136027
कैथल में डीजे संचालकों का प्रदर्शन, कावड़ यात्रा में डीजे बैन का आदेश वापस लेने की मांग
Kaithal, Haryana:कैथल में डीजे संचालकों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि डीजे बैन से उनकी रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से कावड़ यात्रा में डीजे बैन का आदेश वापस लेने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में नमो श्रमिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन का उद्घाटन, पंजीकरण आसान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन लॉन्च किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "दिल्ली सरकार के श्रम विभाग ने ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ मोबाइल वैन की शुरुआत की है। जनता को समर्पित यह सेवा हमारे उन श्रमिक भाई-बहनों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा देगी जो निर्माण कार्य से जुड़े हैं। अब तक, दिल्ली सरकार की जिन योजनाओं का लाभ इन निर्माण श्रमिकों को मिलना चाहिए था, वे पिछली सरकारों के समय में उन तक नहीं पहुँच पा रही थीं। इसका एक बड़ा कारण यह था कि असल निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ था।" कपिल मिश्रा ने कहा, "मुख्यमंत्री ने अभी-अभी नमो श्रमिक सेवा केंद्र मोबाइल वैन का उद्घाटन किया है और दिल्ली के हर जिले में एक वैन चलेगी। हमारे ऐसे बहुत सारे श्रमिक भाई-बहन हैं जो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। उनका पंजीकरण नहीं हो पाता है, उन्हें पंजीकरण की जानकारी नहीं होती है और योजनाओं की जानकारी नहीं होती है। अब ये वैन वहीं पर जाकर जहां श्रमिक भाई-बहन अपने काम के लिए जाते हैं, उनका पंजीकरण होगा, पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाएगा। उनके लिए बनी योजनाओं के लिए आवेदन करना भी इन्हीं वैन से हो जाएगा और उन्हें जानकारी देने का काम भी हो जाएगा..."0
0
Report
फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र गोली लगने से मौत
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एस्कॉर्ट गार्ड में लगी थी ड्यूटी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हवलदार वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। वह सेक्टर-29 पुल के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया。 इलाज के दौरान हुई मौत पुलिस के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी ہوئی। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र किसी काम से सेक्टर-29 आए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की。 गोली चलने की परिस्थितियों की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सर्विस कार्बाइन से गोली किन परिस्थितियों में चली। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली अचानक चली या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Didwana Municipality: Harish Modi becomes Deputy Speaker, BJP 23 votes, Congress 16
डीडवाना नगरपरिषद से भाजपा के हरिश मोदी बने उप सभापति, भाजपा को मिले 23 वोट कांग्रेस के मूलचंद भाटी को मिले 16 वोट एक पार्षद ने दिया नोटा पर वोट0
0
Report
Advertisement
द्वारका साउथ थाने ने स्नैचिंग केस में आदतन दो झपटमार गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:स्टोरी :-- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आदतन झपटमारों और चोरी کا सामान खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटी गई सोने की चेन और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर 2026 को द्वारका इलाके में मॉर्निंग वॉक पर अपनी पत्नी के साथ निकले एक शख्स से दो बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली थी। मामाले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपियों की पहचान के लिए 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के मंगोलपुरी इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 43 वर्षीय संजय और 28 वर्षीय नीरज उर्फ ललित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, संजय पर 68 और नीरज पर 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मंगोलपुरी थाने के BC हैं。0
0
Report
वाराणसी में हॉस्टल छात्रा की रहस्यमयी मौत, CCTV-DVR से पुलिस जांच शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी ओडिशा से वाराणसी पढ़ने आई छात्रा की हॉस्टल में रहस्यमयी मौत सीसीटीवी और DVR जब्त कर पुलिस जाँच में जुट0
0
Report
बूंदी के नीम खेड़े में सर्प परंपरा, देहलवाल जी महाराज के दर्शन के लिए जुलूस
