132001
करनाल में सतर्कता बढ़ी, प्रशासन ने मॉक ड्रिल से बढ़ाई जागरूकता
Karnal, Haryana:करनाल जिले के आवासीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. आला अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह और एसपी गंगाराम पूनिया के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला निरंतर सतर्क है। वही आम लोगों में भी हालत को लेकर लगातार चिंता की स्थिति है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि महत्वपूर्ण और रणनीतिक स्थानों पर मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के अस्पताल में गर्भवती को स्ट्रेचर नहीं मिला, वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की सबसे शर्मनाक तस्वीर सबसे बड़े अस्पताल की सबसे शर्मनाक तस्वीर का वीडियो वायरल गर्भवती महिला को नहीं मिला स्ट्रेचर, ना ही स्टाफ ने संभाला अस्पताल की जनाना विंग के गेट पर गिरी गर्भवती महिला दो युवकों ने मानवता दिखाते हुए गोद में उठाकर गर्भवती को चिकित्सक तक पहुंचाया वायरल वीडियो ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर खड़े किए फिर से गंभीर सवाल सोशल मीडिया पर इस शर्मनाक तस्वीकर वीडियो हो रहा है तेजी से Viral झुंझुनूं जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके जिला अस्पताल से एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अस्पताल की जनाना विंग में पहुंची एक गर्भवती महिला को समय पर न तो स्ट्रेचर मिला और न ही उसे संभालने के लिए कोई अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचा। आखिरकार वहां मौजूद दो युवकों ने मानवता दिखाते हुए महिला को कंधों का सहारा देकर गोद में उठाकर चिकित्सक तक पहुंचाया। वायरल वीडियो के अनुसार गर्भवती महिला अस्पताल की जनाना विंग में इलाज के लिए पहुंची थी। इसी दौरान मुख्य प्रवेश द्वार के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला की हालत ऐसी थी कि वह अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल स्टाफ को आवाज लगाई और स्ट्रेचर की मांग की। लेकिन काफी देर तक न तो कोई कर्मचारी वहां पहुंचा और न ही प्रवेश द्वार के आसपास कोई स्ट्रेचर या व्हीलचेयर उपलब्ध मिली। इसके बाद मौके पर मौजूद दो युवकों ने महिला को संभाला और अपने कंधों के सहारे गोद में उठाकर जनाना विंग के भीतर चिकित्सकों तक पहुंचाया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में यदि गर्भवती महिला को समय पर स्ट्रेचर और स्टाफ की मदद नहीं मिल पा रही है। तो अन्य सरकारी अस्पतालों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। यह घटना पहले भी बीडीके अस्पताल में दवा वितरण केंद्र में फार्मासिस्ट की बजाय नर्सिंगकर्मी द्वारा दवा वितरण का वीडियो वायरल हुआ था। लगातार ऐसी तस्वीरें मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं और अस्पताल प्रबंधन की तैयारियों पर भी सवाल खड़ा करता है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है। लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।0
0
Report
उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय, लखनऊ में बारिश देर रात से; प्रदेश में बरसात आगे
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक देना शुरू कर दिया है राजधानी लखनऊ में कल देर रात से ही हल्की बारिश हो रही है मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और लू का अलर्ट जारी किया है अगले तीन से चार दिन में मानसून पूरी तरह से प्रदेश में प्रभावी हो जाएगा हल्की बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है。0
0
Report
राम मंदिर गबन मामले में SIT: लाखों के खर्च और संपत्ति विवाद उजागर
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर कुछ महीने पहले अनुकल्प मिश्र ने गांव में कथा का आयोजन किया था एसआईटी ने जांच में जो तथ्य जुटाए, उसके मुताबिक कथा में आठ से दस लाख रुपये खर्च किए गए 500 महिलाओं को साड़ियां बांटी गईं, जबकि उसकी सैलरी 18-20 हजार रुपये थी इतनी सैलरी में इतना बड़ा आयोजन सवाल खड़ा करता है यह सब आयोजन गबन की राशि से किया गया राम मंदिर परिसर में करीब 800 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनकी भर्ती मंदिर प्रबंधन ने की है इसमें 200 कर्मी ट्रस्ट ने खुद अपने स्तर पर नौकरी पर रखे हैं सुरक्षा में लगे अधिकारियों से लेकर तमाम कर्मचारी बदले जाएंगे और निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए कई और कदम उठाए जाएंगे इसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है अब तक की जांच में यही सामने आया है कि आरोपियों में आपस में ही रकम के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ गया। किसी ने शिकायत की तो मामला उजागर हो गया। एसआईटी ने सभी आरोपियों की संपत्तियों की भी डिटेल जुटाई है, जिसमें टिन्नू, अनुकल्प, लवकुश और सुभाष की हैसियत से अधिक संपत्ति मिली वहीं, उनकी लाइफस्टाइल में भी पूरी तरह बदलाव आया0
