Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jhajjar124103

विश्व शांति महायज्ञ में मुख्यमंत्री के शामिल होने की उम्मीद, बेरी में सुरक्षा इंतजाम

STSumit Tharan
Mar 24, 2026 10:00:18
Jhajjar, Haryana
झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र स्थित भीमेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में 25 मार्च से तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वसुधैव कुटुंबकम की भावना के तहत इस महायज्ञ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शामिल होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जिला पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने की पूरी संभावना है और पूरे विश्व में शांति स्थापित हो, यही सभी की कामना है। भीमेश्वरी देवी मेले को लेकर प्रशासन सतर्क है; बेरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, लगभग 750 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर होंगे ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं और पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 24, 2026 11:18:03
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। मां मंगला भवानी मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा सप्ताह ज्ञान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचन धर्ममूर्ति अंजनेश्वरी देवी मिश्रा द्वारा किया जा रहा है, जिनकी वाणी से भक्त भावविभोर हो रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि श्रीराम के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने वाले हैं और ऐसे आयोजन नैतिक मूल्यों व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 17 मार्च को कलश यात्रा से हुई थी और समापन पर भंडारे का आयोजन होगा। समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
1
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 24, 2026 11:17:59
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। आधुनिक भारत के नवनिर्माण में महिला नेतृत्व की अनिवार्य भूमिका को रेखांकित करने और देश के युवाओं में स्वरोजगार व उद्यमिता की एक नई अलख जगाने के उद्देश्य से जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी में एक विशेष आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) और जेइसीआरसी 90.8 एफएम के संयुक्त तत्वावधान में 'फ्रॉम डेजर्ट सैंड्स टू ग्लोबल स्टैंड्स - वुमन लीडिंग द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस' थीम पर एक मेगा मोटिवेशनल टॉक का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों के भीतर एक नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि उन्हें अपनी स्थानीय जड़ों से जुड़कर ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अमिट पहचान बनाने के लिए भी गहराई से प्रेरित किया। कार्यक्रम में इक्सोरियल और कार्तिकेय ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन एवं उद्योगपति भगवती बल्दवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। और युवाओं के साथ सफलता के वे मूल मंत्र साझा किए, जो किताबी ज्ञान से परे ज़मीनी हकीकत और उनके जीवन के कड़े अनुभवों पर आधारित थे। उन्होंने छात्रों को जीवन में हमेशा बड़ा सोचने, छोटी शुरुआत करने और बिना समय गंवाए तुरंत फैसले लेने का मंत्र दिया। युवाओं की उस आम शिकायत का जवाब देते हुए कि उनके पास व्यापार शुरू करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, बल्दवा ने स्पष्ट किया, "अगर आपमें खुद पर भरोसा है, आपकी नीयत साफ है और इरादा लोहे की तरह पक्का है, तो संसाधनों की कमी कभी आपकी राह का रोड़ा नहीं बन सकती। संसाधन जुटाए जा सकते हैं, लेकिन जुनून आपके भीतर से ही आना चाहिए।" अपने उद्बोधन में एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पहलू जोड़ते हुए भगवती बल्दवा ने अपनी जड़ों को याद किया। उन्होंने कहा, "राजस्थान केवल एक राज्य का नाम नहीं है यह एक जीवंत संस्कृति, एक अडिग साहस और एक ऐसी अमिट पहचान है, जो हमारे खून में बहती है। आज भी मुझे उस माटी की याद सबसे ज्यादा आती है जिसने मुझे गढ़ा है।" छात्रों को अपने संस्कारों और परिवार के महत्व के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में बिताए बचपन और युवावस्था के दिन आज भी उनके भीतर नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का जुनून जगाते हैं। "उन गलियों ने मुझे जीवन की सबसे बड़ी सीख दी—चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने संस्कारों, अपने परिवार, अपने समाज और अपनी जड़ों को कभी मत छोड़ो।" युवाओं