icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे मांग

Panipat, Haryana:छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन पानीपत, दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानीपत में जोरदार प्रदर्शन किया। शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भी धरने के दौरान कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों के लिए बैठे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और इस घटना में एक छात्र की मौत होने का भी दावा किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस घटना का विरोध करती है और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पानीपत से भी कई कार्यकर्ता दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस दौरान पानीपत ग्रामीण से कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सचिन कुंडू ने कहा कि पूरे देश में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए हैं। उनका आरोप था कि छात्रों और युवाओं की आवाज को बल प्रयोग के जरिए दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। सचिन कुंडू ने कहा कि हर नागरिक और छात्र को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार किया गया और विरोध की आवाज उठाने वाले नेताओं के साथ भी पुलिस ने अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया तथा शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की। हिरासत और पुलिस कार्रवाई के सवाल पर सचिन कुंडू ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और गिरफ्तारियों या प्रशासनिक कार्रवाई से आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के मुद्दों को लेकर आगे भी संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्रों को न्याय तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई.
0
0
Report

हनुमानगढ़ में संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन दिया

Hanumangarh, Rajasthan:संदिग्ध मौत और बिना सूचना अंतिम संस्कार का मामला गरमाया,ग्रामीणों व वाल्मीकी समाज ने एसपी को ज्ञापन सौंप निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की हनुमानगढ़ जिले में रणजीतपुरा निवासी विनोद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और परिजनों को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार किए जाने के आरोपों को लेकर मामला गंभीर होता जा रहा है। इस संबंध में गांव मसीतावाली के ग्रामीणों एवं वाल्मीकी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित पुलिस अधिकारी की भूमिका की जांच करवाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
0
0
Report
Advertisement

तखतगढ़ तालाब की बदहाली: मंत्री ने सफाई और पानी रोकथाम के निर्देश दिए

Pali, Rajasthan:तखतगढ़ तालाब की बदहाली पर सख्त हुए मंत्री जोराराम कुमावत, ईओ को दिए तत्काल सफाई और गंदे पानी की रोकथाम के निर्देश, तखतगढ़ नगर पालिका में आयोजित शहरी फॉलोअप शिविर के दौरान स्थानीय विधायक एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के समक्ष नगरवासियों ने तालाब में फैली गंदगी और दुर्गंध की शिकायत रखी। शिकायत मिलते ही मंत्री ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरतलब है कि करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, लेकिन आज भी नगर का गंदा पानी और कई घरों का दूषित जल तालाब में पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार सफाई के आश्वासन मिले, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। ईओ ने सफाई कर्मचारियों को तुरंत सफाई शुरू करने तथा गंदे पानी की निकासी रोकने के लिए संबंधित लोगों को पाबंद करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

जंतर मंतर प्रदर्शन में ACP विवेक भगत पर हमला, गंभीर चोटें

Noida, Uttar Pradesh:कल सेक्टर वन, ज़ोन वन (जिसमें जंतर मंतर का मुख्य इलाका आता है) में ड्यूटी के दौरान, नरेटर को एक हिंसक स्थिति का सामना करना पड़ा। वे कनॉट प्लेस में रीगल बिल्डिंग होते हुए टॉल्स्टॉय और सलमान रेड लाइट पर रिपोर्ट करने जा रहे थे। 5-6 लोगों की टीम, एक ACP प्रोबेशनर और एक ऑपरेटर के साथ, उन्हें एक उग्र भीड़ का सामना करना पड़ा जो पानी की बोतलें फेंक रही थी, गालियां दे रही थी और पुलिस के खिलाफ़ समाज-विरोधी नारे लगा रही थी। भीड़ ने टीम पर काबू पा लिया, जिससे एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधिकारी को बचाने की कोशिशों के बावजूद, नरेटर पर भी हमला हुआ और उन्हें गंभीर चोटें आईं। इनमें दो दांत टूटना, सिर में चोट (सूजन और नील पड़ना), खून बहना, जबड़े में अकड़न, दोनों घुटनों और टखनों में दर्द, और शरीर पर जगह-जगह नील पड़ना और सूजन शामिल थी। आखिरकार, DCP सर के आने और बीट से बचाव की कोशिशों के बाद स्थिति को काबू में किया गया।
0
0
Report
Advertisement

देवली में कांग्रेस का प्रदर्शन: नीट पेपर लीक के विरोध में केंद्र सरकार पर दबाव

Tonk, Rajasthan:देवली से बड़ी खबर देवली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सांसद हरीश मीना के निर्देश पर केंद्र सरकार की नीतियों व नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, देवली नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शन देवली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सांसद हरीश मीना के निर्देश पर शहर में केंद्र सरकार की नीतियों और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव मीणा तथा पूर्व प्रधान गणेश जाट ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और केंद्र सरकार इस मामले में जवाबदेह है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोर सजा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर यदि सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन आगे भी जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाइट 01 सौरभ जिंदल नगर अध्यक्ष
0
0
Report

