136118
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान, यात्रियों के बैग और सामान की जांच
Kurukshetra, Haryana:आज कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर जीआरपी एसएचओ ईशम सिंह की नेतृत्व में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के बैग और सामान की जांच की गई। पुलिस जवानों ने सभी गुजरने वाली ट्रेनों में चैकिंग की और यात्रियों को सावधान रहने की सलाह भी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यवतमाळ को-ऑप बैंक चुनाव: महायुती ने 16 सीटें जीती कर दी बढ़त, महाविकास आघाड़ी नौ पर
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळ जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या संचालक पदासाठी झालेल्या निवडणुकीत महायुती समर्थित पॅनलने सर्वाधिक 16 जागा जिंकल्या आहेत. सत्ताधारी महाविकास आघाडीच्या पॅनल ला नऊ जागा मिळाल्या आहेत. यात बँकेचे माजी अध्यक्ष टीकाराम कोंगरे यांना पराभवाचा धक्का बसला. राज्यमंत्री इंद्रनील नाईक यांनी त्यांच्या वाट्याला आलेल्या सर्व जागा जिंकून आपला करिष्मा दाखविला. पालकमंत्री संजय राठोड व खासदार संजय देशमुख यांनी शिवसेनेचे सात संचालक निवडून आणले. तर आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके यांच्या नेतृत्वात भाजपला अपेक्षित यश मिळाले नाही.0
0
Report
ग्वालियर में 24 इंच पानी लाइन फूटने से सड़कों पर पानी का सैलाब
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 24 इंची पेयजल पाइपलाइन फूटने से सड़क पर हजारों लीटर पानी फैला हुआ नजर आया, तस्वीर को देख ऐसा लगा मानो सैलाब की आहट हो। दरअसल ग्वालियर शहर के आमखो पहाड़ी इलाके में देर रात टंकियों को भरने वाली 24 इंच की मेन लाइन फूट गई, इस कारण पहाड़ी के ऊपर से पानी झरने की तरह बहते हुए हजार बिस्तर अस्पताल के मुख्य गेट से होकर कंपू थाने के पास SAF रोड तक जमा हो गया। कुछ ही देर में हजारों लीटर साफ पानी यूं ही बहकर बर्बाद हो गया। जिस जगह पर पानी की लाइन फूटी वहां सभापति मनोज सिंह तोमर का भी घर है। पीएचई के अमले ने इस लाइन की आपूर्ति बंद कराई, अब Today सुबह इस लाइन को सुधारने का काम किया जाएगा, हालाँकि यह लाइन कैसे फूटी इसकी भी नगर निगम जांच करेगा।0
0
Report
सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 800 करोड़ रुपये का जल आवर्धन प्रोजेक्ट तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं और शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में यह प्रोजेक्ट अहम होगा.. शहर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पाइपलाइन और पानी की टंकियां बनाने का काम जारी.. उज्जैन। शहर की बढ़ती आबादी के साथ पानी की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले वर्षों में लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सके, इसके लिए नगर निगम हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों से पानी लेकर उसे साफ करना और पाइपलाइन व पानी की टंकी के माध्यम से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचाना है। नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर पवन कुमार के अनुसार, परियोजना की अनुमानित लागत करीब 800 करोड़ रुपये है और अब तक लगभग 30 से 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। साथ ही पाइपलाइन बिछाने और शहर के अलग-अलग हिस्सों में पानी की टंकी बनाने का काम भी किया जा रहा है। पूरे शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसकी मैपिंग की गई है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बेहतर तरीके से की जा सके। परियोजना पूरी होने के बाद उज्जैन की पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सिंहस्थ-2028 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और शहर की बढ़ती आबादी की जरूरतों को देखते हुए भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है।0
0
Report
Advertisement
सिंगरौली के बाघाडीह में नाबालिग तीन बच्चों के अपहरण और सिर मुंडवाने का मामला
