136027
कैथल में सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च, विधायक निवास के बाहर प्रदर्शन
Kaithal, Haryana:कैथल में नगर परिषद के डोर टू डोर सफाई कर्मचारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला और विधायक के निवास के बाहर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी काले झंडे लेकर पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और प्रशासन पर ठेकेदार की मनमर्जी के आगे मौन रहने का आरोप लगाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत: दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे मिट्टी कटान, बड़े गड्ढे से हादसे का खतरा
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-देहरादून हाईवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोघट क्षेत्र में हाईवे के किनारे मिट्टी कटान से नीचे बड़े गड्ढे बनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पहली ही बरसात में हाईवे के नीचे से मिट्टी खिसक गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने NHAI से तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। बागपत के दोघट क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे के किनारे मिट्टी कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र प्रधान ने हाईवे के नीचे बने गड्ढों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो में दावा किया गया है कि पहली ही बरसात के बाद हाईवे के किनारे की मिट्टी बह गई, जिससे सड़क के नीचे बड़े-बड़े खाली हिस्से बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय सड़क धंस सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। इससे पहले सहारनपुर और शामली में भी दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गड्ढों और निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ चुके हैं। अब बागपत में सामने आए इस वीडियो ने एक बार फिर हाईवे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल स्थानीय लोगों ने NHAI के अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच कराने और तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।0
0
Report
गोरखपुर के रेनबो वाटर पार्क में कर्मचारियों का हमला, परिवार घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र स्थित रेनबो वाटर पार्क में घूमने गए एक परिवार के साथ दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। कार हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वाटर पार्क के 10 से 15 कर्मचारियों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान घटना का वीडियो बना रही युवती के साथ अभद्रता करते हुए उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। घटना में परिवार के पांच से छह लोग घायल हुए हैं। मारपीट की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने वाटर पार्क अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर के चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर स्थित रेनबो वाटर पार्क में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब घूमने आए एक परिवार और वाटर पार्क के कर्मचारियों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी मुस्कान सोनकर के मुताबिक वह अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ दो कारों से वाटर पार्क घूमने आई थीं। पूरे दिन घूमने और नहाने के बाद शाम को जब परिवार वापस घर लौट रहा था, तभी गेट पर खड़ी कार हटाने को लेकर कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। परिजनों ने विरोध किया तो आरोप है कि वाटर पार्क के 10 से 15 कर्मचारी लाठी,डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गए और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान दबंगों ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा। वाटर पार्क आई पीड़ित युवती ने अपने साथ अभद्रता व मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती मुस्कान सोनकर का आरोप है कि जब वह मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने लगी तो कर्मचारियों ने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता करने के बाद युवती का मोबाइल फोन छीनकर उसको लोहे की रॉड से तोड़ दिया गया। मोबाइल फोन के छीना झपटी में युवती को चोटें आईं हैं। वाटर पार्क में हुई इस मारपीट की घटना में परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे वाटर पार्क में चीख-पुकार और अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने पर चौरी-चौरा पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को मारपीट व अभद्रतापूर्ण घटना का वीडियो क्लिप भी सौंपा है जबकि कई अन्य लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित मुस्कान सोनकर ने परिजनों के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे चौरी-चौरा थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और मामले में वाटर पार्क के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मारपीट की इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बाइट: कुंदन सिंह, सीओ चौरी-चौरा。 परिवार के साथ घूमने पहुंचे लोगों पर कथित तौर पर वाटर पार्क कर्मचारियों द्वारा हमला व मारपीट,महिलाओं से अभद्रता और मोबाइल फोन तोड़ने जैसे गंभीर आरोपों ने वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर अब गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि वायरल वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है。0
