132001
सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर टला बड़ा हादसा
Karnal, Haryana:सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर टला बड़ा हादसा अज्ञात कारणों के चलते स्कॉर्पियो कार में लगी आग आग लगने के चलते कार जलकर हुई ख़ाक सुनील नाम का एक शख्स इंग्लैंड से आए आपने विदेशी दोस्त के साथ निकाला था जम्मू की तरफ सुनील ने दिल्ली एयरपोर्ट से किराए पर ली थी स्कॉर्पियो कार आग लगते ही सुनील और उसका विदेशी दोस्त सामान सहित निकले समय रहते निकले बाहर घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नित्यानंद राय ने सहरसा में लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा का उद्घाटन किया; विपक्ष पर निशाना
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय पहुंचे. पदयात्रा जिला परिषद प्रांगण से शुरू होकर चांदनी चौक स्थित शहीद चौक तक निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जिला परिषद स्थित रेनबो रिसोर्ट सभा स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद रॉय के सभा स्थल पहुँचते ही nda के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद र Roy ने देश में नरेंद्र मोदी सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओं को गिनाते हुए उनकी तारीफ की और फिर विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार सभी वर्गों के लोगों के लिए पारदर्शिता के साथ जनकल्याण और गरीब कल्याण कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी देश मे अराजकता फैला रही है, कॉंग्रेस, आरजेडी, राजद, सपा और कमन्युसिट वाले को अब समझ में आ जाए कि भारत के लोग 1947 के दर्द को अब नही झेलेंगे. आने वाले समय मे भारत मे कोई गरीब नही रहेगा. लेकिन कॉंग्रेस के राहुल एवं आरजेडी के तेजस्वी का संकल्प है परिवार बढ़ाओ तुष्टिकरण करो अराजकता की भ्रांतियां फैलाओ इस देश ने 1947 के बंटवारा को देखा है देश ने 1962 के भूल को देखा है, देश ने बढ़ती हुई गरीबी को देखा है, लेकिन अब भारत के लोग इसको बर्दास्त करने वाले नही हैं.0
0
Report
धौलपुर पंचायत चुनाव: प्रत्याशी नामांकन, दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का मौका
Dholpur, Rajasthan:पंच-सरपंच पद के प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, आज दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का मौका, इसके बाद मिलेंगे चुनाव चिह्न 5 नवंबर को धौलपुर, बाड़ी और सैपऊ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में होगा मतदान, सुरक्षा के रहेंगे कड़े बंदोबस्त धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण को लेकर बुधवार को पंच और सरपंच पदों के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच और समीक्षा की जा रही है। प्रत्याशियों को दोपहर 2 बजे तक नामांकन वापस लेने का अवसर दिया गया है। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने बताया कि तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को धौलपुर, बाड़ी और सैपऊ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। बुधवार सुबह 11 बजे तक प्रत्याशियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाएगा, जबकि सभी मतदान केंद्रों को सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। पुलिस और प्रशासन की टीमें चुनाव प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखेंगी। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर मेडिकल टीमों की व्यवस्था की गई है। वहीं, वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधा के लिए ट्राई साइकिल भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मतदाताओं को मतदान के लिए वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मतदान के बाद मतदान केंद्र पर ही होगी मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने बताया कि 5 नवंबर को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित मतदान केंद्र पर ही पंच और सरपंच पदों के मतों की गणना की जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।0
0
Report
बिहार के राज्यपाल सीतामढ़ी पहुंचे, पुनौरा धाम में मंदिर निर्माण का निरीक्षण
