icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर डिप्टी CM बैरवा ने राजस्थान हैंडलूम से खरीदी

Noida, Uttar Pradesh:काशीरामजयपुर。 राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर डिप्टी CM डॉ प्रेमचन्द बैरवा ने की खरीदारी。 अजमेरी गेट स्थित राजस्थान हैंडलूम हाउस पहुंचकर की खरीदी。 खादी एवं हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदे。 डिप्टी CM डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा, हथकरघा हमारी संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी सामर्थ्य की पहचान。 हमारे बुनकर और कारीगर अपने हुनर, परिश्रम और सृजनशीलता से पीढ़ियों से इस समृद्ध विरासत को संजोते आ रहे हैं。 उनके हाथों से तैयार प्रत्येक उत्पाद भारतीय कला, स्थानीय परंपराओं और आत्मनिर्भरता की भावना को अभिव्यक्त करता है。 PM मोदी के नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान ने... स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने की भावना को नई ऊर्जा दी है。
0
0
Report

मैनपुरी- टैल्कम पाउडर मिलाकर आटा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Manoj Kumar ShakyaManoj Kumar ShakyaFollowJust now
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली एक अवैध आटा फैक्ट्री का खाद्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती कस्बे में बिना लाइसेंस संचालित इस फैक्ट्री में आटे में टैल्कम पाउडर मिलाकर उसकी सप्लाई किए जाने का आरोप है। छापेमारी के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने मौके से टैल्कम पाउडर की 43 बोरियां बरामद की हैं। टीम ने आटा और टैल्कम पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही फैक्ट्री को सीज कर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंती कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने एक अवैध आटा फैक्ट्री पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अजीत कुमार नाम का व्यक्ति बिना किसी लाइसेंस के फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में आटा तैयार करते समय उसमें टैल्कम पाउडर मिलाया जा रहा है और इसके बाद तैयार आटे की सप्लाई की जा रही है। सूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम को मौके पर टैल्कम पाउडर की 43 बोरियां मिलीं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसी पाउडर का इस्तेमाल आटा तैयार करने में किए जाने की बात सामने आई है। छापेमारी के दौरान टीम ने आटा और टैल्कम पाउडर के नमूने भी लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया और मामले में संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि आटे में मिलाया जा रहा पदार्थ मानकों के अनुरूप था या नहीं और इसका इस्तेमाल किस स्तर तक किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि खाद्य पदार्थों में किसी भी अनधिकृत या स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त पदार्थ की मिलावट गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। टैल्कम पाउडर के सेवन से खांसी, उल्टी, पेट दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। फिलहाल खाद्य विभाग ने फैक्ट्री को सीज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं और एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि तैयार आटे में किस मात्रा में टैल्कम पाउडर मिलाया जा रहा था और यह आटा कहां-कहां सप्लाई किया गया।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में भवन विनियम पर केंद्र-राज्य स्पष्टता मांगी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पहाड़ी क्षेत्रों में भवन निर्माण और विकास से जुड़े नियमों को लेकर राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। कोर्ट ने पूछा कि केंद्र के मानकीकृत विकास और भवन विनियम, 2023 को राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्रों में लागू करने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने झील संरक्षण समिति की याचिका सहित तीन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए। मामले में बसंत होटल्स प्राइवेट लिमिटेड और उदयपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स की याचिकाएं भी जुड़ी हैं। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एमएस सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने वर्ष 2023 में मानकीकृत विकास एवं भवन निर्माण नियम जारी किए हैं। इनका उद्देश्य देशभर में भवन निर्माण से जुड़े नियमों में समानता लाना और नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। कोर्ट को बताया गया कि इन नियमों में पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों जैसे विशेष भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्रों के लिए भी प्रावधान हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार न्यूनतम बदलाव के साथ इन नियमों को अपनाने का आग्रह किया है। खंडपीठ ने अतिरिक्त महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि राजस्थान में पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले शहरों के संबंध में इन नियमों को अपनाने और उनमें स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप बदलाव करने को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी अगली सुनवाई में पेश की जाए। कोर्ट ने संबंधित पक्षों को जवाब और शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश भी दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त 2026 को होगी。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर में अवैध बजरी डंपर ने नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की; कई गिरफ्तार

