icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली ट्रैफिक ने मॉनसून से पहले 169 जलभराव बिंदुओं पर तैनाती बढ़ाने की योजना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | एडिशनल CP ट्रैफिक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा, "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मॉनसून सत्र से पहले पिछले वर्षों को देखते हुए जिन क्षेत्रों में जलभराव होते थे उनके आधार पर ऐसे 169 जलभराव बिंदुओं की पहचान की है। इस संबंध में हमने स्विंग एजेंसियों के साथ मुलाकात भी की है। इन जगहों पर हमारा बल तैनात रहेगा। इसके अलावा हमने स्थायी पंपों को लगाने की व्यवस्था की है। कुछ जगहों पर मोबाइल(पोर्टेबल) पंपों की भी व्यवस्था की गई है... डायवर्जन करने की तैयारी की है जिससे जनता को असुविधा ना हो। हमने हमारे स्टाफ को रेन कोट या बूट्स उपलब्ध करवाए हैं, जिससे वे मॉनसून में भी अपना काम आसानी से कर सकें." उन्होंने आगे कहा, "जो हमारे चिह्नित बिंदु हैं, वहां हमने अलग से स्टाफ की तैनाती की है। हमारे आपदा राहत वैन भी सक्रिय हैं। स्टाफ अलर्ट मोड पर है, हम उन्हें लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं। जहां भी आपात समस्या आ रही है, उसका जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास हमारा रहेगा।"
0
0
Report

आगरा पुलिस ने 60 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार; 50 करोड़ से की ठगी का पर्दाफाश

Agra, Uttar Pradesh:आगरा बिग ब्रेकिंग. आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई मथुरा के बाद आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे अभियान चला पुलिस ने 60 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार अलग अलग केसों से जुड़े मामलों में 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा गिरफ्तारियों के बाद 16 मुकदमे अबतक दर्ज जिले के तीनों जोन में चला था विशेष अभियान मेट्रिमोनियल, गेमिंग, फर्जी बिजनिस वेबसाइट, ATM फ्रॉड जैसे मामलों से करते थे ठगी पुलिस पूछताछ में खुलासा 13 राज्यों में कर चुके हैं यही साइबरफ्रॉड ठगी सभी आगरा के रहने वाले है गिरफ्तार साइबर फ्रॉड आरोपी साइबर क्राइम, काउंटर इंटेलिजेंस, सर्विलांस, कई थानों की टीमें रही शामिल
0
0
Report

बारिश खतरे के बीच प्रशासन ने अलर्ट जारी किया; नदी किनारे रहने वालों को सतर्क किया गया

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट :--- मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग :--- अनाउंसमेंट के जरिए अलर्ट...! एंकर :--- भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है... नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को पुलिस अनाउंसमेंट के जरिए अलर्ट करती नजर आ रही है... मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है... ऐसे मे सभी थाना क्षेत्र की पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है...लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है... सहसपुर थाना पुलिस ने भी नदी किनारे झुग्गी-झोपड़ी लगाकर रहने वाले लोगों को तुरंत नदियों का किनारा खाली करने का निर्देश दिया है... अनाउंसमेंट के जरिए लगातार लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वो बरसाती नदियों से दूरी बनाकर रखें... PTOC
0
0
Report
Advertisement

जयपुर- बूंदी हाईवे पर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास भीषण हादसा, पांच वाहन भिड़े, कई घायल

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-बूंदी हाईवे पर चित्तौड़ रोड पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार ट्रेलरों समेत कुल पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें बूंदी के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ट्रेलरों की भिड़ंत के बीच एक ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया, जिससे वह पलट गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report

