Back
करनाल बाल दिवस: विशेष बच्चों का सम्मान, राज्यपाल-कल्याण ने उत्साह बढ़ाया
KSKAMARJEET SINGH
Nov 14, 2025 17:55:09
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल बाल दिवस पर नव चेतना वार्षिक उत्सव
राज्यपाल ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए श्रवण एवं वाणी निशक्त बच्चों की सराहना
प्रतिभाशाली बच्चे सम्मानित
हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने भी की शिरकत बिहार चुनाव में हुई जीत को लेकर कहा बड़ा मैंडेट मिला है यह मोदी जी की विकास की जीत है
करनाल, हरियाणा श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण समिति की ओर से आज बाल दिवस पर यहां वार्षिक उत्सव नव चेतना ka आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने बतौर मुख्य अतिथि और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कल्याण ने इस मौके पर समिति को ऐच्छिक फंड से दस लाख रुपये देने की घोषणा की ।
राज्यपाल ने माता प्रकाश कौर श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन और आगंतुक पुस्तिका में संदेश दर्ज किया। उन्होंने समिति द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित केंद्रों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित से की गई।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि श्री कल्याण ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विशेष श्रेणी के ये बच्चे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से यह साबित कर दिया है कि जीवन में उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। इनमें आज गजब का आत्मविश्वास देखने को मिला है। शानदार प्रस्तुति के लिए उन्होंने बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों और संस्था से जुड़े अन्य लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में ये बच्चे श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कल्याण ने बताया कि हरियाणा के प्रथम राज्यपाल बीएन चक्रवर्ती ने ही इस समिति का गठन किया था जो आज विशेष बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी समिति के लिए अनेक कार्य किए। बच्चों के कौशल विकास, नई फैकल्टी शुरू करने और अन्य गतिविधियों को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी हर संभव कदम उठा रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा बिहार चुनाव बहुत बड़ा मैंडेट मिला है मैं इसकी मोदी जी को विशेष रूप बधाई देना चाहूंगा जिस तरह से उन्होंने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचने का काम किया है उन्होंने प्राचीन संस्कृति को सुदृढ़ करने का काम किया है गरीब लोगों को ऊपर उठाने का काम किया है विकास का काम किया है जिससे हर वर्ग के लोगों को फायदा हुआ है
वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना चाहते हुए कहा विपक्ष सरकार का आईना होता है वह सरकार की नाकामियों को उजागर करता है विपक्ष को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए यह न की किसी सावधानिक संस्था पर सवाल खड़े करने चाहिए।
वहीं उन्होंने दिल्ली में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा ऐसी घटना नहीं होने चाहिए ऐसी घटनाएं देश के लिए अच्छी नहीं हैं आम लोगों को नुकसान पहुंचता है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Daranagar, Uttar Pradesh:तेज रफ़्तार दो बाइक मे टक्कर
हादसे नें तीन लोग गंभीर घायल
दो घायलों की हालत नाजुक
पुलिस नें तीनो घायलों को अस्पताल भेजा
कोखराज थाना के सिंघिया की घटना
0
Report
37
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:30:25Noida, Uttar Pradesh:A soldier of the Thahan Phran (Thai border guard / paramilitary force) firing his machine gun at Cambodian military positions.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:30:140
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:16:100
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:550
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:450
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:35Noida, Uttar Pradesh:In recent clashes in Kurram Agency of Khyber Pakhtunkhwa, fighters of Tehrik-e-Taliban Pakistan (TTP) have claimed that they captured four armored tanks from the Pakistani army.
0
Report
AAAkshay Anand
FollowDec 11, 2025 23:15:250
Report
0
Report
0
Report
AMAbhishek Mathur
FollowDec 11, 2025 19:00:210
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 11, 2025 18:46:47Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - कबाड़ा गोदाम में 23 घण्टे बाद भी नहीं थमी आग, फिर सुलगा कबाड़, फायर लारी ने बुझाई आग
0
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 11, 2025 18:46:370
Report
MSManish Sharma
FollowDec 11, 2025 18:46:290
Report