Back
कृषि मंत्री बोले कृषि क्षेत्र बढ़े तो किसानों की आय बढ़ेगी
KSKAMARJEET SINGH
Jan 08, 2026 10:24:31
Bassi Akbarpur, Haryana
देश की बढ़ती जनसंख्या की जरूरत को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाना आवश्यक: कृषि मंत्री
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल में दो दिवसीय बागवानी अधिकारियों की कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
विकसित तकनीकी के साथ साथ विभिन्न राज्यों में बागवानी सम्बधित समस्याएं और आगामी अनुसंधान पर होगी चर्चा
करनाल, महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल द्वारा चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के सहयोग से केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में दो दिवसीय बागवानी अधिकारियों की कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में प्रदेशभर के हॉर्टिकल्चर अधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विशेष तौर पर शिरकत की । इस कार्यालया में विकसित तकनीकी के साथ साथ विभिन्न राज्यों में बागवानी सम्बधित समस्याएं और आगामी अनुसंधान पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यशाला में फल सब्जियां, मसाले, फूलों की खेती, कटाई के बाद प्रबंधन, पौध संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन प्रौद्योगिकियों पर भी प्रस्तुति दी जाएगी। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष ओर वैज्ञानिकगण चर्चा के बाद सिफारिशों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गत वर्षों में हुए अनुसंधान के माध्यम से किसानों के लाभ के लिए विभिन्न तकनीकों का बागवानी के क्षेत्र में विकास किया गया। सरकार की मंशा है कि कृषि के अंदर हर विभाग प्रगति करें और किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दे इस के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि पशुपालन हो, मछली पालन हो या कृषि यह किसानों की आमदन बढाने के लिए है। देश की बढ़ती जनसंख्या की जरूरत को पूरा करने के लिए कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाना आवश्यक है। नागरिकों को स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए सरकार जैविक खेती पर जोर दे रही है।
एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि 2014 में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से किसानों के खातों में पैसा आने लगा है। उससे पहले किसानों के खातों में पैसा नहीं आता था। किसानों की आमदनी भाजपा के शासन में शुरू हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नीति बनाई थी कि जिसका माल उसी का पैसा। मंडियों में अनाज बिकते ही 48 घंटे में उसका पैसा किसान के खाते में डाल रहे हैं। हमारी सरकार ने 24 फसलों का एमएसपी तय किया है। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना भी है ताकि किसानों की कम कीमत की भरपाई हो सके।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन ना 1952 में था और ना ही आगे कभी बना। आजादी के नाम पर यह लोग जीतते आए हैं। अकेली पार्टी थी इसलिए जो टिकट ले आता था बन जाता था। जबकि भारतीय जनता पार्टी संगठन बनाकर सत्ता में आई है। जो पार्टी संगठन बनाती है वह लंबे समय तक चलती है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी प्रदेशों में काम नहीं किया इसीलिए उनकी सरकार नहीं बनी। उन्होंने कहा कि जब ज्यादा शोर मचा तब इन्होंने एक साल बाद विपक्ष का नेता और जिला अध्यक्ष बनाए।
मानरेगा योजना के बदलाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब भी हम कहीं गांव में जाते हैं तो सबको जय राम जी बोलते हैं, इसमें बरकत भी है। हम जब भी कोई पहले काम शुरू करते हैं तो राम का नाम लेते हैं। कांग्रेस को राम नाम से एलर्जी है। उन्होंने कहा कि राम का नाम ही सत्य है और इसके नाम से देश में कोई योजना चलती है तो मैं समझता हूं यह देश का सौभाग्य है。
कृषि मंत्री ने कहा कि जब तक वारदातें होती रहेगी सरकार कार्रवाई करती रहेगी। सरकार गैंगस्टर को पकड़ती भी है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी करती है।
बाइट , श्याम सिंह राणा कृषि मंत्री
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMManoj Mallia
FollowJan 09, 2026 08:38:350
Report
KCKashiram Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:38:220
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowJan 09, 2026 08:38:010
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 09, 2026 08:37:310
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:36:570
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 09, 2026 08:36:140
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:35:500
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowJan 09, 2026 08:35:370
Report
VCVikash Choudhary
FollowJan 09, 2026 08:34:200
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 09, 2026 08:33:130
Report
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:410
Report
RMRaghuvir Makwana
FollowJan 09, 2026 08:31:160
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 09, 2026 08:31:030
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 09, 2026 08:30:360
Report