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के बाघाडीह में तीन दलित नाबालिग बच्चों के साथ बर्बरता और अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार बच्चों को घर से जबरन उठाकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, जातिसूचक गालियां दीं और उनके आधे सिर के बाल मुंडवा दिए गए। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें थाने से भगा दिया। पीड़ित परिवार अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय और अजाक थाने की चौखट पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। एसपी ने कहा कि मामले की जांच होगी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी: दो आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ ब्रेकिंग - पुलिस चौकी के बगल छात्रा से छेड़खानी, दो आरोपी गिरफ्तार。 भंगवा चुंगी चौराहे पर बाइक सवार युवकों ने मांगा नंबर, की अभद्रता CCTV फुटेज से हुई पहचान, एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा आरोपी सुभाष पाल और दक्ष पाल को नगर कोतवाली ले गई पुलिस पुलिस चौकी से फरार हुए थे आरोपी, छात्रा की शिकायत पर हुई कार्रवाई महिला सिपाही ने डंडे से पीटते हुए ले गई, वीडियो वायरल - युवक हाथ जोड़ते आए नजर मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का।0
0
Report
पुरनहिया चोरी: एसआईटी ने आरोपी रमण कुमार गिरफ्तार कर आभूषण बरामद
Sheohar, Bihar:पुरनहिया थाना क्षेत्र में घर में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने की है। बताया जा रहा है कि वसंत जगजीवन टोले गढ़वा निवासी ओम प्रकाश साह की पत्नी सीता देवी के आवेदन पर 8 अक्टूबर को पुरनहिया थाना केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए जिसके आधार पर साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रमण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आभूषण और अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
पटना में चुनाव आयुक्त के विरोध में वाम दलों के छात्रों का प्रदर्शन शुरू
Patna, Bihar:पटना में वाम दलों के विभिन्न छात्र संगठनों के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन निकाला जाएगा। सुबह 11 बजे गांधी मैदान से प्रदर्शन शुरू होने का कार्यक्रम है। प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डाक बंगला चौराहे पर तीन स्तरों में बैरिकेडिंग की गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस की नजर प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर रहेगी, ताकि यातायात और कानून-व्यवस्था बनी रहे।0
0
Report
चिचोली में स्कूल बस हादसा: 25 से अधिक बच्चे घायल, परिवहन पर आरोप
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। चुनागोसाई गांव के पास स्कूल जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे के वक्त बस में 25 से अधिक छात्र सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के शीशे तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं,जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भेजा गया, जबकि अन्य बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। वहीं हादसे के बाद अभिभावकों ने चिचोली के शारदा पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों के परिवहन में कंडम बस का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने नई बस की व्यवस्था नहीं की। घटना की सूचना मिलते ही चिचोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बस के फिटनेस प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।0
0
Report
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत माता की स्मृति में पारंपरिक श्राद्धकर्म निभाया
Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर अपनी पूजनीय माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में उन्हें दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म निभाई। उन्होंने अपने स्थानीय पारिवारिक, सामाजिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार अपने परिवारजनों के साथ यह रस्म निभाई। साथ ही माता स्व. रूपी सोरेन के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धा व सम्मानपूर्वक याद किया।0
0
Report
Advertisement
बाणसागर में हाथी की मौत: बिजली तार से चपेट पर वन विभाग पर सवाल
