Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaithal136027

हरियाणा के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में गई जान

Jul 30, 2024 18:07:14
Kaithal, Haryana

हरियाणा के कैथल जिले के गांव मटौर का युवक रवि रूस-यूक्रेन युद्ध में मारा गया। रवि 13 जनवरी को छह अन्य युवकों के साथ विदेश गया था। एजेंट ने हेल्पर की नौकरी का वादा किया था, लेकिन उसे युद्ध में धकेल दिया गया। रवि का परिवार से आखिरी संपर्क 12 मार्च को हुआ था। उसने बताया कि वह 6 मार्च से लड़ाई में शामिल था। परिवार ने स्थानीय प्रशासन और विदेश मंत्री से संपर्क किया। अंत में, दूतावास से जान जाने की पुष्टि हुई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVijay Ahuja
Feb 25, 2026 07:35:08
Payikapuram, Andhra Pradesh:नमाजी की पिटाई के बाद कार्रवाही की मांग ऊधम सिंह नगर जनपद के रूद्रपुर में प्राचीन अटारिया मंदिर परिसर के बाहर खाली पड़े स्थान पर एक मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति नमाज़ पढ़ रहा था। इस दौरान मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा द्वारा उस व्यक्ति की पिटाई और उसके साथ गाली गलौज की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। अटारिया मंदिर के पास एक मकान का निर्माण काम चल रहा है। वहां काम करने वाला राजमिस्त्री शाहिद रमजान केMonth के चलते मंदिर के पास ही खाली पड़े मैदान में नमाज पढ़ रहा था, मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने उसको नमाज़ पढ़ने को मना करते हुए मारपीट और गाली गलौज की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ पीड़ित शाहिद सिडकुल चौकी पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही घायल शाहिद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है और इधर पुलिस ने मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा और एक अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 1125, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 25, 2026 07:34:19
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के मानपुरी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव में घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम दशरथ पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। जब तक परिजन बच्चे की चीख-पुकार सुनकर बाहर आते, तब तक कुत्ते उसे कई जगह से बुरी तरह काट चुके थे। गंभीर रूप से घायल दशरथ को तुरंत परिजन बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Feb 25, 2026 07:34:03
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना अंतर्गत गरौली गांव में मंगलवार की देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बोलेरो में सो रहे चालक को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की गई। अज्ञात हमलावरों ने बोलेरो में आग लगा दी, जिससे पास बना मकान भी चपेट में आ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक गरौली गांव निवासी ग्राम प्रधान धीर सिंह यादव के भाई और बोलेरो चालक उमेश यादव रोज़ की तरह बुकिंग से लौटकर अपनी गाड़ी सड़क किनारे बने मकान के पास खड़ी कर उसी में सो गए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से बोलेरो के चारों ओर पराली लगाकर आग सुलगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटों से आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो के साथ ही सड़क किनारे बना मकान भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन पश्चिम शरीरा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जलती हुई बोलेरो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Feb 25, 2026 07:33:43
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में गैस पाइपलाइन से रिसाव के बाद लगी आग, दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला दो लोग झुलसे जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र की सिपाह पुलिस चौकी अंतर्गत फूल मंडी के आगे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैस पाइपलाइन के सर्विस रेगुलेटर बॉक्स में जेसीबी की टक्कर से तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। मौके पर मौजूद Adani Group के कर्मचारियों द्वारा रिसाव बंद करने के प्रयास के दौरान अचानक आग भड़क उठी, जो पास रखी बांस की कोठ तक फैलने लगी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दमकल टीम अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची। जवानों ने जोखिम उठाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर, बुलेट और बाल्टियों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसी बीच कंपनी के कर्मचारियों ने गैस लीकेज को भी पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में दो लोग आंशिक रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर हालात अब नियंत्रण में बताए गए हैं।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Feb 25, 2026 07:33:28
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर की बैठक प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त व एसपी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश शांतिपूर्ण ढंग से नकल रहित परीक्षा का आयोजन किया जाए सुनिश्चित- मुख्यमंत्री सभी परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंध सुनिश्चित हो और पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाए, प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों के दौरे करें- मुख्यमंत्री परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्थानीय सरपंच, ग्राम सभा के लोगों से भी लिया जाए सहयोग- मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी साथ में रहे मौजूद
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 25, 2026 07:33:02
