icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

23 साल बाद डॉक्टर-रोगी का भावुक पुनर्मिलन: जीवनदाता को सलाम

Yeola, Maharashtra:अँकर इंट्रो :- एखाद्याचा जीव वाचवणे हे डॉक्टरांसाठी कर्तव्य असते; मात्र त्याच रुग्णाने मोठे होऊन डॉक्टर बनत आपल्या जीवनदात्यांची भेट घेतली, तर तो क्षण भावनांनी भरलेला असतो. नाशिकच्या येवला तालुक्यातील कोटमगाव येथील जगदंबा माता मंदिरात असाच एक हृदयस्पर्शी प्रसंग घडला. तब्बल 23 वर्षांपूर्वी एका नवजात बालकाचे प्राण वाचवणाऱ्या डॉक्टरांना, तोच बालक आज डॉक्टर बनून भेटला. पाहूया, माणुसकी आणि वैद्यकीय सेवेचे महत्त्व अधोरेखित करणारी ही भावस्पर्शी कहाणी... व्हॉइस ओव्हर 1 : - नियतीच्या खेळात काही क्षण असे असतात, जे आयुष्यभर स्मरणात राहतात. येवला तालुक्यातील कोटमगाव येथील श्रीक्षेत्र जगदंबा माता मंदिरात असाच एक भावनिक प्रसंग अनुभवायला मिळाला. सुमारे 23 वर्षांपूर्वी अवघ्या एक किलो 300 ग्रॅम वजनाच्या एका अर्भकाचा जन्म झाला होता. त्या नवजात बालकाचे प्राण वाचवण्यासाठी बालरोगतज्ज्ञ डॉ. चंद्रशेखर क्षत्रिय आणि भूलतज्ज्ञ डॉ. दीपाली क्षत्रिय यांनी मोलाची भूमिका बजावली होती. *व्हॉइस ओव्हर 2 :- काळ पुढे सरकला... ते बालक मोठे झाले, शिक्षण घेतले आणि वैद्यकीय क्षेत्रात प्रवेश करत स्वतः डॉक्टर बनले. आपल्या आयुष्याला नवी संधी देणाऱ्या डॉक्टरांना भेटण्याची वेळ आली, तेव्हा हा क्षण केवळ भेटीपुरता मर्यादित राहिला नाही; तर तो कृतज्ञतेचा आणि भावनांचा अविस्मरणीय सोहळा ठरला. ज्या डॉक्टरांच्या प्रयत्नांमुळे आपल्याला जीवन मिळाले, त्याच डॉक्टरांसमोर डॉक्टर म्हणून उभे राहणे, यापेक्षा मोठा आनंद आणखी काय असू शकतो? व्हॉइस ओव्हर 3 :- या भावनिक भेटीच्या निमित्ताने देवस्थान ट्रस्टच्या वतीने डॉ. चंद्रशेखर क्षत्रिय यांचा शाल, श्रीफळ आणि देवीची फोटोफ्रेम देऊन विशेष सन्मान करण्यात आला. यावेळी ग्रामस्थ आणि भाविक मोठ्या संख्येने उपस्थित होते. महाआरतीचा मान मिळाल्यानंतर समोर आलेल्या या तरुण डॉक्टरला पाहून जुन्या आठवणींना उजाळा मिळाला. वैद्यकीय सेवा ही केवळ व्यवसाय नसून ती माणसाला जीवन देणारी आणि नाती जोडणारी सेवा आहे, याची जाणीव या प्रसंगाने पुन्हा एकदा करून दिली. बाईट : डॉ. चंद्रशेखर क्षत्रिय ,येवला बाईट : डॉ ,राम गायकवाड,(लहानपणी जीव असलेला मुलगा) बाईट :- खुशाल गायकवाड, डॉ राम गायकवाड ( वडील) **आउट्रो :** एका नवजात बालकासाठी केलेले प्रयत्न... 23 वर्षांनंतर त्याच बालकाचे डॉक्टर म्हणून समोर येणे... आणि जीवनदात्यांप्रती व्यक्त झालेली कृत्रज्ञता! कोटमगावातील हा प्रसंग डॉक्टर आणि रुग्ण यांच्यातील नात्याला एक वेगळीच उंची देणारा ठरला आहे. PTC प्रतिनिधी :- सुदर्शन खिल्लारे झी 24 तास, येवला नाशिक
0
0
Report

