Back
हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी में राजनीतिक दखल के आरोप, दादूवाल ने शिकायत की
DKDARSHAN KAIT
Feb 15, 2026 16:47:41
Kurukshetra, Haryana
कुरुक्षेत्र:-हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के नोमिनेटेड मेंबर बलजीत सिंह दादूवाल ने HSGMC कमेटी के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कमेटी हरियाणा के सिखों के हक के लिए बनी है। लेकिन कुछ राजनीतिक लोग इसमें दखल देकर सिस्टम को खराब कर रहे हैं। दादूवाल पिहोवा के गुरुद्वारा साहिब में हुई मासिक मीटिंग में बोल रहे थे।
HSGMC पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि गुरबाणी की कथा और धर्म प्रचार के लिए इलाके में काम किया जा रहा है। हरियाणा कमेटी गुरुद्वारा एक्ट के तहत हरियाणा सरकार ने बनाई थी। मैं इसका मेंबर और एग्जीक्यूटिव मेंबर हूं। मुझे सर्वसम्मति से मुख्य सेवाधार बनाया गया था। मैंने चुनाव कराए और चुनाव के बाद 40 मेंबर्स का हाउस काम कर रहा है。
सिस्टम खराब कर दिया
उन्होंने कहा कि सरपंच, चेयरमैन और राजनीतिक पार्टियों के लोग कमेटी में आ गए, जो इस फील्ड के नहीं थे। जिससे सिस्टम खराब हो गया। वे राजनीतिक फील्ड के थे। उन्होंने सरपंची लड़ी, चेयरमैनी लड़ी, पार्टियों के प्रधान बने और फिर गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधन में आए। क्योंकि वे फील्ड के नहीं थे, उन्होंने आकर पूरे सिस्टम को खराब कर दिया। अच्छे मेंबर्स हैं, जो फील्ड के हैं, उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
राजनैतिक लालसा पूरी करने आए
दादूवाल ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक लालसा पूरी करने के लिए पहले हरियाणा कमेटी में लड़ते हैं और फिर MLA या MP बनने की कोशिश करते हैं। इससे सिस्टम में गड़बड़ी आती है। आरोप लगाया कमेटी के प्रधान ने डिक्टेटरशिप जैसी स्थिति बना ली है। प्रधान कहता है कि मैंने गोलक के खजाने की चाबी पकड़ ली है। बस मैं अपनी मर्जी से सारे काम करूं। बाकी मेंबर्स की कोई जरूरत नहीं है。
कमेटी के पैसे का मिसयूज
दादूवाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कमेटी की गाड़ियां का अपने लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। संगठन, धर्म प्रचार और कमेटी के नाम पर धन इकट्ठा कर रहे हैं। यह सिस्टम की दुर्व्यवस्था है। अच्छे मेंबर्स को भी आजादी मिलनी चाहिए। सिख समुदाय कमेटी में काम के लिए पारदर्शिता की मांग करता है। कमेटी को हरियाणा के गुरुद्वारों की सेवा और प्रबंध पर फोकस करना चाहिए, ना कि राजनीति में।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:05:120
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 05, 2026 05:04:000
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 05, 2026 05:03:37Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मोनेस्ट्री मार्केट, ISBT पर नए फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया।
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:03:200
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 05, 2026 05:02:440
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:02:300
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 05, 2026 05:02:140
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 05, 2026 05:02:000
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowMar 05, 2026 05:01:460
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 05:01:280
Report
VTVinit Tyagi
FollowMar 05, 2026 05:01:200
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 05, 2026 05:00:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 05, 2026 04:47:350
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 05, 2026 04:47:240
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 05, 2026 04:46:500
Report