Dungarpur, Rajasthan:भारतीय मजदूर संघ का श्रमिको की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन डूंगरपुर जिले में भारतीय मजदूर संघ की ओर से श्रमिको की विभिन्न मांगो व प्रदेश बजट में भारतीय मजदूर संघ की मांगो को अनदेखा करने के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया | वही श्रमिको की मांगो को लेकर आवाज बुलंद की | इस मौके पर संघ ने श्रमिको की मांगो को लेकर कलेक्टर को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशव्यापी आव्हान पर डूंगरपुर जिले में भी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिक, पेंशनर, संविदाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और मिड डे मील वर्कर कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुए | इस मौके पर प्रदेश के बजट में भारतीय मजदुर संघ द्वारा दिए गए सुझावों व मांगो को अनदेखा करने के कारण बजट में मजदुर, पेंशनर, संविदाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और मिड डे मील कार्मिको के हित में ठोस प्रावधान नहीं किये जाने और श्रमिको की अन्य मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया | वही संघ के पदाधिकारियों ने सरकार पर जमकर हमला बोला | उन्होंने कहा कि सरकार ने श्रमिक संगठनों से बजट पूर्व श्रमिक हित में कई सुझाव व मांगे ली थी लेकिन उन सुझावों व मांगो को सरकार ने बजट में अनदेखा किया जिससे श्रमिको में रोष व्याप्त है | इधर प्रदर्शन के बाद भारतीय मजदुर संघ ने पीएम व सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में संघ ने ईपीएफ पेंशन को एक हजार रूपये से बढाकर न्यूनतम 7 हजार करने, पेंशनर्स को नए वेतन आयोग का लाभ देने, आंगनबाड़ी कर्मियों को स्थाई करने व 25 हजार रुपए मानदेय देने व सेवानिवृति पर ग्रेच्युटी लागू करने सहित अन्य मांगो को जल्द पूरा करने की मांग की गई है
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Feb 25, 2026 07:32:33
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर की बैठक प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त व एसपी के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीशकों को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश शांतिपूर्ण ढंग से नकल रहित परीक्षा का आयोजन किया जाए सुनिश्चित- मुख्यमंत्री सभी परीक्षा केंद्रों पर बेहतर प्रबंध सुनिश्चित हो और पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए- मुख्यमंत्री संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का अधिक से अधिक ध्यान रखा जाए, प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों के दौरे करें- मुख्यमंत्री परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्थानीय सरपंच, ग्राम सभा के लोगों से भी लिया जाए सहयोग- मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी साथ में रहे मौजूद
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 07:31:38
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के पुलिस लाइन रोड स्थित रेम्बो हॉस्पिटल में आज देवीपाटन मंडल का पहला रोबोटिक ओपरेशन किया गया ,रोबोट द्वारा परसपुर मटेरा के रहने वाले 69 वर्षीय मोहब्बत अली के घुटनो का सफल ऑपरेशन किया गया ये ऑपरेशन नी रिप्लेसमेंट के लिए किया गया है ,,रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ सोमनाथ मौर्य ने बताया कि ये ऑपरेशन आर्थोपेडिक डॉ विकास मिश्रा और उनकी टीम की देखरेख में किया गया है उन्होंने बताया कि ये रोबोटिक सर्जरी काफी महंगी है लेकिन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीज का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया है रोबोटिक सर्जरी की सुविधा का लाभ अब पूरे मंडल के लोगों को मिलेगा ,,आर्थोपेडिक डॉ विकास मिश्रा ने बताया कि पहली बार इस मंडल में नी रिप्लेसमेंट सर्जरी रोबोट द्वारा की गई है रोबोटिक सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी बहुत जल्दी हो जाती है इसमें जो कट्स रोबोट द्वारा किये जाते हैं जिससे ह्यूमन एरर की संभावना बहुत कम हो जाती है और रिजल्ट बहुत अच्छे आते हैं इस इलाज का खर्च ढाई से तीन लाख रुपये आता है।
0
comment0
Report
VTVinit Tyagi
Feb 25, 2026 07:30:57
Roorkee, Uttarakhand:रुड़की से यह दिल दहला देने वाली खबर है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच होने वाले मामूली विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। खेल के दौरान हल्की कहासुनी से हिंसक रूप ले ली और एक किशोर ने 12 वर्षीय भानु के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। डंडा लगते ही भानु मैदान में बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में भानु को अस्पताल ले जाया गया, पर इलाज के दौरान मासूम की जिंदगी नहीं बच सकी। इस घटना के बाद गांव में मातम है; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और हर किसी के मन में एक ही सवाल है— आखिर एक मामूली झगड़ा इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 25, 2026 07:30:37
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर पुलिस कमिश्नरेट– डीसीपी सेंट्रल ज़ोन की बड़ी कार्रवाई राजधानी में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए डीसीपी सेंट्रल ज़ोन के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नेहरू नगर, नरैयाँ तालाब क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने सीसीटीवी और मोशन सेंसर से लैस गांजा पैकिंग हाइडआउट का भंडाफोड़ करते हुए 7.397 किलो गांजा (कीमत लगभग 85 हजार) बरामद किया। मौके से अब्दुल जाफर (32) और सुनील जगत (28) को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए हाइडआउट में मोशन सेंसर, सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई उपकरण लगा रखे थे। गांजा पैकिंग में इस्तेमाल प्लास्टिक झिल्ल्ली और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b), 29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top