136118
कुरुक्षेत्र में नशीला पदार्थ रखने का आरोपी गिरफ्तार, 223 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में CIA-1 टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए हरजिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। हरजिन्द्र सिंह के कब्जे से 223 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। वह दोशांज डेरा पीपली, जिला कुरुक्षेत्र का निवासी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करनाल के फूसगढ़ में दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला: वोट चोरी पर सवाल
Karnal, Haryana:करनाल के फूसगढ़ गांव में देर शाम दीपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर हमला, बोले- वोट चोरी और काले धन के दम पर बनी सरकार, चौपाल कार्यक्रम के तहत गांव फूसगढ़ पहुंचे थे रोहतक सांसद, बोले- हरियाणा में कांग्रेस को मिला था रिकॉर्ड वोट प्रतिशत, फिर भी महज 14 हजार वोटों से पीछे रहना बड़ा सवाल; करनाल के फुस गढ़ क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रदेशभर में चलाए जा रहे कांग्रेस के चौपाल कार्यक्रम के तहत दीपेंद्र हुड्डा फुस गढ़ में देर रात पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र वासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि यह सरकार जनता की भावनाओं से नहीं, बल्कि चुनावी प्रबंधन, वोट चोरी और काले धन के दुरुपयोग के सहारे सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मुद्दों को दरकिनार कर रही है और प्रदेश का हर वर्ग परेशान है दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास का सबसे अधिक वोट प्रतिशत मिला था। भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में बहुत मामूली अंतर था और कांग्रेस महज 14 हजार वोटों से पीछे रह गई। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को 14 हजार वोट और मिल जाते तो प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत की सरकार बन सकती थी। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची से करीब 40 लाख वोट काटे जाने का दावा भी गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि ये वोट गलत थे तो चुनाव के दौरान इन वोटों का इस्तेमाल किसने किया, इसकी जांच होनी चाहिए। सोनिया गांधी की किताब को लेकर भी रखी अपनी बात सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से देश के प्रति उनके विचार और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनकी बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को जिस तरह लोगों का समर्थन और लोकप्रियता मिल रही है, वह अपने आप में उल्लेखनीय है। यह केवल बिक्री के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि पुस्तक आज देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व विधायक शमशेर सिंह जोगी कह रहे हैं नेतृत्व चेंज होना चाहिए कुमारी शैलजा के हाथ नेतृत्व देना चाहिए इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा यह आप उनसे पूछो और पूछते रहो पंजाब चुनाव को लेकर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पंजाब में अच्छे बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी यह हमें विश्वास है। एकनाथ शिंदे गुट द्वारा सोनिया गांधी के किताब के कुछ पन्ने फाडे जाने को लेकर हुड्डा ने किताब में ऐसा कुछ नहीं यह आप उनसे पूछो किताब के पन्ने फाड़ना गलत है चुनाव आयोग के आंकड़ों पर उठाए गंभीर सवाल दीपेंद्र हुड्डा ने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि तीन राज्यों की 200 सीटों पर शाम पांच बजे के बाद हुई वोटिंग का डेटा चुनाव आयोग की रिपोर्ट से गायब होने की बात सामने आई है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि मतदान के दिन पहले 61 प्रतिशत वोटिंग का आंकड़ा सामने आया था, जबकि मतगणना के दिन यह बढ़कर करीब 68 प्रतिशत हो गया। आखिर मतदान प्रतिशत में इतना अंतर कैसे आया, यह बड़ा सवाल है। बाइट दीपेंद्र हुड्डा — रोहतक सांसद एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता0
0
Report
रोड शो में JCB ने BJP नेता के बेटे की मौत, गोरखपुर में आक्रोश
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सियासी रोड शो के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के बीच भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की JCB की चपेट में आकर मौत हो गई। छात्र अपनी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था, और रास्ते में यह हादसा हो गया। परिजन का आरोप है कि तेज रफ्तार JCB अखिलेश यादव के रोड शो से लौट रही थी। घायल छात्र को एम्स गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सड़क पर धरना दिया। मौके पर जिलाधिकारी और एसएसपी समेत अधिकारी पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्थानीय विधायक ने भी परिवार से मुलाकात की और राहत कोष से पांच लाख रुपये की सहायता की बात कही गई। मृतक के पिता ओंकार सिंह भाजपा के जिला सह-संयोजक हैं। घटना के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पुलिस चालक की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता की भी बात कही गई है।0
0
Report
गया में महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी
Patna, Bihar:लोकेशन — गया जी महर्षि मोדन सेन जी महाराज की जयंती समारोह में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, गुरु के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने गया जी के टेकारी रोड, फतेहगंज स्थित श्रीमती राम दुलारी कुंवर हलवाई धर्मशाला में आयोजित महर्षि मोदन सेन जी महाराज की जयंती समारोह में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि मोदन सेन जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा हलवाई समाज के लोगों को जयंती की शुभकामनाएं दीं। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महापुरुषों एवं संतों की जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों, आदर्शों और जीवन मूल्यों को समाज तक पहुंचाना है। महर्षि मोदन सेन जी महाराज का जीवन समाज को एकता, सद्भाव, सेवा और संस्कारों की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, आपसी एकता और सामाजिक समरसता से ही संभव है। हमें अपनी गौरवशाली परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के जीवन और योगदान से परिचित कराना चाहिए। उन्होंने हलवाई समाज के सभी बंधुओं से आपसी भाईचारा एवं एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक और शैक्षणिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हलवाई समाज के गणमान्य सदस्य, धर्मशाला के पदाधिकारी, ट्रस्टीगण एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
नालंदा में साइबर ठगी सिंडिकेट के खिलाफ पटना STF की बड़ी छापेमारी
Pariaunna, Bihar:साइबर अपराध के बड़े सिंडिकेट के खिलाफ पटना एसटीएफ ने नालंदा में बड़ी कार्रवाई की है। कुख्यात साइबर ठग किंगपिन कौशल कुमार की पटना से गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद एसटीएफ और दीपनगर पुलिस की करीब 25 सदस्यीय संयुक्त टीम ने बियाबानी गांव और बिहारशरीफ के शिवपुरी मोहल्ले में छापेमारी की। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में एक लैपटॉप, दो मोबाइल, बैंक पासबुक और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान नालंदा से भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर ठगी की रकम से कौशल कुमार ने पटना में तीन आलीशान फ्लैट और बिहारशरीफ में मकान खरीदा है। इतना ही नहीं वह बिजनेस क्लास से दुबई की सैर भी कर चुका है। बताया जा रहा है कि कौशल दस-दस लोगों की टीम बनाकर बैंक खाते खुलवाता था और ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर कराता था। उसका नेटवर्क पूरे बिहार में फैला हुआ है। वही निकुंज की मां रंजू देवी ने बेटे को फसाया जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पटना में गिरफ्तार किसी व्यक्ति ने उनके बेटे का नाम लिया है उनके पुत्र निकुंज कुमार बियाबानी गांव में फिलिप्स की एजेंसी और सैनिकों की कैंटीन चलाता है। वहीं पांच राज्यों के 16 ठिकानों पर हुई छापेमारी में कुल 43 गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस ने 22 लाख रुपये नकद, 500 सौ ग्राम सोने चांदी के जेवर, 300 से अधिक एटीएम कार्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और अवैध संपत्ति की जांच में जुटी है。0
0
Report
रायबरेली में इंस्टाग्राम दोस्ती के झांसे पर युवती से शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में मिल एरिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शादी की बात करने युवती जब युवक के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर 16 नवंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 18 नवंबर को खसपरी शारदानहर पुल के पास से आरोपी बृजेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है。0
0
Report
रविंद्र जायसवाल ने राहुल गांधी मंदबुद्धि कहा, आजम खान की रिहाई न्यायालयी प्रक्रिया
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर。 यूपी के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल का बयान。 राहुल गांधी के आर्थिक संकट के बयान पर दी प्रतिक्रिया。 वो मंदबुद्धि का व्यक्ति है,उसके सवाल का जवाब देना उचित नही है-रविन्द्र जायसवाल。 राहुल गांधी पर अपने ननिहाल का असर है-रविन्द्र जायसवाल。 आजम खान की रिहाई पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने दी प्रतिक्रिया。 ये न्यायपालिका की प्रक्रिया है,जो गलत करेगा कानून उसे सजा देगा-रविन्द्र जायसवाल。 एंकर-गाजीपुर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने राहुल गांधी, आजम खान और शिवपाल यादव के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी के आर्थिक संकट वाले बयान पर उन्होंने उन्हें मंदबुद्धि का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके सवाल का जवाब देना उचित नहीं है। वहीं आजम खान की रिहाई को न्यायालय की प्रक्रिया बताया, जबकि एसआईआर में हिंदुओं के नाम काटे जाने के शिवपाल यादव के आरोप को विपक्ष की निराशा करार दिया। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने राइफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की。 गाजीपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने राइफल क्लब सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने और सरकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी。 बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी के भारत में आर्थिक संकट तेजी से बढ़ने के बयान पर मंत्री ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मंदबुद्धि के व्यक्ति हैं, उनके सवाल का जवाब देना उचित नहीं है。 आजम खान की रिहाई पर उन्होंने कहा कि यह न्यायालय की प्रक्रिया है। कोई भी व्यक्ति गलत कार्य करेगा तो कानून का शिकंजा जरूर कसेगा。 वहीं, मतदाता पुनरीक्षण में हिंदुओं के नाम काटे जाने के शिवपाल यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि निराश लोग कुछ तो कहेंगे, विपक्ष का काम ही कहना है。0