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल - बाणसागर में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग पर उठे सवाल! शहडोल जिले के बाणसागर में हाथी की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला नगर परिषद बाणसागर के वार्ड क्रमांक 7, नई बस्ती का है। चदौली क्षेत्र में देवलोंद थाना अंतर्गत हाथी मृत अवस्था में मिला। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा भाजपा नेता केपी सिंह की बेटी एवं शिक्षिका प्रतिभा सिंह के खेत में स्थित पंप हाउस के पास हुआ। खेत के पंप हाउस के बगल में लगे बिजली के तार से हाथी के फंसने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। क्या बिजली के तारों की सुरक्षा में लापरवाही हुई? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वन विभाग की जांच और कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हैं। हाथी की मौत के लिए जिम्मेदार कौन? जांच में होगा खुलासा।0
0
Report
डिंडोरी में आठ पैर वाले बछड़े के जन्म ने इलाके में मचाई कौतूहल
Dindori, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के डिंडोरी में आठ पैर वाले बछड़े के जन्म से इलाके में कौतूहल मचा है। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर कछरा टोला में किसान गंगाराम की भैंस दुर्गा ने इस असामान्य बछड़े को जन्म दिया। नवरात्र से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना को कुछ ग्रामीण देवी का चमत्कार मान रहे हैं, तो बछड़े को देखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।0
0
Report
पन्ना में भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी पर पत्थरों से हमला, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा के निवास के सामने खड़ी उनकी कार में बड़े-बड़े पत्थरों से हमला करके तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी की नेमप्लेट और उस पर लगा भाजपा का झंडा भी टूट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल तोड़फोड़ करने वालों की पहचान नहीं हो सकी है, और न ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकी है। अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज निकालने में जुटी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अजयगढ़ चौराहे के पास की घटना से हड़कंप मचा है।0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो गाड़ियों की जमानती रिलीज, अदालत ने शर्तें लागू कीं
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट, मामले में पुलिस को लगा झटका,पुलिस द्वारा जब्त दो चार पहिया वाहनों को रिलीज करने का आदेश। विशেষ न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा ने वाहन स्वामियों की रिलीज अर्जियों पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। पुलिस अभिरक्षा से रिलीज होने वाले वाहनों में ब्रेजा कार नंबर UP42AP 6054 और डिजायर कार नंबर UP42BZ 5222 शामिल हैं। दोनों वाहन 3 जुलाई 2026 से थाना राम जन्मभूमि में पुलिस अभिरक्षा में खड़े हैं। ब्रेजा कार के स्वामी अभिषेक कुमार ने अदालत में बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं और उनका मासिक वेतन 70 हजार रुपये है। अभिषेक कुमार के मुताबिक, उन्होंने ब्रेजा कार 2 जून 2026 को हिमांशु त्रिपाठी से खरीदी थी। अभिषेक कुमार शुक्ला आरोपी अविनाश शुक्ला का भाई है。 वहीं, डिजायर कार के स्वामी रवींद्र कुमार ने अदालत को बताया कि वह 22 मई 2025 से इस वाहन के स्वामी हैं। पुलिस ने इसे आरोपी रमा शंकर मिश्रा की निशानदेही पर जब्त किया था। रविंद्र कुमार आरोपी रामशंकर मिश्रा के रिश्तेदार हैं। वाहन स्वामियों ने दलील दी कि गाड़ियाँ थाने में खुले में खड़ी हैं, जिससे उन्हें नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने वाहनों को मुकदमे की संपत्ति बताते हुए रिलीज का विरोध किया। अदालत ने अभिषेक कुमार को 5 लाख रुपये और रवींद्र कुमार को 8 लाख रुपये की जमानत राशि दाखिल करने की शर्त पर वाहन रिलीज करने का आदेश दिया। अदालत ने निर्देश दिया कि वाहनों के पंजीयन, चेसिस और इंजन नंबर के साथ स्पष्ट तस्वीरें दाखिल की जाएं। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने तक वाहन बेचे या नष्ट नहीं किए जा सकेंगे और उनके रंग-रूप व आकार में बदलाव भी नहीं किया जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर अदालत में वाहन प्रस्तुत करना होगा。0
0
Report
बारिश से फसलों के नुकसान के बीच पशुधन के चारे की कमी की चिंता, सर्वे जारी
