136027
अस्पताल में हड़ताल का असर, डॉक्टर्स और NHM कर्मचारियों की हड़ताल से व्यवस्था चरमरा गई
Kaithal, Haryana:डॉक्टर्स की दो घंटे की हड़ताल और NHM कर्मचारियों की चार दिन की हड़ताल से जिला नागरिक अस्पताल की व्यवस्था पर असर पड़ा है। NHM कर्मचारी, जिनमें एम्बुलेंस स्टॉफ, ANM स्टॉफ और टेस्ट लैब स्टाफ शामिल हैं, अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इससे पहले डॉक्टर्स भी OPD की समय अवधि में हड़ताल पर थे जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चतरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा, लाइसेंस रद्द और जेल का जोखिम
Ansar Nagar, Jharkhand:खाद्य प्रतिष्ठानों में फ़ूड सेफ्टी विभाग का छापा, मिलावटखोरी पकड़े जाने पर होगा लाइसेंस रद्द, जाना पड़ेगा जेल चतरा : पर्व-त्योहार में मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पकड़े जाने पर जुर्माना, दुकान का लाइसेंस रद्द होने के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।डीसी रवि आनंद के निर्देश पर दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम होटलों, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जांच कर रही है। साथ ही, नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान मिलावटी और मानक के विपरित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोर कारोबारीयों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच अभियान की के चर्चा मात्र से कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए हैं। फ़ूड सेफ्टी पदाधिकारी ने बताया कि अभियान छठ पर्व के समापन तक जारी रहेगा।0
0
Report
पटना में खाद्य विभाग का छापा: पिस्ता हाउस समेत प्रतिष्ठानों से ड्रायड पदार्थ जब्त
Patna, Bihar:पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर को एसपी वर्मा रोड स्थित पिस्ता हाउस, पाइरेट्स ऑफ ग्रिल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री के भंडारण, रसोई की सफाई और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पिस्ता हाउस से 15 किलो ड्राइड चेरी, 42 किलो ड्राइड पाइनएप्पल, 32 किलो ड्राइड जिंजर और 7.5 किलो डेट्स पेस्ट जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 56,400 रुपये बताई गई है। वहीं, एक्सपायरी पाए जाने पर एमडीएच तंदूरी मसाला के 66 और गरम मसाला के 51 पैकेट नष्ट किए गए। निरीक्षण में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक साथ रखने, कीट नियंत्रण और जल निकासी व्यवस्था में कमियां मिलीं। पाइरेट्स ऑफ ग्रिल से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सोंठ पाउडर जब्त किए गए। प्रतिष्ठान को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बर्गर सिंह हाउस से सॉस और मेयोनेज़ के नमूने लिए गए। पनीर, बादाम, किशमिश और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है।0
0
Report
मालेरकोटला से दिल्ली: 2 घंटे 30 मिनट में पहुंचना संभव, मार्ग अधूरा
Malerkotla, Punjab:ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਜਾਣਾ ਹੁਣ ਹੋਇਆ ਬਹੁਤ ਆਸਾਨ ਮਹਿਜ ਦੋ ਘੰਟੇ 30 ਮਿੰਟ ਵਿੱਚ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਪਹੁੰਚ ਸਕਦੇ ਹੋ ਜੰਮੂ ਦਿੱਲੀ ਕਟਰਾ ਮਾਰਗ ਹਾਈਵੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਦੱਸ ਦੀਏ ਕਿ ਇਹ ਹਾਈਵੇ ਹਲੇ ਅਧੂਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਗਾਜ਼ੀਆਬਾਦ ਤੱਕ ਹੀ ਬਣਿਆ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਇਆ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਇੱਥੋਂ ਦੀ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰਾਹਗੀਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਦਿੱਲੀ ਮਹਿਜ ਕੁਝ ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦੇ ਨੇ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਅਤੇ ਪੈਸਾ ਦੋਨੋਂ ਬਚਦੇ ਨੇ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਹਲੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਜੰਮਾ ਕਟਰਾ ਤੱਕ ਇਹ ਮਾਰਗ ਦਾ ਕੰਮ ਅਧੂਰਾ ਹੈ ਜੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਹੋ ਜਾਏਗਾ।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी के शैलपुत्री मंदिर में नवरात्र के दिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए जुटे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पिछले सालों की तुलना में सुरक्षा के कहीं अधिक चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। असामाजिक तत्वों और भीड़ पर कड़ी नजर रखने के लिए पूरे परिसर में विशेष सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स, महिला पुलिसकर्मी और पीएसी बल तैनात हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी व्यवस्था की पल-पल निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने बैरिकेडिंग की पुख्ता व्यवस्था की है ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो। भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और वे अनुशासन के साथ माता शैलपुत्री के चरणों में शीश नवा रहे हैं। मंदिर मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में सुचारू यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने, कतार में चलने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
