136027
ज़बरन रूसी सेना में भर्ती किए गए जवान वापस लौटेंगे, गांव मटोर में खुशी की लहर
Kaithal, Haryana:PM मोदी की पुतिन से मुलाक़ात में रूसी सेना में फँसे भारतीयों का मुद्दा उठाया गया। जिसके चलते एक उम्मीद जगी, जहां ज़बरन रूसी सेना में भर्ती किए गए जवान वापस लौटेंगे ऐसा फैसला सामने आया था। अब जिसकी खुशी गांव मटोर में लहर बनके उठी है। दरअसल इस मुलाकात के बाद रूसी सेना में भर्ती भारतीय अपने परिवारों के पास वापस लौटेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनूपगढ़ में अवैध जुआ पर बड़ी दबिश, 10 गिरफ्तार
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ में अवैध जुआ गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए डीएसटी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आधी रात बड़ा अभियान चलाकर ताश के पत्तों पर दांव लगाते 10 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसटी ने मौके से 1 लाख 1 हजार 300 रुपए नकद, 8 एंड्रॉयड मोबाइल, 2 कीपैड मोबाइल, 3 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी तथा 2 कारें बरामद की हैं। वहीं पुलिस टीम को देखकर 2 आरोपी छत से छलांग लगाकर फरार हो गए, जिनकी पहचान कर आरोपी प्रिंस मिढा और ज्योति छाबडा को भी मामले में नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार डीएसटी प्रभारी हेमलता को गोपनीय सूचना मिली थी कि नई धान मंडी क्षेत्र स्थित एक दुकान की छत पर बने चौबारे में कुछ लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही डीएसटी प्रभारी हेमलता के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी और कार्रवाई को अंजाम दिया। एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जळगांव में वटपौर्णिमा पर महिलाओं ने वटवृक्ष पूजन, पुलिसकर्मियों ने भी सहभागिता
Jalgaon, Maharashtra:जळगांव वटपौर्णिमा सणानिमित्त विवाहित महिलांनी पारंपरिक पद्धतीने वटसावित्रीचे पूजन करून पतीच्या दीर्घायुष्यासाठी प्रार्थना केली. समाजाच्या सुरक्षेची जबाबदारी पार पाडणाऱ्या महिला पोलीस अधिकारी व कर्मचारी यांनीही आपल्या व्यस्त कर्तव्यादरम्यान वेळ काढत वटवृक्षाचे पूजन केले. पोलीस सेवेत कार्यरत असतानाही सपोनी योगिता नारखेडे यांनी भारतीय संस्कृती व परंपरा जपत महिला पोलीस अधिकारी व कर्मचाऱ्यांनी वटसावित्रीची पूजा केली. या प्रसंगी त्यांनी वटवृक्षाला प्रदक्षिणा घालून धार्मिक विधी पूर्ण केले. कर्तव्य आणि कौटुंबिक परंपरा यांचा समतोल साधत सण साजरा केल्याने उपस्थितांकडून त्यांच्या कार्याचे कौतुक करण्यात आले. महिला पोलीस अधिकारी वर्षभर कायदा व सुव्यवस्था राखण्यासाठी अहोरात्र सेवेत असतात. अशा परिस्थितीतही त्यांनी सणाचे महत्त्व जपत परंपरेचे पालन केल्याचे या निमित्ताने पाहायला मिळाले.0
0
Report
बांसवाड़ा में विधवा ने ठेकेदार के खिलाफ 14.70 लाख की धोखाधड़ी का ज्ञापन सौंपा
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र के बाबाबस्ती निवासी विधवा दुर्गा पत्नी दशरथ ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार के खिलाफ मकान निर्माण के नाम पर ₹14.70 लाख की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। प्रार्थिया का कहना है कि ठेकेदार नाहरसिंह ने करीब ₹3 लाख का अधूरा निर्माण कर काम बंद कर दिया और दो साल बाद भी राशि वापस नहीं लौटाई। पैसा मांगने पर जान से मारने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। महिला ने राजतलाब पुलिस चौकी पर कई बार शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने तथा पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया। विधवा ने स्वयं, अपनी विधवा बहू और चार पोते-पोतियों के साथ न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, बकाया राशि वापस दिलाने तथा संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आईजी, जिला कलेक्टर और मानवाधिकार आयोग को भी भेजी गई हैं। वीओ - ज्ञापन बाइट==प्राथी महिला0
0
Report
Advertisement
