icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आशुतोष राना कराएँगे देश के मंदिरों के दर्शन: 6D VR श्रृंखला लॉन्च

Noida, Uttar Pradesh:आशुतोष राना कराएँगे देश के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन, दिखाएँगे वहाँ होने वाले पूजा-अनुष्ठान और सुनाएँगे प्रसिद्ध मंदिरों की पौराणिक कहानियाँ। साहित्यकार आलोक श्रीवास्तव की लिखी हैं यह कहानियाँ। दुर्लभ दर्शन ने की विश्व की पहली 6D अनुभव वाली श्रंखला रिलीज़। अब एक जगह बैठकर श्रद्धालु कर सकेंगे देश के प्रसिद्ध मंदिरों में अपने आराध्य का दर्शन। श्रीराम की अयोध्या और उज्जयिनी के महाकाल Virtual Reality से हुआ श्रंखला का शुभारंभ। 2007 बैच के IRS अफसर और IIT alumny प्रशांत मिश्रा ने सरकारी नौकरी छोड़ की है दुर्लभ दर्शन की स्थापना। रिलीज़ के अवसर पर आशुतोष राना ने कहा- “जहाँ धर्म और विज्ञान दोनों मिल जाते हैं, वह दुर्लभ दर्शन है”
0
0
Report

सवाई माधोपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: 25 लाख के गांजे की बरामदगी

Jaipur, Rajasthan:सवाई माधोपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई 25 लाख का 47.288 किलो गांजा जब्त मोबाइल रिचार्ज दुकानदार निकला तस्कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद गांजे की कीमत है करीब 25 लाख रुपये कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल एक एसयूवी वाहन भी जब्त आईजी ANTF विकास कुमार के निर्देश पर चलाया गया अभियान गिरफ़्तार मुख्य आरोपी मुकुट बिहारी गिरफ़्तार मोबाइल दुकान से मुनाफा नहीं मिलने पर पहले गांजे की पुड़िया बेचनी शुरू की और फिर की बड़े स्तर पर तस्करी ओडिशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश और राजस्थान में सप्लाई करता था आरोपी तस्कर आरोपी का साथी हनुमान भी गिरफ़्तार
0
0
Report
Advertisement

राम मंदिर चंदे मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और निर्दोष जांच की मांग

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | अयोध्या राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के मामले पर उत्तर प्रदेश के लिए AICC प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं, \"इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा जज की देखरेख में होनी चाहिए, जिनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से पहले कोई संबंध न रहा हो। यह सिर्फ़ लोगों की आस्था का ही नहीं, बल्कि धर्म में लोगों के विश्वास का भी सवाल है। अगर यह भरोसा टूटता है, तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे...\" VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट आलोक कुमार के पत्र पर वे कहते हैं, \"दोषियों से पूछताछ होनी चाहिए। प्रियंका जी से पूछताछ का क्या मतलब है?... असली दोषी की जांच कब होगी? आप सिर्फ़ छोटे कर्मचारियों को सज़ा देंगे और उन्हें जेल भेज देंगे। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए।\"
0
0
Report

ग्वालियर में विवाद के बाद युवक की हत्या: CCTV से पांच बदमाश गिरफ्तार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत का पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को पकड़ा और फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को युवक की मामूली विवाद पर मारपीट की थी जिसकी रात में मौत हो गई। दरअसल ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के जहाँगीर कटरा में शनिवार की सुबह पटेल धर्मशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ युवक दिनेश उर्फ राॅकी पटेल के शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल कर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। CCTV कैमरे में आधा दर्जन बदमाश लाठी लेकर आते जाते दिखे। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने CCTV फुटेज में दिख रहे पांच बदमाशों को पकड़ा। जब पुलिस ने पकड़े गए पाँचों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की तो सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि मामूली बात पर राॅकी से विवाद हुआ था। उस समय वह वहाँ से चले गए, कुछ देर बाद सभी इकट्ठा होकर राॅकी के पास पहुँच गए और मारपीट कर चले आए, रात में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पकड़े गए पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर एक फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

फिरोज गिरफ्तार: जयपुर के अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में बड़ा शिकंजा

Jaipur, Rajasthan:FIREजयपुर के पुलिस थाना खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी फिरोज को गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी फिरोज द्वारा दिल्ली व गाजियाबाद से रॉ मटिरियल लाकर खोह नागोरियान थाना क्षेत्र अवैध पटाखा / विस्फोटक सामग्री का निर्माण करवाया जाता था।वहीं इस पूरे मामले में अवैध रूप से पटाखा/विस्फोटक सामग्री की फैक्ट्री का संचालन करने वाले हिस्ट्रीशीटर आरोपी कयूम खान को भी जयपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ़्तार किया गया है।इस अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हुई थी。
0
0
Report

डिंडौरी में गांजा तस्करी के मामले में अर्जुन कुशवाहा गिरफ्तार

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरीमें बजाग थाना पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह खेप छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。
0
0
Report

