136118
हरियाणा में हुड्डा सरकार बनने का रास्ता हुआ साफ अशोक अरोड़ा ने किया दावा
Kurukshetra, Haryana:वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए दावा किया है कि हरियाणा में हुड्डा सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट शेयर 20% है, जबकि भाजपा का वोट शेयर कम हुआ। 2019 में कांग्रेस 10 विधानसभा सीटों पर जीती थी, लेकिन इस बार 46 विधानसभा सीटों पर आगे है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा, इसलिए पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओमर अब्दुल्ला ने सोनम वांगचुक के हड़ताल का समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Srinagar, Uttarakhand:Vast Difference Between Then and Now: CM Omar Abdullah Backs Sonam Wangchuk, Demands Education Minister’s Resignation J&K Chief Minister Omar Abdullah has strongly backed activist Sonam Wangchuk’s hunger strike, drawing a sharp contrast between the Centre's current harsh approach and the UPA government's dialogue with Anna Hazare in the past. Highlighting Wangchuk’s stand against student injustice, Abdullah demanded the Union Education Minister's removal and reaffirmed that the NC's planned Delhi statehood protest remains entirely unchanged.0
0
Report
पाकुड़ रथ मेला उद्घाटन: सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में रथ यात्रा के पावन अवसर पर नगर थाना के समीप स्थित ऐतिहासिक रथ मेला मैदान में पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ ऐतिहासिक रथ मेला का शुभारंभ किया गया...मेले का उद्घाटन एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया...इस वर्ष मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई नई एवं आधुनिक मनोरंजन गतिविधियों को शामिल किया गया है...मेले में जलपरी शो, बड़ी नाव, जादू के कार्यक्रम तथा विभिन्न राज्यों से आए आकर्षक दुकानों की व्यवस्था की गई है...एक महीने तक चलने वाले इस ऐतिहासिक रथ मेला में दूर दराज से लोग पहुचते है... उद्घाटन के बाद एसडीपीओ कुमार गौरव ने नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता एवं पुलिस बल के साथ पूरे मेला परिसर का निरीक्षण किया...उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मेला समिति को आवश्यक निर्देश दिए... एसडीपीओ ने मेला समिति को निर्देश दिया कि मेले के सभी प्रमुख स्थानों पर शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं...साथ ही मेले में आए सभी दुकानदारों, झूला संचालकों एवं कर्मचारियों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर सहित विवरण नगर थाना में उपलब्ध कराया जाए...उन्होंने प्रत्येक दुकान पर नगर थाना, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय और जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया...पुलिस प्रशासन के द्वारा ड्रोन कैमरा के माध्यम से मेला की गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी की बात कही...साथ ही साथ आज सामाजिक तत्वों को कड़ी शब्दों में कहा कि अगर मेला में किसी प्रकार के अफवाह या अर्जगता फैलाने की कोशिश करने पर पुलिस उन पर सख्त नजर आएंगे...लोगों से अपील करते हुए यह भी कहा कि मेला भ्रमण करने के क्रम में सावधानी बरते...हमेशा मेला परिसर में सोने की चेन छिनताई, मोबाइल चोरी, जाली नोटों की आदान प्रदान देखने को मिलती है...इस पर लोग सावधान रहे...इस तरह के संदिग्ध लोगों की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना पर खबर दे या फिर मेला कमेटी को सूचित करने की बात कही... वही इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने शहरवासियों को रथ यात्रा और मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद की ओर से मेले में साफ-सफाई, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो...0
0
Report
लखीमपुर खीरी में मोटरसाइकिल में आग, बाइकम धधकी
Noida, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी धौरहरा तहसील के सामने मोटरसाइकिल में लगी आग। धू धू कर जली बाइकम0
0
Report
Advertisement
राजराजेश्वरी ब्रजेश्वरी माता की वर्षगांठ महोत्सव शुक्रवार को मंदिर में होंगे हवन-यज्ञ व भजन संध्या
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस। नगर के नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर में शुक्रवार को जगत जननी राजराजेश्वरी बृजेश्वरी माता का वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। महोत्सव के अंतर्गत हवन-यज्ञ, पूजन-अर्चन एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर के सेवायतों ने बताया कि वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर माता रानी का विशेष श्रृंगार किया गया है। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी फूलमालाओं एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करेंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की ।0
0
Report
धर्मांतरण मुद्दे पर कांग्रेस का दावा: कानून से धरातल पर फर्क नहीं पड़ेगा
