Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Karnal132001
करनाल धान घोटाला: चार अधिकारी गिरफ्तार, 2 दिन की रिमांड
KSKAMARJEET SINGH
Feb 18, 2026 12:32:25
Karnal, Haryana
करनाल धान घोटाला में चार अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है ,धान घोटाले में टोटल 6 fir दर्ज हुई थी 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिस में कई राइस मिलर , अधिकारी और कर्मचारी शामिल है करनाल मंडी की पूर्व सचिव आशा रानी, जुंडला मंडी के सचिव दीपक कुमार और असंध मंडी के सचिव कृष्ण धनखड़ को धान घोटाले के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि आशा रानी पहले हाईकोर्ट से जमानत भी ले चुकी है। इसके साथ ही पहले से गिरफ्तार डीएफएससी अनिल कुमार को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है。 करनाल जिले की अनाज मंडियों में हुए धान घोटाले के आरोपों में सीआईए-3 ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से डीएफएससी को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया है। अब सीआईए-3 इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है डीएसपी राजीव कुमार ने दी जानकारी। करनाल फर्जी गेट पास पास मामला, धान घोटाले में चार अधिकारियों को किया गिरफ्तार ,करनाल की मंडी सेकेट्री रही आशा रानी को किया गिरफ्तार ( सस्पेंड चल रही थी आशा रानी) करनाल के जुंडला मंडी के सेकेट्री दीपक , असंध के सचिव कृष्ण डीएफसी अनिल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है फर्जी गेट पास मामला, जिसमें धान घोटाला हुआ था उसमें पहले भी कई अधिकारी पकड़े जा चुके हैं, करनाल की अलग-अलग मंडियो में हुए फर्जी गेट पास घोटाले के मामले में पुलिस एक के बाद एक गिरफ्तारियां करती हुई नजर आ रही है, जिसमें अब बड़े अधिकारियों के ऊपर भी पुलिस शिकंजा कस्ती हुए नजर आ रही है, मामले की जानकारी देते हुए डी एसपी राजीव कुमार ने बताया,धान से जुड़ा हुआ मामला है 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है मामले की जांच कर रहे हैं जो -जो जांच में नाम सामने आ रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमे करनाल मंडी की पूर्व सेक्टरी और जुंडला मंडी का सेक्टरी , असंध के सचिव कृष्ण, डी एफ सी अनिल कुमार को भी गुडगांव जेल से वारंट पर लेकर आई हैं,पकड़े गए आरोपियों पर फर्जी गेट पास का आरोप है। इन्हें कोर्ट में पेश कर 2 दिन का रिमांड लिया गया। और आगे जांच जारी है। इसके में जो भी लोग शामिल है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जल्दी और भी लोग जो शामिल होंगे उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी आपको बता दे करोड़ो रुपए के धान घोटाले मे पहले भी अधिकारी कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। जैसे-जैसे जांच चल रही है वैसे-वैसे गिरफ्तारियां हो रही है, गेट पास और स्टॉक एंट्री से सरकारी धान का गबन, नेटवर्क की जांच तेजी से चल रही है, पकड़े गए दोनो आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी,ताकि इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आ सकें, इस मामले में एसआईटी 9 जनवरी 2026 से जांच कर रही है。 फर्जी धान खरीद दिखाकर किया गया गबन, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सरकारी रिकॉर्ड में धान की खरीद और स्टॉक पूरा दिखाया गया, जबकिवास्तविकता में कई राइस मिलों और वेयरहाउस में धान मौजूद ही नहीं था। कागजों में फर्जी बिल, खरीद रजिस्टर और स्टॉक एंट्री तैयार की गई, जिससे सब कुछ सही प्रतीत हो रहा था。 अब देखने वाली बात ये होगी आगामी दिनों में करनाल पुलिस क्या कुछ खुलासा करती है क्योंकि धान खरीद के बाद फर्जी गेट पास मामला किसान संगठनों द्वारा भी उठाया गया था और राजनीतिक दल भी इस मामले को लगातार उठा रहे थे लेकिन करनाल पुलिस जैसाे तरह से कार्रवाई कर रही है आने वाले दिनों में भी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बाइट- राजीव कुमार डी एस पी
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Feb 18, 2026 14:17:45
