136027
कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने सुरजेवाला पर कसा तंज
Kaithal, Haryana:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस नेता सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में सुरजेवाला की कोई पूछ नहीं थी और वह खुद पीड़ित और शोषित हैं। ढांडा ने हुडा परिवार पर भी तंज कसते हुए कहा कि बापू, बेटा एंड कंपनी ने कांग्रेस पर कब्जा कर रखा है और कांग्रेस ने करोड़ों के घोटाले किए हैं। हरियाणा की जनता इसका जवाब मांग रही है। ढांडा कैथल के कपिल कमल कार्यालय में पंच सरपंचों से मिले और गांवों में विकास कार्यों पर चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीकर के परड़ोली बड़ी में 223वें नवकुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन, श्रद्धालु 15–23 जुलाई तक मौजूद
Sikar, Rajasthan:सीकर परड़ोली बड़ी में 223वें नवकुंडीय महायज्ञ का होगा आयोजन, 15 से 23 जुलाई तक श्रद्धालु आयेंगे. श्री भोमेश्वर नारायण धाम में महालक्ष्मी हवनात्मक महायज्ञ व माता के विशाल दर्शन का होगा आयोजन. सीकर. जनकल्याण, विश्वशांति एवं पर्यावरण शुद्धि के उद्देश्य से परड़ोली बड़ी स्थित श्री भोमेश्वर नारायण धाम में 15 से 23 जुलाई तक अलौकिक सार्वजनिक नवदुर्गा महालक्ष्मी हवनात्मक 223वें नवकुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए माता के दर्शन भी होंगे. आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ की शुरुआत 15 जुलाई को सुबह 8:30 बजे शोभायात्रा के साथ होगी. इसके बाद मंडप प्रवेश, मंडप पूजन, यज्ञ मंडप स्थापना, अग्नि स्थापना, सायं 5 बजे आरती सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे आरती, सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक नित्य पूजन एवं प्रातः आरती का आयोजन होगा. वहीं प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक हवन किया जाएगा. महायज्ञ की पूर्णाहुति 23 जुलाई को सुबह 6:15 बजे दी जाएगी. आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इस दौरान पोस्टर विमोचन भी किया गया. श्री कल्याण धाम के महंत विष्णु प्रसाद शर्मा, पीठाधीश्वर नत्थूसिंह शेखावत आदि मौजूद रहे.0
0
Report
फ्रीगंज में देर रात 95 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी, चार नकाबपोश शामिल
Ujjain, Madhya Pradesh:फ्रीगंज में देर रात शटर तोड़कर 95 से ज्यादा प्रीमियम मोबाइल ले गए तीन नकाबपोश, पुलिस जांच में जुटी उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र के फ्रीगंज में शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चार नकाबपोश बदमाशों ने 'हाई चॉइस' और 'एसएस मोबाइल' शोरूम के शटर और ताले तोड़कर करीब 60 लाख रुपये कीमत के 95 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सीसीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि देर रात एक सफेद रंग की कार से तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दोनों दुकानों के शटर और ताले तोड़े, फिर अंदर घुसकर शोकेस के कांच तोड़ दिए और महंगे मोबाइल फोन समेटकर कुछ ही मिनटों में फरार हो गए。 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाई चॉइस मोबाइल शोरूम से करीब 45 और एसएस मोबाइल से लगभग 50 प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी हुए हैं। चोरी गए मोबाइलों की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सफेद कार और उसमें सवार बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
TS सिंह देव को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग पर सियासी घमासान तेज
Raipur, Chhattisgarh:सोशल मीडिया में TS सिंह देव को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग और अरुण साव के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान, कहा- काम के ऊपर डिपेंड करता है, कार्यकाल खत्म नहीं होता. काम नहीं करेंगे तो कुर्सी में बैठने का अधिकार भी नहीं है और काम करने वाले करते हैं. प्रदेश अध्यक्ष बनाना नहीं बनाना हाईकमान करता है. बीजेपी के अन्दर कितनी गुटबाजी है प्रदेश की जनता देख रही है. भारतीय जनता पार्टी में आपसी द्वंद्व चल रहा है. बीजेपी में आने वाले दिनों में युद्ध होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकोष्ठों की बैठक में कार्यकर्ताओं को चार टिप्स दिए. टिप्स के मुद्दे पर दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- मुख्यमंत्री को सबसे पहले सलाह मंत्रियों को देना चाहिए. मंत्री कमीशन कम खाए सड़क अच्छा बनाए. भ्रष्टाचार नहीं करने की सलाह मुख्यमंत्री को देना चाहिए. कांग्रेस विधायक दल की कल होने वाली बैठक को लेकर कहा- भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से डरी हुई है. कांग्रेस पार्टी आक्रामक रूप से लड़ रही है. सारे विधायक मिलकर रणनीति बनाएंगे. दतिया में बवाल के मसले पर दीपक बैज का भाजपा पर तंज, कहा- पूरे देशभर में बीजेपी में यही हाल है. भारतीय जनता पार्टी का उल्टी गिनती शुरू हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी में बड़ा विस्फोट होने वाला है. बीजेपी को अपने कार्यकर्ताओं को संभालना मुश्किल हो गया है0