0
Report
मुजफ्फरनगर में पुलिस-गौकश मुठभेड़, घायल बदमाश CHC भर्ती
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग, मुजफ्फरनगर पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, देर रात शातिर गौकश से हुई पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से शातिर गौकश दिलशाद घायल, शातिर गौकश पर हरदोई से 10000 का इनाम घोषित, शातिर गौकश पर गौकशी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज, घायल गौकश के कब्जे से बाइक,तमंचा कारतूस भी बरामद, पुलिस ने घायल बदमाश को CHC में कराया भर्ती, मुजफ्फरनगर की तितावी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़।0
0
Report
Advertisement
कासगंज लूटपाड़ के आरोपी के साथ मुठभेड़ में घायल, अवैध हथियार बरामद
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में एक हफ्ते पहले लूट की घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था आज पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिससे अभियुक्त घायल हो गया पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है अभियुक्त के पास से एक अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं। दरअसल मामला जनपद कासगंज की कोतवाली क्षेत्र का मामला है 27 जून को सचिन कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी मोहल्ला मंडी बिलग्राम थाना ढोलना जनपद कासगंज के द्वारा एक सूचना दी गई की चांडी रोड पर नगला चीटा के पास एक मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल छीन ली गई है इस सूचना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया आज दिनांक 6 जुलाई को गठित टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वांछित अभियुक्त परमवीर विक्रमजीत उर्फ बंटी निवासी ग्राम नरदौली थाना सिकंदरपुर वैश्य जनपद कासगंज को नौरथा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करने की कोशिश की गई वैसे ही लुटेरा ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस ने आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया अभियुक्त को उसके जीवन रक्षक उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है मौके से एक अवैध असलाह, कारतूस बरामद हुए हैं।0
0
Report
नानगुर के कुलगांव में सात सदस्य पुनः सनातन धर्म अपनाए
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के नानगुर क्षेत्र के कुलगाँव में एक परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सनातन धर्म को स्वीकार किया, जानकारी के अनुसार 6 महीने पहले इस परिवार ने ईसाई धर्म अपनाया था, महारा समाज के द्वारा परिवार की पुनः मूल धर्म में वापसी कराई गई, धार्मिक रीति रिवाजों एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सभी सातों सदस्यों ने पुनः सनातन धर्म को अपनाने का संकल्प लिया, इस दौरान महारा समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे ।0
0
Report
बुलंदशहर में ज़मीनी विवाद पर दिव्यांग युवक पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: ककोड़ में ज़मीनी विवाद में दिव्यांग युवक पर जानलेवा हमला। बाइक सवार तीन लोगों ने लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला। घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने, वीडियो में दिव्यांग को बेरहमी से पीटते दिख रहे दबंग। एक बीघा ज़मीन को लेकर बताया जा रहा विवाद, थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के दौरान अपने खेत से घर लौट रहा था पीड़ित ज़ाहिद, मुर्गी फार्म संचालक है पीड़ित। एकाएक हमले में घायल हुआ पीड़ित, ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर का मामला।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के वेंकटेश विहार में बारिश से जलजमाव, घरों में पानी घुस गया
Indore, Madhya Pradesh:बारिश का दौर शुरू ही हुआ है ऐसे में इंदौर शहर के कई इलाकों में जल जमाव और जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है. इंदौर के वेंकटेश विहार कॉलोनी की तस्वीरें चौंकाने वाली हैं, जहां पर कॉलोनी की सड़क नदी और नाले की तरह बारिश के पानी से भरी है. इतना ही नहीं यही पानी लोगों के घरों में भी घुस गया जिसके कारण क्षेत्र वासियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा. कुछ परिवार घर के बाहर पानी भरने से परेशान होकर खुद का घर होते हुए भी घर को खाली छोड़ दूसरी जगह किराए के मकान पर रहने को मजबूर हैं. लोग सड़क पर भारी बारिश और गंदगी भरे पानी में निकालने और घरों तक पहुंचने को मजबूर हैं. घरों के गेट के बाहर तीन से चार फीट ऊंची दीवारें और फर्श लगाकर पानी ना घुसे ताकि इंतजाम किया गया है. कभी-कभी 10 से 15 मिनट भी बारिश हो तो सड़के लपालप भर जाती हैं और पानी घरों में आ जाता है, साथ ही ड्रेनेज लाइन भी फॉलो होने लगती है जिससे गंदगी, बदबू और बीमारियाँ फैल रही हैं.0
