Back
कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज, मंत्रियों ने किया उद्घाटन
NCNITIN CHAWRE
Nov 26, 2025 08:31:29
Katni, Madhya Pradesh
कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज, केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और सांसद वी.डी. शर्मा रहे उपस्थित
कटनी में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट युवा विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा。
Vo 01 - सासंद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि ke रूप में कटनी पहुंचे केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव देश में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बड़ा विजन है। मध्य प्रदेश में युवाओं की प्रतिभा को पहचानने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह विशाल आयोजन किया गया है। इस बार 75 हजार से अधिक खिलाड़ी महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
Vo 02 - वही इस खेल महोत्सव में पहुंचे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को विकसित भारत की बड़ी ताकत मानते हैं, और सांसद खेल महोत्सव उसी सोच की मिसाल है। कटनी में यह आयोजन शानदार है। सांसद विष्णु दत्त शर्मा जिस तरह युवाओं को मंच दे रहे हैं, उससे भविष्य में इस क्षेत्र के खिलाड़ी देश के लिए मेडल लाएँगे तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।
Vo 03 - खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि कटनी में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत ऐतिहासिक है। उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव और ओलंपियन, पद्मश्री सत्येंद्र लोहिया की उपस्थिति ने इसे और यादगार बना दिया है। लगभग 75 हजार खिलाड़ी, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी इस आयोजन का हिस्सा बने हैं। महोत्सव का सेमीफाइनल पन्ना में होगा और समापन 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर किया जाएगा।
बाइट - केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन
बाइट - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर केदार जाधव
बाइट - विष्णु दत्त शर्मा खजुराहो सांसद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAvtar Singh
FollowNov 26, 2025 08:38:2581
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 26, 2025 08:37:0968
Report
NMNitesh Mishra
FollowNov 26, 2025 08:36:5347
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 26, 2025 08:35:1957
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 26, 2025 08:35:0860
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 26, 2025 08:34:5769
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 26, 2025 08:34:4248
Report
HBHeeralal Bhati
FollowNov 26, 2025 08:34:2834
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowNov 26, 2025 08:34:1261
Report
NSNeha Sharma
FollowNov 26, 2025 08:33:4955
Report
HBHemang Barua
FollowNov 26, 2025 08:33:3047
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowNov 26, 2025 08:32:5221
Report
SKSudarshan Khillare
FollowNov 26, 2025 08:32:1330
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 26, 2025 08:31:4215
Report