0
Report
Advertisement
डॉ. रमन सिंह ने ग्राम बंट में विशाल पौधारोपण किया, 10 लाख सहायता की घोषणा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंट में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। डॉ. रमन सिंह ने पौधों की देखभाल के लिए ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंट में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्राम पंचायत और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से करीब चार हजार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. रमन सिंह ने भी जनप्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरे देश में करोड़ों पौधे लगाए जा रहे हैं और इसी अभियान के अंतर्गत ग्राम बंट में भी वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। साथ ही पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए बोरिंग और सोलर पंप लगाने की बात भी कही। आगामी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार सदन में प्रदेश की जनता के हित से जुड़े मुद्दों पर काम करेगी और जनकल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है और जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं।0
0
Report
नेशनल हाईवे 30 पर देउरगांव के पास ट्रक की ठोकर से युवक की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, नेशनल हाईवे 30 में देउरगांव के पास हुआ हादसा, तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आया बाइक सवार, ट्रक की ठोकर से बाइक बुरी तरह हुई क्षतिग्रस्त, वहीं युवक की घटना स्थल पर हुई मौत, दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर बस्तर पुलिस पहुंची, फिलहाल मृतक की नहीं हो पाई है पहचान ।0
0
Report
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की ओटीसी बिक्री पर रोक
Ranchi, Jharkhand:अब बिना डॉक्टर की सलाह के अधिक अल्कोहल वाली दवाइयां खरीदना आसान नहीं होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल वाली दवाइयों की ओवर-द-काउंटर यानी बिना पर्ची बिक्री पर रोक लगाई जाएगी। इस कदम का उद्देश्य खासतौर पर किशोरों और अन्य संवेदनशील वर्गों में इन दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना है。 मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि भारत सरकार ने जो गाइडलाइंस जारी किया है उसे झारखंड में अक्षर सह इंप्लीमेंट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को कफ सिरप के जरिए नशे की लत लग रही है। इसीलिए तमाम फार्मेसी को यह सख्त हिदायत है कि अगर बिना प्रिस्क्रिप्शन के एक भी सम्बंधित दवाइयां बेची गई तो सख्त कार्रवाई होगी। बाइट.... डॉ इरफान अंसारी,मंत्री दरअसल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अनुसार, जिन दवाइयों में 12 प्रतिशत से अधिक अल्कोहल मौजूद है, वे अब बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के मेडिकल स्टोर से नहीं मिलेंगी। मंत्रालय का मानना है कि कुछ लोग ऐसी दवाओं का गलत इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे थे, जिससे युवाओं और किशोरों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे बढ़ रहे थे।0
0
Report
Advertisement
नेगुंवा गांव में शराब पार्टी के पैसे नहीं देने पर महिला मारपीट वीडियो वायरल
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में शराब पार्टी के लिए महिला ने नहीं दिए पैसे तो गांव के दबंगो ने महिला के साथ गाली गलौज करते हुए की जमकर मारपीट, दरअसल यह पूरा मामला जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के नेगुंवा गांव का है, जहां गांव की गरीब महिला किरण प्रजापति जो की गांव के बस स्टेंड पर अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर अपना जीवन यापन करती है, जब कल शाम वह अपना ब्यूटी पार्लर बंद कर वापिस अपने घर जा रही थी, तभी गांव के कुछ दबंगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे जबरिया शराब पार्टी के लिए पैसे मांगने लगे, महिला ने जब पैसे देने से इंकार कर दिया तो दबंगो ने गाली गलौज करते हुए महिला को नीचे पटक कर पहले तो हाथ पैर से उसे मारा और फिर उन दबंगों का एक साथी जो लाठी लिये हुए था उसने बेरहमी से महिला पर जमकर लाठियों बरसाई और मौके से बाइक पर सवार होकर चले गए, इस दौरान महिला की चीख पुकार सुन गांव के कई लोग घरों से बाहर निकल आये लेकिन किसी ने महिला को उन गुंडों से बचाने का प्रयास नहीं किया, उल्टे मोबाइल से घटना का वीडियो अवश्य बनाते नजर आए, वही महिला की शिकायत पर पृथ्वीपुर थाना पुलिस ने 3 लोगों के विरूद्ध मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