छतरपुर में दिव्यांगों के लिए आधुनिक CRC केंद्र का उद्घाटन जल्द

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर में करोड़ों की लागत से दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पुनर्वास सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक कंपोजिट रीजनल सेंटर (CRC) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। केंद्र का शुभारंभ जल्द होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने बताया कि इस केंद्र के शुरू होने से छतरपुर सहित बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल क्षेत्र के दिव्यांगजनों को फिजियोथेरेपी और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। यहां 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जिससे दिव्यांगता की शुरुआती पहचान और समय पर उपचार में मदद मिलेगी। इसके अलावा केंद्र में दिव्यांगता से संबंधित डिग्री कोर्स शुरू करने की योजना है। इन पाठ्यक्रमों में थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकेंगे। भविष्य में दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक तकनीक से कृत्रिम हाथ-पैर तैयार करने और उनकी सटीकता बेहतर बनाने के उद्देश्य से 3D स्किन मैपिंग जैसी उन्नत सुविधाएं विकसित करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस आधुनिक केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के दिव्यांगजनों को बेहतर उपचार, प्रशिक्षण और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

सांगोद-बपावर हाईवे पर एक तरफा यातायात के कारण जाम, एंबुलेंस को लौटना पड़ा

Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर-सांगोद स्टेट हाईवे पर लगा लंबा जाम, एंबुलेंस को भी लौटना पड़ा वापस सांगोद (कोटा)। सांगोद-बपावर स्टेट हाईवे पर सड़क की एक तरफ खुदाई के चलते सांगोद में वन-वे यातायात व्यवस्था वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। दोनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हाईवे पर करीब 50 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान बपावर से कोटा की ओर जा रही एक एंबुलेंस भी फंस गई। रास्ता नहीं मिलने के कारण एंबुलेंस को वापस बपावर लौटना पड़ा और बाद में बारां होकर कोटा की ओर निकलना पड़ा। इससे मरीज को ले जाने में अतिरिक्त समय लगने की आशंका बनी रही। प्रत्यक्षदर्शी पप्पू सेन ने बताया कि बपावर स्टेट हाईवे पर जाम के साथ सांगोद-अंता मार्ग पर भी जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। सड़क की खुदाई के चलते वन-वे यातायात व्यवस्था में वाहनों का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
0
0
Report

दिग्विजय सिंह उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू करेंगे

Indore, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अब उज्जैन से अयोध्या तक सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रहे हैं. 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने इंदौर पहुंचकर पत्रकारों से चर्चा भी की जहां उन्होंने यात्रा के उद्देश्य और इससे जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा. साथ ही राम मंदिर के चंदे को लेकर भी आरोप लगाए. वही एसआईआर कोर लेकर भी बोले दिग्विजय सिंह. पत्रकार वार्ता के पश्चात उन्होंने अपनी गाड़ी पर यात्रा का स्टिकर भी लगाया. भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या तक 930 किलोमीटर की शिवधाम से रामधाम यात्रा के उद्देश्य एवं आयोजन की जानकारी दी. SIR एवं वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया जिसके चलते मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका तथा महामहिम राष्ट्रपति को ऑनलाइन याचिका के माध्यम से ज्ञापन देने के अभियान पर चर्चा की. इस अभियान से जुड़ने और समर्थन देने के लिए 8982121282 पर मिस्ड कॉल करने की अपील की गई. दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में भारत न्यास को दी गई जमीन तथा सरस्वती शिशु मंदिर को तोड़कर महाकाल मंदिर के समीप बनाए जा रहे होटल के मामले पर भी अपनी बात रखी और इन विषयों से जुड़े सवाल उठाए. उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाने वाली इस यात्रा को लेकर अब राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होने के आसार हैं। एक ओर दिग्विजय सिंह अपनी यात्रा के जरिए कई मुद्दों को उठाने की तैयारी में हैं वहीं बीजेपी और आरएसएस को लेकर उनके बयानों पर भी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आ सकती है.
0
0
Report

कोटा कैथून में युवक पर चाकू हमला; तीन आरोपी हमला; घायल अस्पताल में भर्ती

Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण क्षेत्र में हुई चाकुबाजी की घटना, युवक पर चाकू से किया गया हमला, तीन आरोपियों ने घेर कर युवक पर चाकू से हमला किया, आदतन अपराधी बताई जा रहे आरोपी, घटना में घायल वसिक का MBS अस्पताल में उपचार जारी, कैथून पुलिस मामले की जांच में जुटी, कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दरबार का बाग, वार्ड नंबर 6 में मोह वसिक पर चाकू से हमला किए जाने का आरोप है। हमले में वसिक को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे ईलाज के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहम्मद वसिक ने शनिवार दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अयान बिट्टू और नाजिश सहित तीन आरोपियों ने उसे घेर कर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले को लेकर कैथून थाने में रिपोर्ट दी गई है। वारदात को करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही घायल का इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुरवाटी के गिरावड़ी मोड़ पास कैंपर हादसे में एक की मौत, चार घायल

Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में गिरावड़ी मोड़ के पास सड़क हादसा कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों की कैंपर खाई में उतरी हादसे में बिहार निवासी अजय की मौके पर ही मौत हिसार, हिमाचल और फिरोजाबाद निवासी चार कर्मचारी घायल सभी घायलों को उपचार के लिए सीकर किया रेफर झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र में गिरावड़ी मोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के पांच कर्मचारी कैंपर में सवार होकर काम से लौट रहे थे। इसी दौरान गिरावड़ी मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में उतर गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में बिहार निवासी अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य कर्मचारी घायल हो गए। हादसे में घायल चारों कर्मचारियों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट : रामपाल मीणा, थानाधिकारी, उदयपुरवाटी थाना
0
0
Report

सरिस्का के अंधेरी बफर में ST-2302 के शावक की साइटिंग; मंत्री संजय शर्मा रोमांचित

Alwar, Rajasthan:सरिस्का के अंधेरी बफर क्षेत्र में शनिवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा को बाघिन ST-2302 के शावक की साइटिंग हुई। जंगल के प्राकृतिक वातावरण में बाघ के शावक को देखकर मंत्री संजय शर्मा रोमांचित नजर आए। सरिस्का के जंगल में वन्यजीव की मौजूदगी का यह नजारा उनके लिए खास रहा। सरिस्का टाइगर रिजर्व बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास के लिए प्रदेश के प्रमुख वन क्षेत्रों में शामिल है। यहां बाघों और उनके शावकों की गतिविधियां वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं। अंधेरी बफर क्षेत्र में टाइगर ST-2302 के शावक की साइटिंग से सरिसzka के जंगलों में वन्यजीवों की सक्रियता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। वन विभाग बाघिनों और उनके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ उनके प्राकृतिक आवास को भी संरक्षित रखा जा सके। वन मंत्री संजय शर्मा को सरिसzka के जंगल में बाघ के शावक को करीब से देखने का अवसर मिला, जिससे वे काफी उत्साहित नजर आए।
0
0
Report

झुंझुनूं में गो माता के लिए रोटी रथ शुरू, बची रोटियाँ सेवा में पहुँचेंगी

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गौ सेवा की अनूठी पहल, झुंझुनूं में निकला रोटी रथ झुंझुनूं में गौ माता के लिए घर-घर पहुंचेगा रोटी रथ अग्रवाल सम्मेलन और महावीर इंटरनेशनल की संयुक्त पहल बची रोटियां, हरी सब्जियां और गुड़ गौ माता तक पहुंचेंगे सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शहर में होगा भ्रमण सड़क पर रोटियां फेंकने के बजाय गौ सेवा में लगाने की अपील गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से झुंझुनूं शहर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल गौशाला पातुसरी की ओर से रोटी रथ अभियान शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से शहर के घरों में बची हुई रोटियों, हरी सब्जियों और गुड़ को एकत्रित कर गौ माता तक पहुंचाया जाएगा। रोटी रथ झुंझुनूं के विभिन्न गली-मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित करेगा। अग्रवाल सम्मेललन के जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान ने बताया कि रथ सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। किसान कॉलोनी से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड, मंडावा मोड़, इंदिरा नगर, मान नगर, रोड नंबर 1, 2 और 3, गुढ़ा मोड़, कारूडिया रोड, मोदी रोड, चूणा चौक, खेतानों का मोहल्ला, राणी सती मंदिर, गणेश मंदिर, मित्तल कॉलोनी, फौज का मोहल्ला और मोदियों की जाव सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए रथ पंचदेव मंदिर के रास्ते गौशाला पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि अभियान का संदेश स्पष्ट है कि घर में बची रोटियों को व्यर्थ न जाने दें, उन्हें गौ माता की सेवा में लगाएं। अक्सर घरों में बची रोटियां और सब्जियां फेंक दी जाती हैं, जबकि थोड़े से प्रयास से इन्हें जरूरतमंद बेजुबान पशुओं तक पहुंचाया जा सकता है। रोटी रथ इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बची हुई रोटियाँ, हरी सब्जियां और गुड़ रोटी रथ को भेंट करें। खाने योग्य सामग्री को सड़क पर फेंकने के बजाय गौशाला तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि स्वच्छता बनी रहे और गौ माता को भोजन मिल सके। पहले दिन अभियान के तहत रोटी रथ गांधी चौक से रवाना होकर शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों से रोटियां एकत्रित करते हुए गौशाला पहुंचा।
0
0
Report
Advertisement