Raipur, Chhattisgarh:धर्मांतरण मामले में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- इस कानून से धरातल में फर्क नहीं पड़ने वाला है जब तक सरकार के नियत में फर्क ना पड़े. बीजेपी का एजेंडा है धर्म के आधार पर राजनीति करना. इतिहास गवाह है बीजेपी धर्मांतरण को बढ़ावा देती है, जब विपक्ष में होता है तो धर्मातरण का मुद्दा उठाती है और जब सत्ता में होती है तो धर्मांतरण करवाती है0
0
Report
हाईकोर्ट ने 20 जुलाई तक पूरा चुनाव शेड्यूल मांगा, देरी पर नाराजगी जाहिर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से स्पष्ट जवाब मांगा है। अदालत ने सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए 20 जुलाई तक पूरा चुनावी कार्यक्रम (शेड्यूल) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ में स्वयं लोढ़ा व अन्य की ओर से दायर अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई हुई। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने पक्ष रखा, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह तथा ओबीसी आयोग के सलाहकार वर्चुअल माध्यम से अदालत में उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि सरकार और आयोग स्पष्ट करें कि चुनाव को लेकर उनका क्या रुख है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि अगली सुनवाई तक विस्तृत चुनाव कार्यक्रम पेश किया जाए, जिसमें चुनाव की तिथियां, वार्डों की लॉटरी, विभिन्न चरणों में मतदान की तारीखें तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं का पूरा विवरण शामिल हो। खंडपीठ ने यह भी पूछा कि ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट कब तक प्रस्तुत करेगा। अदालत ने आयोग की रिपोर्ट जमा करने की निश्चित तिथि भी रिकॉर्ड पर रखने के निर्देश दिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की अनिश्चितता न रहे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई के दौरान चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी महाधिवक्ता के साथ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहेंगे। अदालत ने संकेत दिए कि चुनाव में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं है और समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया आगे बढ़नी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी, जब राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग और ओबीसी आयोग को चुनाव कार्यक्रम तथा रिपोर्ट की स्थिति से अदालत को अवगत कराना होगा।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में सांप के डसने से दो चचेरे भाइयों की हालत गंभीर
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - एंकर - बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के जोलाना नाहली गांव में घर में निकले एक सांप को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सांप ने एक ही परिवार के दो चचेरे भाइयों को डस लिया, जिससे दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें गंभीर हालत में तत्काल बांसवाड़ा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां दोनों का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र कालिया और संजू पुत्र मनजी घर में निकले सांप को पकडा और बाद में बाइक से छोड़ने जंगल में जा रहे थे, इसी दौरान सांप ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि रमेश के दोनों हाथों पर सांप ने डस लिया, जबकि संजू के एक हाथ पर डंसा। सर्पदंश के बाद दोनों की हालत तेजी से बिगड़ने लगी।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू वार्ड में भर्ती कर लिया। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है।0
0
Report
नाथनगर में ढाई साल के आदित्य का अपहरण, शव नदी किनारे मिलने से सनसनी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के नाथनगर के नाथनगर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। महावीर मंदिर परिसर से पिता के पास सो रहे ढाई वर्षीय मासूम आदित्य कुमार का पहले अपहरण हुआ और अगले ही दिन उसका शव नदी किनारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में गला घोंटने की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले को अपहरण से हत्या में बदलते हुए जांच तेज कर दी है। मंगलवार की देर रात लालूचक स्थित महावीर मंदिर परिसर में पिता पांचू मंडल के साथ सो रहे आदित्य कुमार को अज्ञात लोग उठा ले गए। सुबह करीब चार बजे पिता की नींद खुली तो बच्चा गायब था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने नाथनगर थाना में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। बुधवार सुबह श्रीरामपुर घाट के पास नदी किनारे बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव की पहचान आदित्य कुमार के रूप में की। सूचना मिलते ही नाथनगर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में बच्चे की दाहिनी आंख के पास चोट का निशान मिला है। वहीं जीभ बाहर निकली होने के आधार पर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने इसलिए भी लोगों को झकझोर दिया क्योंकि उसी दिन परिवार में नवजात की छठी का कार्यक्रम था। घर छोटा होने और मेहमान अधिक होने के कारण पिता अपने मंझले बेटे आदित्य को लेकर मंदिर परिसर में सोने चले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि गोतिया परिवार से पुराना विवाद चल रहा था और उन्हें पहले धमकी भी दी गई थी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। Byte – पांचू मंडल (पिता)0
