Back
झज्जर में बेसहारा पशुओं से लोगों को खतरा, गौशाला भेजने की मांग तेज
STSumit Tharan
Nov 07, 2025 04:00:55
Jhajjar, Haryana
झज्जर शहर में बेसहारा पशुओं से बढ़ी लोगों की परेशानी, हादसे का डर बना बेसहारा पशुओं को लेकर शहर वासी परेशान। सब्जी मंडी में सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं बेसहारा पशु। सर्दी के मौसम में धुँध ज्यादा होती है, बेसहारा पशु सड़कों के बीच बैठ जाते हैं, जिससे हादसा होने का डर बना रहता है। लोग सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि जल्द से जल्द बेसहारा पशुओं को गौशाला में भेजा जाए ताकि लोगों को हादसों का शिकार न हो। शहर के लोगों ने भाजपा सरकार पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। कागजों में बेसहारा पशु गौशाला में भेज दी गई है, लेकिन हकीकत सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु अपने आप में बयां कर रहे हैं। शहर की सड़कों और गलियों में घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं, खासकर सब्जी मंडी क्षेत्र में यह पशु सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे दुकानदार और खरीदार परेशान हैं। सर्दी के मौसम में जब सुबह-शाम घना कोहरा छा जाता है, तो ये बेसहारा पशु सड़कों के बीच बैठ जाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वाहन चालक भी रात के समय इन पशुओं के कारण दुर्घटना के डर से परेशान रहते हैं। स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इन बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और हादसों से बचाव हो सके। लोग कहते हैं कि सरकार कागजों में दावा करती है कि सभी बेसहारा पशु गौशालाओं में भेज दिए गए हैं, पर सचाई इसके उलट है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक खुलेआम घूम रहे पशु सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं। शहरवासियों ने भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सिर्फ रिपोर्टों तक सीमित है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि लोग हर दिन इन पशुओं के कारण परेशान हो रहे हैं। शहरवासियों की मांग है कि प्रशासन तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी बेसहारा पशुओं को गौशाला में भेजे, ताकि शहर में यातायात सुचारू रूप से चल सके और आमजन सुरक्षित रह सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 13, 2025 07:45:290
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowDec 13, 2025 07:35:390
Report
NLNitin Luthra
FollowDec 13, 2025 07:35:210
Report
SVShweta Verma
FollowDec 13, 2025 07:33:39Noida, Uttar Pradesh:HUMAYUN KABIR BYTE ON FRAUD CASE
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 13, 2025 07:33:020
Report
RNRandhir Nidhi
FollowDec 13, 2025 07:32:310
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 13, 2025 07:31:480
Report
TSTushar Srivastava
FollowDec 13, 2025 07:31:34Lucknow, Uttar Pradesh:महाराजगंज विधायक जय मंगल कनौजिया महाराजगंज के समर्थ को कैसा एयरपोर्ट पर फूल माला और गुलदस्ता लेकर पंकज चौधरी के स्वागत के लिए पहुंचे हुए हैं
0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowDec 13, 2025 07:31:230
Report
TCTanya chugh
FollowDec 13, 2025 07:31:030
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 13, 2025 07:30:440
Report
RZRajnish zee
FollowDec 13, 2025 07:30:250
Report