Back
करवाचैथ की धूम: बहादुरगढ़ के बाजारों में महिलाओं की चहलकदमी
STSumit Tharan
Oct 09, 2025 06:49:10
Jhajjar, Haryana
बहादुरगढ़ के बाजारों में करवाचैथ की धूम
ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी के स्टालों पर महिलाओं की भारी भीड़
बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
पति की लम्बी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं करवाचैथ का व्रत
महिलाओं ने कहा, नए वस्त्र पहनकर, सज संवरकर पति की लम्बी उम्र का रखेंगी व्रत
बहादुरगढ़ के बाजारों में भी करवाचैथ पर जमकर रौनक नजर आ रही है। बाजार की हर दुकान पर महिलाओं की भारी भीड़ है। कोई नई चूड़ियां खरीद रही है तो कई सजने संवरने का सामान खरीद रही है। नए कपड़े तो हर महिला हफ्ता दस दिन पहले ही तैयार करवा चुकी हैं। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ है। हर पार्लर पर ओवरटाइम किया जा रहा है। पार्लर वालों ने भी करवाचैथ को लेकर स्पेशल पैकेज जारी कर रखे हैं। जिनमें मैनिक्योर, पैडीक्योर के साथ थ्रेडिंग, वैक्सिंग, फेशियल जैसे विकल्प एकसाथ रखे गए हैं। महेंदी के स्टालों पर भी भारी भीड़ है। हर महिला अपनी पसंद के हिसाब से महेंदी के डिजायन बनवा रही है। कोई हथेली पर महेंदी लगवा रही है तो कोई हथेली के साथ पूरे हाथ को ही महेंदी से सजवा रही है। किसी ने अपनी मेहंदी में अपने पति की तस्वीर भी बनवाई है। हर तरफ खुशी का आलम है। दुकानदार इसलिए खुश हैं कि बाजार खरीदारों से गुलजार है और महिलाएं त्यौहार की खुशियों को अपने आंचल में समेट रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यह त्यौहार सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार है; पति की लम्बी उम्र के लिए त्यौहार रखा गया है। जिनका पहला करवाचैथ है उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती है।
4
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 09, 2025 09:37:240
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 09, 2025 09:36:090
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 09, 2025 09:35:500
Report
KAKHURSHEED AALAM
FollowOct 09, 2025 09:34:320
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 09, 2025 09:34:050
Report
CDChittaranjan Das
FollowOct 09, 2025 09:33:520
Report
APAvaj PANCHAL
FollowOct 09, 2025 09:33:110
Report
SDShankar Dan
FollowOct 09, 2025 09:32:560
Report
RMRam Mehta
FollowOct 09, 2025 09:32:360
Report
RMRam Mehta
FollowOct 09, 2025 09:32:260
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 09, 2025 09:32:150
Report
SDShankar Dan
FollowOct 09, 2025 09:32:030
Report
BSBHARAT SHARMA
FollowOct 09, 2025 09:31:500
Report
LBLAILESH BARGAJE
FollowOct 09, 2025 09:31:120
Report