़ रही है। इस पूरे मामले पर जब जिलाधिकारी वर्षा सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने बिजली की समस्या की वजह से शवदाहगृह बंद होने की संभावना जताई और मामले को दिखवाने की बात कही। सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का दावा कर रही है, लेकिन हाजीपुर के कोनहारा घाट की तस्वीरें सिस्टम के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। जहां जिंदगी खत्म होने के बाद इंसान को अंतिम विदाई तक के लिए जगह नहीं मिल रही, वहां प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठना लाजिमी है.
0
0
Report

उज्जैन में 13 इंच धारदार चाकू से युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

Ujjain, Madhya Pradesh:13 इंच का धारदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को सड़क पर घुमाकर दिखाई सख्ती उज्जैन के फ्रीगंज इलाके में रात के समय चाकू लेकर घूम रहे एक युवक पर माधवनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 13 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला और बीच सड़क उसकी हेकड़ी निकालते हुए सख्ती का संदेश दिया। मामला 4 सितंबर की रात का है। फ्रीगंज के शहीद पार्क में जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के कारण इलाके में काफी भीड़ थी और पुलिस बल भी तैनात था। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रही माधवनगर पुलिस की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस को देखकर युवक नजरें चुराने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक उर्फ चोटी पिता रामलाल, उम्र 20 साल, निवासी बजरंग कॉलोनी, पंवासा, उज्जैन बताया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से लोहे का धारदार चाकू मिला। चाकू की कुल लंबाई करीब 13 इंच थी, जिसमें करीब 9 इंच का धारदार फल और 4 इंच का हत्था था। पुलिस ने चाकू रखने को लेकर युवक से लाइसेंस या अनुमति के बारे में पूछा, लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी अभिषेक उर्फ चोटी को धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को सड़क पर घुमाया। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के लिए सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया, प्रधान आरक्षक चैतन्य जौहरी, आरक्षक 916 संजय सक्सेना और थाना माधवनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

महाकाल थाना पुलिस ने बदमाश यूसुफ उर्फ खुजली का जुलूस निकाला, उठक-बैठक कराई

Ujjain, Madhya Pradesh:कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई, महाकाल थाना पुलिस ने बदमाश का निकाला जुलूस कई अपराधों में नाम आने के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती, सड़क पर आरोपी से लगवाई उठक-बैठक यूसुफ उर्फ खुजली के खिलाफ महाकाल थाने में दर्ज हैं कई मामले, पुलिस ने निकाला जुलूस उज्जैन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती एक बार फिर सड़क पर दिखाई दी। महाकाल थाना पुलिस ने एक ऐसे आरोपी का जुलूस निकाला, जिसके खिलाफ थाने में कई अपराध दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता हुआ नजर आया। आरोपी की पहचान यूसुफ उर्फ खुजली पिता मोहम्मद शफी, उम्र 24 वर्ष, निवासी महाराजवाड़ा स्कूल के पीछे, उज्जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यूसुफ महाकाल थाना क्षेत्र का गुंडा बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र में जुलूस के रूप में निकाला। इस दौरान उससे कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद अपराधियों में कानून का डर पैदा करना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना बताया जा रहा है। महाकाल थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध करने वाले और बार-बार कानून तोड़ने वाले बदमाशों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

इटावा में शराबी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, अस्पताल में भी हंगामा

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में सड़क पर शराब के नशे में हंगामा कर रही महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, वहाँ उसने भी हाईवोल्टेज ड्रामा किया है जिससे सुरक्षा गार्ड से लेकर अस्पताल कर्मियों तक को चकाया गया है। इटावा जनपद में एक महिला का शराब के नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि शराब के सेवन के बाद पहले शहर की सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया इसके बाद शराब के नशे में महिला को पुलिस ने अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल में भी वह शांत नहीं थी और वहां भी हाईवोल्टेज ड्रामा किया। अस्पताल में सुरक्षा गार्ड से लेकर कर्मियों को भी चकाया गया।
0
0
Report

अमरोहा: अफान कुरैशी हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने अफान कुरैशी हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शानदार कामिल उर्फ सन्नू समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक उधारी के पैसे मांगने को लेकर आरोपी अफान कुरैशी से नाराज थे। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रात के समय मोहल्ला जट बाजार स्थित कसाई वाली गली में अफान कुरैशी को गोली मार दी थी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले के आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी टीम के दबिश, 11 प्रकरण, 10 गिरफ्तारी