लोहता: कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी व सिरसा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से भारी वाहनों का आवागमन

Varanasi, Uttar Pradesh:लोहता: कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी व सिरसा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास से भारी वाहनों के गुजरने से हादसे का खतरा, पूजन समिति ने किया विरोध लोहता,। लोहता थाना क्षेत्र के कोटवां चौकी अंतर्गत छितौनी और सिरसा गांव में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। पंडाल के चारों ओर झालर और बांस-बल्ली के खंभे गाड़े गए हैं, जिससे सड़क सकरी हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से भारी वाहन (ट्रक, डम्पर) तेज रफ्तार में गुजर रहे हैं, जिससे कई बार वाहन पंडाल की झालर और खंभों से टकरा जा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और माता रानी के पंडाल को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसको लेकर दुर्गा पूजा पंडाल समिति व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। समिति के लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नवरात्रि के दौरान छितौनी-सिरसा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और वैकल्पिक मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
0
0
Report

सरकारी किर्ती कॉलेज नयाल के विद्यार्थियों ने संगरूर यूथ मेले में शानदार प्रदर्शन किया

Patran, Punjab:पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के सत्र 2026-27 के तहत अकाल डिग्री कॉलेज मस्तुआणा साहिब में आयोजित संगरूर जोन के क्षेत्रीय युवा मेले में सरकारी किर्ती कॉलेज नयाल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया। मेले में कॉलेज के लगभग 30 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविशरी में दूसरा स्थान हासिल कर पंजाबी यूनिवर्सिटी की रनिंग ट्रॉफी जीती। इसके अलावा लोक कलाओं की प्रतियोगिताओं में टोकरी बनाने में पहला और पंखी बनाने में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के यूथ कोऑर्डिनेटर डॉ. जसविंदर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोक कला टीम के इंचार्ज प्रोफेसर गुरजीत निर्माण और प्रोफेसर मीनू गौड़ ने विद्यार्थियों को टोकरी बनाना, पंखी बनाना, इन्नू बनाना, कढ़ाई और परांदा बनाने जैसी पारंपरिक पंजाबी लोक कलाओं की विशेष तैयारी करवाई। इन प्रयासों के चलते विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने इस उपलब्धि पर यूथ कोऑर्डिनेटर, टीम इंचार्ज, सहयोगी सदस्यों, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकारी किर्ती कॉलेज निआल विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संगरूर जोन के युवा मेले में मिली यह सफलता यूथ कोऑर्डिनेटर, टीम इंचार्डों, सहयोगी सदस्यों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
0
0
Report

KNH में गायनी OPD बनाए रखने की मांग तेज, बड़ा आंदोलन का अलर्ट

Shimla, Himachal Pradesh:KNH से गायनी OPD शिफ्ट करने का विरोध तेज, जनवादी महिला समिति ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया सांकेतिक प्रदर्शन, KNH में ही स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग श Shimla के कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से गायनी OPD को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने आज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर OPD को KNH में ही रखने की मांग उठाई। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार को गायनी OPD को शिफ्ट करने के बजाय KNH में ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 से टेस्ट की दरों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। फालमा चौहान ने कहा कि यह मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। उनके अनुसार, हाईकोर्ट ने सरकार को KNH में अस्पताल की व्यवस्था बनाए रखने और वहां अन्य गतिविधियां नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद गायनी OPD IGMC में चल रही है, जिससे महिलाओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं को IGMC में पर्ची कटवाने के बाद इलाज के लिए KNH के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे गर्भवती महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति ने सरकार से मांग की कि गायनी OPD को KNH में ही रखा जाए, ताकि महिलाओं को राहत मिल सके। बाइट: फालमा चौहान, राज्य सचिव, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, हिमाचल प्रदेश
0
0
Report
Advertisement

पटना में प्रीता वर्मा की पहली समीक्षा बैठक: कानून-व्यवस्था पर चर्चा

Patna, Bihar:यहां उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई。 बैठक में जोनल IG जितेंद्र राणा, पटना SSP सहित पूर्वी, सेंट्रल, पश्चिमी और ग्रामीण क्षेत्र के SP, SDPO तथा DSP स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले में अपराध पर नियंत्रण रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की गई。 प्रभारी DGP ने अधिकारियों के साथ जिले की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई。 प्रभारी DGP बनने के बाद प्रीता वर्मा की पटना जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ यह पहली समीक्षा बैठक थी। ऐसे में इसे जिले की कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक में दिए गए विशेष निर्देशों और लिए गए फैसलों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
0
0
Report

