Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001
अजमेर दरगाह पर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में वफद की जियारत, मिशन इंसानियत
MKMohammed Khan
Feb 18, 2026 05:36:37
Ajmer, Rajasthan
सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह अजमेर में महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोेग सदर हाजी आराफात शेख ने अपने वफद के साथ जियारत की । शेख ने ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताना पर मखमली चादर व फूल पेश कर दुआं मांगी । दरगाह के खादिम सैयद अनस चिश्ती ने 8न सब को जियारत करवाई और दस्तारबन्दी कर तबर्रूक दिया। इसके दौरान उनके साथ आसिफ बैजापुरी के बेटे कदीरुल्लाह शाह कादरी लासानी समेत कई सूफी ख़ानक़ाहों के सज्जादानशी मौजूद रहे । शेख ने बताया कि ई वफद का अजमेर आने का असल मक़सद मिशन ए इंसानियत है। इसी के तहत क़ौमी यकज़हति के लिए मुम्बई में 'एक शाम ख्वाजा गरीब नवाज के नाम, प्रोग्राम के भी किया जाना है। इस सिलसिले में अजमेर आये है और ख्वाजा साहब का खुसूसी करम होने की दुआ मांग रहे है । इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुल्क के वज़ीरे आज़म नरेन्द्र मोदी की सेहत्याबी और दराजे उम्र बिल खैर की दुआ भी की है । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ व सबका विकास चाहते है । 2014 में जब वो पीएम बने तो उनका विज़न था 'मुस्लिम यूथ के एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में लेपटॉप' देखना चाहते है । हाजी आराफात शैख़ ने कहा कि जब वो महाराष्ट्र हुकुमत में मिनिस्टर थे जब मोदी हुकुमत के ज़रिए जिला कलक्टर को अक्लियतो के डेवलपमेंट के लिए फंड दिया गया था, ताकि मुस्लिम यूथ भी आगे बढ सके । अजमेर दरगाह पर उनके वफद में सूफी ख़ानक़ाहों के नुमाइंदागान समेत समाजी कारकुनान ने भी हाज़री दी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 18, 2026 07:19:39
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 18, 2026 07:19:11
Begusarai, Bihar:ममता बनर्जी पर जोरदार हमला: कहा देश के साथ कर रही हैं गद्दारी, देश की गद्दार है, बांग्लादेशी मुसलमानों के सहारे सत्ता में रहना चाहती हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मोहम्मद बिन तुगलक जैसी कार्यशैली वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें डबल गेम खेलने का आरोप लगाते हुए चेताया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान में कहा गया कि उन्हें मोहम्मद बिन तुगलक जैसी कार्यशैली पसंद नहीं है। इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी देश के साथ गद्दारी कर रही हैं और उनकी कार्यशैली तुगलक की तरह आदेशात्मक है। सिंह ने कहा कि ममता केवल तुगलकी फरमान जारी नहीं करतीं, बल्कि औरंगजेब की तरह हिंदुओं को दबाने का काम भी कर रही हैं। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी मुसलमानों के सहारे सत्ता में बने रहना चाहती हैं और इसके लिए बंगाल में हिंदुओं का दबाव बढ़ाने से नहीं हिचकिचातीं। उन्होंने दावा किया कि अब बंगाल के हिंदू जाग चुके हैं और ममता की राजनीति को पहचान चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी की तुलना शेरनी से करने वाले लोगों को भी गलत ठहराया। उन्होंने कहा, वह शेरनी नहीं, बल्कि देश के साथ गद्दारी करने वाली हैं। गिरिराज सिंह ने बाबरी मस्जिद के शिलान्यास का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ममता चाहतीं तो शिलान्यास नहीं होने दिया जाता। उन्होंने ममता को स्पष्ट चेतावनी दी कि उनका डबल गेम बंद होना चाहिए, और जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेंगे। बता दें कि राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावी तैयारी के दौरान सियासी आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा है।
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Feb 18, 2026 07:18:35
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण बैरगनिया बाजार में स्थित एक मस्जिद के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया जो पिछले लंबे अरसे से सरकारी जमीन पर कब्जा जमाया था। बताया जा रहा है कि मस्जिद को अवैध तरीके से अस्पताल के सरकारी जमीन पर बाथरूम और दूसरे चीजों का निर्माण कर दिया गया था । जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने एक वर्ष पहले ही अल्टीमेटम दिया था बाबजूद नहीं हटाया जा रहा था जिसके बाद सीतामढ़ी डीएम रिची पांडे के निर्देश पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए मस्जिद के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है । इसके अलावा भी आस पास के हिस्सों में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है ।
0
comment0
Report
ATANKUR TYAGI
Feb 18, 2026 07:17:28
