Back
करनाल में यूथ कांग्रेस का राज्यस्तरीय प्रदर्शन: वोट चोरी पर सरकार पर हमला
KSKAMARJEET SINGH
Nov 29, 2025 08:50:02
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल में यूथ कांग्रेस का राज्यस्तरीय हल्ला बोल :करनाल में वोट चोरी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रदर्शन राष्ट्रिय अध्यक्ष उदय चिब बोले-यह सरकार वोट चोर, लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश: प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। करनाल में शनिवार को वोट चोरी के आरोपों को लेकर यूथ कांग्रेस ने जोरदार राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया। फव्वारा पार्क, सेक्टर-12 के पास जुटे सैकड़ों युवा कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपा। पूरे कार्यक्रम में युवा जोश और राजनीतिक तापमान चरम पर दिखा। उदय चिब का तीखा वार—“यह सरकार वोट चोर, लोकतंत्र खतरे में : कार्यक्रम में पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय चिब ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई है। उनका आरोप था कि चुनाव आयोग से लेकर कमिश्नर तक को सरकारी एजेंट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात बताते हुए कहा कि कांग्रेस इसकी हर कीमत पर रक्षा करेगी। आचार संहिता लागू होने के बाद सुविधाएँ बांटने का सवाल : उदय चिब ने कहा कि आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह की सरकारी घोषणा या आर्थिक लाभ देना प्रतिबंधित है, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं की जेब में दस-दस हजार रुपये डाल दिए गए। यह सीधा नियमों का उल्लंघन है और जनता के टैक्स का पैसा चुनावी फायदे के लिए खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस इस “वोट खरीद अभियान” का खुलकर विरोध करेगी। खिलाड़ीयों की अनदेखी पर सरकार पर हमला : हरियाणा की बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत पर दुख जताते हुए उदय चिब ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया, सरकार ने उन्हीं की अनदेखी की। उनकी मांगें उठाने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह सरकार वादे करती है लेकिन निभाती नहीं—चाहे खिलाड़ी हों या आम जनता। अधूरे चुनावी वादों की याद दिलाई : उन्होंने जनता को याद दिलाया कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। बेटियों को स्कूटी देने की घोषणा भी सिर्फ चुनावी मंचों तक सीमित रह गई। चिब ने कहा कि सरकार जानती है कि वादे पूरे करने की जरूरत ही नहीं, जब भरोसा वोट चोरी पर हो। यूथ कांग्रेस की चेतावनी—संघर्ष जारी रहेगा : प्रचार में शामिल युवा कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश के खिलाफ लड़ाई सड़कों से संसद तक जारी रहेगी। बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने यह संदेश दिया कि वे किसी भी तरह की चुनावी गड़बड़ी या दमन के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। बाइट — उदय चिब, राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 12, 2026 09:54:290
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 12, 2026 09:54:120
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 12, 2026 09:54:000
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:53:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 09:53:390
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowMar 12, 2026 09:53:300
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 12, 2026 09:52:380
Report
DRDivya Rani
FollowMar 12, 2026 09:52:230
Report
1
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:51:38Noida, Uttar Pradesh:KACHCHH (GUJARAT): REPORTS OF LPG CYLINDER & FUEL SHORTAGE/ LONG QUEUES AT LPG AGENCY/ VISUALS/ REAX
0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowMar 12, 2026 09:51:290
Report
MSMrinal Sinha
FollowMar 12, 2026 09:51:110
Report
RSRAhul Sisodia
FollowMar 12, 2026 09:50:50Noida, Uttar Pradesh:TURA, WEST GARO HILLS (MEGHALAYA): MEGHALAYA CM CONRAD K SANGMA VISITS TURA & REVIEWS THE SITUATION AFTER UNREST/ VISUALS
0
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 12, 2026 09:49:590
Report