Ujjain, Madhya Pradesh:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा, 11 प्रकरण दर्ज, 10 आरोपी गिरफ्तार शहर से गांव तक आबकारी टीम की दबिश, संदिग्ध वाहनों और होटल-ढाबों की भी हुई चेकिंग 8 बल्क लीटर शराब और 40 किलो लहान जब्त, कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप उज्जैन जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। विभाग की टीम ने उज्जैन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई जगह दबिश दी। इस दौरान अवैध शराब रखने, बेचने और परिवहन करने वालों के खिलाफ कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 8 बल्क लीटर शराब और 40 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। आबकारी विभाग की टीम ने उज्जैन नगर निगम सीमा सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होटल और ढाबों की जांच की। इसके साथ ही उज्जैन की ओर आने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी भी औचक चेकिंग की गई। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखने के लिए अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। बड़नगर क्षेत्र में टीम ने भोला भील के खिलाफ 5 पाव देशी शराब मिलने पर प्रकरण दर्ज किया। वहीं जितेंद्र कुम्हार के खिलाफ 180 एमएल देशी शराब मिलने पर कार्रवाई की गई。 तराना क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन करते नेपालसिंह राजपूत को 15 पाव और सेवाराम मालवीय को 12 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। खाचरौद के ग्राम पालना में भी आबकारी टीम ने दबिश दी। यहाँ कन्हैयालाल बागरी को 11 पाव देशी शराब के साथ मौके पर पकड़ा गया। वहीं नागदा के ग्राम टकरावदा में टीम को देखकर एक व्यक्ति शराब से जुड़ी सामग्री छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ अज्ञात प्रकरण दर्ज किया गया। नागदा-उज्जैन-जावरा बायपास रोड स्थित चामुंडा ढाबे पर भी आबकारी टीम ने कार्रवाई की। यहां बंशी चौहान और काशीराम नाई के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए。 आबकारी विभाग के मुताबिक जिलेभर में की गई कार्रवाई में कुल 11 प्रकरण दर्ज हुए हैं। कार्रवाई के दौरान 8 बल्क लीटर मदिरा और 40 किलो लहान जब्त किया गया तथा 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन और आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी मुकेश रंधा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा。
0
0
Report

दक्षिण बंगाल में आज हल्की से मध्यम बारिश; उत्तर बंगाल में भारी बारिश चेतावनी

Kolkata, West Bengal:১) দক্ষিণবঙ্গে আজ সোমবার থেকে বুধবার পর্যন্ত সব জেলাতেই বজ্রবিদ্যুৎ সহ হালকা থেকে মাঝারি বৃষ্টির সঙ্গে ৩০ থেকে ৪০ কিলোমিটার গতিবেগে বাতাস বইতে পারে। ২) আজ সোমবার ভারী বৃষ্টির সম্ভাবনা পশ্চিম বর্ধমান এবং বীরভূম জেলাতে। এই দুই জেলার কিছু অংশের ভারী বৃষ্টির হলুদ সর্তকতা। ৩) কাল Tuesday ছয় জেলাতে ভারী বৃষ্টির হলুদ সতর্কতা। পূর্ব এবং পশ্চিম বর্ধমান বীরভূম নদীয়াহুগলি উত্তর ২৪ পরগনা জেলাতে ভারী বৃষ্টি (বেঞ্চিত বাচনীয়তা-এর ভুল প্রয়োজনীয়তা মুছে দিন)। ৪) পরশু বুধবার ভারী বৃষ্টির হলুদ সতর্কতা থাকবে পাঁচ জেলাতে। পূর্ব-পশ্চিম মেদিনীপুর ঝাড়গ্রাম পুরুলিয়া এবং বাঁকুড়া জেলাতে ভারী বৃষ্টি। ৫) উত্তরবঙ্গে কাল মঙ্গলবার পর্যন্ত ভারী থেকে অতি ভারী বৃষ্টি। আজ অতি ভারী বৃষ্টি আলিপুরদুয়ার জেলার কিছু অংশে। ভারী বৃষ্টি দার্জিলিং কালিম্পং জলপাইগুড়ি কোচবিহারে। ৬) আজ সোমবার ভারী বৃষ্টি হলুদ সতর্কতা দার্জিলিং কালিম্পং আলিপুরদুয়ার কোচবিহার এবং জলপাইগুড়ি জেলাতে। ৭) কাল মঙ্গলবার জলপাইগুড়ি মালদা এবং আলিপুরদুয়ার জেলায় ভারী বৃষ্টির হলুদ সতর্কতা।
0
0
Report