Jodhpur, Rajasthan:जो़धपुर। माता का थान थाना पुलिस की नाकाबंदी के समय अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते समय एक बिना नंबरी डंपर पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए फरार हो गया। आरोप है कि डंपर को बचाने के लिए स्विफ्ट और ब्रेजा कार से पुलिस वाहन का रास्ता रोका गया। पुलिस ने इस मामले में एक कार चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी डंपर चालक और स्विफ्ट चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे सारण नगर पुलिया पर नाकाबंदी के समय एक डंपर को रोका गया। बाद में डंपर चालक ने बताया कि वह डंपर को खाली करके लौट रहा है। इस पर चालक ने अपना नाम पता अयुब खान निवासी तालों की ढाणी रामदेव नगर आऊ भोजासर फलोदी होना बताया। इस बीच एक अन्य खाली डंपर वहां से आते दिखाई देने पर रूकवाया गया। इसमें सवार चालक को पूछताछ करने पर डंपर खाली होना बताया और खुद का नाम पता गणपतराम निवासी झालामलिया पुलिस थाना भोपालगढ़ तथा डम्पर के अन्दर चालक सीट के पास बैठे व्यक्ति ने अपना नाम पता सुनिल निवासी चान्दरख खेड़ापा हाल करणी विहार नान्दड़ा खुर्द बनाड़ होना बताया। दोनों डंपर खाली मिले, लेकिन चालक के पास वाहन के दस्तावेज नहीं थे। एमवी एक्ट के तहत चालान बनाकर दोनों डंपरों को धारा 207 के तहत जब्त कर लिया गया। इसके बाद एक बिना नंबरी डंपर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक तेज रफ्तार से नाकाबंदी तोड़ कर भाग निकला। पीछा करने पर चालक ने कथित रूप से पुलिस की सरकारी बोलेरो पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। चालक ने डंपर से आवाज लगाकर कहा कि वाहन में बजरी भरी है और वह किसी भी हाल में नहीं रुकेगा। पुलिस का आरोप है कि डंपर चालक ने मोबाइल पर फोन कर अपने साथियों को बुलाया। इसके बाद स्विफ्ट कार और ब्रेजा कार ने सरकारी वाहन के आगे आकर कई बार रास्ता रोका, जिससे डंपर भाग निकला। डंपर चालक ने चलते-चलते डंपर की लिफ्ट उठाकर सडक़ पर बजरी भी बिखेर दी। घटना की सूचना खनिज विभाग को भी दी गई। बाद में पुलिस ने ब्रेजा चालक महेन्द्र को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके रिश्तेदार रवि ने फोन कर कहा था कि पुलिस अवैध बजरी से भरे डंपर का पीछा कर रही है, इसलिए अपनी गाड़ी बीच में लगाकर डंपर को निकलवा दो। पुलिस ने महेन्द्र की ब्रेजा कार भी दस्तावेज नहीं होने पर जब्त कर ली। पुलिस ने बताया कि महेन्द्र ने मौके पर पुलिस से अभद्रता और हंगामा किया, जिस पर उसे बीएनएसएस की धारा 126/170 में गिरफ्तार किया गया। बाद में जब पहले जब्त किए गए दोनों डंपरों के चालक अयुब खान, गणपतराम और उनके साथ सुनिल थाने पहुंचे तो उन्होंने भी पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया। समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बिना नंबर डंपर चालक, स्विफ्ट चालक रवि, ब्रेजा चालक महेन्द्र और अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस के राजकार्य में बाधा डालने, जान से मारने के प्रयास, अवैध बजरी परिवहन और एमएमडিআर एक्ट सहित बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। फरार बिना नंबर डंपर और उसके चालक सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ संगरिया में किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका डील के विरोध में महापंचायत आह्वान किया

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के संगरिया में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का बड़ा ऐलान, 29 अगस्त को जंतर-मंतर पर महापंचायत — हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों, व्यापारियों और मजदूरों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश के कृषि और व्यापार क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। डलेवाल ने इसके विरोध में 29 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारी की भी घोषणा की गई तथा आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
0
0
Report