डग थाना क्षेत्र में 48.430 किलोग्राम अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:डग (झालतावाड़) एंकर इंट्रो झालावाड़ जिले के डग थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 48 किलो 430 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा तस्करी में उपयोग की गई कार को भी जप्त कर लिया गया। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों व नशे के सौदागरों के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डग थाना पुलिस द्वारा देर शाम को रतनपुरा रोड चौकड़ी खुर्द पुलिया के समीप रात्रि गश्त की जा रही थी। उस दौरान सामने से आ रही एक कार पुलिस जीप को देखकर वापस पलट कर जाने लगी। हालांकि कार को मोड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे खाई में लटक गई। पुलिस टीम ने तुरंत ही कार सवार दो लोगों को डिटेन किया और कार की तलाशी ली, तो डिक्की से तीन प्लास्टिक कट्टों में छुपा कर रखा 48 किलो 430 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी दिनेश बिश्नोई निवासी जिला फलोदी तथा देवेंद्र सिंह निवासी बड़ोद मध्यप्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई कार को भी जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह मादक पदार्थ झालरा का खेड़ा निवासी दिलीप सिंह परिहार से खरीद कर लाना बताया। ऐसे में डग थाना पुलिस ने दिलीप सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
लाल किला ब्लास्ट: एनआईए ने तीन नए आरोपियों सहित कुल 13 आरोपी बनाए
Faridabad, Haryana:लाल किला ब्लास्ट मामले में तीन लोगों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की कुल संख्या हुई 13। लाल किला ब्लास्ट मामले में आज शनिवार को नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने पटियाला हाउस कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल किया है. एनआईए ने पूरक चार्जशीट में तीन और लोगों को आरोपी बनाया है. अब इस मामले में कुल 13 आरोपी हो गए हैं. पूरक चार्जशीट में एनआईए ने जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहम भट्ट और मुजफ्फर अहमद ऊर्फ फराज ऊर्फ जफर को आरोपी बनाया है. तीनों जम्मू के रहने वाले हैं. इस मामले में एनआईए ने पहली चार्जशीट 14 मई को दाखिल किया था. पहली चार्जशीट में दस लोगों को आरोपी बनाया गया था. एनआईए के मुताबिक इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी. करीब 7500 पेजों की चार्जशीट में एनआईए ने बम ब्लास्ट करने वाले उमर उन नबी (मृतक) को भी आरोपी बनाया है. एनआईए के मुताबिक 10 नवंबर 2025 को लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट की योजना उमर उन नबी ने बनाई थी. उमर उन नबी की मौके पर ही मौत हो गई थी. एनआईए ने आरोपी दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था. एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए थे और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की. एनआईए के मुताबिक दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई. एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया. वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया. लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को आई10 कार में ब्लास्ट हुआ था. ये कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी.0
0
Report
कैंट पुलिस ने अवैध उर्वरक भंडारण का मामला खोला; 500 बोरी बेंटोनाइट ग्रेन्यूल्स जब्त
Sagar, Madhya Pradesh:अवैध खाद यूरिया के बड़े खेल पर कैंट पुलिस की सख्त कार्रवाई, 500 बोरी बेंटोनाइट ग्रेन्यूल्स जब्त, दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज.. ऐंकर/ एमपी के कई इलाकों में खरीफ की बुआई से पहले ही खाद का संकट दिखाई दे रहा है किसान खाद की एक एक बोरी के लिए परेशान है तो सूबे के खाद की कालाबाजारी जारी है और अब प्रदेश के सागर से बड़ा मामला सामने आया है जहां खाद और यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा स्टॉक बरामद किया गया है और इस घटना ने ये साफ कर दिया है कि खाद की कालाबाजारी बड़े स्तर पर हो रही है। सागर कैंट थाना पुलिस ने कृषि विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध उर्वरक के भंडारण के बड़े मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान 500 बोरी "बेंटोनाइट ग्रेन्यूल्स" उर्वरक जब्त किया गया। मामले में कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक शिवकांत सिंह राजपूत की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दरअसल मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुडारी में सचिन गुप्ता के मकान में अवैध रूप से उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कृषि विभाग की टीम कैंट थाना पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची। मौके पर एक ट्रक से उर्वरक की बोरियां उतारी जा रही थीं। जांच के दौरान ट्रक से 230 और गोदाम से 270, कुल 500 सीलबंद बोरियां जो कि हर एक 50 किलोग्राम की थी ,बेंटोनाइट ग्रेन्यूल्स बरामद हुईं। मौके पर मौजूद प्रदीप साहू वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस मामले में मेसर्स माँ हरसिद्धी एग्रो के प्रोपराइटर प्रदीप साहू तथा सहदेव फर्टिलाइजर्स, भावनगर (गुजरात) के प्रोपराइटर महेशरामजी भाई चौहान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3 एवं 7 तथा उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धारा 8 एवं 35 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कैंट थाना पुलिस ने जब्त उर्वरक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर घेराव
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में आज महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और प्रशासन की अनदेखी से जनता परेशान है। प्रदर्शनकारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग करेंगे।0
0
Report
headline
New Tehri, Uttarakhand:प्रतापनगर,थोलधार को केंद्रीय ओबीसी का लाभ दिए जाने की मांग। प्रतापनगर थोलधार क्षेत्र को केंद्रीय ओबीसी में शामिल किए जाने की मांग तेज हो गई है, पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद् उपाध्यक्ष ख़ेम सिंह चौहान का कहना है कि अभी तक प्रतापनगर, थोलधार क्षेत्र को राज्य स्तरीय ओबीसी का लाभ मिल रहा है लेकिन केंद्रीय ओबीसी का नहीं जिसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसके लिए शासन सत्र पर कवagmय तेज कर दी गई है और प्रस्ताव भी केंद्र को भेजा गया है। खेम सिंह चौहान,उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद्0
0
Report
जौनपुर: डेयरी पर दूध देने गए भाइयों पर हमला, तीन गोलियाँ लगीं
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर डेयरी पर दूध देने गए दो भाइयों पर जानलेवा हमला, फायरिंग में एक को तीन गोलियां लगीं, गांव में तनाव जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। डेयरी पर दूध देने पहुंचे दो सगे भाइयों पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों और अवैध असलहों से हमला कर दिया। घटना में एक भाई को तीन गोलियां लगी हैं, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है。 जानकारी के अनुसार, सिझवारा गांव निवासी बुद्धिराम और उनके भाई सुधीराम रोज की तरह दूध लेकर परमानंदपुर स्थित डेयरी पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए दोनों भाई भागने लगे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए करीब 400 मीटर तक मारपीट की。 पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब बुद्धिराम घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, तब आरोपियों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलीबारी में बुद्धिराम के दाहिने हाथ में तीन गोलियां लगीं, जबकि सुधीराम के सिर पर गंभीर चोट आई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से फरार हो गए。 घटना के बाद परिजन दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया。 परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले भी बुद्धिराम के पुत्र विकास राजभर के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उनका आरोप है कि समय पर कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया。 सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。 दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर में माकपा प्रदर्शन: बच्ची के दोषियों की कड़ी सजा की मांग