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण एंकर - बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज हवाई मार्ग से सीतामढ़ी पहुंचे। यहां से वे सीधे शहर स्थित प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्यपाल ने पुनौरा धाम में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य का भी समीक्षा की और निर्माण की प्रगति का जायजा लिया । उनके आगमन को लेकर जिला मुख्यालय डुमरा से लेकर सीतामढ़ी शहर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हमने शपथ ली थी तब एयरपोर्ट पर आया तो कहा गया कि बिहार की धरती पर आपका स्वागत है। आज मुझे महसूस हुआ असलियत आज हमने सीतामढ़ी पहुंचा और मंदिर देखा है एक डेढ़ साल में मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा।ये पावन धरती है हम यहां जितनी दफा आए ये हमारा सौभाग्य है। बाइट - सैयद अता हसनैन राज्यपाल बिहार0
0
Report
Advertisement
पटना में अवैध नूडल-लड्डू फैक्ट्री पर छापेमारी, लाखों का माल जब्त
Patna, Bihar:एंकर--पटना में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली एक अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भूपतिपुर इलाके में नूडल्स और लड्डू बनाने वाली फैैक्ट्री में छापेमारी की। इस दौरान मौके से लाखों रुपये का नूडल्स और लड्डू बनाने का कच्चा माल जब्त किया गया。 जांच के दौरान नूडल्स बनाने में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है। फैैक्टी में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से नमूने भी लिए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खाद्य कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
श्रीगंगानगर के घड़साना में पंचायत समिति नामांकन की प्रक्रिया जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। घड़साना उपखंड कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति के समस्त जोन से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपने नामांकन आवेदन जमा करवाने पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यालय परिसर में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो उम्मीदवारों को नामांकन से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी देने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। आवेदन जमा करवाने से पहले दस्तावेजों की जांच एवं प्रक्रिया संबंधी जानकारी दी जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।0
0
Report
दिल्ली आउटर रिंग रोड प्रदूषण जारी: सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होगा सामना करना पड़ रहा है लगातार आंखों में जलन सांस लेने में दिक्क़त दिल्ली के लोगों की समस्या बन चुकी है अगर बात दिल्ली के आउटर रिंग रोड की करते हैं तो एक लेवल जहांगीरपुरी और मुकुर्वा चौक का 460 के आसपास दिख रहा है तो काफी खराब श्रेणी में आता है लगातार दिल्ली सरकार के दावे यहां पर फेल होते नजर आ रहे हैं आउटर रिंग रोड मुगलसरा चौक के आसपास कहीं भी पानी का छिड़काव नहीं हो रहा जिससे लगातार धूल आसमान में दिखती नजर आ रही है और प्रदूषण लगातार बढ़ता नजर आ रह है0
0
Report
Advertisement
रामपुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की रैली, 2027 चुनाव की हुंकार
Rampur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग रामपुर: आज रामपुर पहुचेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, स्वार के ढांक बंगला में सभा को संबोधित करेंगी केंद्रीय मंत्री, अपना दल पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर रामपुर पहुँच रही है आज अनुप्रिया पटेल औऱ आशीष पटेल, स्वार टाण्डा विधायक शफीक अंसारी ने अनुप्रिया औऱ आशीष पटेल के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की पूरी, स्वार के ढांक बंगला में सभा को सम्बोधित करेंगे दोनो नेता, 2027 के चुनाव को लेकर हुंकार भरेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल,0
0
Report
प्रतिबंधित कार्बाइड गन और पोटаш बेचते दो युवक गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल प्रतिबंधित कार्बाइड गन और पोटाश बेचते दो युवक गिरफ्तार पुलिस कमिश्नर ने 26 अक्टूबर को कार्बाइड गन, कार्बाइड तोप और कार्बाइड लैंप के निर्माण व इस्तेमाल पर लगाया था प्रतिबंध प्रतिबंध के बावजूद बंगरसिया की दुकान पर बेची जा रही थी सामग्री मिसरोद थाना पुलिस ने मां नर्मदा स्टील फैब्रिकेशन दुकान पर की कार्रवाई उमाशंकर राजपूत (41) और दीपांश पटेल (19) को गिरफ्तार किया गया0
0
Report
भोपाल में थार गाड़ी से शराब बेचते पकड़े गए, पेटियों के भीतर शराब बरामद
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल काली थार गाड़ी से शराब बेचते हुए लोगों ने पकड़ा थार से निकली 6 से ज्यादा शराब को पेटी 12 नंबर मल्टी में थार गाड़ी से सीताफल की पेटियों की आड़ में बेची जा रही थी शराब थार पर लगा हुआ था एडवोकेट का स्टिकर शाहपुरा और हबीबगंज दोनों थानों की पुलिस मौके पर इलाके में दोनों थानों की लगती है बॉर्डर0