सीतापुर के नैमिषारण्य धाम में शारदीय नवरात्रि की आराधना, माँ ललिता देवी के दर्शन भीड़
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर यूपी के सीटापुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन नैमिषारण्य धाम में शक्तिपीठ मां ललिता देवी की पूजा अर्चना की जा रही है मां ललिता देवी मंदिर में देश-विदेश से लोग नवरात्र में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं और माता रानी की आराधना करते हैं मान्यता है कि नवरात्र में के दर्शन करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही है0
0
Report
दमोह के बड़े देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन भक्तों का सैलाब
Damoh, Madhya Pradesh:सुबह 3 बजे से उमड़ा भक्तों का सैलाब, बड़ी देवी मंदिर में आस्था का मेला.. एंकर/ शारदेय नवरात्र के आज पहले दिन दमोह में अलसुबह से भक्ति और आस्था का सैलाब देखने को मिला जब शहर के सबसे बड़े शक्ति केंद्र बड़ी देवी जी मदिर में सुबह 3 बजे से ही लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। मंदिर प्रांगण में जमा भक्तों की भीड़ के बीच जैसे ही मंगला आरती के बाद कपाट खुले लोगों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने जगतजननी की आराधना शुरू कर दी। इस प्रसिद्ध देवी मंदिर में जल अर्पण का विशेष महत्व है और लोगों को बिना भेदभाव के प्रमुख प्रतिमा पर जल अर्पण करने का सौभाग्य मिलता है लिहाजा लोग यहां जल लेकर आते है और बड़ी देवी जी का जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि इस मंदिर में देवी प्रतिमा पर जल अर्पण करने से तमाम बाधाएं दूर होती है और मातारानी यश वैभव प्रदान करती है। यहां आस्था रखने वाले लोग बताते है कि उन्होंने कई चमत्कार यहां देखे है और लाखों लोगों को असाध्य रोगों से मुक्ति भी मिली है। मंदिर में आने वाले नौ दिनों तक हर दिन हजारों भक्तों के आने को लेकर पुलिस ने खास इंतजाम किए है तो सुबह 3 बजे से आने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती है लिहाजा महिला पुलिस बल के साथ महिलाओं की सुरक्षा और उनकी सहूलियत के लिए अलग से पुलिस के इंतजाम है。 बाइट/ निशा अहिरवाल ( श्रद्धालु दमोह) बाइट/ बालमुकुंद राठौर ( श्रद्धालु दमोह) बाइट/ ब्रजेश घारू ( प्लेबैक सिंगर श्रद्धालु दमोह) बाइट/ प्रियंका शर्मा ( प्रभारी बड़ी देवी चौकी दमोह) बाइट/ एच आर पांडे ( सीएसपी दमोह)0
0
Report
Advertisement
50,000 के इनामी वाहन चोर फरमान गिरफ्तार; मुठभेड़ में घायल
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Joint team of Crime branch and Police arrested the 50,000 के इनामी बदमाश who is accused in interstate vehicle theft after an encounter. पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के दौरान मौके पर फरमान पुत्र मेहरबान, जिसे नागिन के नाम से भी जाना जाता है, के ऊपर लूट के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे, स्नैचिंग के तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे, चोरी के करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। उनके पास से एक आधा दबे तमंचा, 315 बोर, जिंदा कारतूस और हाई-एंड कार चोरी उपकरण बरामद हुए हैं। अभियुक्त को चिकित्सीय उपचार हेतु भेजा गया है। मौके पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