तीजन बाई के निधन पर स्कूल और चौक के नामकरण की घोषणा

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पद्मश्री पद्म भूषण और पद्म विभूषण से अलंकृत तीजन बाई के निधन के बाद आज उनका अंतिम संस्कार गन्यारी के मुक्तिधाम में किया गया तो वही मुक्तिधाम में श्रद्धांजलि देने पहुंचे छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक बड़ी घोषणा की गनियारी स्थित हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल को तीजन बाई के नाम पर करने की घोषणा की गई इतना ही नहीं आने वाले समय में सेल इस्पात प्रबंधन से बातचीत करके भिलाई शहर के एक बड़े चौक को तीजन बाई के नाम करने की भी चर्चा इस्पात प्रबंधन से की जाएगी आपको बता दे कि तीजन बाई ने भिलाई इस्पात संयंत्र में शुरुआती दिनों में नौकरी की थी.
0
0
Report
Advertisement

पड़ौसी के ग्राइंडर हमला में महिला ने भागकर जान बचाई; FIR दर्ज

Bharatpur, Rajasthan:पड़ौसी ने महिला पर ग्राइंडर से हमला कर दिया। पड़ौसी ने महिला के हाथों को ग्राइंडर से काटने की कोशिश की, लेकिन वहां से भागकर महिला ने अपनी जान बचाई। इसके पहले पड़ौसी श्याम सुंदर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला के पति को भी लाठी डंडे से पीटा। पवन निवासी ब्रज नगर ने बताया कि घर से 4 सौ मीटर की दूरी पर मेरी सब्जी की दुकान है। आज सुबह मैं दुकान का सामान जमा रहा था। तभी मेरा पड़ौसी श्याम सुंदर अपने परिजनों के साथ मेरी दुकान पर आया। श्याम सुंदर के हाथ में डंडा था। आते ही उसने मेरे से मारपीट करना शुरू कर दिया। पवन की दुकान पर मारपीट करने के बाद श्याम सुंदर पवन की दुकान से चला गया। कुछ देर बाद पवन की पत्नी और बेटा दुकान पर आ रहे थे। वहीं रास्ते में श्याम सुंदर की परचून की दुकान है। श्याम सुंदर ने अपनी दुकान के सामने पवन की पत्नी मंजू और उसके लड़के को पकड़ लिया और उन्हें भी बुरी तरह पीटा। श्याम सुंदर का बेटा लवकुश पवन के बेटे अंशु के पीछे कट्टा लेकर भागा। अंशु लवकुश से बचने के लिए भाग गया। श्याम सुंदर की दुकान में ग्राइंडर रखा था। उसने ग्राइंडर से मंजू के हाथों को काटने की भी कोशिश की है। घटना में पवन के चेहरे पर और मंजू के हाथों में चोट आई है। पवन और मंजू ने मथुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवा दी है。 अपने पक्ष में गवाही दिलवाना चाहता था पड़ौसी पवन ने बताया की श्याम सुंदर पक्ष का उसके किसी पहचान वाले से झगड़ा हुआ था। उसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। इसलिए श्याम सुंदर चाहता था कि पवन और परिजन उसके पक्ष में गवाही दें लेकिन, पवन का परिवार श्याम सुंदर के पक्ष में गवाही देने से मना कर रहा था। मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल मीणा का कहना है कि पति-पत्नी की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report

दोस्त ने दोस्त की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, आरोपी दिनेश पर शक

Bharatpur, Rajasthan:दोस्त ने दोस्त की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, छोटा भाई बोला- राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था भाई, दोस्त से मिलने से पहले बहन से बात की थी एंकर-भरतपुर के सेवर थाना इलाके में 2 जुलाई को झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। आज उसकी शिनाख्त हो गई है। मृतक के भाई का कहना है कि सुगम के दोस्त ने ही उसकी हत्या की है। जिसके बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया है। केशव निवासी नगला छतरी थाना लखनपुर ने बताया कि मेरा बड़ा भाई सुगम (22) भरतपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वह ब्लिंकिट में पार्ट टाइम नौकरी और राजस्थान पुलिस की तैयारी कर रहा था। सुगम ने वैष्णव धर्मशाला में किराए पर कमरा ले रखा था। सुगम मोबाइल के जरिए परिवार के संपर्क में रहता था。 1 जुलाई को सुगम ने अपनी बहन भुपेश को फोन किया। सुगम ने अपनी बहन को बताया कि वह अपने दोस्त दिनेश गुर्जर के पास जा रहा है। दिनेश गुर्जर एम्युनेशन डिपो में फायरमैन पर तैनात है। 2 जुलाई को उसे दिल्ली पेपर देने के लिए जाना है। बहन से बात करने के बाद सुगम अपने दोस्त से मिलने के लिए चला गया。 शाम करीब 6 बजे भूपेश ने वापस अपने भाई सुगम को फोन किया। भुपेश ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। परिजन 3 दिन तक सुगम को ढूंढते रहे। उसका कुछ पता नहीं लगा। कल परिजनों को पता लगा कि सुगम का शव आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा हुआ है। तब उन्होंने अस्पताल में आकर सुगम के शव की शिनाख्त की थी。 दूसरी तरफ 2 जुलाई को सेवर पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय हॉस्पिटल के पास झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सुगम की जीभ निकली हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर FSL की टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए थे。 सुगम के भाई का आरोप है कि दिनेश गुर्गर ने ही उसकी हत्या की है। क्योंकि सुगम का शव दिनेश के सरकारी क्वार्टर से 500 मीटर की दूरी पर पाया था। उसने ही सुगम की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका है। सेवर थाने SI करतार सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को झाड़ियों में एक शव मिला था। आज उसकी शिनाख्त हो गई है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने FIR दर्ज करवा दी है। मामले की जांच की जा रही है। बाईट-करतार सिंह सब इंस्पेक्टर सेवर पुलिस थाना।
0
0
Report