0
Report
दिल्ली सरकार ने जर्जर स्कूलों के लिए सुरक्षा जांच और नई भवन योजना का ऐलान किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुराने और जर्जर स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 108 सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूल भवनों को असुरक्षित पाया है. इनमें 54 भवन बेहद जर्जर हैं और उन्हें गिराने से पहले उनके ऑडिट कराने का फैसला किया गया है. 7 स्कूल भवन ऐसे हैं जिन्हें गिराने की मंजूरी मिल गई है और वो अगले कुछ महीनों में गिराए जा सकते हैं. इसी क्रम में दिल्ली के जसोला गांव में स्थित गर्ल्स बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जर्जर इमारत होने की वजह से 9वीं से लेकर 12वीं तक की स्कूल को खाली कर दिया गया है और जर्जर बिल्डिंग होने का बोर्ड लगा दिया गया है या बिल्डिंग पिछले 3 सालों से खाली है. अब तो यहां आने से भी डर लगता है कि पता नहीं कब यह बिल्डिंग गिर जाए, वही बिल्डिंग जर्जर स्थिति में देखा गया. वही नवी से लेकर 12वीं तक के पढ़ाई के लिए बच्चे बटला हाउस जाते हैं.0
0
Report
Advertisement
जोगबनी स्कूल में गंदे पानी पर बेंच लगवाकर बच्चों को अंदर भेजने का वीडियो वायरल
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के जोगबनी के खजुरबारी प्राथमिक विद्यालय में बारिश के कारण गंदे पानी में आना-जाना पड़ रहा था। इसी पानी से बचने के लिए शिक्षिका अफसाना प्रवीण ने बच्चों को बुलाकर बेंच लगवाकर खड़ा करवाया और फिर आराम से स्कूल के अंदर चली गई। पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर स्कूल प्रशासन ने बताया कि प्रिंसिपल नीलिमा पाठक ने वायरल वीडियो को सच बताते हुए शिक्षिका का बचाव किया और कहा कि उन्हें संभवत: किसी दिक्कत के कारण ऐसा किया गया। बच्चों ने बताया कि उन्होंने शिक्षिका के निर्देश पर ही खड़ा होकर बेंच लगाई।0
0
Report
ठाकुरगंज–मुरालीगछ पुलिया पर भारी वाहन खतरा, अवैध डायवर्सन पर कार्रवाई का आह्वान
Kishanganj, Bihar:ठाकुरगंज–मुरालीच्छ मुख्य मार्ग पर वर्षों पुरानी पुलियों पर मंडरा रहा खतरा. भारी वाहनों के परिचालन से कई पुलिया क्षतिग्रस्त. माफियाओं के द्वारा बगैर प्रशासन के अनुमति से डैमेज पुलिया के बगल से अवैध तरीके से डायवर्सन का निर्माण किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग ने जारी किया अलर्ट, भारी वाहनों के आगमन रोकने के लिए बैरियर लगाने का किया मांग. किशनगंज जिले के ठाकुरगंज और मुरालीगछ मुख्य सड़क पर ओवर लोडेड और भारी वाहनों के आगमन से वहां के वर्षों पुरानी पुलिया दिन प्रतिदिन जर्जर होता जा रहा है. इस मार्ग होकर भारी वाहन गुजरने से मानिकपुर गांव के समीप पुलिया ध्वस्त हो गया है. बालू माफिया ध्वस्त पुलिया के बगल से बगौर जिला प्रशासन से अनुमति लिये अवैध डायवर्सन का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने इसका विरोध कर अवैध डायवर्सन के साथ साथ भारी वाहनों के आगमन पर जिला प्रशासन से रोक लगाने की मांग किया है. ग्रामीणों का कहना है कि ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय से मुरालीगछ तक जाने वाला यह सड़क मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है. अगर यहां पुलिया ध्वस्त होने से प्रखंड मुख्यालय के साथ कई गांवों का संपर्क टूट जायेगा. वही ग्रामीणों का कहना है कि माफियाओं के द्वारा अवैध डायवर्सन निर्माण को नही रोका गया तो बालू माफिया की मनमानी से करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है. उधर पथ निर्माण विभाग के अधिकारी इसे गंभीर मामला बताते हुए जिला पदाधिकारी को मामले से अवगत कराया है. पथ निर्माण विभाग ने तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध डायवर्सन निर्माण हटाने तथा जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से किया है. ठाकुरगंज–मुरालीगच्छ सड़क सिंगल लेन मार्ग है, जहां कुल 21 पुरानी पुलियां हैं. इनमें अधिकांश पुलियां 60 वर्ष से अधिक पुरानी हैं और ईंट और ह्यूम पाइप से निर्मित होने के कारण भारी वाहनों का भार वहन करने की स्थिति में नहीं हैं. मार्ग के 11वें किलोमीटर स्थित पुलिया पहले ही भारी वाहनों के दबाव से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. इसके बाद वहां हाइट गेज लगाकर ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी. अब कुछ लोगों द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के पुलिया के बगल से अवैध डायवर्सन तैयार कर भारी वाहनों को उसी रास्ते से गुजारने की कोशिश की जा रही है. विभाग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि यह न केवल सरकारी आदेशों की अवहेलना है, बल्कि इससे जर्जर पुलियों के पूरी तरह ध्वस्त होने और बड़े हादसे की आशंका भी बढ़ गई है.0
0
Report
