icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भड़के अधिवक्ता सौरभ उपाध्याय

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:​सिकंदराराऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा अयोध्या के राम मंदिर मैं हुई कथित चोरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा था जो भगवान राम अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकते वह तुम्हारी क्या रक्षा करेंगे को लेकर दिए गए विवादित बयान पर विवाद बढ़ गया है। इस बयान से नाराज होकर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर निवासी अधिवक्ता सौरभ उपाध्याय ने एक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​सौरभ उपाध्याय का कहना है कि मौर्य के बयान से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। वीडियो में उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एक अत्यंत आपत्तिजनक घोषणा करते हुए, ऐसा करने वाले को अपनी ओर से 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की बात कही है। ​इस घोषणा के बाद क्षेत्र में चर्चाएं और बहस तेज हो गई हैं।
0
0
Report

गुना: ढाई साल के बेटे की हत्या के पीछे पिता की खौफनाक साजिश उजागर

Morena, Madhya Pradesh:कलयुगी पिता की खौफनाक साजिश, भाइयों और माता-पिता को फंसाने के लिए खुद के ढाई साल के मासूम की गला घोंटकर की हत्या गुना। जिले से दिल को दहला देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने पारिवारिक दुश्मनी और रंजिश के चलते अपने ही ढाई वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात कुंभराज थाना क्षेत्र की है। आरोपी पिता ने अपने सगे भाइयों और वृद्ध माता-पिता को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने के लिए इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया था। लेकिन गुना पुलिस की सतर्कता, वैज्ञानिक जांच और सूझबूझ के चलते आरोपी पिता की यह साजिश नाकाम हो गई और पुलिस ने निष्पक्ष विवेचना करते हुए हत्यारे पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है。 अस्पताल में मृत लाया गया था मासूम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदला केस का रुख घटनाक्रम के अनुसार, बीते 25 जून 26 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंभराज में एक ढाई वर्षीय मासूम बालक को मृत अवस्था में लाया गया था। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया बालक की मृत्यु अत्यधिक संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बिना किसी देरी के मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। इसके बाद जब मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि बालक की स्वाभाविक मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि उसकी गला दबाकर निर्मम हत्या की गई है। रिपोर्ट मिलते ही कुंभराज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संदेहास्पद पहलू पर बारीकी से काम करना शुरू कर दिया। पूछताछ में बार-बार बयान बदलता रहा पिता, कड़ाई से पूछताछ की तो फूट-फूटकर रोया मामले की तह तक जाने के लिए कुंभराज थाना पुलिस ने मृतक बालक के माता-पिता, भाइयों और अन्य करीबी रिश्तेदारों को थाने बुलाकर अलग-अलग कमरों में बिठाकर पृथक-पृथक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने पाया कि बाकी परिजनों के बयानों में समानता थी, लेकिन मृतक बालक का पिता मनोज साहू बार-बार अपने कथनों को बदल रहा था और उसके बयानों में लगातार विरोधाभास नजर आ रहा था। पुलिस का संदेह गहराते ही जब आरोपी पिता से वैज्ञानिक पद्धतियों और पुख्ता तथ्यात्मक साक्ष्यों के आधार पर गहन पूछताछ की गई, तो वह ज्यादा देर तक पुलिस के सामने टिक नहीं सका। आरोपी मनोज साहू मनोवैज्ञानिक दबाव के आगे पूरी तरह टूट गया और उसने रोते हुए स्वीकार किया कि उसने ही अपने इकलौते मासूम बेटे का गला घोंटा था। मकान के हिस्से और किराये के विवाद में रची थी खौफनाक साजिश आरोपी मनोज साहू ने पुलिस अभिरक्षा में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसका अपने सगे भाइयों और माता-पिता से मकान के हिस्से तथा दुकान के किराये के पैसों को लेकर लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था। इस पारिवारिक कलह के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोोडक़र मायके चली गई थी, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान और आक्रोशित था। अपने भाइयों और माता-पिता से बदला लेने और उन्हें जिंदगी भर के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेजने की नीयत से उसने अपने ही कलेजे के टुकड़े की बलि चढ़ा दी। उसने सोचा था कि मासूम की मौत का आरोप वह अपने परिवार पर मढ़ देगा, जिससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी पिता गिरफ्तार, टीम को मिली शाबाशी जांच में पर्याप्त और अकाट्य साक्ष्य प्राप्त होने के बाद कुंभराज थाना पुलिस ने आरोपी पिता मनोज , कुंभराज के विरुद्ध अपराध क्रमांक 103/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1) यानी हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बरिऔल चौक मोहर्रम विसर्जन के बाद उपद्रव, छह गिरफ्तार

Darbhanga, Bihar:दरभंगा:-कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर मोहर्रम के अवसर पर ताजिया विसर्जन एवं पहलाम के बाद शनिवार की अहले सुबह उपद्रव और मारपीट की घटना से इलाके में तनाव फैल गया। उपद्रवियों द्वारा कई घरों, दुकानों और मंदिर परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है। घटना में छह से सात लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियातन गांव में पुलिस कैंप स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ लोगों ने बरिऔल चौक और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात मचाते हुए कई घरों एवं दुकानों को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने मंदिर की चाहरदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया, दुकानों के शीशे तोड़ दिए तथा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। कई मकानों की एस्बेस्टस (चादर) भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा पुलिस कैंप स्थापित कर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शनिवार को सिटी एसपी अशोक चौधरी, सदर-2 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन, पुलिस इंस्पेक्टर रामेश्वर साफी और कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मकानों, दुकानों और अन्य स्थलों का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से जानकारी प्राप्त की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। प्रेम विवाह के पुराने विवाद से जुड़ रहा मामला सदर-2 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब चार वर्ष पूर्व हुए एक अंतरधार्मिक प्रेम विवाह से जुड़े विवाद का पहलू सामने आया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित युवक मोहर्रम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा था, जहां कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी और हाथापाई हुई। इसके बाद कुछ लोग उससे खोजते हुए उसके गांव पहुंचे, जिसके बाद उपद्रव और तोड़फोड़ की घटना हुई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और पर्याप्त साक्ष्य जुटाए बिना किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। छह गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी घटना में घायल छह-सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जाले रेफर किया गया। पुलिस ने अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बरिऔल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती जारी है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
0
0
Report