Mumbai, Maharashtra:मीरा रोड स्थित हजरत टीपू सुल्तान चौक का नाम बदले जाने संबंधी प्रस्ताव को 18 फरवरी को होने वाली महासभा की विषयपत्रिका में शामिल किया गया है। प्रस्ताव सामने आते ही राजनीतिक दलों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में भी तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। बता दें कि मीरा रोड (ईस्ट) के लोढ़ा कॉम्प्लेक्स मार्ग पर स्थित चौक का नाम 'टीपू सुल्तान चौक' है। इस चौक का नामकरण 3 दिसंबर, 2016 को तत्कालीन महासभा में प्रस्ताव क्रमांक-97 के तहत किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि उस समय इस नामकरण के प्रस्तावक स्वयं बीजेपी के वर्तमान विधायक नरेंद्र मेहता थे, जबकि बीजेपी की नगरसेविका वर्षा भानुशाली ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। अब महासभा के एजेंड में चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव है। 23 जून, 2021 को मीरा-भाईंदर मनपा की महासभा में यह नीति तय की गई थी कि जिन सड़को, चौको और सार्वजनिक स्थलों के नाम एक बार निर्धारित हो चुके है, उन्हें दोबारा नहीं बदला जाएगा। इस प्रस्ताव की प्रस्तावक स्वयं वर्तमान महापौर डिंपल मेहता थीं। अब टीपू सुल्तान चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव उसी महासभा में लाया गया है। ऐसे में, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि क्या महापौर अपने ही पूर्व निर्णय के विपरीत रुख अपनाएंगी? यह स्थिति उनके पुराने रुख और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच स्पष्ट विरोधाभास को उजागर करती है。
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Feb 18, 2026 07:16:14
Gonda, Uttar Pradesh:जहां देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर अभद्र और विवादित टिप्पणी करने वाले गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरिया गांव के रहने वाले अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन में उनके खिलाफ देश के रक्षा मंत्री रामनाथ सिंह पर दिए गए बयान को लेकर के राजेश सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर के मुकदमा दर्ज करवाया गया था। देर रात गोंडा वजीरगंज पुलिस के सहयोग से गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी की वजह ना बताने के चलते परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है और इसका सोशल मीडिया पर भी लगातार विरोध चल रहा है। दरअसल 13 फरवरी को अवध केसरी सेना प्रमुख ठाकुर नीरज सिंह ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर एक अभद्र और विवादित टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल किया था।
0
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Feb 18, 2026 07:15:25
Palwal, Haryana:जिला पलवल के हथीन खंड के गांव छांयसा में हाल ही में हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी से चार तथा पीलिया से तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में चिंता का माहौल है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टर एक ही सुई का बार-बार उपयोग कर रहे थे, जिससे संक्रमण फैला। साथ ही कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि गांव में नशे का अधिक सेवन होने के कारण बीमारी ने गंभीर रूप लिया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 11 तारीख के बाद संक्रमण के मामलों में कमी आई है और इस अवधि के बाद संक्रमण से किसी भी प्रकार की मृत्यु नहीं हुई है। विभाग की टीमें गांव में लगातार निगरानी कर रही हैं। डॉक्टरों, लैब टेक्नीशियन और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम 24 घंटे तैनात है। यदि किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तो उसका उपचार गांव में ही किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को Hospital में भर्ती कराया जा रहा है। गांव में तैनात पब्लिक हेल्थ विभाग के डब्ल्यूपीओ ने बताया कि पानी की शुद्धता को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दोनों बूस्टरों के माध्यम से क्लोरीनेशन कर पानी को कीटाणुरहित किया जाता है, उसके बाद ही पूरे गांव में सप्लाई दी जाती है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग हालात पर नजर बनाए हुए है, जबकि ग्रामीणों ने झोलाछाप डॉक्टरों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 07:15:17
Mirganj, Uttar Pradesh:मीरगंज। कस्बे के राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होते ही केंद्र के बाहर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। जैसे ही छात्र-छात्राएं परीक्षा कक्ष से बाहर निकले, उनके चेहरों पर आत्मविश्वास और संतोष साफ झलक रहा था। परीक्षा देकर बाहर आए कई विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप था। उनका कहना था कि अधिकांश प्रश्न सीधे सिलेबस से पूछे गए थे, जिससे उन्हें हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। कुछ छात्रों ने बताया कि पेपर उम्मीद से आसान रहा और उन्होंने सभी प्रश्न पूरे आत्मविश्वास के साथ हल किए। कई विद्यार्थियों ने समय प्रबंधन को भी अपनी सफलता का कारण बताया। उनका कहना था कि उन्हें उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त समय मिला और उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावक भी बड़ी संख्या में अपने बच्चों का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही बच्चे बाहर आए और पेपर अच्छा होने की जानकारी दी, अभिभावकों के चेहरों पर भी खुशी और राहत दिखाई दी।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 07:07:06
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top