Back
करनाल के अकबरपुर गाँव में 650 एकड़ पराली की गांठों में आग, भारी नुकसान
KSKAMARJEET SINGH
Nov 08, 2025 09:49:16
Bassi Akbarpur, Haryana
करनाल के गांव बसी अकबरपुर में 650 एकड़ की पराली की गांठों में लगी आग, स्टॉक में थी करीब 12 हजार क्विंटल गांठ, 20 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान, आगजनी के कारणों का खुलासा नहीं, पीड़ित ने की सरकार से मुआवजे की मांग
करनाल के बसी अकबरपुर गांव में पराली की गांठों के स्टॉक में अचानक आग लग गई। आगजनी की घटना में करीब 650 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई। स्टॉकर को 20 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पराली को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले चुकी थी। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
गांव बसी अकबरपुर निवासी पालाराम नंबरदार पराली प्रबंधन का काम करता है। वह धान के अवशेषों से पराली की गांठें बनाकर सरकार को बेचता है। चूंकि सरकार अबकी बार गांठें नहीं खरीद रही थी, इसलिए उसने अपने खेतों में गांठों का स्टॉक लगाना शुरू कर दिया। शुक्रवार तक पराली के स्टॉक का काम पूरा हो चुका था। स्टॉक यार्ड में करीब साढ़े 600 एकड़ की गांठे लगी हुई थी। जिनका वजन करीब 12000 क्विंटल था।
शुक्रवार की रात को अचानक स्टॉक में आग लग गई। पराली सूखी हुई थी, ऐसे में आग पूरे स्टॉक को अपनी चपेट में ले गई। आग लगी देख आसपास के एरिया में अफरा तफरी का माहौल नजर आया। डायल-112 को कॉल किया गया। जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आगजनी में स्टॉक पूरी तरह जल चुका था। आग इतनी भयानक थी कि सुबह तक जलती रही। पालाराम को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNARENDER SHARMA
FollowNov 08, 2025 11:45:210
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowNov 08, 2025 11:45:060
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 08, 2025 11:44:320
Report
ASAJEET SINGH
FollowNov 08, 2025 11:44:250
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowNov 08, 2025 11:44:050
Report
FWFAROOQ WANI
FollowNov 08, 2025 11:42:360
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 08, 2025 11:42:080
Report
0
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowNov 08, 2025 11:41:530
Report
ASABDUL SATTAR
FollowNov 08, 2025 11:41:360
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowNov 08, 2025 11:41:130
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 08, 2025 11:41:000
Report