कम बारिश के कारण मध्यप्रदेश जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में कम बारिश और सूखे की आशंका पर जल संसाधन विभाग अलर्ट बांधों में पानी बचाने के निर्देश मध्यप्रदेश में कम बारिश की आशंका को देखते हुए जल संसाधन विभाग अलर्ट मोड पर प्रमुख अभियंता ने सभी मुख्य अभियंताओं और बांध प्रभारियों को निर्देश जारी किए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के Monsoon 2026 Forecast Bulletin के आधार पर आदेश सभी जलाशयों का संचालन वैज्ञानिक तरीके से करने और Dam Operation Optimization के सिद्धांत अपनाने के निर्देश Short Range Forecast और Nowcast के आधार पर बांधों के संचालन का फैसला लेने को कहा गया जलाशयों में उपलब्ध पानी का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश पेयजल, सिंचाई और अन्य आवश्यक उपयोगों के लिए पानी का संतुलित प्रबंधन करने पर जोर संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए भविष्य की जल आवश्यकताओं का आकलन करने के निर्देश सभी बांधों की निरंतर मॉनिटरिंग और समीक्षा करने तथा अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्क रखने के आदेश
0
0
Report
Advertisement

जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर 3.6 टन डोडा पकड़ा, 5 करोड़ कीमत, दो पंजाबियों गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:खड़े ट्रेलर से 5 करोड़ की कीमत का डोडा जब्त,पुलिस ने 2 तस्कर किए गिरफ्तार, गिरफ़्तार आरोपी निर्मल सिंह व सुखदेव सिंह है पंजाब निवासी, जौ की बोरियों की आड़ में कर रहे थे मादक पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने ट्रेलर व डोडा से भरे 181 कट्टे किए जब्त, प्रागपुरा थाना पुलिस की है कार्रवाई। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का 3.6 टन अवैध डोडा बरामद किया गया है। पुलिस ने जौ की बोरियों की आड़ में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 181 कट्टों में भरा डोडा जब्त कर पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी निर्मल सिंह व सुखदेव सिंह है पंजाब के फाल्जिका इलाके के रहने वाले है। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रागपुरा थाना पुलिस और साइबर सेल को मिली सूचना के आधार पर जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जौ के कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए 181 कट्टों में भरा 3.6 टन अवैध डोडा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। पुलिस ने मौके से ट्रेलर व उसमें भरा अवैध डोडा जब्त किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।
0
0
Report

मानसून ने हल्द्वानी की सड़कों को तालाब बना दिया, राहत कब?

Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, लेकिन हल्द्वानी में यही बारिश लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। शहर की कई सड़कें सीवर और अन्य निर्माण कार्यों के चलते महीनों से खुदी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण ये सड़कें अब पानी से लबालब भर गई हैं और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और लोगों को सड़कें किसी तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। इसी समस्या को लेकर अब स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। ये तस्वीरें हल्द्वानी के वार्ड नंबर-58 की हैं, जहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। लेकिन समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण बारिश का पूरा पानी सड़क पर भर गया और सड़क तालाब में बदल गई। पानी भरने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज़ क्षेत्र के पार्षद मनोज जोशी स्थानीय लोगों के साथ सड़क पर भरे पानी में ही बैठ गए और कार्यदायी संस्था UUSDA के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते सीवरेज का कार्य पूरा कर लिया गया होता तो आज लोगों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। वहीं नगर निगम के मेयर का कहना है कि जिन सड़कों पर फिलहाल निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है, वहां गड्ढों को अस्थायी रूप से रेता और बजरी से भरा जा रहा है ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। मेयर गजराज सिंह बिष्ट का दावा है कि शहर की करीब 70 प्रतिशत सड़कें ठीक कर दी गई हैं और बाकी कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। हालांक‌िे सवाल यही है कि मानसून के बीच लोगों को राहत कब मिलेगी। जब तक निर्माण कार्य पूरे नहीं होते, तब तक बारिश के साथ शहर की बदहाल सड़कें आम जनता की मुश्किलें बढ़ाती रहेंगी। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग लोगों को कब तक इस समस्या से निजात दिला पाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बलिया डबल मर्डर: संजय सिंह ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा जताया