जयपुर साइबर शील्ड: 21 आरोपी गिरफ्तार, 18.6 करोड़ की ठगी का खुलासा

Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगों का नेटवर्क... फर्जी बैंक खाते... और देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी ! जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर के 11 थानों में 15 केस दर्ज कर की गई कार्रवाई में 101 साइबर शिकायतों का कनेक्शन सामने आया है। इन शिकायतों में 18 करोड़ 60 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की जानकारी मिली है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक चेकबुक, पासबुक, एटीएम कार्ड और फर्जी पहचान दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आखिर कैसे बैंक खाते बन रहे थे साइबर ठगी का हथियार? देखिए ये रिपोर्ट। जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है... साइबर शील्ड अभियान के तहत म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में कुल 15 प्रकरण दर्ज किए गए। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि आरोपियों के पास से मिली चेकबुक और पासबुक में दर्ज बैंक खातों की जांच साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई। जांच में इन खातों से जुड़ी अलग-अलग राज्यों की 101 साइबर शिकायतें सामने आईं। इन शिकायतों में अब तक 18 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी की जानकारी मिली है। ग्राफिक्स इन ..... 18.60 करोड़ की ठगी का नेटवर्क 21 आरोपी गिरफ्तार 15 प्रकरण दर्ज 101 साइबर शिकायतें 18 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की ठगी 45 लाख 83 हजार 504 रुपए बैंक खातों में होल्ड 38 मोबाइल फोन बरामद 25 चेकबुक और 20 पासबुक जब्त 30 एटीएम-डेबिट कार्ड बरामद 15 फर्जी पैन-आधार कार्ड बरामद 2 लाख 4 हजार 500 रुपए नकद जब्त एक स्कॉर्पियो कार बरामद I4C की ओर से पीड़ितों को बैंक में होल्ड राशि वापस दिलाने के लिए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल MRM पोर्टल शुरू किया गया है। इस पर 1,045 शिकायतों में 93 लाख 84 हजार रुपए रिफंड करवाए जा चुके हैं। 944 साइबर अपराधियों की तलाश जयपुर दक्षिण पुलिस के मुताबिक समन्वय पोर्टल के आधार पर देश के विभिन्न राज्यों में वांछित 944 साइबर अपराधियों की तलाश कर नोटिस तामील करवाए गए और संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए जानकारी भेजी गई। वहीं, साइबर जागरूकता अभियान के तहत 20 स्कूल-कॉलेज में सात हजार से ज्यादा लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस का जोर साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ठगी की रकम को समय रहते होल्ड करवाने पर है। किन थानों में कितने साइबर ठग गिरफ्तार किए ...... मानसरोवर थाना - सचिन सिंह - निवासी डाबर फतेहपुर सीकरी यूपी सोनू मोटवाणी- निवासी स्वर्णपथ मानसरोवर चाकसू थाना .... पिंटू मीणा- निवासी keशोपुरा कोटखावदा देशराज मीणा - निवासी रामनगर कोटखावदा रामचरण गुर्जर - बडली चाकसू ज्योति नगर थाना - राहुल हुसैन निवासी काकरीपारा असम महेश नगर थाना - लक्ष्मण दास स्वामी निवासी पालास चुरू हरिदास स्वामी निवासी पालास चुरू आदिल बागड़वा - निवासी बीकानेर अशोक नगर थाना - सचिन सैनी - निवासी कनेसर निवाई टोंक मुहाना थाना नंदकिशोर स्वामी - निवासी मोरला लाम्बाहरि सिंह विशाल मीणा - निवासी खेडा बालाजी नगर फोर्ट टीकों योगेंद्र सिंह - देव नगर मुहाना सांगानेर सदर थाना -- राकेश कुमार सैनी निवासी मालियों की ढाणी डिग्गी शिप्रापथ थाना --- राहुल शर्मा निवासी लोहरवाडा सवाईमाधोपुर शिवदासपुरा थाना --- राजेश कुमार वर्मा निवासी बरखेडा शिवदासपुरा महित कुमार वर्मा निवासी बरखेडा शिवदासपुरा मोहित रैगर निवासी बरखेडा शिवदासपुरा गणेश मीणा निवासी बरखेडा शिवदासपुरा सोडाला थाना हमशेद निवासी महु नूंह हरियाणा विधायकपुरी थाना अमित शर्मा निवासी कागदीवाडा माउंट रोड ब्रह्मपुरी जयपुर जयपुर दक्षिण पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर ठगी में म्यूल बैंक खातों की भूमिका को सामने ला दिया है। अब जांच का फोकस इन खातों के जरिए रकम हासिल करने वाले आरोपियों के साथ-साथ पूरे नेटवर्क की अन्य कड़ियों तक पहुंचने पर रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top