रिश्ता बनवाने के बहाने घर घुसे बदमाश, डेढ़ लाख की डकैती का पर्दाफाश

Dholpur, Rajasthan:रिश्ता कराने के बहाने घर में घुसे बदमाश, कट्टे के बल पर डेढ़ लाख की डकैती, पुलिस ने 4 को दबोचा धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में रिश्ता कराने का झांसा देकर घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती की सनसनीखेज वारदात का निहालगंज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी का कुछ हिस्सा, परिवादी की बैंक पासबुक, वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। r रिश्ते की बात करने आए और बना लिए बंधक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के अनुसार 28 जुलाई को दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सायरा खातून के घर एक महिला और एक पुरुष लड़के का रिश्ता करने के बहाने पहुंचे। घर वालों को बातों में लगाकर कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी एक बच्चे के साथ वहां पहुंच गए। घर के अंदर पहुंचते ही आरोपियों ने अपना असली मकसद उजागर कर दिया。 बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों को कट्टे की नोक पर बंधक बना लिया। आरोपियों ने सभी के हाथ-पैर टेप से बांध दिए और जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए और मौके से फरार हो गए。 तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी से खुला राज घटना की सूचना पर निहालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना और सघन दबिश के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर कार्रवाई की。 इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों बंटी, तेजसिंह, गुड्डू ठाकुर उर्फ निरोत्तम सिंह और रंजीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। हथियार और लूट का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, 7 हजार रुपये की नकदी और परिवादी की बैंक पासबुक बरामद की है। वहीं गुड्डू की निशानदेही पर एक अवैध 12 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन और कुख्यात अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में शामिल फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही लूटे गए शेष जेवरात और रकम की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

रanchi के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र-सरकार प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक बातचीत

Ranchi, Jharkhand:रांची रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में छात्र के प्रतिनिधि और सरकार के प्रतिनिधि के बीच लगभग दो घंटे तक वार्ता हुई। बैठक के बाद सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर चारों मंत्री और सभी 10 स्टूडेंट मीडिया के सामने आए और बताया , सकारात्मक बातचीत हुई है। छात्रों की सारी बातें और मांगो को सरकार के प्रतिनिधि गंभीरता से सुना है ।जल्दी ही दूसरे राउंड की बातचीत भी सरकार के प्रतिनिधि मंडल और छात्रों के बीच होगा। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा जब तक मागें नहीं मांगी जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना और छात्रों का अनशन जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सकारात्मक बातचीत, समाधान की उम्मीद

Noida, Uttar Pradesh:रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, "छात्रों के साथ हमारी बैठक अच्छे माहौल में हुई। हमने छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है." रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "बहुत सकारात्मक बातचीत हुई। यह बातचीत का पहला चरण था। हमने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।" रांची में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन | राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक़ात के बाद, उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा, "उनके सामने मांगें रखी गई हैं। आगे बातचीत होगी। विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। हमारी बातों को गंभीरता से लिया गया। वे CM से बात करेंगे। कोई समाधान निकाला जाएगा।
0
0
Report

सिद्धार्थ अस्पताल में expiry दवा: परिवार ने FDA-पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Satara, Maharashtra:वाई : वाई येथील सिद्धार्थ हॉस्पिटलमध्ये रुग्णाला मुदत संपलेल्या आणि बुरशी लागलेल्या गोळ्या दिल्याचा गंभीर आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. या प्रकरणी रुग्णाच्या पतीने वाई पोलीस ठाणे तसेच अन्न व औषध प्रशासनाकडे तक्रार दाखल केली आहे. तक्रारदार कार्तिक बागल यांच्या पत्नी सेजल बागल यांच्यावर गेल्या काही महिन्यांपासून सिद्धार्थ हॉस्पिटलमध्ये उपचार सुरू आहेत. १ ऑगस्ट रोजी रुग्णालयातून देण्यात आलेल्या ‘Adivit Total’ या औषधाची मुदत मे २०२६ मध्येच संपलेली होती, असा नातेवाईकांचा आरोप आहे. तसेच ५ ऑगस्ट रोजी रात्री औषध घेण्यापूर्वी गोळीला बुरशी लागल्याचे आणि ती खराब झाल्याचे निदर्शनास आले, असे तक्रारीत नमूद करण्यात आले आहे.या प्रकारानंतर नातेवाईकांनी रुग्णालयात जाऊन संबंधित डॉक्टरांकडे जाब विचारला. त्यावेळी डॉक्टरांनी माफी मागितल्याचा आणि यापुढे असा प्रकार होणार नाही, असे सांगून प्रकरण मिटवण्याचा आरोप नातेवाईकांनी केला आहे.दरम्यान, रुग्णालयातून इतर रुग्णांनाही अशाच प्रकारची औषधे दिली गेली आहेत का, याची चौकशी करण्याची मागणी करण्यात आली आहे. या प्रकरणी वाई पोलीस आणि FDA प्रशासनाकडे तक्रार दाखल करण्यात आली असून, संबंधित औषधांची तपासणी करून दोषींवर कारवाई करावी, अशी मागणी नातेवाईकांनी केली आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top