Back
झज्जर-दिल्ली PNDT टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह को पकड़कर दो गिरफ्तार
STSumit Tharan
Feb 07, 2026 10:09:52
Jhajjar, Haryana
झज्जर–दिल्ली संयुक्त पीएनडीटी टीम द्वारा अवैध लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
डॉ मंजू कादयान
जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने टीम को दी बधाई
जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली के संतगढ़, तिलक नगर स्थित “The Look Spa” में रोमा नामक महिला द्वारा स्पा की आड़ में झज्जर एवं आसपास के क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं के भ्रूण का अवैध रूप से लिंग निर्धारण कराया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकरण, झज्जर के निर्देशानुसार डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसी–पीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे, डॉ. नेहा, श्री विनोद कुमार, श्री जयबीर एवं श्री प्रदीप कुमार की एक विशेष टीम गठित की गई। झज्जर पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल श्रीमती रीना, कांस्टेबल कुमारी सोनू, कांस्टेबल भगत सिंह तथा PSI सतबीर भी इस अभियान में शामिल रहे।
योजना के तहत एक गर्भवती महिला तथा सुरेंद्र नामक व्यक्ति को नकली पति के रूप में प्रलोभन ग्राहक बनाया गया। सुरेंद्र ने रोमा (टाउट) से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर लिंग जांच की डील तय की, जिसमें कुल 1,50,000 रुपये की मांग की गई—1,00,000 रुपये अग्रिम और शेष 50,000 रुपये जांच के बाद देने की बात कही गई।
5 फरवरी 2026 की सुबह लगभग 9 बजे झज्जर टीम प्रलोभन ग्राहक को लेकर दिल्ली पहुंची, जहां वेस्ट दिल्ली पीसी–पीएनडीटी टीम ने उन्हें जॉइन किया। इस टीम में नोडल अधिकारी डॉ. लीना राउत तथा तहसीलदार श्री आर्येन्दु अंबेश शामिल थे। दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रलोभन ग्राहक को 1,00,000 रुपये की नंबरयुक्त करेंसी उपलब्ध करवाई गई।
लगभग 9:30 बजे प्रलोभन ग्राहक “The Look Spa” में पहुंचे, जहां रोमा ने नगद राशि प्राप्त की। कुछ समय बाद कुलदीप नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से स्पा पर पहुंचा और अंदर जाकर अल्ट्रासोनिक फिटल डॉपलर मशीन की सहायता से गर्भ की जाँच की। जाँच के उपरांत कुलदीप ने रिपोर्ट सामान्य बताते हुए गर्भपात न कराने की सलाह दी, जबकि उसकी सहयोगी राखी ने लड़का होने की पुष्टि की।
जाँच के बाद कुलदीप मशीन को टी-शर्ट में छिपाकर बाहर निकलने लगा, तभी पीएनडीटी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसके कब्जे से डॉपलर मशीन बरामद कर ली। इसके बाद दोनों टीमों ने कुलदीप और रोमा से विस्तृत पूछताछ की। तलाशी के दौरान रोमा के कब्जे से प्रलोभन ग्राहक द्वारा दिए गए 1,00,000 रुपये भी बरामद किए गए।
छापेमारी एवं जब्ती की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्चात स्थानीय थाना तिलक नगर पुलिस को मौके पर बुलाकर दोनों आरोपियों—रोमा एवं कुलदीप—को आगामी कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया। संयुक्त टीम ने आरोपियों के विरुद्ध PC&PNDT Act, BNS तथा NMC Act की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
डीसी एवं सिविल सर्जन ने दी टीम को बधाई
जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील एवं सिविल सर्जन झज्जर डॉ. मंजू कादयान ने अवैध लिंग जांच गिरोह के खिलाफ की गई इस सफल संयुक्त कार्रवाई पर पीएनडीटी टीम और पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में स्पष्ट संदेश जाता है कि लिंग जांच जैसे अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जिला प्रशासन बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान का जनता के नाम संदेश
उन्होंने बताया कि झज्जर में गत वर्ष 1,000 लड़कों की तुलना में मात्र 915 लड़कियों ने जन्म लिया। लड़के की चाह में हम न केवल सामाजिक संतुलन बिगाड़ रहे हैं, बल्कि कई बार गर्भ में लड़की होने पर अवैध गर्भपात कराने वाले गिरोह गर्भवती महिलाओं की जान से भी खिलवाड़ करते हैं। इस कारण कई महिलाओं को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। बिना लड़कियों के भविष्य के समाज की कल्पना संभव नहीं है। हमें इस रूढ़िवादी सोच से आगे बढ़कर लड़का और लड़की को समान दृष्टि से देखना होगा तथा लिंग जांच जैसे घिनौने अपराध से दूर रहना होगा।
आम जनता से अपील
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति लिंग जांच जैसे अपराध में संलिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन झज्जर या पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप दलाल (8700886095) को दें। लिंग जांच करना और करवाना दोनों ही दंडनीय अपराध हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये नकद इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
झज्जर
सुमित कुमार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:38:180
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:37:540
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 07, 2026 11:37:210
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 11:36:540
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 07, 2026 11:36:180
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 07, 2026 11:35:590
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 11:35:300
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 07, 2026 11:35:110
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 07, 2026 11:34:570
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:34:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 11:34:31Noida, Uttar Pradesh:बनबसा, चम्पावत में आयोजित बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी का संबोधन
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 07, 2026 11:33:470
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 07, 2026 11:33:330
Report