Back
कैथल में मजदूर विरोध: चार लेबर कोड वापस नहीं तो बड़ा आंदोलन
VSVIPIN SHARMA
Nov 26, 2025 08:26:15
Kaithal, Haryana
कैथल में ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन, नए श्रम संहिताओं को बताया मजदूर विरोधी ट्रेड यूनियनों की हुंकार, लेबर कोड वापस लो नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन एंकर : देशभर में आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकार द्वारा लागू की गई चार नई लेबर संहिताओं (श्रम कानूनों) के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी کड़ी में कैथल के हनुमान वाटিকা में भी मजदूर यूनियनों, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, किसान-मजदूर यूनियनों और रिटायर्ड कर्मचारियों की यूनियनों ने एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू किए गए ये नए श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात हैं। इनका आरोप है कि नए कानून उद्योगपतियों के हित में बनाए गए हैं, जिससे मजदूरों के यूनियन बनाने, हड़ताल करने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करने के अधिकार सीमित हो जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन चारों लेबर कोड को वापस नहीं लिया और पुरानी श्रम नीतियों को बहाल नहीं किया, तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 21 नवंबर 2025 से देशभर में चार नई लेबर संहिताएं लागू की हैं। ये संहिताएं 29 पुराने श्रम कानूनों को मिलाकर बनाई गई हैं। इनमें वेतन संहिता, 2019; औद्योगिक संबंध संहिता, 2020; सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020; तथा व्यवसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य शर्त संहिता, 2020 शामिल हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowNov 26, 2025 08:33:300
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 26, 2025 08:32:520
Report
SKSudarshan Khillare
FollowNov 26, 2025 08:32:130
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 26, 2025 08:31:420
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 26, 2025 08:31:290
Report
DSDanvir Sahu
FollowNov 26, 2025 08:31:040
Report
SDSurendra Dasila
FollowNov 26, 2025 08:30:370
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 26, 2025 08:30:120
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 26, 2025 08:26:350
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowNov 26, 2025 08:25:500
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 26, 2025 08:25:050
Report
RSRavi sharma
FollowNov 26, 2025 08:24:480
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 26, 2025 08:23:500
Report