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्यों को दिए निर्देश

Jaipur, Rajasthan:जयपुर। दिल्ली-एनसीआर की बिगड़ती हवा को लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों की जवाबदेही और बढ़ा दी है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव डॉ. टी.वी. सोमनाथन ने राजस्थान समेत एनसीआर से जुड़े राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक कर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की प्रगति पर चर्चा की। बैठक में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्य की कार्ययोजना पेश करते हुए बताया कि एनसीआर क्षेत्र में 5268 पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक बसों का दायरा बढ़ाया जा रहा है, ताकि स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिल सके।
0
0
Report

104 वर्षों के बाद जवास ठिकाने पर राजतिलक पुनर्स्मरण

Udaipur, Rajasthan:104 वर्ष पश्चात जवास ठिकाने की गौरवशाली परंपरा का पुनर्स्मरण जवास ठिकाने के इतिहास में आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। लगभग 104 वर्षों के अंतराल के उपरांत स्वर्गीय रेखा बा (राव साहब तख्त सिंह जी की सुपुत्री) के ज्येष्ठ पुत्र श्री राव ऋतु राज सिंह का राजतिलक समारोह जवास की रानी साहिबा दशरथ कुंवर की गरिमामयी उपस्थिति एवं मंगलमय आशीर्वाद में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। विख्यात विद्वान शास्त्री भगवती लाल जी व्यास ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ राजतिलक संस्कार संपन्न कराया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र के समस्त राजपूत समाज, जवास ग्राम के समस्त ब्राह्मण समाज, प्रतिनिधि पंचाल समाज, मुस्लिम समाज तथा अन्य सभी समुदायों के गणमान्य नागरिकों की विशाल एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने सामाजिक समरसता, परस्पर सम्मान और सांस्कृतिक एकात्मता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1922 में राव साहब तख्त सिंह जी का राजतिलक संपन्न हुआ था। उसके पश्चात आज, 104 वर्षों के अंतराल के बाद यह ऐतिहासिक परंपरा पुनः प्रतिष्ठित हुई है। इस महत्वपूर्ण तथ्य के आलोक में इतिहास संबंधी अभिलेखों एवं प्रकाशित ग्रंथों, विशेषतः जज साहब द्वारा लिखित पुस्तक के नवीन संस्करण में आवश्यक संशोधन अपेक्षित प्रतीत होता है। राजतिलक के उपरांत पारंपरिक सम्मान स्वरूप बंदूकों की सलामी देकर इस ऐतिहासिक क्षण का अभिनंदन किया गया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली विरोध के बाद बीकानेर कांग्रेस ने पेपर लीक पर सरकार को घेरा

Bikaner, Rajasthan:दिल्ली प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की प्रेस वार्ता, सरकार पर साधा निशाना पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला बोले-पेपर लीक से युवाओं का भविष्य हो रहा बर्बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की उठाई मांग दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद बीकानेर में भी कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार को घेरा। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को निशाने पर लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग की। बीकानेर के सर्किट हाउस में आयोजित कांग्रेस की प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इस दौरान पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, राहुल जादूसंगत सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। डॉ. बी.डी. कल्ला ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से वर्षों तक मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के बाद पूरे देश के युवाओं में भारी आक्रोश है लेकिन सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी कांग्रेस नेताओं ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ रोकने की मांग की。
0
0
Report

तखतगढ़ में 1.80 करोड़ के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन; विकास को गति देंगे

Pali, Rajasthan:तखतगढ़ में 1.80 करोड़ के प्रवेश द्वार का भूमिपूजन, शिविर में बांटे पट्टे व आवास योजना के चेक, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बोले— नगर के विकास में कोई कमी नहीं रखूंगा स्थानी विधायक एवं राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को तखतगढ़ में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने सबसे पहले ₹1.80 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय में आयोजित नवीन भवन प्रवेश एवं नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल हुए तथा ''हरियालो राजस्थान–एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधारोपण किया। नगर पालिका के सहयोग से परिसर में करीब 400 पौधे लगाए गए। मंत्री ने नगर पालिका में आयोजित शहरी फॉलोअप शिविर में लाभार्थियों को पट्टे और प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि तखतगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए तथा तालाब की सफाई कराने के आदेश भी दिए。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में जलभराव पर विधायक का बड़ा आरोप: जल निकासी व्यवस्था फेल