Bikaner, Rajasthan:बूंदी- नीम का खेड़ा गांव में दिखी अनोखी परंपरा पहाड़ियों में पेड़ पर बैठे देहलवाल जी महाराज के सर्प को ग्रामीण लाए गांव में ग्रामीण सर्प को हाथों में दुलार करते हुए लेकर पहुंचे गली-मोहल्लों से जुलूस निकालकर तेजाजी मंदिर पहुंचे ग्रामीण ग्रामीणों ने देहलवाल जी के दर्शन कर चढ़ाए फूल कई वर्षों से चली आ रही परंपरा आज भी निभा रहे ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: चाकू लहराते वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच करते हुए ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने युवाओं को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और दोस्तों के बीच दिखावे के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। दरअसल, ग्राम लोखंडी निवासी साहिल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह चाकू लहराते हुए नजर आ रहा था। बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी के दिन दोस्तों के साथ रहते हुए साहिल ने चाकू लहराते हुए वीडियो बनाया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो की जांच कर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने साहिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या कानून का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि युवा उत्साह या दोस्तों के दबाव में ऐसा कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें, जिससे आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने पर उनकी जांच की जाएगी और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है.0
0
Report
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जमुई घटना के आरोपी गिरफ्तार, कानूनराज की दिखी मजबूती
Patna, Bihar:रोहित सिंह ने कहा की जिस प्रकार से जमुई की बेटी के साथ राष्ट्रीय जनता दल और चम्पा विश्वास के साथ सालों तक रेप करने वाली मानसिकता के लोगों ने दुर्व्यवहार किया उस पर सम्राट सरकार ने कठोर करवाई किया है रोहित ने कहा की जमुई की बेटी के अपमान का बदला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया है रोहित ने कहा की वीडियो वायरल होने के 24 घंटा के अंदर मुक़दमा दर्ज हुआ रोहित ने कहा की जमुई घटना के मुख्य आरोपी लालू यादव के गुंडा मानसिकता के प्रतिनिधि नंदन यादव और हरेराम यादव का आज जिस प्रकार से हाफ एनकाउंटर हुआ और उन दोनों की गिरफ्तारी हुई है उससे यह प्रमाणित हुआ है की बिहार में कानून का राज है रोहित ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ख़ुद बेटी के बाप हैं उनके शासन में किसी बेटी का अपमान नहीं होगा रोहित ने कहा की बिहारी होने के नाते मुझे गर्व है अपने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर रोहित ने कहा की बेटी के सम्मान में सम्राट सरकार खड़ी है रोहित ने कहा की बिहार के इतिहास में पहली पर कोई महिला डीजीपी बनी है रोहित ने कहा की प्रीता वर्मा को डीजीपी बनाने हेतु मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार है रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव आपके मम्मी पापा की सरकार नहीं है की आपके विधायक का बेटा रेप करता रहेगा और पुलिस चुप रहेगी रोहित ने कहा की तेजस्वी यादव कान खोलके सुन लीजिए बिहार में सम्राट सरकार है गुंडागर्दी नहीं चलेगी0
0
Report
कसया के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी, रजिस्टर जब्त और नोटिस जारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:कसया में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी j्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक के नेतृत्व में हुई कार्रवाई शिवम डायग्नोस्टिक सेंटर में जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर सील पंजीकृत चिकित्सक की जगह दूसरे व्यक्ति से अल्ट्रासाउंड कराने का आरोप जांच टीम ने रजिस्टर जब्त कर केंद्र को किया सील शाकुंभरी अल्ट्रासाउंड सेंटर को भी जारी हुआ नोटिस पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति से जांच कराने की शिकायत अनियमितता या अवैध संचालन पर होगी नियमानुसार कार्रवाई अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी और क्लीनिकों की जांच का अभियान रहेगा जारी कार्यवाही के बाद अन्य जांच केंद्र संचालकों में मचा हड़कंप0
0
Report
Advertisement
जालौन मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टूडेंट्स बनाम एमबीबीएस इंटर्न: प्रदर्शन और सुरक्षा मांग उठी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग विद्यार्थियों और जूनियर डॉक्टरों में हुई जमकर मारपीट, मारपीट की लाइव घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जूनियर डॉक्टर ने भी मेडिकल कॉलेज में शुरू किया प्रदर्शन, क्लिनिकल ड्यूटी के दौरान एमबीबीएस इंटर्न से नर्सिंग के छात्रों में हुआ था विवाद, नर्सिंग विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को दी लिखित शिकायत, घटना की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की करी मांग, एमबीबीएस इंटर्न से लिखित माफी की मांग, नर्सिंग विद्यार्थियों ने सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की उठाई मांग, उरई कोतवाली क्षेत्र के राजकीय मेडिकल कॉलेज की घटना.0
