Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaithal136027

कैथल में मासिक सम्मान भत्ता बंद, बुजुर्ग- विकलांगों के लिए समाधान की आस

VSVIPIN SHARMA
Feb 17, 2026 06:46:12
Kaithal, Haryana
कैथल में मासिक सम्मान भत्ता न मिलने से बुजुर्ग और विकलांग परेशान, विभाग में उमड़ी भीड़ कैथल जिला समाज कल्याण विभाग के बाहर बुजुर्ग महिलाओं, विकलांगों और विधवाओं की लंबी कतारें लगी नजर आ रही हैं। कई महीनों से बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन और लाडली पेंशन जैसी योजनाओं के तहत मिलने वाला सम्मान भत्ता न आने से लोग बेहद परेशान हैं। जी मीडिया की टीम ने आज विभाग का दौरा किया तो पाया कि लाभार्थी न तो पेंशन रुकने का कारण जानते हैं, न ही कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है। लोग सीएचसी केंद्र, एडीसी कार्यालय और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा। सरकार का दावा है कि कोई पेंशन नहीं काटी गई, फिर भी सैकड़ों लोग प्रभावित हैं। परेशान लाभार्थियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनका सम्मान भत्ता बहाल किया जाए, ताकि वे अपना गुजारा चला सकें। पेंशन रुकने के अलग-अलग कारण बता रहे लाभार्थीकुछ का कहना है कि बिजली बिल ज्यादा आने से पेंशन कट गई। फैमिली आईडी में किसी अन्य सदस्य की गाड़ी जुड़ जाने से पेंशन रुकी। अचानक फैमिली इनकम बढ़े दिखाने से भी कईयों का भत्ता बंद हो गया। लाभार्थी बोले, "हम गरीब हैं, ये भत्ता हमारा सहारा है। सरकार जल्द इस मामले का संज्ञान ले और समस्या का समाधान करे।"
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNilesh Mahajan
Feb 17, 2026 08:21:55
Burhanpur, Madhya Pradesh:ग्राम चाकबारा में शॉर्ट सर्किट के कारण दो मकानों में लगी भीषण आग, दोनों परिवारों का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है। योगेश सीताराम महाजन और रवींद्र राजाराम महाजन के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ पशुओं को क्षति पहुंची है, आर्थिक रूप से परिवार पूरी तरह टूट गया है। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीण आग को देख भयभीत हो गए थे, किंतु समय रहते फायर फाइटर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, और गांव में ज्यादा नुकसान होने से बच गए। आग बुझने के बाद भी धुंए का गुब्बार इतना ज्यादा था कि कई किलोमीटर दूर से भी काला धुंआ देखा जा रहा था.
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 17, 2026 08:21:42
Jaspur, Uttarakhand:स्लग रामनगर को जाम से राहत की तैयारी: 343 वाहनों की मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव, ईएफसी प्रक्रिया जल्द. रामनगर शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की दिशा में प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल तेज कर दी है. रामनगर के पुरानी तहसील के पास जिला विकास प्राधिकरण के तहत प्रस्तावित इस पार्किंग को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि परियोजना शासन के संज्ञान में है और जल्द ही इसकी ईएफसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग में करीब 343 वाहनों के खड़े होने की क्षमता होगी, जिससे शहर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या और जाम की स्थिति से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कॉर्बेट सफारी, वीकेंड पर्यटन और विभिन्न सीजन में रामनगर में पर्यटकों की भारी आमद रहती है, जिसके कारण शहर की यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, ऐसे में यह पार्किंग परियोजना शहर के लिए बेहद अहम साबित होगी. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शहर के रिसोर्ट संचालकों से स्वच्छता बनाए रखने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का भी आह्वान किया, उन्होंने कहा कि रोड साइड पार्किंग को व्यवस्थित करने, खेल मैदान और मिनी स्टेडियम के विकास, पार्कों के सुंदरीकरण और शहर के समग्र यातायात सुधार को लेकर भी जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़कों की व्हाइट लाइनिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और अन्य सुधारात्मक कार्य तेजी से किए जाएंगे. प्रशासन का लक्ष्य रामनगर को पर्यटन के अनुरूप सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुगम यातायात वाला शहर बनाना है, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.