सुजल बरेट और मां की हत्या सूरजपुर के महावीरपुर में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड की ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है, जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे जमीन से बाहर निकला एक पैर देखा, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची जयनगर पुलिस ने जब मिट्टी हटाकर शव बाहर निकाला तो हर कोई सन्न रह गया, युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान थे, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि बेरहमी से हत्या करने के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शव को जमीन में दफन करने की कोशिश की गई थी, चुकी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी इसलिए शव को मर्चुरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त और मामलों की जांच शुरू की गई, आखिरकार मृतक की शिनाख्त कार्बेट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेट के रूप में हुई, सुजल की पहचान होते ही पुलिस को एक और सुराग मिला कि उसकी स्कूटी घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी थी, इसके बाद जब पुलिस सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लटका मिला और उसकी मां का कोई अता-पता नहीं था, अनहोनी की आशंका गहराने पर पुलिस ने फौरन रिश्तेदारों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा, घर के अंदर घुसने के बाद वहां की स्थिति देखकर पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि घर के बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेट का भी शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, रजनी एक सरकारी शिक्षिका थीं और पति की पहले ही मौत हो जाने के कारण वह अपने बेटे सुजल के साथ इसी घर में अकेले रहती थीं, एक ही झटके में मां और बेटे की इस नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई, काफी रात होने की वजह से शव को घर में ही छोड़कर घटनास्थल को पूरी तरह सील कर दिया गया है, सुबह फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर घर का ताला फिर से खोलेगी और बारीकी से साक्ष्य जुटाएगी, घर के भीतर मां और सड़क किनारे जमीन में दफन बेटे के इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं हत्या की असली वजह और कातिलों की पहचान अब भी पुलिस के लिए एक बड़ी और पेचीदा चुनौती बनी हुई है,0
0
Report
शारदीय नवरात्र शुरू, लखनऊ के बड़ी काली जी मंदिर में भक्तों की कतार
Lucknow, Uttar Pradesh:शारदीय नवरात्र की आज से शुरुआत हो रही है और पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है लखनऊ के सबसे प्राचीन भव्य दिव्य 2500 साल पुराना बड़ी काली जी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की कतार लगी है लोगों का कहना है यहां जो भी मनोकामना मांगी जाती है वह जरूर पूरी होती है।0
0
Report
Advertisement
पोयनाड पुलिस टीम ने सागर सुरक्षा रक्षक कबड्डी स्पर्धा में दुहरी मुकुट जीता
Chendhare, Maharashtra:रायगढ़ पुलिस दल द्वारा सागर सुरक्षा रक्षक कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया। पोयनाड संघ ने दुहरी मुकुट जीते। अलिबाग समुद्र तट पर हुए फाइनल में पोयनाड पुलिस की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने विजेता पदक जीते। पोयनाड के ऋषिकेश पाटिल और रश्मी पाटिल उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। मछुआरों के समुदाय, सागर रक्षक दल और रायगढ़ पुलिस के बीच समन्वय, संवाद और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह स्पर्धा आयोजित की गई थी।0
0
Report
देहरादून: आदतन अपराधी आशीष रांगड़ को 6 महीने के लिए जिला बदर
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: एसएसपी दून के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी आशीष रांगड़ को 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। माता मंदिर रोड, मोथारावाला निवासी आरोपी के खिलाफ मारपीट और लड़ाई-झगड़ों के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर और लाउडस्पीकर से मुनादी करते हुए जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इसके बाद आरोपी को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बॉर्डर तक ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि वह निर्धारित 6 महीने की अवधि में देहरादून सीमा में घुसा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
नागौर के भटनोंखा में किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान, कारण अज्ञात
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के भटनोखा गांव में किराणा की दूकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दूकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया । वहीं सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पानी के टैंकर लेकर आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन सफलता नहीं मिली । आग की सूचना मिलते ही भावंडा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थाना प्रभारी विमला चौधरी , कांस्टेबल रिछपाल ने ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया । इसके बाद दूकान का एक हिस्सा जेसीबी से तोड़कर फायर ब्रिगेड व ग्रामीण की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिल्हाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।0