0
Report
गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर तौकीर निजामी ने दिया जवाब
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गरबा पंडालों में मुस्लिम युवकों की एंट्री को लेकर रामेश्वर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर मुस्लिम स्कॉलर तौकीर निजामी ने कहा, रामेश्वर शर्मा को हमारे घोड़ों से डर लग रहा है। मुस्लिम समाज के युवक गरबे में नहीं जाते लेकिन कहीं पर कोई बुला लेता है तो चले जाते हैं।0
0
Report
रुद्रप्रयाग ग्राम प्रधानों का धरना: ऑनलाइन हाजिरी और मानदेय बढ़ाने की मांग
Routhiya, Uttarakhand:स्लग : प्रधानों का धरना, बीवीजी रामजी और मानदेय बना मुद्दारिपोर्ट : भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान : रुद्रप्रयाग, 22 सितंबर एंकर : रुद्रप्रयाग में ग्राम प्रधान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। जिले के तीनों ब्लॉकों के प्रधान संगठनों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रधानों की प्रमुख मांगों में बीवीजी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था में शिथिलता और मानदेय बढ़ाने की मांग शामिल है। प्रधान संगठन ने साफ किया है कि फिलहाल यह सांकेतिक प्रदर्शन है, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा। वीओ : रुद्रप्रयाग में तीनों ब्लॉकों के ग्राम प्रधान एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। प्रधानों का कहना है कि बीवीजी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था पहाड़ी क्षेत्रों में परेशानी का कारण बन रही है। नेटवर्क की समस्या वाले गांवों में श्रमिकों की हाजिरी दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। वहीं प्रधानों ने मौजूदा मानदेय बढ़ाने की मांग भी उठाई है। बाइट : विजयपाल सिंह जगवाण, जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन वीओ : जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह जगवाण ने कहा कि प्रधान संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष बात रख रहा है। इससे पहले ब्लॉक स्तर पर भी प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए। अब जिला स्तर पर सांकेतिक धरना दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेश संगठन के अगले कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। बाइट : अजय पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन वीओ : प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजय पुंडीर ने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से प्रधानों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार सरकार और शासन के स्तर पर ज्ञापन दिए गए हैं। उनका कहना है कि कई महीनों बाद भी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अब विकास भवन स्तर पर आंदोलन के बाद प्रदेश संगठन के साथ देहरादून में भी धरना दिया जाएगा। बाइट : गीता देवी, ग्राम प्रधान बक्शीर वीओ : ग्राम प्रधान गीता देवी ने बीवीजी रामजी योजना में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को ऑफलाइन करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रधानों की जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं, जबकि मौजूदा मानदेय बेहद कम है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर तीस हजार रुपये किए जाने की मांग रखी। बाइट : महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रर्दशन के बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेटवर्क की समस्या वाले गांवों में ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था व्यावहारिक दिक्कत पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर व्यवस्था में शिथिलता देने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मामला रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने पंजाब में बीजेपी पर ड्रामा का आरोप लगाया
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬਚਤ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮੁੰਡੀਆ ਨੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੇ ਰੈਲੀ ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਸ਼ਬਦੀ ਵਾਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡਰਾਮੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਜੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਫਿਕਰ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਉਹ ਆਰ ਡੀ ਐਫ ਦੇ ਪੈਸੇ ਨਾ ਰੋਕਦੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਰਸਾਤੀ ਮੌਸਮ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਆਏ ਅਤੇ 1600 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਪਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਦੂਸਰੀ ਕਿਸਤ ਨਹੀਂ ਆਈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮੂੰਹ ਤੋੜਵਾ ਜਵਾਬ ਦੇਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ ਰੈਲੀ ਦਾ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰਕੇ ਮੂੰਹ ਤੋੜਵਾਂ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਦਿਆਂਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਜੋ ਆਡੀਓ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਉਸਤੇ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰਤੀਕਰਮ ਦਿੰਦੇ ਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਜੋ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੁੱਟਣ ਲਈ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚਾਹੇ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਆਡੀਓ ਪਾਈ ਹੈ।