राम मंदिर चंदा घोटाले पर उज्ज्वल रमन सिंह ने सरकार से पारदर्शिता मांगी
Patna, Bihar:प्रयागराज से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं और चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि खरीद और उसके हस्तांतरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुईं तथा करोड़ों रुपये के लेनदेन में अनियमितताएं सामने आईं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि भगवान राम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं, इसलिए राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे और चढ़ावे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मामले में केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई, जबकि ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों और ट्रस्टियों के खिलाफ अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। उज्ज्वल रमन सिंह ने सवाल उठाया कि यदि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी थीं, तो एसआईटी का गठन क्यों किया गया और संबंधित लोगों को उनके पदों से क्यों हटाया गया। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और लोगों की आस्था से जुड़े सवालों का निष्पक्ष जवाब मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के चंदे के उपयोग को लेकर न तो राम मंदिर ट्रस्ट, न उत्तर प्रदेश सरकार और न ही केंद्र सरकार ने अब तक कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता दिखानी चाहिए और जनता के मन में उठ रहे सभी सवालों का जवाब देना चाहिए।0
0
Report
कोटपूतली के लाल बहादुर शास्त्री बाजार के खुले नाले ने कार गिराई, जनहानि टली
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के व्यस्त बाजार में खुला नाला बना हादसों की वजह, बरसाती नाले में गिरी कार, गनीमत रही कि हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, लोगों ने नगर परिषद की लापरवाही पर उठाए सवाल। कोटपूतली, नगर परिषद की लापरवाही के चलते शहर के लाल बहादुर शास्त्री बाजार में लंबे समय से खुला पड़ा नाला आमजन के लिए खतरा बना हुआ है। शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल इस क्षेत्र में नाले को ढकने या सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। शनिवार को इसी खुले नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि यह नाला काफी समय से खुला पड़ा है। इसकी गहराई का भी सही अनुमान नहीं है, जिससे बाजार में आने वाले बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। इसके अलावा नाले से उठने वाली दुर्गंध के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लोगों ने मांग की है कि किसी बड़े हादसे से पहले नाले को ढकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ हादसे में कॉन्फेशन से पानी मंगाने का दावा, घायल की हालत गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़ में हुए हादसे को लेकर ज्वेलर्स शोरूम के मालिक ने कहा कि कॉन्फेशन री से यह पानी मंगाया गया था। हादसे के बाद भी कॉन्फेशन की दुकान से कुछ तेज़ाब बरामद हुआ। वही पीड़ित फिलहाल मिरुत के आनंद अस्पताल में इलाज चल रहा है जहाँ उसे हालत अभी गंभीर बतायी जा रही है परिजन इस मामले में करवाई की माँग कर रहे हैं।0
0
Report
कैबिनेट फैसले पर बेहड़ का आरोप: चयनित गांवों को राजस्व ग्राम, कई क्षेत्र बाहर
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- कैबिनेट के फैंसले पर बेहड़ ने खड़े किये सवाल रिपोर्ट- स्थान- रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर एंकर- किच्छा कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने राज्य सरकार पर मालिकाना हक के मुद्दे पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता कर उन्होंने कहा कि कैबिनेट द्वारा नैनीताल के बिन्दुखत्ता, देहरादून के बापूग्राम, खटीमा के बग्गा चौवन सहित कुछ चुनिंदा क्षेत्रों को राजस्व ग्राम का दर्जा और मालिकाना हक देने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है, लेकिन प्रदेश के अनेक ऐसे गांव और आबादियां इसमें शामिल नहीं की गईं, जो दशकों से अस्तित्व में हैं। बेहड़ ने कहा कि पंतनगर की संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, नगला खुरपिया फार्म, गूलरभोज का कोपा, मुनस्यारी, किच्छा के सूर्यनगर, नजीमाबाद, धौराडाम, कोर्ट खर्रा, जसपुर का डाम क्षेत्र, भूड़ा गौरी, चंदन नगर, मोहन बोरिंग समेत कई क्षेत्रों को भी कमेटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर कई आबादी वाले क्षेत्रों को बाहर रखा है, जिससे उसकी दोहरी नीति उजागर होती है। किच्छा विधानसभा के तुर्का गौरी, गौरी कला सहित कई गांव आज भी मालिकाना हक और पट्टों से वंचित हैं। इस मुद्दे को उन्होंने कई बार विधानसभा में उठाया और मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को भी पत्र भेजे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई。 