पश्चिम बंगाल दुर्गोत्सव पर सरकार-उद्योग के बीच अनुदान और नीति पर चर्चा

Kolkata, West Bengal:PUJO MEETING গেরুয়া বঙ্গে প্রথম দুর্গাপুজো। আজ বিকেল ৪ টেয় মিলন মেলায় পুজো কমিটির সঙ্গে মুখ্যমন্ত্রীর বৈঠকে নজর গোটা দেশের। ১) মিটিংয়ের মূল অ্যাজেন্ডা পুজোর অনুমতি, নিরাপত্তা, যান চলাচল, বিদ্যুৎ ও দমকলের ব্যবস্থা থেকে সার্বিক সমন্বয়। ২) প্রত্যাশিত গুরুত্বپور্ন সরকারি বার্তা দুর্গাপুজোকে কেন্দ্র করে বাংলার চিরাচরিত উৎসবের পরিবেশ অক্ষুণ్ణ থাকবে। ধর্মীয় আচার এবং ব্যক্তিগত খাদ্যাভ্যাস, দুইয়ের মধ্যে ভারসাম্য বজায় রেখেই প্রশাসন এগোতে চায়। ৩)টি কমিটিকে অনুদান? গত বছর রাজ্যের প্রায় ৪৫ হাজার পুজো কমিটিকে আর্থিক অনুদান দিয়েছিল তৃণমূল সরকার।কমিটিপিছু দেওয়া হয়েছিল ১ লক্ষ ১০ হাজার টাকা করে। শুধু অনুদান নয়, বিগত সরকার পুজো কমিটিগুলিকে সমস্ত প্রশাসনিক ও আর্থিক ছাড় দিত। পুজো কমিটিগুলি ছাড় পেত বিদ্যুতের মাশুলেও। আজ বদলের সরকার কি নীতি অবলম্বন করে সেটা নিয়ে কৌতূহল বাড়ছে。 ৪) মুখ্যমন্ত্রী এবং ফোরাম বৈঠক অগাস্টের মাঝামাঝি ফোরাম ফর দুর্গোৎসবের অঞ্জন উকিল এবং সন্দীপন নoban্নে গিয়ে মুখ্যমন্ত্রীর সঙ্গে দেখা করেছিলেন। ওই সময়ে তাঁরা বেশ কিছু বিষয়ে মুখ্যমন্ত্রীর দৃষ্টি আকর্ষণ করেন। সেই বিষয়গুলো নিয়ে আজ মুখ্যমন্ত্রী বড় কিছু ঘোষণা করতে পারেন। ৫) অনুদান পাওয়ার যোগ্যতা বেঁধে দেওয়া হবে? বর্তমান বিজেপি সরকার সব পুজো কমিটিগুলিকে সেই অনুদান দেবে না বলেই মনে করা হচ্ছে। মূলত ১০ লাখের কম বাজেট যে পুজোগুলি রয়েছে তারাই সরকারি অনুদান পেতে পারেন বলে নবান্ন সূত্রের খবর। মুখ্যমন্ত্রী শুভেন্দু অধিকারী আগেই জানিয়েছেন, আগের সরকারের মতো সব পুজো কমিটিকে ঢালাও অনুদান দেওয়া হবে না। তবে যেসব পুজো কমিটির সত্যিই আর্থিক সাহায্যের প্রয়োজন রয়েছে, তাদের পাশে সরকার দাঁড়াবে বলে আগেই ইঙ্গিত দিয়েছেন তিনি。 ৬) ফোরামের রিটার্ন গিফ্ট ফোরাম ফর দুর্গোৎসব সূত্রে খবর, কয়েকটি বড় পুজো কমিটি এবার সরকারি অনুদান নেওয়ার পরিবর্তে মুখ্যমন্ত্রীর ত্রাণ তহবিলে অর্থ দেওয়ার কথা ভাবছে। ফলে পুজোকে কেন্দ্র করে সরকার এবং উদ্যোক্তাদের সম্পর্কেও নতুন সমীকরণ দেখা যেতে পারে আজই। ৭) পুজোর খাদ্যাভ্যাস পুজোমণ্ডপের আশপাশে আমিষ খাবার বিক্রি ও খাওয়ার বিরোধিতা করে বার্তা দিয়েছে বিশ্ব হিন্দু পরিষদ। তবে নবান্নের শীর্ষ সূত্রের বক্তব্য, পুজোর খাদ্যাভ্যাসে কোনও বিধিনিষেধ চাপানোর কথা ভাবছে না রাজ্য সরকার। বাঙালি এত দিন যেভাবে দুর্গাপুজো উদ্‌যাপন করে এসেছে, এবারও সেভাবেই আনন্দ করবে। নবান্ন সূত্রে বলা হচ্ছে, বিশ্ব হিন্দু পরিষদ তাদের মতাদর্শগত অবস্থান থেকে কিছু প্রস্তাব দিয়েছে। কিন্তু তা নিয়ে প্রশাসন কোনও ‘বাড়াবাড়ি’ করবে না। সরকার পুজোর সময় মানুষের খাদ্যাভ্যাসে হস্তক্ষেপ করতে চায় না। অর্থাৎ বিরিয়ানি, চাপ, রোল, কাটলেট থেকে নবমীর মাছ-মাংস—বাঙালির পুজোর পরিচিত স্বাদে সরকারি নিষেধাজ্ঞার আশঙ্কা নেই বলেই প্রশাসনিক মহলের দাবি। ৮) পুজোর নিয়ম নিষ্ঠা পুজোর থিম এবং প্রতিমার রূপ নিয়েও নিজেদের মত জানিয়েছে বিশ্ব হিন্দু পরিষদ। নির্গুনানন্দ brhmmmচ body's বক্তব্য, শিল্প বা আধুনিকতার বিরোধিতা তাঁদের উদ্দেশ্য নয়। তবে ‘আর্ট’-এর নামে ধর্মীয় ভাবাবেগে আঘাত লাগতে পারেএমন মণ্ডপসজ্জা মেনে নেওয়া হবে না। থিমের নামে ডিম, জুতো কিংবা পুজোর সঙ্গে সম্পর্কহীন উপকরণ ব্যবহার করে প্যান্ডেল নির্মাণ নিয়ে আপত্তি জানিয়েছেন তিনি। প্রতিমায় আধুনিকতা থাকতে পারে বলেও তাঁর মত, দেবীমূর্তিতে ‘মাতৃত্ব’ ও ‘শালীনতা’ বজায় রাখা প্রয়োজন। দুর্গার দশ হাতের অস্ত্র সরিয়ে সম্পর্কহীন বস্তু তুলে দেওয়ার মতো শিল্পভাবনাও তাঁদের কাছে গ্রহণযোগ্য নয় বলে জানিয়েছেন তিনি। এই বিষয়টি নিয়ে আজ আলাদা করে মুখ্যমন্ত্রী কোনো মন্তব্য বা নির্দেশ পেশ করেন কিনা তা নিয়ে কৌতূহল বাড়ছে। ৯) পুজোয় বদলের সমীকরণ রাজনৈতিক পালাবদলের পর প্রথম দুর্গাপুজোয় তাই নতুন সরকারের সামনে একাধিক পরীক্ষা। একদিকে ধর্মীয় সংগঠনের দাবি ও পুজোর পবিত্রতা, অন্যদিকে বাংলার চিরাচরিত খাদ্যসংস্কৃতি, উৎসবের স্বাধীনতা এবং কয়েক হাজার কোটি টাকার অর্থনীতি। সব মিলিয়ে এবারের পুজো কতটা নির্বিঘ্নে এবং জমজমাটভাবে উতরে যায়, সেদিকেই নজর থাকবে গোটা বাংলার। তাই অতীতের সমস্ত বৈঠকের চেয়ে আজ বিকেলের বৈঠক ঘিরে আম জনতার আগ্রহ সবথেকে বেশি।
0
0
Report
Advertisement