0
Report
Advertisement
नाशिक के येवला में बिबटों का आतंक, पालतू कुत्तों पर हमले चिंता का कारण
Yeola, Maharashtra:अँकर:-नाशिकचा येवला तालुक्यातील पारेगाव, चिचोंडी, बदापूर या परिसरामध्ये गेल्या महिन्याभरापासून बिबट्याने दहशत केली असून पाळीव कुत्र्यांवर बिबट्या हल्ला करत असल्याच्या घटना वारंवार घडत आहेत. चिचोंडी एमआयडीसी परिसरात योगेश चव्हाणके यांच्या घरासमोरून बिबट्याने कुत्र्याच्या एका पिलाला उचलून नेल्याचा व्हिडिओ सीसीटीव्ही मध्ये कैद झाला है वन विभागाकडे अपूर्ण मनुष्यबळ असल्यामुळे बिबट्यांचा बंदोबस्त करण्यास वन विभागाला अपयश येत असल्याने वन विभागाच्या कर्मचाऱ्यांची संख्या वाढवावी अशी मागणी होत आहे0
0
Report
Sangli District Central Bank elections: BJP releases shortlist of 21 candidates
Sangli, Maharashtra:जिल्हा बँकेसाठी भाजपाच्या उमेदवारांची शॉर्टलिस्ट यादी तयार. सांगली जिल्हा मध्यवर्ती बँकच्या निवडणुकीसाठी भाजपाच्या हालचाली आता गतिमान झाल्या आहेत. भाजपाकडून संभाव्य उमेदवारांची शॉर्टलिस्ट यादी तयार करण्यात आली आहे. भाजपाच्या पार पडलेल्या कोअर कमिटीच्या बैठकीत 21 जागांसाठी उमेदवारांची शॉर्ट लिस्ट तयार करण्यात आली असून यामध्ये आजी-माजी आमदार, संचालकांसह नेत्यांचा समावेश आहे. प्रदेशाध्यक्षांकडे उमेदवार यादी पाठवण्यात आल्याची माहिती भाजपा जिल्हाध्यक्ष सम्राट महाडीकांच्याकडून देण्यात आली आहे. तसेच महायुती म्हणून जिल्हा बँकेची निवडणूक लढवणार असून वरिष्ठ पातळीवर जागा वाटपाबाबतचा निर्णय होईल, असे देखील सम्राट महाडकांनी यावेळी स्पष्ट केला आहे.0
0
Report
10 दिन अनशन के बीच किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ी, ऑक्सीजन पर भर्ती
Baran, Rajasthan:10वें दिन भी जारी है किसान नेता नरेश मीणा का अनशन, तबीयत बिगड़ी - ऑक्सीजन सपोर्ट पर जिला अस्पताल में भर्ती बारां जिलें के अपने गांव नयागांव में आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत शनिवार शाम अचानक बिगड़ गई। लगातार अनशन के चलते उन्हें जिला प्रशासन ने बारां जिला अस्पताल के कॉटेज वार्ड में भर्ती कराया है, जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बारां जिले के नयागांव में किसानों की मांगों को लेकर 10 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे युवा किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत शनिवार को बिगड़ गई। अनशन के कारण उनका शुगर लेवल 70 से नीचे आ गया, बीपी लो हो गया और पानी की उल्टियां शुरू हो गईं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सूचना मिलते ही ADM रामावतार मीणा, SDM और प्रशासनिक अमले के साथ मेडिकल टीम अनशन स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें अनशन खत्म करने के लिए समझाया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद एहतियातन उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में डॉ. हंसराज सुमन और डॉ. सतीश अग्रवाल की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार नरेश मीणा का शुगर लेवल 67 mg/dL और ब्लड प्रेशर 100/66 mmHg तक गिर गया है। उन्हें ग्लूकोज मॉनिटरिंग पर रखा गया है और सभी वाइटल्स पर लगातार नजर रखी जा रही है। लगातार अनशन से उनके वजन में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि नरेश मीणा ने 2 अक्टूबर को अपने पैतृक गांव नयागांव में किसानों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनशन शुरू किया था। उनकी मुख्य मांगों में DAP-यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता, सही कीमत पर बिक्री, खाद के साथ अन्य सामान की टैगिंग बंद करना, नहरों में पानी और बिजली-सिंचाई का समाधान शामिल है। प्रशासन से बात नहीं बनने पर 3 अक्टूबर को वे समर्थकों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन 7 अक्टूबर को जयपुर से 30 किमी पहले शिवदासपुरा टोल पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। वहां अधिकारियों से मांगों पर सहमति बनी और वे गांव लौट आए, लेकिन अनशन जारी रखा। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद नरेश मीणा ने अनशन जारी रखने की बात कही है। उनका कहना है कि जब तक मांगें धरातल पर पूरी नहीं होंगी, अनशन जारी रहेगा। वहीं तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद अनशन स्थल और अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण लगातार उनसे अनशन समाप्त करने की अपील कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