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां प्राइवेट स्कूल के छत से 8वीं क्लास की एक छात्रा गिरकर घायल हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित बाल विद्या निकेतन स्कूल का है। घायल छात्रा को स्कूल प्रशासन द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल छात्रा की पहचान शहर के दक्षणी दौलतपुर मोहल्ला निवासी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में छात्रा की मां ने बताया कि बुधवार को अच्छे से स्कूल गयी है। किसी तरह की उसे कोई परेशानी नही थी। स्कूल के तीसरे मंजिल से वह कैसे गिर गयी यह पता नही है। छात्रा की मां से बताया कि स्कूल के एक टीचर ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह विद्यालय के छत से गिर गयी है। आनन फानन में अस्पताल आया तो देखा कि वह गंभीर है। उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि वह गिर गयी है या कोई छत से धकेल दिया है इसकी जानकारी नही है। वही इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। इधर घटना की सूचना पुलिस को नही दी गयी है।
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Feb 18, 2026 14:16:35
Sithmara, Uttar Pradesh:स्लग - मामूली विवाद ने लिया बड़ा रूप, शिवली में मारपीट के बाद बढ़ा तनाव, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल कानपुर देहात एंकर - औनहा गांव में मारपीट से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, 13 नामजद समेत 19 लोगो पर FIR दर्ज कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के औनहा गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना ने अब बड़ा रूप ले लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस की कार्यशैली को लेकर पीड़ित परिवार और हिन्दू संगठनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं。 बताया जा रहा है कि गांव में बीरेंद्र तिवारी के साथ कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से आहत हो गए। घटना के बाद पीड़ित के समर्थन में कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शिवली में एकत्र हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शक्ति अखाड़ा के महंत मधुराम शरण शिवा ने हिंदुओं से एकजुट होने का आवाहन करते हुए हिंदुओं के साथ हो रही घटनाओं को अत्याचार बताया。 पीड़ित बीरेंद्र ने हनीफ मुहम्मद पर जबरन जमीनों पर कब्जा करने और दबंगई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हनीफ को “यूपी का दूसरा मुख्तार” बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह अन्न-जल त्याग देंगे。 वहीं, बीच चौराहे पर हुई मारपीट से आहत बीरेंद्र तिवारी ने पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने से परेशान होकर मौत को गले लगाना मुनासिफ समझा और फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उन्हें फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया。 मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में 13 नामदर्ज और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती。 फिलहाल पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है और पूरे मामले की जांच की बात कह रही है। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है。
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Feb 18, 2026 14:15:40
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में सीपरी बाजार थाना के मसीहागंज में एक युवक बुजुर्ग महिला का सोने का कुंडल चुराकर ले गया। बदमाश ने पहले बाइक रोककर महिला के पैर छुए, फिर बोला फुआजी आपके ये कुंडल बहुत अच्छे लग रहे है। उतारकर दिखाओ, ऐसे ही मां के लिए भी बनवाउंगा। महिला उसकी बातों आ गई और कुंडल उतार कर लेकर भाग गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सोने का कुंडल और बाइक बरामद की हैं। वी/ओ.1- सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि घटना 12 फरवरी को हुई थी। केस दर्ज करने के बाद आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के ओरछा के कुम्हर्रा गांव निवासी विजय कुमार अहिरवार के रूप में हुई थी। वह ठगी के लिए ही सीपरी बाजार में घूमने आया था। इस दौरान उसने घटना की थी। आरोपी विजय को राजघाट कॉलोनी की पुलिया के पास से अरेस्ट किया है और उसके कब्जे से कुंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके जेल भेज दिया है। बाइट- विमला देवी..... पीड़ित महिला बाइट- लक्ष्मीकांत गौतम......सीओ सिटी, झांसी
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 18, 2026 14:15:30
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन-बड़नगर मार्ग पर धर्मबड़ला के समीप एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में ग्राम कड़छले निवासी 55 वर्षीय कालूराम की जान चली गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालूराम के पुत्र का विवाह आगामी दिनों में होना तय हुआ था। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में उत्साहित था। मंगलवार को कालूराम अपनी बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारों और परिचितों को विवाह की पत्रिकाएं देने के लिए बड़नगर गए थे। कार्ड बांटकर वापस अपने गांव लौटते समय, धर्मबड़ला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कालूराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 14:15:24