Hanumangarh, Rajasthan:नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर विधायक बंसल ने उठाए सवाल, जल निकासी व्यवस्था को बताया विफल हनुमानगढ़ शहर में जलभराव की समस्या को लेकर विधायक गणेश राज बंसल ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह विफल बताया। विधायक ने जिला कलक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, परशुराम चौक सहित अन्य जलभराव वाले स्थानों का दौरा कर मौके पर मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के जंक्शन क्षेत्र में पांच वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हैं, लेकिन वे भी प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं। बंसल ने आरोप लगाया कि तकनीकी अधिकारी समस्या के समाधान के बजाय बहानेबाजी कर रहे हैं, जबकि नगर परिषद प्रशासन शहर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान हर बार शहरवासियों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन को तत्काल प्रभावी कदम उठाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
0
0
Report

हरमाड़ा में टैक्सी चालक हत्या, 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी

Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर जयपुर वेस्ट DCP प्रशान्त किरण की बेस्ट पुलिसिंग हरमाड़ा में हुए टैक्सी चालक के मर्डर का 24 घण्टे में खुलासा हत्यारों ने रस्सी से गला दबाकर चाकू गोदकर की हत्या आरोपी सुधांशु जांगिड़,सोनू बैरवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौज-मस्ती के लिए लूट की बनाई थी योजना मृतक उबर कम्पनी में टैक्सी चलाने का करता था काम टैक्सी बुक करके राजावास इलाके में ले गये थे आरोपी टोल के पास रस्सी से गला दबाकर हत्या करना किया कबूल ऑनलाइन बिलिंकिट के जरिये मंगवाई थी रस्सी विधाधर नगर से आरोपियों ने खरीदा था चाकू थानाधिकारी नरेंद्र भडाणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
0
0
Report

दिल्ली के सावन में मीट दुकाने बंद: मुसलमानों की राय बंट आई

New Delhi, Delhi:दिल्ली में कावड़ Road सेवा पर मीट की दुकान बंद को लेकर मुसलमानों ने अपनी अलग-अलग राय दी. दिल्ली के संगम विहार में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के कुरैशी समाज जो मीट का व्यापार करते हैं उनका कहना है कि एक महीना मीट की दुकान बंद होगी तो उनके कामकाज पर भारी असर पड़ेगा और कुरैशी समाज के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन मीट व्यापारी ने कहा कि जैसे रमजान के महीने में एक महीना में इबादत करते हैं वैसे ही सावन के महीने में सेवा भाव के द्वार खोल देंगे मृत्यु होने बंद. बाइट / जावेद कुरैशी, मीट शॉप वाला। पहचान काली टोपी आँखों पर चश्मा. बाइट / बिलाल अहमद, मीट शॉप वाला। पहचान काली टोपी, ब्लेक टीशर्ट. वीओ 2. आपको बता दे सावन का महीना शुरू होने वाला है और ऐसे मे कांवरियों की कावड़ शुरू होगी तो उसे रूट पर मीट शॉप बंद रहेगी ऐसे में आम मुस्लिम समाज का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को सरकार की इस फैसले का स्वागत करते हुए तमाम मीट की दुकान बंद करें ताकि किसी भी शिव भक्त के आस्था को ठेस न पहुंचे. बाइट / कमरूदीन, स्थानीय निवासी ब्लेक टीशर्ट. बाइट / सहजाद मलिक, स्थानीय निवासी ऑरेंज टीशर्ट. वीओ 3. आपको बता दे महफूज खान नाम के सच ने कहा कि सरकार का है फैसला यदि हिंदू मुस्लिम भाईचारे को कायम करने के लिए है तो वह इस फैसले का स्वागत करते हैं और वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि वह मोहब्बत की जुबान से बात करें तो वह हिंदू मुस्लिम के लिए एक महीने के लिए मीट की दुकान बंद करने की बजाय वह जिंदगी भर खाना भी छोड़ सकते हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ समय समय विरोध भाषी भाषा का इस्तेमाल करते हैं . हाल ही में योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि योगी आदित्यनाथ जामा मस्जिद जैसी अल्लाह की बारगाह में हनुमान चालीसा पढ़ने की बात करते हैं . यह बात उनकी हिंदू मुस्लिम में भाईचारा कायम नहीं बल्कि नफरत पैदा करती है . यदि वह अपना बात करने का लीजा बदले तो मुस्लिम मस्जिद नहीं अपने घरों में भी हनुमान चालीसा पढ़वा सकते हैं. बाइट / महफूज खान, ( पहचान लाल बाल ). वीओ 4. फिलहाल देखने वाली बात होगी क्या सावन के महीने में कावड़ रूट पर मीट की दुकान मुस्लिम समुदाय बंद करेंगे या नहीं। रिपोर्‍ट / नसीम अहमद उत्तरी दिल्ली Zee मीडिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top