0
Report
Advertisement
हरदोई: 4 वर्षीय बच्ची हत्या चचेरे चाचा ने की, गिरफ्तार रिजबी यादव
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में 4 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज खुलासा रिश्ते का चचेरा चाचा ही निकला कातिल, दरिंदगी के बाद गला घोंटकर की थी वारदात हरदोई की कोतवाली लोनार क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। तफ्तीश में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि मासूम का कातिल कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि उसका अपना ही चचेरा चाचा निकला। पुलिस ने आरोपी रिजबी यादव को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिजवी यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करता है और दीपावली से पहले अपने घर आया था। बीती 13 नवंबर की दोपहर बच्ची घर के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ खेतों की ओर ले गया।गांव से करीब 500 दूर एक बाग की झाड़ियों में आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की और पकड़े जाने व घरवालों को सच्चाई पता चलने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। गौरतलब है कि 13 नवंबर को बच्ची के लापता होने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना लोनार में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन और एएसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह व सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, सर्विलांस व डॉग स्क्वायड की टीमों को लगाया गया था। 15 नवंबर को बाग से शव बरामद होने और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर चचेरे चाचा को दबोच लिया, जिसने कड़ाई से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।0
0
Report
लखीमपुर पलिया कोतवाल का कानूनी पाठ।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर पटीहन में, गन्ने के खेत में बाघ ने हमला कर दिया जिससे रोहित पुत्र राजकुमार गौतम उम्र 23 वर्ष की मृत्यु हो गई, मौत के बाद जंगल विभाग के खिलाफ गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा था, SDM पलिया, CO पलिया SHO पलिया वन विभाग के रेंजर व कुछ अन्य संभ्रांत लोग भी हर संभव प्रयास कर के माहौल को शांत करा रहे थे, परंतु कुछ लोग माहौल को विगाडने में लगे हुए थे। जिसपर पलिया कोतवाल शिवाजी दुबे ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिवा जी दुबे की तर्क पूर्ण बातों से सहमत हो कर पीड़ित परिवार व सभी ग्रामीण लिखित शर्तों पर सहमत हो गए और पोस्टमार्टम के बाद आज उपरोक्त मृतक रोहित का परिवारीजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।0
0
Report
NH-39 पर भीषण हादसा: दो बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेकिंग | NH-39 पर भीषण सड़क हादसा सीधी के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगमा गांव के पास NH-39 पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत। हादसे में एक युवक बबलू रावत की मौके पर मौत, तीन लोग गंभीर घायल। घायलों में एक युवती भी शामिल। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को संजय गांधी अस्पताल रीवा किया गया रेफर। बुधवार शाम करीब 6 बजे हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी।0
0
Report
Advertisement
सिवनी होटल मामले में 6 पुलिसकर्मी निलंबित, ड्रग-धमकी प्रकरण की जांच तेज
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) सिवनी के होटल में ठहरे कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी का मामला। ASP और SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से निलंबित। वायरल वीडियो प्रकरण में पुलिसकर्मियों पर प्रथम दृश्यतया संदिग्ध आचरण के आरोप। मध्यप्रदेश पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता DIG तरुण नायक ने दी जानकारी। मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश।0
0
Report
भीड़ ने भंडारीडीह जामा मस्जिद के पास हत्या के आरोपी को पकड़कर पिटाई दी
Giridih, Jharkhand:एभीबी : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह जामा मस्जिद के पास बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीन-चार साल पुराने हत्या कांड के मुख्य आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया. लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और रस्सी से पैर बांधकर बीच सड़क पर बैठा दिया. बाद में सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गई. बताया जा रहा है कि तीन-चार साल पहले मो. कमालउद्दीन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले का मुख्य आरोपी मो. सगीर बताया जा रहा है, जो भंडारीडीह जामा मस्जिद के बगल वाली गली का रहने वाला है. हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था. बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम मृतक के भतीजे की नजर आरोपी पर पड़ गई. इसके बाद उसने शोर मचाया और आस-पास के लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और रस्सी से उसका पैर बांध दिया. कुछ देर तक बीच सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर थाना ले गई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.0