0
Report
सीतापुर: डीएम ने 42 बीघा सरकारी जमीन भूमाफियाओं से कब्जा वापिस दिलवाया, बनेंगी सरकारी इमारतें
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में डीएम राजा गणपति आर की सरकारी जमीनों को खाली करवाने की कार्रवाई लगातार जारी है आपको बता दें कि प्लाईवुड की सरकारी जमीन पर भू माफियाओं का कब्जा था जिसे डीएम कोर्ट से खाली करने का निर्देश दिया था प्रशासन ने नोटिस भी चश्मा किया था डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर और तहसीलदार सदर रहे आज 42 बीघा जमीन पर सरकारी बोर्ड लगा दिया और जमीन को अपने कब्जे में ले लिया इस जमीन की अनुमानित कीमत 70 करोड रुपए बताई जा रही है या जमीन लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है भूमाफियाओं से जमीन पर प्रशासन द्वारा कब्जा ले लिया गया है आपको बता दे की या भू माफिया कागजों में हेरा फेरी करके इस जमीन पर प्लाटिंग करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन दम राजा गणपति आर ने कोर्ट से एक आदेश जारी करते हुए भूमाफियाओं से इस जमीन को खाली कर लिया है। बताया जा रहा है जल्दी जमीन पर सरकारी इमारतें बनाई जाएगी।0
0
Report
फलाहारी महाराज ने दिग्विजय सिंह से राम मंदिर चंदा लौटाने की चेतावनी दी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का राम मंदिर चंदा लौटाएंगे फलाहारी महाराज, पत्र लिखकर जताई कड़ी आपत्ति मथुरा। राम मंदिर निर्माण और सनातन धर्म को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच मथुरा से एक बड़ा मामला सामने आया है। मथुरा के प्रसिद्ध संत फलाहारी महाराज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक पत्र लिखकर उनका राम मंदिर के लिए दिया गया चंदा लौटाने की बात कही है। फलाहारी महाराज ने कांग्रेस पर सनातन धर्म और राम मंदिर का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे नहीं चाहते कि कांग्रेस का एक भी रुपया प्रभु श्री राम के मंदिर में लगे0
0
Report
Advertisement
वाराणसी मुठभेड़: पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा, 5 लाख लूट का राज खुला
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर बदमाश घायल. भाग रहे दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा, कॉम्बिंग ऑपरेशन सफल गिरफ्तार दोनों बदमाश 5 लाख रुपये की बड़ी लूट की वारदात में थे शामिल. वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार कर रही थी इन शातिर लुटेरों की तलाश. मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से भी की गई फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली. घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती. बदमाशों के पास से हथियार और लूट से जुड़े सुराग बरामद होने की खबर.0
0
Report
दमन में भारी बारिश, रात भर तेज पानी, सड़कें जलमग्न, यातायात बाधित
Vapi, Gujarat:સંઘપ્રદેશ દમણ બ્રેક સંઘપ્રદેશ દમણમાં જામ્યો વરસાદੀ માહોલ દિવसभર વરસાદી માહોલ વચ્ચે રાત્રી દરમિયાન વરસાદી ધોધમાર વરસાદ 24 કલાકમાં દમણમાં 6 ઇંચ થી વધુ વરસાદ ખાબકયો ધોધમાર વરસાદને કારણે રસ્તાઓ પર પાણી ભરાયા હતા દમણના મુખ્ય રસ્તાઓ પર પાણી ભરાઈ જતાં કલાકો સુધી વાહનચાલકો થયા હતા પરેશાન હજી પણ પ્રદેશમાં ભારે વરસાદની છે આગાહી0
0
Report
रामगढ़ में गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के साथ पुलिस मुठभड़, शार्प शूटर गिरफ्तार
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर ---गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सदस्य के बीच पुलिस की मुठभड़, एक कुख्यात शार्प शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ा। वीओ ---रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में गैंगस्टर प्रिंस खान के सदस्य के साथ पुलिसिया मुठभड़ हुई है। इस मुठभड़ में पुलिस ने प्रिंस खान का एक गुर्गा शिवराम राम उर्फ शिवा घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार मुठभड़ स्थल से दो पस्टल 59 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया के अनुसार शिवराम राम उर्फ शिवा प्रिंस खान गृह से जुड़ा हुआ है और पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। बाईट --मुकेश कुमार लूनayat ( एसपी रामगढ़)0
0
Report
Advertisement
बदलापूर में डिफर लाईव्ह: चंद्रशेखर भुयार की खबर वायरल
Ambernath, Maharashtra:डिफर लाईव्ह बदलापूर चंद्रशेखर भुयार0
0
Report
झुंझुनूं में फैंसी आइटम थोक दुकान से 3 लाख नकद चोरी; CCTV में तीन संदिग्ध