0
Report
Advertisement
अलीगंज के अग्निकांड के बाद एलडीए के पाँच अधिकारी निलंबित, बिल्डिंग पर बुलडोजर की तैयारी
Lucknow, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर पांच और इंजीनयिर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के चर्चित सहायक अभियंता संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला और अवर अभियंता हेमंत कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सुपरवाइजर के रूप में तैनात बेलदार हरपाल को भी निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लाक्षागृह बनी इमारत पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी भी शुरू हो गई है। बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र शुक्ला को जेल में जाकर ध्वस्तीकरण की नोटिस थमाई गई है। 22 जून को कोचिंग और एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग में 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी।0
0
Report
बलरामपुर: तीन संतान होने पर सहायक शिक्षक निलंबित, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर तीन संतान होने पर सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं नियम 22(4) का उल्लंघन करने पर की गई कार्यवाही शिक्षक की नौकरी जॉइनिंग करने के पश्चात शिक्षक की चार संतानें विद्यमान थी जानकारी छुपाने और शासन को गलत जानकारी देने वाले शिक्षक के खिलाफ शिकायत और जांच के बाद कि गई कार्यवाही निलंबन अवधि में सहायक शिक्षक हंसराज को शंकरगढ़ विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में किया गया अटैच वाड्रफनगर विकासखंड के बूढा टांड़ प्राथमिक शाला में पदस्थ थे शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही करते हुए शिक्षक के खिलाफ शुरू हुई आगे की जांच0
0
Report
रायपुर में सूने मकानों और चोरी गिरोह का पर्दाफाश; दो आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में सूने मकानों और दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों आशुतोष सिंह उर्फ सूरज और साहिल सोनकर को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपने साथी सिद्धार्थ सिंह के साथ मिलकर डीडी नगर और राखी थाना क्षेत्र में 5 सूने मकानों और 3 दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवर, वारदात में इस्तेमाल गई 2 एक्टिवा समेत करीब 4.5 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। इससे पहले गिरफ्तार आरोपी से मिले सामान को जोड़कर अब तक कुल 8.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया जा चुका है। गिरोह के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।0
0
Report
Advertisement
संभल में क्रिकेट के बाद युवक अनस उर्फ आर्यन की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से पीटे गये मुस्लिम युवक अनस उर्फ आर्यन की मरदाबाद में इलाज के दौरान मौत। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 2 हिरासत में हैं; सभी आरोपी युवक हिंदू। क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी के 7 दिन बाद आरोपी युवकों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट के बाद मरा समझकर सड़क किनारे फेंक दिए गए थे। युवक के साथ मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। मृतक के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई; सभी आरोपियों के प्रॉपर्टी पर बुलडोजर कार्रवाई और कड़ी कानूनी सजा की मांग की। संभल सदर कोतवाली इलाके के भवानीपुर गांव का मामला।0
0
Report
तारापुर में मुहर्रम: ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न, सुरक्षा-व्यवस्था सफल
Munger, Bihar:तारापुर प्रखंड क्षेत्र में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और गम के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रखंड के नौ स्थानों पर प्रशासन द्वारा लाइसेंस जारी कर ताजिया जुलूस निकाला गया। गाजीपुर, पुरानी बाजार, कोराजी, माधोडीह समेत विभिन्न अखाड़ों से शनिवार देर रात ताजिया एवं निशान के साथ मातमी जुलूस निकला, जो रविवार अहले सुबह देवगांव कर्बला पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पहलाम कराया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ताजिया जिन मार्गों से गुजरा, वहां एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद रखी गई और जुलूस गुजरने के बाद पुनः बहाल कर दी गई। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार तैनात रहा। शांति समिति के सदस्य, विभिन्न अखाड़ों के खलीफा, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ मिलकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ताजियों का शांतिपूर्ण पहलाम होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र ने नागरिकों, शांति समिति और अखाड़ा समितियों के सहयोग की सराहना करते हुए क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान इंस्पेक्टर विवेक राज, थानाध्यक्ष राज कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