Sri Ganganagar, Rajasthan: रायसिंहनगर। विभिन्न जनसमस्याओं और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को रायसिंहनगर मिनी सचिवालय के बाहर माकपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही किसान नेता श्योपत मेघवाल के नेतृत्व में लंबे समय से बंद पड़े मनरेगा कार्यों को पुनः शुरू करवाने, क्षेत्र में बढ़ रहे मेडिकल नशे और चिट्टे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने तथा आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी पूनम चंद को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इस प्रदर्शन में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कालू थोरी, सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशन बागड़ी, अधिवक्ता महादेव विश्नोई, रवि मालिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
कटरा बाजार में फरसे लहराते युवक का वीडियो वायरल; पुलिस ने जांच शुरू कर दी
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र के कटरा बाजार से एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जमीनी और मकान विवाद के दौरान एक युवक हाथ में फरसा लेकर खुलेआम लहराता नजर आया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही गढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
दमोह में ढाई साल की मासूम ट्रक की चपेट से मौत, शहर में हंगामा
Damoh, Madhya Pradesh:मासूम की दर्दनाक मौत के बाद सड़कों पर बवाल दमोह में आज सुबह बीच बाजार एक ढाई साल की मासूम को ट्रक ने कुचला और उसकी दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद इलाके में मातम के बाद तनाव फैल गया और लोग सड़कों पर आ गए। दरअसल शहर के चरहाई मार्केट में एक ट्रक ने ढाई साल की मासूम को कुचल डाला था। नाराज लोगों ने आंबेडकर चौक पर जमकर बवाल काटा, चौराहे पर जाम लगा दिया तो इस जाम में एंबुलेंस तक को नहीं निकलने दिया गया। पुलिस कर्मी लोगों को इस बात के लिए मनाते रहे कि एंबुलेस को निकल जाए दिया जाए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने किसी की नहीं सुनी। इन लोगों की मांग है कि बच्ची को कुचलने वाले को कड़ी सजा मिले वहीं पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। बहुत देर तक चले प्रदर्शन के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की समझाईश के बाद जाम खत्म किया गया है वहीं पुलिस ने पहले ही आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है。0
0
Report
Advertisement
11.19 कैरेट हीरा मिलने पर आदिवासी युवक की किस्मत बदली
Panna, Madhya Pradesh:युवक की मेहनत रंग लाई , 11.19 कैरेट का कीमती हीरा मिला पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरा ने एक बार फिर आदिवासी परिवार की किस्मत चमका दी है। युवक राकेश आदिवासी को 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। पन्ना जिले के अहिरगुआ कैंप निवासी राकेश आदिवासी अपने बड़े भाई राजू आदिवासी और भूमि स्वामी छुटटू सरकार के साथ हीरा कार्यालय पहुंचे, जहां नियमानुसार हीरा जमा कराया गया। अप्रैल 2026 में नया पट्टा लेकर हरगुआँ कैंप की निजी भूमि पर खदान शुरू की गई थी और करीब डेढ़ महीने की लगातार मेहनत के बाद यह 11.19 कैरेट का हीरा मिला है। राकेश आदिवासी ने कहा कि इस हीरे से मिलने والی राशि से परिवार खेती के लिए जमीन खरीदेगा, बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेगा और भविष्य को बेहतर बनाने के साथ ही हीरा उत्खनन का कार्य भी आगे जारी रखेगा।0
0
Report
राहुल गांधी के सचिव बनकर कुरुक्षेत्र में दो कांग्रेस नेताओं से 10 लाख की ठगी