Shirdi, Maharashtra:पावसाने ओढ दिली , पाणीसाठे आटू लागले आणि खरीप हंगामातील पिकांचे नुकसान झाले. अब पुढील उन्हाळ्यात पशुधनासाठी चारा कुठून आणायचा असा प्रश्न निर्माण होण्याची शक्यता आहे. या संभाव्य संकटाची चावल घेत पशुसंवर्धन विभागाने जिल्ह्यात गावोगावी दूरदूर सर्वेक्षण सुरू केलय.. प्रत्येक शेतकऱ्याकडील लहान मोठे पशुधन , उपलब्ध हिरवा व सुकाचारा , पिण्याच्या पाण्याची स्थिती , पिण्याच्या पाण्याची स्थिती याबाबत माहिती संकलित करण्यात येते आहे... मागील दहा दिवसांमध्ये अहिल्यानगर जिल्ह्यात 42% सर्वेक्षण पूर्ण झाला असून तर राहता तालुक्यात 60 टक्के सर्वेक्षण पशुसंवर्धन विभागाकडून पूर्ण करण्यात आलय.या आकडेवारीच्या आधारे पुढील कालावधीत चारा उपलब्धतेचं नियोजन पशुसंवर्धन विभाग कडून केला जाणार आहे.सरकारने सरसकट दुष्काळग्रस्त म्हणून अहिल्यानगर जिल्हा घोषित केलाय मात्र पुढील काही दिवस पुरेल इतकाच चारा आणि पाण्याची परिस्थिती आहे त्यामुळे सरकारने जनावरांसाठी देखील चारा पाण्याची मदत करणे किंवा नियोजन करणे आवश्यक आहे.. जर असं नियोजन झालं नाही तर पशुधन जगवायचं कसं असा प्रश्न आमच्या समोर उभा टाकलाय अशी प्रतिक्रिया शेतकऱ्यांनी दिलीये... राहता तालुक्यातील सावळविर या ठिकाणी पशुसंवर्धन विभागाच्या वतीने सर्वेक्षण करण्यात येत आहे त्यावेळी पशुसंवर्धन अधिकारी आणि शेतकऱ्यांची बातचीत केलीये आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी....0
0
Report
बांसवाड़ा के विजवा माताजी मंदिर में आस्था और दर्शन का दुर्लभ मेला उमड़ा
Banswara, Rajasthan:राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर डूंगरपुर रोड पर कूपड़ा गांव में स्थित विजवा माताजी का प्राचीन मंदिर आस्था और लोक विश्वास का अनूठा केंद्र है। करीब 300 वर्ष पुराने इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि माता सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाती हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मंदिर में विराजित माता की प्राचीन प्रतिमा सफेद पत्थर से निर्मित है। गांव के श्रद्धालुओं के सहयोग से एक वर्ष पूर्व ही न सिर्फ मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया गया, बल्कि माता की प्रतिमा पर चांदी-सोने का आवरण चढ़ाया गया। इससे माता का दिव्य स्वरूप देखते ही बनता है। मंदिर परिसर में ही माताजी शीतला हस्तिनापुर की प्रतिमा भी स्थापित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्राचीन समय में माता की पूजा पीपल के पेड़ के नीचे होती थी। धीरे-धीरे यह स्थान मंदिर में विकसित हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि पूर्व में यहां छोटा मंदिर था, जिसका ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कर जरूरी सुविधाएं विकसित की गई और भव्य मुख्य द्वार बनवाया। मंदिर में वर्तमान में कचरा भाई भगत पुजारी हैं। वहीं, गांव के पूर्व सरपंच राजू भाई डामोर, लक्ष्मण मालीवाड़, शंकर मालीवाड़, हुकिया भाई, कालु भाई सहित आदिवासी समाज की ओर से व्यवस्थाओं का संचालन किया जाता है। हाथ-पांव व कमर दर्द के रोगियों को राहत मिलने की है मान्यता.. मंदिर में लकवा, हाथ-पैर और कमर दर्द के रोगियों को राहत मिलने की मान्यता है। इसी आस्था के चलते कई रोगियों को परिजन अस्पताल में उपचार करवाने के साथ ही व्हीलचेयर या पलंग पर लेकर माता के दरबार पहुंचते हैं और जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मंदिर की सबसे खास परंपरा भी श्रद्धालुओं की इसी आस्था से जुड़ी है। मान्यता के अनुसार, रोग से राहत मिलने पर भक्त माता के चरणों में लकड़ी से बने हाथ-पैर और पुतले चढ़ाते हैं। मंदिर में चढ़ाए जाने वाले ये प्रतीक भक्तों की मन्नत पूरी होने और कृतज्ञता प्रकट करने की परंपरा को दर्शाते है। मन्नत मांगने मां के दरबार पहुंचते हैं श्रद्धालु... विजवा माताजी के दरबार में रविवार और मंगलवार को विशेष दिन माना जाता है। इन दोनों दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और मेले जैसा माहौल रहता है। कोई मन्नत लेकर माता के दरबार में पहुंचता है तो कोई मनोकामना पूरी होने पर शीश नवाने आता है। इसके साथ ही दोनों नवरात्रि में यहां घट स्थापना के साथ अनुष्ठान होते हैं। वहीं, दसमी तिथि को वाड़ी विसर्जन किया जाता है। नवरात्रि में गरबा का आयोजन भी होता है।0
0
Report
Advertisement