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में फैंसी आइटम की दुकान में चोरी का मामला वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने की थी रेकी तीनों शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद शटर का ताला तोड़कर 3 लाख की नकदी चोरी रोडवेज बस डिपो चौकी के पास हुई थी वारदात रात 12 बजे रेकी, सुबह 3 बजे दिया वारदात को अंजाम CCTV फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश में जुटी झुंझुनूं शहर के रोडवेज डिपो के पास संगम होटल वाली गली स्थित फैंसी आइटम के थोक विक्रेता की दुकान में हुई लाखों की चोरी के मामले में बदमाशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने वारदात से करीब चार घंटे पहले दुकान की रेकी की थी और फिर अलसुबह चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए हैं। फुटेज में रात करीब 12:11 बजे तीनों युवक रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से गली में आते नजर आए। दुकान के पास कुछ देर रुककर उन्होंने आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया और फिर वहां से निकल गए। इसके बाद तड़के करीब 3:02 बजे तीनों युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। करीब डेढ़ घंटे तक दुकान के भीतर रहे और अलसुबह करीब 4:34 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देकर अशोक होटल की तरफ फरार हो गए। दुकानदार मोहम्मद हनीफ ने बताया कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे करीब 3 लाख रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज में खंगाले हैं जिनमे शातिर चोरों के फुटेज मिले हैं। फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है。0
0
Report
झालावाड़: दिव्य प्रहार से अवैध अतिक्रमण और ढाबे ध्वस्त
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के नेतृत्व में नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत झालावाड़ पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। जहां एक ओर झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही हैं, तो वहीं पुलिस द्वारा ऑपरेशन दिव्य प्रहार के तहत इन नशा माफियाओं द्वारा नशा बिक्री की काली कमाई से बनाई गयी अवैध संपत्तियों को भी सीज व जमीदोज करने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में झालावाड़ पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से आज घाटोली थाना क्षेत्र के खोली गांव में नेशनल हाईवे 52 के किनारे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण कर बनाए गए दो ढाबों को बुलडोजर एक्शन के माध्यम से जमीदोज किया गया है। ये दोनों ढाबे नशा तस्कर शुभकरण मीना और करण सिंह द्वारा कब्जा कर संचालित किए जा रहे थे। इन अपराधियों के द्वारा संचालित ढाबों की आड़ में ट्रक व वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को नशे की बिक्री की जाती थी। बीते दिनों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के घरों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भी बरामद किया था। झालावाड़ पुलिस ने अब जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की मदद से इन नशा तस्करों के अवैध अतिक्रमणों पर आज बुलडोजर एक्शन किया और नेशनल हाईवे 52 के किनारे खोली गांव में बनाए गए दो ढाबों को जमीदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी अकलेरा तथा घाटोली थाना अधिकारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों सहित भारी पुलिस मौजूद रहा। उधर झालावाड़ पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक अन्य दूसरी बड़ी कार्रवाई गंगधार में की गई। जहां नशा तस्कर व हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश संजय मीणा द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाई गई एक पक्की दुकान सही तीन अतिक्रमणों को बुलडोजर एक्शन से जमीदोज किया गया है। उक्त मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि गंगधार थाने के हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा निवासी चौमहला के खिलाफ नशा तस्करी, कानूनगो पर फायरिंग, जानलेवा हमला, धमकी और जबरन चौथ वसूली जैसे कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। उक्त बदमाश द्वारा चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर एक पक्की की दुकान का निर्माण किया गया था। इसके साथ ही दो अन्य जगहों पर भी प्लॉट कब्जा कर निर्माण करवाया जा रहा था। पुलिस ने गंगधार प्रशासन की मदद से अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित किया और आज बुलडोजर एक्शन चलाते हुए चारागाह भूमि पर किए गए तीनों अतिक्रमणों को जमीदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान गंगधार डीएसपी हेमंत गौतम, थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी, तहसीलदार गंगधार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इधर पूरे मामले में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने कहा कि झालावाड़ पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ऑपरेशन दिव्य प्रहार लगातार जारी रहेगा। बुलडोजर कार्रवाई के माध्यम से नशा तस्करों को कड़ा संदेश दिया जा रहा है, कि अब नशा तस्कर अपनी काली कमाई से बनाए गए अवैध संपत्तियों को भी नहीं बचा पाएंगे。0
0
Report
Advertisement