उन्होंने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ग-4 की जमीनों का आज तक मालिकाना हक नहीं दिया गया और संबंधित फाइलें जिला प्रशासन में लंबित पड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना रिश्वत के फाइलें आगे नहीं बढ़ रहीं। प्रदेश में किसानों को पर्याप्त यूरिया खाद नहीं मिल रही है। एक एकड़ के लिए केवल दो से तीन कट्टे यूरिया दिए जा रहे हैं और इसके लिए भी किसानों को प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं。 बाइट- तिलक राज बेहड़, विधायक किच्छा0
0
Report
शाहजहांपुर गंगा एक्सप्रेसवे पर आवारा पशु खतरे, सपा नेता बोले सांड एक्सप्रेसवे
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से गुजरा गंगा एक्सप्रेसवे पर इन दिनों आवारा पशुओं के झुंड नजर आ रहे है। आवारा पशुओं की वजह से गंगा एक्सप्रेसवे पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता। आवारा पशुओं की आवाजाही के चलते सपा नेता ने गंगा एक्सप्रेसवे को सांड एक्सप्रेसवे बताया है। दरअसल गंगा एक्सप्रेसवे का लगभग 44 किलोमीटर हिस्सा शाहजहांपुर से गुजरता है और यही से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने का रास्ता भी है। इसी रास्ते से आवारा पशु लगातार गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे हैं। जो कि कभी भी बड़े हादसे का सब बन सकते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर 120 की अधिकतम स्पीड से गाड़ियां दौड़ती है। आवारा पशु एक्सप्रेसवे के बीच में आ जाते हैं। यहां से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि सुरक्षा और सुगम यातायात की दृष्टि से लोग एक्सप्रेसवे से गुजरते हैं। लेकिन अगर कोई आवारा पशु एक्सप्रेसवे पर आ जाए तो वहान में सवार लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। सपा नेता और पेशावर कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने तंज करते हुए गंगा एक्सप्रेसवे को सांड एक्सप्रेस दे बताया है। उनका कहना है कि आवारा पशुओं की वजह से लोगों की जान खतरे में पड़ रही है और जिम्मेदार लोग हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।0
0
Report
Advertisement
एसएमएस अस्पताल में दुर्लभ हृदय ऑपरेशन से 58 वर्षीय मरीज ने नया जीवन पाया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने एक बेहद दुर्लभ और जटिल हृदय ऑपरेशन कर 58 वर्षीय मरीज को नया जीवन दिया है। झुंझुनूं निवासी श्रीराम सहाय को लीबिया में हार्ट अटैक आया था, जहां एंजियोप्लास्टी के बाद भारत लौटने पर एसएमएस अस्पताल में जांच की गई। जांच में पता चला कि उनके हृदय के बाएं निलय में करीब 13.4×11.5 सेंटीमीटर की विशाल गुब्बारेनुमा थैली बन चुकी थी, जो जानलेवा साबित हो सकती थी। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव देवगढ़ा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने करीब 5 घंटे तक चली जटिल सर्जरी कर इस एन्यूरिज्म को सफलतापूर्वक हटाया और हृदय का पुनर्निर्माण किया। ऑपरेशन के दौरान मरीज को 7 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। सफल उपचार के बाद मरीज को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस दुर्लभ सर्जरी को अंतरराष्ट्रीय जर्नल इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी में प्रकाशन के लिए भी स्वीकार किया गया है।0
0
Report
बागपत में सिस्टम के खिलाफ मौत का इंतजार आखिर कब खत्म होगा?
Noida, Uttar Pradesh:बागपत में 'सिस्टम' को मौत का इंतजार!0
0
Report
हिसार में माता अमृत देवी प्रतिमा का अनावरण; BHU कलाकारों ने 21,000 लोहे जोड़े
Hisar, Haryana:हिसार के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) में कल 12 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल यहाँ 'माता अमृता देवी सर्कल' और उनकी एक भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस प्रतिमा की विशेषता इसके निर्माण में छिपी है—बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के शिल्पकारों ने इसे लोहे के 21,000 टुकड़ों को जोड़कर एक अद्भुत कला- Kron premier (कला) का रूप दिया है। जीजेयू के वाइस चांसलर नरसीराम बिश्नोई ने आज ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में बताया यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं है, बल्कि यह उन हजारों पेड़ों और पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए माता अमृता देवी के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाती है, जो आज के युवाओं के लिए निरंतर प्रेरणा का काम0
0
Report
Advertisement