0
Report
Advertisement
अंबाला कैंट में 1857 शहीदी स्मारक का उद्घाटन 5 नवंबर को
Ambala, Haryana:1857 की क्रांति देश की आजादी की पहली बड़ी लड़ाई और उन वीर शहीदों के बलिदान ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी की चिंगारी को मशाल बनाया। अंबाला कैंट में 22 एकड़ में भव्य शहीदी स्मारक बनकर तैयार है। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे उद्घाटन करेंगे। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्मारक की खासियतों और इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। अंबाला कैंट की जीटी रोड पर बना यह शहीदी स्मारक सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि 1857 की क्रांति के वीर शहीदों के संघर्ष, बलिदान और देशभक्ति की कहानी को अपने भीतर समेटे हुए है। 800 करोड़ की लागत से बने करीब 22 एकड़ में फैले इस स्मारक को बेहद भव्य स्वरूप दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी पहचान 206 फीट ऊंचा मेमोरियल टावर है, जो अपनी भव्यता के साथ-साथ शानदार इंजीनियरिंग का भी उदाहरण पेश करता है। स्मारक की एक और खास बात है इसका कमल के फूल जैसा आकार। असीम गोयल ने बताया कि इसके पीछे 1857 की क्रांति से जुड़ा एक ऐतिहासिक संदेश है, जिसे सुनकर आजादी की लड़ाई में साथ देने का संकल्प जताया गया था। इसी ऐतिहासिक प्रतीक को ध्यान में रखते हुए शहीदी स्मारक को कमल के स्वरूप में तैयार किया गया है, ताकि नई पीढ़ी 1857 की क्रांति के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान को समझ सके। अब 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों इस शहीदी स्मारक का उद्घाटन होगा। उम्मीद है कि यह स्मारक इतिहास, राष्ट्रभक्ति और शहीदों के सम्मान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। अंबाला की धरती पर तैयार यह स्मारक 1857 की क्रांति के उन वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिनके बलिदान ने देश की आजादी की नींव मजबूत की।0
0
Report
मतदाता लोकतंत्र के असली मालिक: जनक सिंह का सरल जवाब
Chapra, Bihar:जदयू प्रत्याशी आनंद पुष्कर के आरोपों पर भाजपा विधायक जनक सिंह का जवाब, बोले- मतदाता ही लोकतंत्र का असली मालिक, उसे मना नहीं पाए तो गलती हमारी जातीय समीकरण और राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर भी विधायक ने रखी अपनी बात, बोले- भाजपा और एनडीए पर आरोप लगाने का कोई सवाल नहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम और नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज को लेकर उठ रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच तरैया से भाजपा विधायक एवं बिहार विधानसभा की याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आनंद पुष्कर की ओर से लगाए जा रहे आरोपों और राजनीतिक चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कह रहा है और क्या आरोप लगा रहा है, यह उसका अपना विषय है। इस पर दूसरों की बात सुनने के बजाय हर व्यक्ति को खुद से सवाल करना चाहिए कि उसे क्या करना चाहिए。 जनक सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र है और लोकतंत्र में मतदाता ही असली मालिक होता है। मतदाता का विश्वास जीतना किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपने चुनावी अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि वह 1995 से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने इसके लिए कभी दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उनकी नजर में गलती अपनी थी कि वह नाराज मतदाताओं को मना नहीं पाए और उनसे अपना संबंध मजबूत नहीं कर सके。 उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी प्रत्याशी को समर्थन नहीं देता है तो इसके लिए भाजपा या एनडीए को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। एक अच्छे राजनीतिक खिलाड़ी को मतदाताओं के साथ अपना संबंध बनाना और उनका विश्वास हासिल करना आना चाहिए। उन्होंने मतदाता और जनप्रतिनिधि के रिश्ते की तुलना प्रेम और विश्वास के रिश्ते से करते हुए कहा कि जब संबंध मजबूत होगा, तभी मतदाता अपना समर्थन देगा。 अपने पुराने चुनावी संघर्ष का जिक्र करते हुए जनक सिंह ने कहा कि वर्ष 2000 में चुनाव जीतने के बावजूद बाद के चुनाव में उन्हें 265 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कभी इसके लिए किसी दूसरे को दोषी नहीं माना, बल्कि इसे अपनी राजनीतिक कमी के रूप में स्वीकार किया।0
0
Report
बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप ने दो दोस्तों को कुचला; एक की मौत