गोवर्धन मामले में स्वामी सच्चिदानंद हाउस अरेस्ट, कार सेवा के एलान से हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए 'कार सेवा' करने और विवादित गुंबद ढहाने का एलान करने वाले चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है. सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित होने से बचाने के लिए गोवर्धन पुलिस ने स्वामी सच्चिदानंद को उनके आश्रम में ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है. पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने का हवाला देते हुए स्वामी सच्चिदानंद महाराज को एक कानूनी नोटिस थमाया है, जिसके तहत वे बिना अनुमति के आश्रम से बाहर नहीं जा सकेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वामी सच्चिदानंद महाराज कार सेवा के लिए और अधिक जनसमर्थन जुटाने के उद्देश्य से 16 जुलाई को अयोध्या रवाना होने वाले थे. लेकिन उनके निकलने से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए राधाकुण্ড क्षेत्र के जुलहेंדי गांव स्थित चित्रगुप्त पीठ आश्रम की घेराबंदी कर दी और उनके बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी.0
0
Report
Advertisement
पंचायत परिसीमन 2011 के आधार पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने पंचायतों के परिसीमन का नया फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी ग्राम पंचायतों का परिसीमन वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर किया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि इसका उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को मजबूत बनाना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, जनसंख्या के मुताबिक संतुलित प्रतिनिधित्व और विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। परिसीमन के बाद पंचायत क्षेत्रों में क्षेत्रीय संतुलन बढ़ेगा और आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ सरलतापूर्वक मिलेगा। इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में बहस गरमा गई है।0
0
Report
जमशेदपुर के मानगो-उलीडीह: 12 दुकानों में चोरी, चार गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के मानगो और उलीडीह क्षेत्र में 11 और 12 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दी। मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी उलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले शंकर हेम्ब्रम (25), मुकदर सामद (34), गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू (19) और विक्की मुखी (24) शामिल हैं. इनके पास से लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल) और सिलाई मशीन बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मानगो और उलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है. गौरतलब है कि यह घटना जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, Suman स्टोर तथा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर, गीतांजली स्टोर समेत कुल 12 दुकानों में हुई थी. दुकानदारों के लिखित आवेदन दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक पटमदा दयानंद कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने लगातार छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. चारों ने अपना अपराध स्वीकार किया. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नवलगढ़ में ओबीसी सर्वे पर शिक्षकों का विरोध, वार्ता के बाद बैठक जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में ओबीसी सर्वे बैठक का शिक्षकों ने किया विरोध गैर-शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाने का जताया विरोध ओबीसी सर्वे कार्य से मुक्त करने की उठाई मांग सूचना पर एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ पहुंचे नगर पालिका एसडीएम ने शिक्षकों से की वार्ता, समस्याएं सुनीं शिक्षक ओबीसी सर्वे की बैठक में हुए शामिल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ नगर पालिका में ओबीसी सर्वे को लेकर आयोजित बैठक का शिक्षकों ने शुरुआत में बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों ने गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगातार लगाए जाने का विरोध जताते हुए ओबीसी सर्वे के कार्य से मुक्त किए जाने की मांग की।बहिष्कार की सूचना मिलने पर उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ स्वयं नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और शिक्षकों से वार्ता की। इस दौरान शिक्षकों ने नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने, बीएलओ सहित अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगातार ड्यूटी लगाए जाने और इससे जुड़ी विभिन्न समस्याओं से एसडीएम को अवगत कराया।एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि उनकी उचित मांगों और समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा प्रशासन स्तर पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।एसडीएम के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने अपना विरोध समाप्त कर दिया और ओबीसी सर्वे से संबंधित बैठक में शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों को सर्वे की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देश तथा कार्य संबंधी जानकारी दी गई।गौरतलब है कि बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षक लंबे समय से ओबीसी सर्वे सहित अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