लाखों के पुल की पहली बारिश में टूटकर सवाल, निर्माण गुणवत्ता पर घेराबंदी बढ़ी

Baran, Rajasthan:लाखों का पुल छह माह में क्षतिग्रस्त, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल\nकस्बाथाना में पलको नदी पर बना पुल पहली बारिश में टूटा, ग्रामीणों ने जांच की मांग की\n\nबारां के कस्बाथाना ग्राम पंचायत के अंतर्गत किराड़ बस्ती में पलको नदी पर बना पुल पहली ही तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब 5 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल का निर्माण हुए छह महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इसकी सतह जगह-जगह से टूट गई है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं।\n\nकिराड़ बस्ती में पलको नदी पर लंबे समय से पुल टूटा हुआ था, जिससे किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत कस्बाथाना ने यहां नए पुल का निर्माण कराया था। \n\nलेकिन पहली ही तेज बारिश ने इस निर्माण की पोल खोल दी। मौके पर पुल की ऊपरी सतह उखड़ी हुई है और पानी क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर से बह रहा है। यह पुल ग्रामीणों के खेतों पर जाने और रोजमर्रा के कामों के लिए प्रमुख मार्ग है।\n\nग्रामीण बच्चन लाल, सोनू मेहता, रवि मेहता, अरविंद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में गुणवत्ता मानकों से पूरी तरह समझौता किया गया है। घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण लाखों रुपये की लागत से बना यह पुल चंद महीनों में ही जवाब दे गया। ग्रामीणों का कहना है कि खराब पुल के कारण आवाजाही में परेशानी के साथ-साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।\n\nवहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पुल का तकनीकी दल से निरीक्षण कराया जाए। निर्माण में उपयोग की गई सामग्री, स्वीकृति राशि, माप पुस्तिका और किए गए भुगतान की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
0
0
Report

सत्य निकेतन शॉप 14 के पास बनी पांच मंजिला इमारत खतरनाक हालत में

Noida, Uttar Pradesh:सत्य निकेतन की 14 नंबर शॉप जिसे अवैध तरीके से इमारत में बदल दिया गया और इमारत में हादसा हुआ, उसके ठीक बगल की पांच मंजिला इमारत जो शॉप नंबर 13 और 14 को मिलाकर बनाई गई है उसकी हालत भी बेहद खराब एहतियात के तौर पर इस इमारत को खाली करा दिया गया है MCD ने इस बिल्डिंग पर लगाया नोटिस बताया जा रहा है कि यह इमारत भी पिलर के बिना पुराने निर्माण तरीके से बनी है जिसमें ईंटों को सीधे जोड़कर दीवारें तैयार की गई हैं आशंका है कि यह इमारत किसी भी वक्त गिर सकती है इमारत को स्थिर रखने के लिए फिलहाल सपोर्ट सिस्टम लगाया जा रहा है चिंता इस बात की भी है कि हादसे वाली इमारत का मलबा हटाने के दौरान नीचे का बेस कमजोर होने से बगल की इमारत की स्थिरता प्रभावित हो सकती है मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन को 15 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं और सुरक्षा को देखते हुए आसपास के लोगों को भी हटाया गया है सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर एमसीडी सूत्रों ने बताया की दिल्ली में इस तरीके की जो बिल्डिंग है उन पर एक्शन लिया जा रहा है और जो भी दोषी होगा उसे पर सख्त कार्रवाई होने जा रही हैं. हम पिछले तीन-चार महीने से इलीगल प्रॉपर्टी पर सीलिंग की कार्रवाई कर रहे थे.पिछले 3 महीने में 980 बिल्डिंग डिमोलिश की है 460 के आसपास बिल्डिंग सील की है.1500 को नोटिस दिया हुआ था
0
0
Report

झुंझुनूं के 19 निकायों के लिए भाजपा का नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं भाजपा ने 19 शहरी निकायों के लिए नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने संकल्प पत्र जारी करते हुए जिले के सभी 19 शहरी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि शहरों को सशक्त, सुविधायुक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने नगरीय विकास संकल्प पत्र तैयार किया है। इसके तहत प्रत्येक शहर की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से एक लाख आवासीय भूखंड आवंटित करने, पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्ट्रीट वेंडरों के लिए विशेष योजना लागू करने पर काम किया जाएगा। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र स्थापित करने, शहरों में फूड कोर्ट विकसित करने और पीपीपी मोड पर निराश्रित पशुओं के लिए शेल्टर होम बनाने की योजना भी संकल्प पत्र में शामिल है। छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने तथा शहरी विस्तार को ध्यान में रखते हुए नई विकसित होने वाली योजनाओं में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है। भाजपा ने इन योजनाओं के माध्यम से शहरों के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी ललित कुमार जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top