ਹੁਣ ਇਹੀ ਆਡੀਓ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠੀਆ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਖਹਿਰਾ ਵੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਪਾਉਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਚੀਜ਼ਾਂ ਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕੋਈ ਫਰਕ ਨਹੀਂ ਪੈਂਦਾ ਕਿਉਂਕਿ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਜਨਤਾ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਹੈ ਨਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਨੂੰ ਜਵਾਬ ਦੇਣਾ0
0
Report
डबल डेकर ओवरब्रिज: मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने के निर्देश, प्रशासन ने दी तेजी
Chapra, Bihar:निर्माणाधीन डबल डेकर ओवरब्रिज के कारण शहरवासियों को हो रही परेशानी और यातायात व्यवस्था को लेकर आम लोगों की शिकायतों पर जी मीडिया की खबर का असर हुआ है। खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और शहर की यातायात व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की दिशा में सख्त कदम उठाने की बात कही है。 जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि डबल डेकर परियोजना के निर्माण के कारण लोगों को परेशानी है, लेकिन विकास कार्य को जल्द पूरा कर इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मार्च 2027 तक पाइलिंग का काम पूरा करने और परियोजना को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने बताया कि निर्माण कंपनी को काम में तेजी लाने के लिए मैनपावर बढ़ाने और तीन शिफ्टों में निर्माण कार्य कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी स्थिति में काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए。 उन्होंने कहा कि जिन लोगों को मुआवजा नहीं मिला था, उन्हें मुआवजा उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि कुछ मामलों में संबंधित मुआवजा राशि न्यायालय में जमा करा दी गई है। इसके बाद निर्माण कार्य में आने वाली अड़चनों को दूर कर काम को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान लोगों को होने वाली असुविधा को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। निर्माण एजेंसी को आवश्यक संसाधन और मैनपावर बढ़ाकर काम करने को कहा गया है, ताकि मार्च 2027 से पहले डबल डेकर परियोजना को पूरा कर शहरवासियों को राहत दी जा सके。 क्या कहा जिलाधिकारी ने, खुद सुनिए...0
0
Report
कुशीनगर में एमडीएम भोजन में कीड़े, बीएसए ने जांच के आदेश दिए
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर कुशीनगर में बीते दिन एक स्कूल में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील में कीड़े मिलने वाले मामले के बाद कुशीनगर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच बैठा दी है..मामला बीते दिन दुदही ब्लॉक के खिरिया स्थित संविलयन विद्यालय की है... जहां बच्चों को दोपहर के भोजन में परोसी गई सब्जी में कीड़े मिलने की बात सामने आई थी..जिसको प्रमुखता से Zee मीडिया ने खबर दिखाई थी..बता दे कि बच्चों को जब दोपहर का खाना दिया गया तब भोजन की थाली में परोसी गई सब्जी में कीड़े दिखाई दिए थे जिसके बाद बच्चों ने खाना खाने से इनकार कर दिया...मामला सामने आने के बाद स्कूल में परोसे जाने वाले एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। सवाल ये भी था कि आखिर बच्चों को भोजन परोसने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच किस स्तर पर की गई..क्योंकि बच्चों के भोजन से जुड़ा मामला सीधे उनकी सेहत और सुरक्षा से जुड़ा है...लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल इसलिए भी खड़ा हो रहा है... क्योंकि बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले भी इसी विद्यालय के एमडीएम में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी...यानी एक शिकायत के बाद भी अगर दोबारा ऐसी तस्वीर सामने आई है... तो फिर एमडीएम की निगरानी और गुणवत्ता जांच की व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है...अब मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। बाइट - अनिल सिंह,BSA बाइट - छात्र बाइट - छात्र बाइट - छात्र0
0
Report
Advertisement