यूपी सरकार हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध अपील करेगी; ग्राम पंचायत नियम
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रधानों को प्रशासक नहीं बनाए जाने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार अपील करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की एकल पीठ ने 25 जून के अपने आदेश में कहा है कि असांविधानिक हो चुके नियमों के तहत ग्राम प्रधान प्रशासक की भूमिका नहीं निभा सकते हैं। सरकार को 13 जुलाई तक चुनाव की रूपरेखा पेश करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 243 (ई) और 243 (के) के तहत पंचायतों का कार्यकाल पांच वर्ष से अधिक नहीं बढ़ाया जा सकता। वहीं, शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि उप्र पंचायतीराज अधिनियम 1947 की धारा 12 की उपधारा (3-ए) मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के कार्यकाल और चुनाव टलने की असाधारण परिस्थितियों से संबंधित है। इस धारा के अनुसार, यदि अपरिहार्य परिस्थितियों या लोकहित में ग्राम पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव करा पाना संभव न हो तो राज्य सरकार या उसके द्वारा अधिकृत अधिकारी को यह शक्ति होगी कि वह उस अवधि के लिए ग्राम पंचायतों के कार्यों के संचालन के लिए वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था (जैसे प्रशासक या प्रशासनिक समिति की नियुक्ति) कर सके। इस उपधारा के रूप में यह ऐतिहासिक संशोधन प्रदेश में अप्रैल 1994 में लागू हुआ। हाईकोर्ट ने बाद में प्रेम लाल पटेल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के केस में व्यवस्था दी है कि इस धारा 12 (3-ए) का उपयोग करके चुनावों को अनिश्चितकाल के लिए टालना या ग्राम प्रधानों या प्रशासकों का कार्यकाल मनमाने ढंग से बढ़ाना असांविधानिक है। चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग का सांविधानिक अधिकार है जिसमें राज्य सरकार प्रशासनिक बहाने बनाकर देरी नहीं कर सकती। जानकारों का कहना है कि उप्र पंचायतीराज अधिनियम, 1947 की धारा 12 में जोड़ी गई उपधारा (3-ए) को अब तक हटाया नहीं गया है इसलिए इस कानून का अभी आधार बना हुआ है। इसी को आधार बनाते हुए राज्य सरकार एकल पीठ के खिलाफ अगले सप्ताह डबल बेंच या फुल बेंच में सुनवाई के लिए अपील दायर करेगी। अपील दायर करने के निर्णय की पुष्टि उप्र राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस राम औतार सिंह ने भी की है। आयोग को पक्षकार बनाने के आदेश को भी दी जाएगी चुनौती कोर्ट ने मामले में याची को समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग को भी पक्षकार बनाने की अनुमति दी है। जस्टिस राम औतार सिंह का कहना है कि कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट की धारा-9 के तहत आयोग को किसी मुकदमे में पार्टी नहीं बनाया जा सकता है। नवंबर तक रिपोर्ट दे पाएगा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने के लिए 18 मई को उप्र राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई अनिवार्य व्यवस्था के तहत आयोग बनाया गया है। इसका मुख्य कार्य राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति और पिछड़ेपन का अध्ययन करना है。 आयोग के अध्यक्ष के अनुसार सभी 75 जिलों के डीएम से पिछड़े वर्ग की आबादी के आंकड़े ले लिए गए हैं। आयोग ने अब तक तीन जिलों मेरठ, हापुड़ और बागपत का दौरा भी कर लिया है। ब्लॉक और गांव स्तर पर जाकर डीएम से मिले आंकड़ों का सत्यापन किया जा रहा है। आयोग अंतिम रिपोर्ट देने से पहले सभी 75 जिलों में भ्रमण करेगा। इसमें 6 माह लगेंगे। हम अपनी रिपोर्ट नवंबर तक दे पाएंगे0
0
Report
Advertisement
आगरा सिकंदरा की गणपति गेलेक्सी सोसाइटी में पार्किंग इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग
Agra, Uttar Pradesh:पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी. दो वाहन आग की चपेट में आये. आग लगने से मची अफरा-तफरी. आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सिकंदरा क्षेत्र के गणपति गेलेक्सी सोसाइटी में घटना.0
0
Report