Kurukshetra, Haryana:राहुल गांधी का सचिव बनकर लगाया चूना,कुरुक्षेत्र में दो कांग्रेस नेताओं से 10 लाख की ठगी,एसपी को दी शिकायत,आरोपी पर पहले भी है कई केस दर्ज कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के दो कांग्रेस नेताओं को केंद्रीय नेताओं से मिलवाने और महत्वपूर्ण पद दिलाने का झांसा देकर खुद को सांसद राहुल गांधी का सचिव बताने वाले ने 10 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपित ने वॉट्सऐप पर कॉल कर खुद को राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह बताया। उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए चंडीगढ़ में उत्तराखंड के नेताओं के लिए संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाने की बात कही। उनकी बातों में आए दोनों नेता चंडीगढ़ में आरोपित के बताए होटल में पहुंचे और 10 लाख रुपये दे आए। अब जब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को शिकायत सौंपी है। इसके बाद पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ठगी करने वाले उत्तराखंड के देहरादून की जेल में बंद है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह बताया और कहा कि कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के नेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित होना है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करना होगा। पहले आरोपित ने होटल बुकिंग की बात कही, बाद में कहा कि व्यवस्थाएं पार्टी स्वयं कर लेगी। इसके बाद पीसीसी सदस्य और कांग्रेस जिला संगठन सचिव को निर्देश दिए गए कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल पहुंचकर दीपक नामक व्यक्ति को 10 लाख रुपये सौंप दें। उन्होंने भरोसे में आकर पांच-पांच लाख रुपये की व्यवस्था की और उसी रात होटल की पार्किंग में पहुंचे। वहां रात 11 बजे स्वयं को दीपक बताने वाले व्यक्ति के कथित कनिष्क सिंह से बात करवाने के बाद उसे 10 लाख रुपये सौंप दिए। उन्होंने जब कुछ दिन बाद पता करने का प्रयास किया तो पता चला कि चंडीगढ़ में इस तरह का कोई कार्यक्रम ही नहीं होना है। कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम हरियाणा और उत्तराखंड के लिए कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में आयोजित होना था। इसके बाद दोनों नेताओं ने बदनामी के डर से चुप्पी साध ली। अब पता चला कि आरोपित उत्तराखंड में भी कई नेताओं का शिकार बना चुका है। थाना शहर प्रभारी नरेश कुमार ने जब शिकायतकर्ताओं के बयान, वॉट्सऐप चैट, फोटो और अन्य दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि स्वयं को कनिष्क सिंह बताने वाला व्यक्ति पंजाब के अमृतसर के मजीठा रोड स्थित नेहरू कॉलोनी तुंगवाला का रहने वाला गौरव कुमार शर्मा उर्फ गौरा है। फिलहाल वह उत्तराखंड के देहरादून के थाना राजपुर में दर्ज एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि होटल में 10 लाख रुपये लेने वाला कथित दीपक कुमार सिरसा जिले के डबवाली का रहने वाला रजत कुमार है, जो फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अभियोग दर्ज करने की संस्तुति के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द ही देहरादून से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
ABVP का उत्तर बंग विश्वविद्यालय में फॉर्म भरने के विरोध पर प्रदर्शन
Siliguri, West Bengal:উত্তরবঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ে স্নাতকোত্তর স্তরের পরীক্ষার অতি দ্রুত ফর্ম পূরণ সম্পূর্ণ করে পরীক্ষা গ্রহণ의 দাবি নিয়ে অখিল ভারতীয় বিদ্যার্থী পরিষদের বিক্ষোভ। সোমবার মিছিল করে উত্তরবঙ্গ বিশ্ববিদ্যালয়ের প্রশাসনিক ভবনে প্রবেশ করে অখিল ভারতীয় বিদ্যার্থী পরিষদের সদস্যরা বিক্ষোভ সামিল হন। গত পরশু একটি সার্কুলার জারি করে কর্তৃপক্ষের পক্ষ থেকে জানানো হয় প্রযুক্তিগত সমস্যার কারণে পরীক্ষার ফর্ম ফিলাপ স্থগিত হয়েছে। পরবর্তীতে নতুন সময়সীমা জানিয়ে দেওয়া হবে। তবে সমস্যার সম্মুখীন হতে হচ্ছে চতুর্থ সেমিস্টারের শিক্ষার্থীদের। পরীক্ষা দেরিতে হলে যারা বিভিন্ন সরকারি ও বেসরকারি চাকরির সুযোগ পেয়েছে ও ফেলোশিপ ও রিসার্চ প্রোগ্রামের জন্য নির্বাচিত হয়েছে, নির্ধারিত সময়ে স্নাতকোত্তর ডিগ্রি জমা দিতে না পারলে সেই সুযোগ থেকে বঞ্চিত হবে। এদিন এসিস্ট্যান্ট রেজিস্টার দেবাশীষ ভট্টাচার্য ও এসিস্টেন্ট এক্সামিনেশন কন্ট্রোলার সংকরী চক্রবর্তী কাছে স্মারকলিপি জমা দেয় অখিল ভারতীয় বিদ্যার্থী পরিষদ। অতি দ্রুত সমস্যা সমাধান করে পরীক্ষা গ্রহণের আবেদন জানান তারা।0
0
Report
Advertisement