को राजस्थान के भविष्य की तस्वीर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि आज का राजस्थान केवल इतिहास और किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भविष्य की अपार संभावनाओं का एक विशाल आर्थिक केंद्र बन चुका है। धरती के गर्भ में छिपे ज़िंक, चाँदी, तांबा, पोटाश जैसे खनिजों से लेकर बाड़मेर-जैसलमेर के तेल और गैस भंडार प्रदेश की नई आर्थिक रीढ़ बन रहे हैं। जो तीखी धूप कभी यहाँ की सबसे बड़ी चुनौती थी, वही आज सबसे बड़ी ताकत बन गई है। आज राजस्थान एक सोलर स्टेट बन चुका है और देश को ग्रीन एनर्जी की ओर ले जाने में सबसे आगे हैं। पारंपरिक ज्ञान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का एक शानदार उदाहरण देते हुए बल्दवा ने अपनी कंपनी इक्सोरियल की यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे राजस्थान की कठिन जलवायु ने यहाँ की जड़ी-बूटियों, विशेषकर अश्वगंधा, को एक अद्वितीय शक्ति और गुणवत्ता दी है। "हमने राजस्थान की उर्वर भूमि और अश्वगंधा की उस शक्ति को पहचाना, जिसकी आज दुनिया को सख्त जरूरत है। पारंपरिक ज्ञान काफी नहीं था, इसलिए हमने भारतीय उत्पादों को एक ठोस वैज्ञानिक और रिसर्च आधारित एप्रोच दी। आज इक्सोरियल के माध्यम से हम इस अनमोल आयुर्वेदिक धरोहर को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचा रहे हैं। और इस बात का जिक्र प्रधानमंत्री मोदी भी अपने मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं" उन्होंने युवाओं को समझाया कि एक सच्चा लीडर वह है जो टीम वर्क को सर्वोपरि रखे, सबको साथ लेकर चले और कामयाबी के लिए शॉर्टकट न ढूंढे। लगातार प्रयास, धैर्य, अनुशासन और काम के प्रति ईमानदारी ही आपको शिखर तक ले जाती है। कार्यक्रम में इंडिलिंक्स न्यूज़लैब के फाउंडर मुकेश सैनी ने भविष्य की चुनौतियों, डिजिटल क्रांति और युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। सैनी ने छात्रों के भीतर उस डर को खत्म करने का प्रयास किया जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक को लेकर उनके मन में बसा है। उन्होंने बेहद ऊर्जावान और स्पष्ट लहज़े में कहा कि आज का युवा इस दुविधा में है कि क्या एआई और तकनीक उनके रोज़गार छीन लेंगे? सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। तकनीक कभी आपके अवसर कम नहीं करती, बल्कि वह काम करने के नए, असीमित और ग्लोबल अवसर पैदा करती है।" उन्होंने विस्तार से समझाया कि जो लोग तकनीक को अपना साथी बना लेंगे, वे भविष्य के लीडर होंगे और जो इससे डरेंगे, वे पीछे छूट जाएंगे। कार्यक्रम में जेइसीआरसी यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (डिजिटल स्ट्रेटेजीज) धीमांत अग्रवाल और रजिस्ट्रार एस.एल. अग्रवाल ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सोनू पारीक (एचओडी- कैमिस्ट्री) और जेइसीआरसी 90.8 एफएम के स्टेशन मैनेजर पंडित अमनदीप (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने युवाओं से एक सीधा संवाद किया। इन वक्ताओं ने संयुक्त रूप से युवाओं को यह विशेष संदेश दिया कि वे सोशल मीडिया की आभासी दुनिया के भ्रम से बाहर निकलें। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि समाज में नारी के अथक परिश्रम और उनके नेतृत्व का सम्मान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन चाहे कितने भी ऊंचे मुकाम पर पहुँच जाए, लेकिन मानवीय संवेदनाओं, दया और संस्कारों के बिना वह अधूरा है।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 24, 2026 11:17:09
Panchkula, Haryana:पंचकूला पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक युवक से 12 लाख रुपये ठग लिए और उसे फर्जी वीजा थमा दिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि हमारी एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 मार्च को पहले आरोपी हरप्रीत वासी अम्बाला को लुधियाना से गिरफ्तार किया, आरोपी को 18 मार्च को कोर्ट में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ के दौरान पुलिस ने 19 मार्च को अन्य आरोपी हरभजन व उसकी पत्नी नेहा तथा चिराग नरुला को गिरफ्तार कर 20 मार्च को कोर्ट में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी रखी। यह मामला पंचकूला के सैक्टर-5 थाना में 27.02.2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 61, 308(3), 338, 340, 316(2), 318(4) दर्ज किया गया था। लुधियाना, पंजाब वासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया वर्क वीजा पर जाना चाहता था। इसी दौरान वह अपने रिश्तेदार के साथ अम्बाला स्थित एक इमिग्रेशन ऑफिस में गया, जहां उसकी मुलाकात हरभजन सिंह, हरप्रीत उर्फ बम्पी, चिराग नरुल्ला और नेहा से हुई। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर ऑस्ट्रेलिया भेजने का भरोसा दिया 12 लाख रुपये में वीजा लगवाने की बात तय की। आरोपियों ने योजना के तहत पहले पीड़ित का पासपोर्ट व दस्तावेज लिए और बाद में उसे बताया कि उसका वीजा लग चुका है। इसके बाद 08 नवंबर 2025 को पंचकूला सेक्टर-05 स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाकर आरोपियों ने उससे 12 लाख रुपये नकद ले लिए और उसे एक फर्जी वीजा थमा दिया। इतना ही नहीं, पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने वीजा को ऑनलाइन भी चेक करवाया। वीजा मिलने के बाद पीड़ित ने लगभग 5 लाख रुपये खर्च कर टिकट, होटल बुकिंग और अन्य व्यवस्थाएं कर लीं, लेकिन बाद में जांच करने पर वीजा फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक स्टेटमेंट, फर्जी वीजा दस्तावेज जैसे अहम साक्ष्य जुटाए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी हरप्रीत सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों हरभजन सिंह, चिराग नरुल्ला और नेहा को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आपस में मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत यह ठगी की थी। इस मामले में 2 आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान 3 लाख 35 हजार कैश, 5 मोबाइल व दस्तावेज बरामद किए है। आरोपियों द्वारा घटना स्थल की निशानदेही भी करवाई गई है। फिलहाल सभी आरोपियों का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है। डीसीपी ने एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगवेन्द्र सिंह, जांच अधिकारी एएसआई दीपक सहित पूरी टीम के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि टीम की सतर्कता, मेहनत और पेशेवर कार्यशैली के चलते न केवल इस मामले का सफल खुलासा हुआ है, बल्कि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी महत्वपूर्ण सफलता मिली है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंट या इमिग्रेशन कंसल्टेंसी के झांसे में आने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच-पड़ताल अवश्य करें। संबंधित एजेंट का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पूर्व रिकॉर्ड और ऑफिस का सत्यापन जरूर करें तथा किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। उन्होंने आगे कहा कि बिना पुख्ता जानकारी के किसी को भी अपनी मेहनत की कमाई न सौंपें और न ही झूठे वादों, जैसे जल्दी वीजा लगवाने या गारंटी के नाम पर बहकावे में आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। शिवास कविराज, एडीजीपी (पुलिस आयुक्त पंचकूला एवं अध्यक्ष – अवैध प्रवास मामले, हरियाणा) : विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एजेंटों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कई लोग जल्दी विदेश जाने के लालच में बिना जांच-पड़ताल के अवैध एजेंटों के झांसे में आ जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक नुकसान उठाना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है या संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तुरंत पुलिस या एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सूचना दें।
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 24, 2026 11:16:21
Panchkula, Haryana:पंचकूला, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने चैत्र नवरात्र के छठे दिन आज पंचकूला के एतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और महामाई का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा का माता मनसा देवी मंदिर पहुँचने पर प्रशासन और श्र shrine बोर्ड की और से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, बोर्ड की सचिव श्रीमती शारदा प्रजापति एवं अनेक अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे。
0
comment0
Report
DRDivya Rani
Mar 24, 2026 11:16:13
Panchkula, Haryana:पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित नाइट फूड स्ट्रीट में फूड सप्लाई विभाग द्वारा अवैध एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए कई सिलेंडरों को अपने कब्जे में लिया।फूड सप्लाई अधिकारी जतिन मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान कई सिलेंडर बिना वैध दस्तावेज के पाए गए। साथ ही यह भी सामने आया कि कुछ रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। विभाग द्वारा इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, रेस्टोरेंट मालिकों ने विभाग की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस कार्रवाई से कई कर्मचारियों के रोजगार पर असर पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बड़े-बड़े होटलों में भी अवैध सिलेंडरों का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन वहां विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। फूड सप्लाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी।