0
comment0
Report
PTPawan Tiwari
Feb 17, 2026 08:19:56
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जनपद के थाना कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र में कथित गौकशी का एक मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बन गया है। ग्राम पंचायत विशुनपुर कलां के निवासी अनूप कुमार यादव ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में ग्राम प्रधान मोहम्मद खलील के दो भाइयों समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के तालाब में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया गया कि गांव के कुछ बच्चे तालाब के पास खेलने गए थे, जहां उन्हें उक्त अवशेष दिखाई दिया। बच्चों से सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पास घटना से संबंधित वीडियो और फोटो भी मौजूद हैं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 13 फरवरी 2026 को गांव में एक पारिवारिक आयोजन के दौरान गौकशी की गई और उसके अवशेषों को अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया। शिकायत में अफजल और चिक्कन समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने भाइयों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से मिले अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद से क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस लगातार गांव में निगरानी रखे हुए है ताकि किसी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति न उत्पन्न हो। इस प्रकरण को लेकर प्रधान का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं है आरोप गलत लग रहे हैं हम लोग भी जा रहे हैं जो आरोपी हो उनके ऊपर कारवाई हो। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है और स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Feb 17, 2026 08:19:42
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जेजेएम से जुड़े घोटाले पर सख्त कार्रवाई के संकेत देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख्ती के साथ जांच और कार्रवाई कर रही है。 जी मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री मीणा ने कहा कि फर्जी सर्टिफिकेट के नाम पर 900 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि यह जनता के पैसे की खुली लूट है और इसमें शामिल सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री मीणा ने कहा कि जेएम घोटाले में बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार व आम जनता के पैसे की लूट हुई है ऐसे में हर उसे जिम्मेदार व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा एसीबी SIT की छापामारी को लेकर मंत्री मीणा ने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने जो मुंह से खाया है वह नाक से निकलवाएंगे,,, डॉ. मीणा ने कहा कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और विरोध प्रदर्शन किया था, तब उन्हें गिरफ्तार भी किया गया, लेकिन उन्होंने पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार को उजागर करना और दोषियों को सजा दिलाना है。 मंत्री ने दोहराया कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई एक उदाहरण बनेगी और भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 17, 2026 08:19:31
Tonk, Rajasthan:टोंक सआदत अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई, पर्ची के लिए मरीजों की लंबी कतारें एंकर..टोंक जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सआदत अस्पताल में इन दिनों स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह से गड़बड़ाई नजर आ रही हैं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को केवल पर्ची बनवाने के लिए ही दो-दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि पहले पर्ची लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है और उसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए अलग से कतार में इंतजार करना पड़ता है। कई मरीजों ने बताया कि घंटों इंतजार के बावजूद उन्हें समय पर पर्ची तक नहीं मिल पा रही है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों के चलते ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्थाएं उसी अनुपात में नहीं बढ़ाई गई हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा बेहतर उपचार और सुव्यवस्थित व्यवस्था के दावे फिलहाल धरातल पर फेल नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल की यह स्थिति चिंताजनक है और यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो मरीजों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। फिलहाल हालात ऐसे हैं मानो अस्पताल राम भरोसे संचालित हो रहा हो।
0
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Feb 17, 2026 08:19:13
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Feb 17, 2026 08:19:02
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 17, 2026 08:18:26
Sheopur, Madhya Pradesh:बड़ी खबर मध्य प्रदेश से सामने आई है, जहाँ कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक शिव बारात के दौरान घोड़े पर सवार दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान वे खुलेआम हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहे हैं... बताया जा रहा है कि यह घटना धार्मिक शोभायात्रा के दौरान की है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा नियमों और हथियारों के इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हर्ष फायरिंग पहले भी कई हादसों की वजह बन चुकी है, जिसके चलते प्रशासन सख्त दिशा-निर्देश जारी करता रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है…
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 17, 2026 08:18:15
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Feb 17, 2026 08:17:54
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Feb 17, 2026 08:17:21
Bijnor, Uttar Pradesh:बिजनौर हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव तोफापुर में एक ट्यूबवेल के कुएं में गुलदार गिर गया। जिसकी सूचना वन विभाग की टीम दे दी है। टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने घंटों के मशक्कत के बाद गुलदार का रेस्क्यू किया। चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव तोफापुर के जंगल में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब किसान अपने खेत पर गया और बंद पड़े ट्यूबवेल के कुएं में एक गुलदार को देखा। तोफापुर निवासी किसान वीरेंद्र कुमार के चांदपुर पैजनियां मार्ग पर खेत है। जब किसान जंगल गया तो उसने कुएं में गुलदार देख कर होश उड़ गए। किसान ने सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। गुलदार को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। घंटों की मशक्क्त के बाद गुलदार का रेस्क्यू किया गया। गुलदार के पकड़ने से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top