लोजपा धनबाद ने रामविलास पासवान के 80वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया

Dhanbad, Jharkhand:लोकजनशक्ति पार्टी लोजपा धनबाद द्वारा पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान के 80वें जन्मदिन पर धनबाद परिसदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करके हुई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद केक काटकर उनका 80वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। रामविलास पासवान जी गरीबों, दलितों और शोषितों के मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। आज उनके जन्मदिन पर हम सबने संकल्प लिया है कि उनके आदर्शों और विचारों पर चलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। पासवान जी का सपना था कि हर गरीब को सम्मान और अधिकार मिले।
0
0
Report
Advertisement

नैनीताल होटल की खिड़की से गिरा तीन वर्षीय, गंभीर हालत में दिल्ली सेंटर रेफर

Noida, Uttar Pradesh:नैनीताल में मध्य प्रदेश से घूमने आए एक परिवार के तीन वर्षीय बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो गया। होटल के कमरे की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले हल्द्वानी और फिर गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी विशाल सैनी अपने परिवार के साथ नैनीताल आए थे और मल्लीताल क्षेत्र के एक होटल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह उनका तीन वर्षीय बेटा गौरांश कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान परिजनों का ध्यान कुछ देर के लिए उससे हट गया और बच्चा होटल की खिड़की से करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। बच्चे के गिरते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और होटल कर्मचारियों की मदद से उसे तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में जांच के दौरान बच्चे के सिर की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोट की पुष्टि हुई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली के हायर सेंटर भेज दिया गया है। बाइट: डॉ. सुनील परिहार, चिकित्सक, बीडी पांडे जिला चिकित्सालय, नैनीताल।
0
0
Report

बनारस रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने जहरखुरानी से महिला को बेहोश कर लूटा; गिरफ्तार

JPJai Pal15m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:जीआरपी व आरपीएफ और CIB की संयुक्त टीम ने जहरखुरानी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार। 13 जून को बनारस रेलवे स्टेशन पर दोनों ने मिलकर एक महिला से जहरखुरानी की घटना को दिया था अंजाम। दोनो ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर कर दिया था बेहोश, फिर दिया घटना को अंजाम। महिला के पास से इन्होंने 3 बैग में रख्खे सामान व एक सोने की चेन व महिला का मोबाइल के साथ कुछ रुपए लेकर हुए थे रफूचक्कर। पकड़े गए दोनो प्रेमी-प्रेमिका बताएं जा रहे है,4 वर्षों से रह रहे थे साथ। पूर्व में भी जहरखुरानी के मामले में दोनो जा चुके है जेल。
0
0
Report

भीवंडी नदी में 11 वर्षीय आतिफ की डूबकर मौत, खोज पूरी, सुरक्षा पर सवाल

Thane, Maharashtra:भिवंडी शहर के महाडा कॉलोनी में रहने वाले 11 वर्षीय मोहम्मद आतिफ मोहम्मद इरफान शेख की कामवारी नदी में डूबकर दुर्दैवी मौत हो गई। 4 जुलाई दोपहर एक बजे आतिफ घर के बाहर कचरा फेंक रहा था तो नदी किनारे गया। भारी बारिश के कारण नदी में बहाव तेज था। कचरा फेंकते समय उसका पैर फिसला और वह नदी के खरल-खर पानी में गिरकर बह गया। किसी से मदद नहीं मिली। स्थानीय नागरिकों, दमकल विभाग और पुलिस ने 18–20 घंटे खोजबीन की। अंततः 5 जुलाई रविवार सुबह नदी की सुरक्षा दीवार के एक छेद में आतिफ का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिवार के हवाले किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक है। नागरिकों का कहना है कि नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेड्स मौजूद होते तो मासूम की जान बच सकती थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top