25 किमी साइक्लोथॉन से युवाओं में स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता बढ़ी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बॉकरो के पत्थरकट्टा मैदान से 25 किलोमीटर साइक्लोथॉन का आयोजन झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा एचआईवी/एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना था. सैकड़ों युवाओं, खिलाड़ियों और साइकिल प्रेमियों ने हिस्सा लिया और फिट इंडिया व ग्रीन इंडिया का संदेश दिया. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भाग लिया. नेताओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने की आदत और स्वस्थ जीवनशैली से समाज को नई दिशा मिल सकती है. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया. प्रतिभागियों ने निर्धारित 25 किलोमीटर दूरी तय करते हुए लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया. आयोजन के दौरान सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और एचआईवी से बचाव संबंधी जानकारी भी दी गई. पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने इसे युवाओं को फिटनेस एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ने की सराहनीय पहल बताया.0
0
Report
बोकारो में 30 हाथियों का डेरा, गर्भवती हथनियों ने बढ़ाईं हाई अलर्ट की चिंताएं
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 30 हाथियों का झुंड, 3 गर्भवती हथनी के कारण हाई अलर्ट... गोपो, पालू, कुसुमडीह इलाके में डेरा... रात में घर से न निकलने की चेतावनी... QRT तैनात । महुआटांड़, धवईया, कानीडीह, कंडेर समेत 10 गांव हाई अलर्ट पर. बताते चले कि बोकारो में 30 हाथियों का झुंड, गर्भवती हथनियों के कारण हाई अलर्ट, 10 गांवों में QRT तैनात। गोमोया प्रखंड के गोपो, पालू, बड़की पुन्नू और कुसुमडीह-कानीडीह क्षेत्र में 30 हाथियों के झुंड ने डेरा डाल दिया है। झुंड में 2-3 हथनियों के गर्भवती होने के कारण स्थिति बेहद संवेदनशील है। वन विभाग ने महुआटांड़, धवईया, सिमराबेड़ा, दरहाबेड़ा, कुसुमडीह, कानीडीह, गागा, टिकाहारा, फुटकाडीह और कंडेर गांव में हाई अलर्ट जारी किया है। वन विभाग के अनुसार गर्भावस्था के दौरान हथनियों वाला झुंड अत्यधिक आक्रामक हो जाता है। झुंड के धीरे चलने के कारण इसके लंबे समय तक इलाके में रहने की आशंका है। ग्रामीणों को रात में घर से बाहर न निकलने, हाथियों की फोटो/सेल्फी न लेने और शोर मचाकर उन्हें न उकसाने की सख्त हिदायत दी गई है। ट्रैक्टर का साइलेंसर खोलकर भगाने का प्रयास भी वर्जित है। सुरक्षा के लिए 2 QRT टीमें तैनात की गई हैं। जरूरत पर गोला, मांडू, कुजू से बैकअप बुलाया जाएगा। नियम तोड़ने पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। आपातकालीन नंबर भी जारी किया गया है जिसमें QRT-1: 6204410674, QRT-2: 8084598077, फॉरेस्टर गोमिया: 7070466084 किया गया है।0
0
Report
Advertisement
भालू ने भडराना बस्ती में घुसकर दो महिलाओं को घायल किया—इलाके में दहशत
Sagar, Madhya Pradesh:सुबह-सुबह बस्ती में घुसा भालू, दो महिलाओं पर हमला कर किया घायल... बंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम भडराना में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली भालू जंगल से भटककर सीधे रिहायशी बस्ती में घुस आया। सुबह करीब 6:00 बजे हुए इस अचानक हमले में भालू ने दो महिलाओं को बुरी तरह घायल कर दिया है। यहां सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक एक विशालकाय भालू बस्ती में दाखिल हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, भालू ने सामने आईं दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठियां लेकर दौड़े, जिसके बाद भालू वहां से भागा। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से पूरे भडराना गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
बड़वाह के वाटर प्लांट में तेंदुआ कैद, कुत्ते के शिकार से पैदा दहशत
Khargone, Madhya Pradesh:बडवाह में वाटर प्लांट में तेंदुए दिखाई दिया. सीसीटीवी में तेंदुआ हुआ कैद. सीसीटीवी में में कैद हुआ कुत्ते का शिकार करते तेंदुआ. बड़वाह से करीब 3 किलोमीटर दूर एक्टिव वाटर प्लांट में देर रात एक कुत्ते को दबोचकर तेंदुआ ले गया जंगल की ओर.लगातार तेंदुए की आवाजाही से आसपास के ग्रामीणों और कर्मचारियों में दहशत वन विभाग ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने और अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील बडवाह थाना क्षेत्र एक्टिव वाटर प्लांट में देर रात की घटना।0
0
Report
शिक्षकों की मांगों के कारण गांव ने पहले दिन स्कूल बंद रखने का ऐलान
Bhandara, Maharashtra:शाळेला शिक्षकांच्या मागणी साठी शाळेच्या पहिल्याच दिवशी गावकरी करणार शाळा बंद आंदोलन... व जिल्ह्यातील जिल्हा परिषद शाळा शिक्षकानं अभावी बंद पडण्याच्या मार्गावर आहेत. आपली गावातील जिल्हा परिषद शाळा टिकली पाहिजे ग्रामीण भागतील गरीब मुलांना शिक्षण मिळाले पाहिजे या साठी जेवणाला ग्रामवासियानी गटविकास अधिकारी व गटशिक्षणाधिकारी लाखनी यांना निवेदन देत शिक्षकांची समस्या दूर करण्याची विनंती केली आहे. तर मागणी पूर्ण न झाल्यास शाळेच्या पहिल्या दिवशी शाळा बंद आंदोलन करण्यात येणार असल्याचा इशाराही यावेळी देण्यात आला.0
0
Report
Advertisement