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर ढाला के पास का है। जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अशोक शाह के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान दीपक Kumar के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ एक शादी समारोह में खाना बनाने का काम करने गया था। काम खत्म होने के बाद दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर ढाला के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और दोनों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में विक्रम कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
जालौन में युवती ने पुलिसकर्मी पर लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में युवती ने पुलिसकर्मी पर लगाया शादी का झांसा देकर शोषण का गंभीर आरोप, युवती ने सीतापुर में पुलिस विभाग में तैनात सिपाही मनीष कुमार पर लगाया वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप, वर्ष 2015 में कक्षा 11 में पढ़ने के दौरान हुई थी युवती की पुलिसकर्मी से मुलाकात, शादी का भरोसा देकर पढ़ाई छुड़वाने और आर्थिक मदद का प्रलोभन देने का आरोप, कई बार गर्भवती होने पर पुलिसकर्मी पर जबरन गर्भपात कराने का लगाया आरोप, पुलिस भर्ती की तैयारी से लेकर नौकरी लगने तक शादी का झांसा देने का आरोप, पुलिस विभाग में नियुक्ति के बाद युवक प्रशिक्षण के लिए गया था सीतापुर, 14 मार्च 2026 को छुट्टी पर आने के बाद युवती को अपने घर ले जाने का आरोप, शादी की बात उठाने पर मकान बनने के बाद विवाह करने का दिया गया आश्वासन, बाद में पुलिसकर्मी पर दूसरी जगह शादी की तैयारी शुरू करने का युवती ने लगाया आरोप, दहेज में 20 लाख रुपये मिलने की बात कहकर शादी से मुकरने का लगाया आरोप, पीड़िता ने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी लगाया आरोप, पीड़िता ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग, जालौन के आटा थाना क्षेत्र का मामला। बाइट:- पीड़िता0
0
Report
धनबाद रेलवे स्टेशन पर गलत सिग्नल से बड़ा हादसा टल गया; यात्रियों की जान बची
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सेकड़ो यात्रियों की जान बच गई। दरहसल धनबाद स्टेशन में गोमो आसनसोल मेमू ट्रेन अपने समय पर आई थी। जिसे प्लेटफार्म नम्बर 1 में आना था। लेकिन गलत सिग्नल के कारण गोमो आसनसोल 63542 प्लेटफार्म नम्बर 1 के बजाय प्लेटफार्म 1 और 2 के बीच डाउन मेन लाइन पर चली आई। लोको पायलट को जानकारी होने पर इमरजेंसी ब्रेक लगा ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन जैसे ही रुकी यात्री बोगियों से निकलकर ट्रैक के रास्ते जाने लगे। जिससे यात्रियों की जान खतरे में आ गई। स्टेशन मास्टर को जब घटना की जानकारी हुई मौके पर पहुँचे। ट्रेन को रिवर्स कर प्लेटफार्म नम्बर 1 में लाई। घटना के बाद आरआरआई में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ किया गया। फिलहाल रेल प्रशासन मामले की जांच करेगी। लेकिन धनबाद स्टेशन में एक बड़ा हादसा जरूर टला। अगर दोनो ट्रेन एक साथ डाउन मेन लाइन में आ जाती तो भगदड़ की स्थिति हो जाती। सबसे अहम सवाल यह है कि ट्रेन को गलत लाइन पर भेजने के पीछे तकनीकी कारण था या रेल परिचालन में मानवीय चूक? क्या सिग्नलिंग सिस्टम में गड़बड़ी हुई या फिर संबंधित रेलकर्मियों से लापरवाही बरती गई फिलहाल इस घटना ने धनबाद रेलवे स्टेशन की परिचालन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。0
0
Report
नालंदा के नियामतपुर की आंगनबाड़ी टीनशेड में: आठ साल से भवन बनना ठहरा
Pariaunna, Bihar:नालंदा के नियामतपुर की आंगनबाड़ी टीनशेड में: आठ साल से भवन बनना ठहरा। वहां ward 17 स्थित नियामतपुर मोहल्ले का आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 183, सेक्टर-4 आजतक अपने भवन का इंतजार कर रहा है. टीन के करकट शेड के नीचे चल रहे इस केंद्र में 40 बच्चे नामांकित हैं, जिनमें प्रतिदिन लगभग 30 बच्चे आते हैं. गर्मी में भीषण तपिश, बरसात में पानी और आंधी-तूफान के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है. भोजन भी एक छोटे से किराये के मकान में बनाया जाता है. विभाग को इसकी जानकारी कई बार दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ. जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण भवन निर्माण अटका हुआ है. तीन स्थल चिह्नित करने के लिए अंचलाधिकारी को पत्र भेजा गया था, पर जलस्रोत होने के कारण जमीन अनुपयुक्त पाई गई. अब वरीय अधिकारियों को फिर से जानकारी दी जाएगी.0
0
Report
Advertisement