गोपालगंज में पैसे न मिलने पर शराबी ने पत्नी के सामने खुद को काट लिया

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर एक शराबी ने ब्लेड से खुद को काट लिया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना आज शनिवार शाम कुचायकोट थाना क्षेत्र के करवतही गांव की है जहाँ मुन्ना मियां नामके व्यक्ति ने ब्लेड से अपना शरीर काट लिया. पीड़ित अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहा था लेकिन उसकी पत्नी ने पैसा नहीं दिया जिसके बाद पत्नी के सामने उसने अपना शरीर फाड़ लिया. पीड़ित की पत्नी मुन्नी खातून ने बताया कि वह चूड़ी बेचकर अपना और परिवार का गुजारा करती है पति शराबी है आज शाम शराब पीने के लिए पैसा मांगा मैंने मना कर दिया कि पैसा नहीं है जिसके बाद उसने अपना शरीर फाड़ना शुरू कर दिया. शोर मचाने पर पड़ोसी आये तो इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बाइट—मुन्नी खातून, पीड़ित की पत्नि
0
0
Report
Advertisement

खतौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

AKArif khanFollow18m ago
Khatauli, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में विवाहिता शालू की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि वर्ष 2024 में अंकुर से शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार शाम ससुराल पक्ष ने शालू के पिता को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाना खतौली पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0
0
Report

चौधरपुर - मनौटा मार्ग पर कार की टक्कर से बुझ गया घर का चिराग

DKDILSHAD KHANFollow19m ago
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर मनौटा मार्ग पर सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा गया पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर में तहसीन सलमानी का परिवार रहता है। मृतक मोहम्मद रियाज उसका सबसे बड़ा पुत्र था और पांच बहनों का इकलौता भाई था। बताया जाता है कि मृतक शुक्रवार को चौधरपुर में अपने मामा के घर आया था मृतक की एक बहन की शादी भी चौधरपुर में उसके खालेरे भाई के साथ हुई है।वह रात्रि दस बजे के समय चौधरपुर मनौटा मार्ग पर एन एस इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ा था तभी मनौटा की तरफ से आ रही तर्ज रफ्तार कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शबीना का रो रो कर बुरा हो गया। मृतक को देखने पहुंचे लोगों एक बात करते नजर आ रहे थे कि घर का चिराग ही बुझ गया। उसकी मासूम बच्चियों का क्या होगा। उनकी परवरिश कैसे होगी।
0
0
Report
Advertisement

बारिश के बाद संगम विहार बांध रोड पर जलभराव से स्थानीय लोग परेशान:Returned

New Delhi, Delhi:एंकर संगम विहार बांध रोड पर रोड़ की हालत खस्ता और बारिश के टाइम जल भराव को लेकर लोग काफी परेशान. लोकेशन साउथ दिल्ली संगम विहार. राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बारिश होने के बाद रोड़ों पर जल भराव को लेकर लोगों का जीना दूभर. तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से रोड की हालत बेकार है और इसी रोड पर बारिश के टाइम जलभराव होने पर लोगों की कमर से ऊपर तक पानी आ जाता है जिससे अगर इमरजेंसी हो या हॉस्पिटल जाना हो या स्कूल जाना हो तो लोग नहीं जा पाते हैं और हादसे भी हो चुके हैं. जल भराव के कारण पानी निकलने में कई घंटे लग जाते हैं. पुलिस या स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक जवाब नहीं मिला.
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत, इलाज पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर के सांवरिया पारस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हार्ट अटैक के इलाज के दौरान एक कपड़ा व्यापारी की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। चंदनपुरा निवासी 55 वर्षीय राजेश सुराणा को सीने में दर्द के बाद अस्पताल लाया गया था, जहाँ जांच के बाद हार्ट की मुख्य नस ब्लॉक होने पर एंजियोप्लास्टी कर स्टेंट डाला गया। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनकी मौत हुई। वहीं डॉक्टर अनुराग जैन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मरीज गंभीर हार्ट अटैक की स्थिति में था और इलाज पूरी मेडिकल प्रक्रिया के अनुसार किया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया。
0
0
Report

फरीदाबाद में दीवार गिरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत; मालिक पर लापरवाही आरोप

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग *फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में देर शाम बड़ा हादसा।* बिल्डिंग मटेरियल प्लॉट की करीब 15 फुट ऊंची दीवार गली में गिरी। जेसीबी से बालू एक तरफ करते समय दीवार पर पड़ा भारी दबाव。 दीवार के साथ भारी मात्रा में बालू भी गली में आ गिरा。 गली से गुजर रही एक महिला और चार बच्चियां मलबे में दबीं。 स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य चलाकर सभी को बाहर निकाला。 घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज जारी。 घटना में 9 वर्षीय एक बच्ची की मौत की सूचना मिल रही है。 स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग मटेरियल प्लॉट मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया。 पर्वतीय पुलिस चौकी और मुजेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top