Sariya, Uttar Pradesh:84 कोसी परिक्रमा पथ पर प्रेम और सौहार्द का संगम नजर आया। नैमिषारण्य से पहले पड़ाव कोरौना जाते समय औरंगाबाद में परिक्रमार्थियों का भव्य स्वागत किया गया। साधु संत और श्रद्धालुओ पर पुष्प वर्षा त्रेता युग से होती आ रही नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा में देश-विदेश से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं l 84 कोसी परिक्रमा जैसे ही औरंगाबाद गांव से गुजरी तो औरंगाबाद गांव के निवासी समाजसेवी आकिब रब्बानी व औरंगाबाद के प्रधान नफीस अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने परिक्रमा पथ पर चलने वाले पहला महंत व परिक्रमा समिति के अध्यक्ष नारायण दास , बनगढ़ महंत संतोष दास खाकी का सबसे पहले अंगवस्त्र से सम्मान किया । उनके रथ पर पुष्प वर्षा व संतों को अंगवस्त्र पहनाकर फलों की टोकरी भेंट की l
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 18, 2026 14:08:47
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 18, 2026 14:08:25
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 18, 2026 14:08:10
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 ने एक महत्वपूर्ण फैसले में आर्य समाज द्वारा जारी उस विवाह प्रमाण पत्र को अवैध करार दिया है, जिसमें सप्तपदी संस्कार का उल्लेख नहीं था। अदालत ने इस आधार पर पति द्वारा दायर तलाक याचिका को खारिज कर दिया। मामले के अनुसार शहर के भीतरी क्षेत्र निवासी युवक ने पारिवारिक न्यायालय में तलाक याचिका दायर करते हुए अपनी पत्नी को पूर्व में विवाहित बताया। याचिका में कहा गया कि उसकी पत्नी का पहले किसी अन्य व्यक्ति से रामबाग स्कीम महामंदिर स्थित आर्य समाज में विवाह हुआ था। पत्नी और उसके परिजनों ने यह तथ्य छुपाकर उसके साथ दूसरा विवाह किया। पति ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद पत्नी ने उसे रहवास और सहवास से वंचित रखा तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 5 अगस्त 2017 को वह बिना बताए घर छोड़कर चली गई और अपने साथ 40 तोला सोने के आभूषण व एक लाख रुपये नकद ले गई। इस संबंध में खांडा फलसा थाने में वर्ष 2018 में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। पुलिस ने अनुसंधान के बाद पत्नी के विरुद्ध पूर्व विवाह रहते दूसरी शादी करने सहित अन्य धाराओं में आरोप पत्र पेश किया। वहीं, पत्नी की ओर से न्याय मित्र राजेंद्र सिंह बाघेला ने अदालत में पक्ष रखते हुए कहा कि प्रस्तुत विवाह प्रमाण पत्र मात्र फोटोप्रति है, जिसमें केवल पाणिग्रहण संस्कार का उल्लेख है। जबकि आर्य समाज में विवाह की वैधता के लिए सप्तपदी संस्कार आवश्यक माना गया है। बिना सप्तपदी के विवाह को विधि सम्मत नहीं माना जा सकता। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायिक दृष्टांत भी प्रस्तुत किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 के न्यायाधीश सतीश चंद्र गोदारा ने रामबाग स्कीम महामंदिर आर्य समाज द्वारा जारी फोटोप्रति विवाह प्रमाण पत्र को अवैध मानते हुए पति की तलाक याचिका खारिज करने का आदेश पारित किया। अदालत के इस निर्णय को वैवाहिक विवादों में महत्वपूर्ण माना जा रहा
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Feb 18, 2026 14:06:42
Noida, Uttar Pradesh:हिंडोली उपखंड क्षेत्र के तालाब गांव क्षेत्र के एक पुराने प्रकरण में आदेशों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 06-01-2022 को जारी पत्र क्रमांक 42723001/2021-2022/3860 के तहत आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद 20-01-2024 को भी संबंधित प्रकरण में स्पष्ट रूप से कार्यवाही करने के आदेश प्रदान किए गए थे। इसके बावजूद 19-03-2026 तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राज्य सरकार स्तर पर निर्णय और निर्देश जारी होने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा कार्यान्वयन नहीं किया गया। मामले को लेकर कलीम, दिलशेर, गोलू सहित अन्य लोगों ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से प्रकरण लंबित होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top