Back
करनाल-दिल्ली रैपिड ट्रेन का ऐलान, युवाओं को भविष्य की ताकत; बजट पर स्पष्ट बयान
KSKAMARJEET SINGH
Jan 25, 2026 06:00:28
Karnal, Haryana
करनाल से दिल्ली तक विकास का रोडमैप, राजनीति से योजनाओं तक बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ,प्रयागराज प्रकरण पर संयमित प्रतिक्रिया,युवा नेतृत्व को बताया भविष्य की ताकत,केंद्रीय बजट पर उम्मीदों की बात और राहुल गांधी और कांग्रेस पर राजनीतिक तंज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल देर रात करनाल पहुंचे। सुबह मीडिया से बातचीत में उन्होंने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और संगठन, विकास परियोजनाओं, विपक्ष के बयानों और केंद्र–राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
देर रात हुई बैठक पर स्थिति स्पष्ट की :
मंत्री मनोहर लाल ने बैठक को लेकर उठ रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि यह कोई कोर कमेटी की बैठक नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस तरह की बैठक हर महीने होती है, जिसमें आने वाले कार्यों पर विचार और फीडबैक लिया जाता है। कोर कमेटी की बैठकों में नीतिगत निर्णय नहीं लिए जाते, केवल विमर्श होता है।
दिल्ली–करनाल रैपिड ट्रेन पर बड़ी घोषणा :
रैपिड ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली से करनाल तक रैपिड ट्रेन चलना अब तय हो चुका है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
प्रयागराज प्रकरण पर संयमित प्रतिक्रिया :
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है। जिस क्षेत्र का मामला है, वहां के लोग इस विषय में अधिक जानकारी रखते हैं।
करनाल रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट का भरोसा :
करनाल रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव रेलवे विभाग को भेजा जा चुका है। जल्द ही करनाल स्टेशन पर भी लिफ्ट लगाई जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे पानीपत में सुविधा दी गई है।
युवा नेतृत्व को बताया भविष्य की ताकत :
भारतीय जनता पार्टी के नए युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। देश का सारा दारोमदार अब युवा शक्ति पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है, जो एक सकारात्मक संकेत है। पहले भी कई मुख्यमंत्री और मंत्री युवा रहे हैं।
केंद्रीय बजट पर उम्मीदों की बात :
आगामी केंद्रीय बजट को लेकर मंत्री ने कहा कि बजट पूरे देश को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। उनका लाभ हर राज्य को मिलता है और हरियाणा को भी आने वाले बजट से अच्छी सौगात मिलने की उम्मीद है।
हुड्डा के बयान पर सीधा जवाब :
भूपेंद्र हुड्डा के “हरियाणा के दो माली” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोहर लाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं, जो पूरी निष्ठा से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि उनका जन्म 1970 में हुआ था और वे आज 56 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में भी बेहतर काम कर रहे हैं।
एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला :
एसवाईएल नहर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आने वाली बैठक में इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का फैसला पहले ही हरियाणा के पक्ष में है।
राहुल गांधी और कांग्रेस पर राजनीतिक तंज :
राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अच्छा है, वे भी अब भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के पदचिन्हों पर चलने लगे हैं।
मनरेगा को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के हित में है और उनके लिए फायदेमंद है। नाम बदलने को लेकर उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ, पहले भी नाम बदले गए हैं।
बाइट – मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnkit Mittal
FollowFeb 16, 2026 23:17:38Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
हाइवे पर चलती कार मे लगी भीषण आग
आग मे जलकर डस्टर कार हुई खाक
कार सवार दो युवकों ने कूदकर बचाई जान
फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर पाया काबू
आग के कारणों का नहीं लग सका पता
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे 58 का मामला
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 16, 2026 23:17:280
Report
JSJayanti solanki
FollowFeb 16, 2026 23:17:050
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 23:16:500
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 16, 2026 23:16:400
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 16, 2026 23:16:240
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowFeb 16, 2026 23:16:070
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 23:15:540
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 23:15:430
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 23:15:310
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 16, 2026 23:15:220
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 16, 2026 19:00:470
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 16, 2026 19:00:210
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 16, 2026 18:45:410
Report