Banka, Bihar:बलिया डबल मर्डर को लेकर बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय सिंह का तेवर काफी आक्रामक दिखा। दोपहर धर्मराय गांव पहुंचकर उन्होंने मृतक गुंजन सिंह और सीटू सिंह के परिजनों से मुलाकात की, गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि जब तक इस हत्याकांड के सभी आरोपी सलाखों के पीछे नहीं पहुंचेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे; हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। महाराणा फाउंडेशन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मौके से उन्होंने बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से दूरभाष पर बात कर मृतकों के आश्रितों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही डीग से बात कर पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष, तेज और कठोर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात कही। एमएलसी ने कहा कि पुलिस द्वारा एक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सराहनीय है, लेकिन जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक कार्रवाई अधूरी मानी जाएगी; उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि 5 जुलाई को रतनपुर मकदूमा पंचायत के बलिया गांव में धर्मराय निवासी गुंजन सिंह और सीटू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजनों ने सचिन सिंह, सोमनाथ सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोमनाथ सिंह उर्फ सोम कुमार सिंह को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है; पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलग्नता स्वीकार की है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

कैथल CIA-1 की बड़ी कार्रवाई: दो हथियारबंद गिरफ्तार

Kaithal, Haryana:कैथल में CIA-1 का बड़ा एक्शन! दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से भागा तो पुल से गिरकर टूटा पैर CIA-1 का शिकंजा: दो हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार कैथल पुलिस की CIA-1 टीम ने अवैध हथियार रखने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पहले मामले में हजवाना निवासी सुरेंद्र उर्फ गोलू को गुप्त सूचना के आधार पर गांव सिसमौर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद जब पुलिस उसे हथियार सप्लायर की निशानदेही के लिए लेकर गई, तो उसने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। भागते समय वह पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने तुरंत उसे दोबारा काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरे मामले में हाबड़ी निवासी संदीप उर्फ दीपू को गांव जाम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक अवैध 315 बोर देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और कुछ दिन पहले पुंडरी क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में भी शामिल रहे हैं। पुलिस अब दोनों से गहन पूछताछ कर रही है और हथियार सप्लाई नेटवर्क की भी जांच की जा रही है。
0
0
Report

बरेली में मानसून के पहले नाला सफाई दावों के बीच पानी में डूबी सड़कों

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मानसून से पहले नाला सफाई के बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन पहली ही तेज बारिश में स्मार्ट सिटी की सड़क पर जलभराव हो गया। सड़कों पर दो फुट तक पानी बहा, जिससे लोगों का आवागमन में काफी दिक्कत हुई। बरेली में मानसून ने दस्तक दी तो स्मार्ट सिटी के दावे हवा हो गए। बुधवार को हुई पहली तेज बारिश में शहर के निचले इलाकों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक लोग जलभराव से जूझते रहे। सड़कों पर दो फुट तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया। राहगीरों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए। बारिश से पहले नाला सफाई के बड़े बड़े दावे किए गए, लेकिन हकीकत में सिर्फ ऊपर से ही उनकी सफाई की गई।
0
0
Report

राम मंदिर चंदा चोरी के बीच हिंदुत्व मुद्दा चुनावी केंद्र बना

Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- 27 के चुनाव से पहले राजनीति के केन्द्र में एक बार फिर हिंदुत्व आ गया है...राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा गरम है, इस बीच योगी आदित्यनाथ लगातार मंचों से सनातनी हुंकार भर रहे हैं, आज कामदगिरी पर्वत की 5 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा की, उधर अखिलेश यादव भी हिंदुत्व पर पीछे नहीं है, राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा उठाया, अब उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वारनंद से मुलाकात की...क्या 27 का चुनाव हिंदुत्व के मुद्दे पर होगा...क्या विकास के मुद्दे पर हिंदुत्व का मुद्दा भारी पड़ेगा औऱ हिंदुत्व के मुद्दे पर जनता किसपर भरोसा करेगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top