0
Report
आदित्यपुर हत्या मामलों में गिरफ्तारी और सड़क जाम, तनाव कायम
Jamshedpur, Jharkhand:सराइकेला के आदित्यपुर निखिल कुमार डे हत्याकांड को लेकर बुधवार को आदित्यपुर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। मृतक के परिजन न्याय की मांग को लेकर शव के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर पहुंचे और सड़क जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर विरोध-प्रदर्शन और हंगामे की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की सूचना मिलने के बाद आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। प्रदर्शन के दौरान मानगो क्षेत्र से पहुंचे कुछ अन्य लोगों के भी भीड़ में शामिल होने और सड़क जाम करने के लिए उकसाने की बात सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आदित्यपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पहले परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद हंगामा बढ़ने और यातायात बाधित होने की स्थिति में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लात जूते से प्रदर्शन कर रहे लोगों को सड़क से हटाया और आवागमन सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि परिजनों को न्याय की मांग करने का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सड़क जाम कर आम लोगों की आवाजाही बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। फिलहाल पुलिस फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है।0
0
Report
Advertisement
मारो में विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद विधायक ईश्वर साहू के डांस का वीडियो वायरल, उठ सवाल
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले की नगर पंचायत मारो में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके प्रस्थान के पश्चात, साजा विधायक ईश्वर साहू का मंच पर एक महिला कलाकार के साथ नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर बज रहे गीत के बोल असहज करने वाले थे, जिस पर जनप्रतिनिधि को ध्यान देना चाहिए था। इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा जारी है। MLA Ishwar Sahu’s Dance Video Goes Viral After Development Event in Maro; Song Choice Sparks Discussion0
0
Report
मुजफ्फरनगर में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाली दिल्ली की 5 महिलाएं गिरफ्तार,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में भागवत कथा के दौरान महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले पांच महिलाओं के गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली की रहने वाली पांच महिलाओं को थाना सिविल लाइन पुलिस और मिशन शक्ति की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की गई दो पीली धातु की चेन डायमंड पेंडल सहित और एक आर्टिफिशियल चेन बरामद हुई है। दरअसल, मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेशू विहार स्थित रेशू प्रांगण का है, जहां 13 नवंबर को भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कथा सुनने पहुंचीं तीन महिला श्रद्धालुओं के गले से चेन चोरी कर ली गई थीं। मामले में 17 नवंबर को शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार पांचों महिलाएं दिल्ली के इंद्रपुरी स्थित जेजे कॉलोनी की रहने वाली हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण चोरी करती थीं। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से चोरी की चेन कार्यक्रम स्थल के गेट के पास फूलवारी में छिपा दी थीं। बुधवार को दोबारा चोरी का माल लेने और दूसरी वारदात को अंजाम देने पहुंचीं तो पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस इनके अन्य आपराधिक संपर्कों की भी जांच कर रही है।0
0
Report
जलपाइगुड़ी में ब्राउन सुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार, बड़ा मादक पदार्थ खुलासा
Jalpaiguri, West Bengal:উত্তরবঙ্গে যখন মুখ্যমন্ত্রী, জলপাইগুড়ি জাতীয় সড়ক রাজগঞ্জের পুলিশ গোপন সূত্রের খবরের ভিত্তিতে ব্রাউন সুগার সহ গ্রেপ্তার করল ১ জনকে, বদলের বাংলায় আরো করা পুলিশ। জলপাইগুড়ি রাজগঞ্জ পুলিশের সাফল্য। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে শিলিগুড়ির দিক থেকে আসা একটিবাস থেকে নেমে আসার সময় একজন ড্রাগ পাচারকারীকে বমাল গ্রেফতার। জলপাইগুড়িতে ব্রাউন সুগার সহ গ্রেফতার এক যুবক, উদ্ধার বিপুল পরিমাণ মাদক। গোপন সূত্রে পাওয়া খবরের ভিত্তিতে অভিযান চালিয়ে বিপুল পরিমাণ ব্রাউন সুগার সহ এক যুবককে গ্রেফতার করল পুলিশ। বুধবার রাজগঞ্জের ফাটাপুকুর টোলগেট সংলগ্ন জাতীয় সড়কে একটি যাত্রীকে তল্লাশি চালিয়ে ওই যুবককে আটক করা হয়। পরে ম্যাজিস্ট্রেটের উপস্থিতিতে তল্লাশি চালিয়ে তাঁর কাছ থেকে উদ্ধার হয় বিপুল পরিমাণ ব্রাউন সুগার। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, ধৃত যুবক বিহারের কিশানগঞ্জ থেকে এই মাদক নিয়ে জলপাইগুড়িতে আসছিলেন বলে প্রাথমিকভাবে জানা গিয়েছে। ধৃত যুবক জলপাইগুড়ি শহরের স্টেশন বাজার সংলগ্ন এলাকার বাসিন্দা বলে জানা যাচ্ছে। কোথা থেকে এই মাদক আনা হয়েছে এবং এর পিছনে কোনও বড় মাদক পাচারচক্রের যোগ রয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ। গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু হয়েছে।0
0
Report
Advertisement