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 24, 2026 11:16:01
Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उनके द्वारा ग्रेटर नोएडा के शारदा हेल्थ केयर में नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े बोन मैरो ट्रांसपेरेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया । उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।इस दौरान धुरंधर फिल्म को लेकर बृजेश पाठक ने कहा कि अगर कोई भारतीय संस्कारों और संस्कृति को कोई फिल्मकार फिल्म में प्रदर्शित करता है तो सबको उसका अभिनंदन करना चाहिए। कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग भारत के संस्कारों को रोक नहीं पाएंगे । बृजेश पाठक ने इस दौरान जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी कहा कि प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे और यह एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Mar 24, 2026 11:15:44
Harda, Madhya Pradesh:हरदा के सिराली में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगाने का प्रयास, युवक पर मामला दर्ज हरदा जिले के सिराली क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगाने के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर दुकान में आग लगाने की कोशिश की। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हंगामा देखा और तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश देकर स्थिति को संभाला。 स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और दुकान को गंभीर नुकसान होने से बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही सिराली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,,
0
comment0
Report
Mar 24, 2026 11:13:49
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बिरनो थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 57/26 के तहत वांछित अभियुक्त संदीप सिंह को पुलिस ने नियाव पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप सिंह, ग्राम ओढारी मठिया का निवासी है और उसके खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इस कार्रवाई में थाना बिरनो के पुलिसकर्मी संतोष कुमार, कांस्टेबल रोहित सिंह और कांस्टेबल नीरज कुमार की अहम भूमिका रही। थाना अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
477
comment0
Report
Mar 24, 2026 11:12:07
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के वारिस अली के साथ यूपीआई के जरिए 20 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही साइबर सेल गाजीपुर सक्रिय हो गई और प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक पाठक के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। साइबर सेल की कोशिशों से 24 मार्च को पीड़ित वारिस अली के खाते में ठगी गई पूरी 20 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
313
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Mar 24, 2026 11:06:42
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:गर्मी के शुरू होते ही बस्तर जिले में हर दिन जंगलों में आग के 4 से 5 मामले सामने आ रहे है, आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए जगदलपुर में फायर ब्रिगेड की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है,किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई का दावा विभाग के द्वारा किया जा रहा है, फिलहाल जिला मुख्यालय जगदलपुर में 5 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया है, जगदलपुर के फायर स्टेशन में बस्तर ज़िले की सुरक्षा के लिए 18 फायर फाइटर और 30 एसडीआरएफ जवान तैनात हैं, एसडीआरएफ के कमांडेंट संतोष कुमार मार्बल ने दावा किया है कि है कि विभाग के पास पर्याप्त संसाधन है, दमकल की 5 गाड़ियां 24 घंटे आग जानी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार रहती है, वनों से आच्छादित बस्तर में गर्मी के दौरान सूखी घास में मामूली से चिंगारी आग का रूप के लेती है ऐसे में विभाग ने पहले से ही आगजनी की घटनाओं से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। बाइट एसके मार्बल कमांडेंट एसडीआरएफ
469
comment0
Report
Advertisement
Back to top