124103
झज्जर सेवानिवृत कर्मचारियों की मांगों पर उत्तराधिकारियों का रोष
Jhajjar, Haryana:झज्जर में सेवानिवृत कर्मचारी यूनियन ने लघु सचिवालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनकी मुख्य मांगों में कैशलैस मेडिकल सुविधा, विधवाओं के लिए एलटीसी की सुविधा, और रेलवे किराए में पचार प्रतिशत की छूट को फिर से लागू करना शामिल है। उन्होंने सरकार को इन मांगों को पूरा करने की अपील की है लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो वे 21 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में बड़ी रैली कर सकते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौधरी देवी लाल की पुण्यतिथि पर अशोक अरोड़ा ने श्रद्धांजलि दी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र - आज देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर थानेसर विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने अपने समर्थकों सहित ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए है, उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी ताऊ देवीलाल का देश की आजादी से लेकर आम आदमी की राजनीति में भागीदारी हो इसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। किसानों, मजदूरों, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए उन्होंने जो योजना बनाई उसके लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं ऐसे महान पुरुष को हम शत-शत नमन करते है।0
0
Report
आहोर-जालोर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
Jalore, Rajasthan:आहोर - जालोर आहोर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। चामुंडा माता चौक पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। नेताओं ने अपने संबोधनों में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसके बाद चामुंडा माता चौक से अस्पताल चौराहा होते हुए खालसा बस स्टैंड तक रैली निकाली गई। रैली के दौरान जेसीबी के जरिए पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।0
0
Report
जालौन में छेड़खानी विरोध के बाद किशोरी पर हमला, परिवार के साथ मारपीट
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में छेड़खानी का विरोध करना किशोरी को पड़ा महंगा, विरोध करने पर बैखौफ दबंगों ने किशोरी को घर में घुसकर पीटा, मारपीट के दौतां बचाव करने आए माता-पिता के साथ भी मारपीट, दबंगों की पिटाई से बेहोश हुई किशोरी, पुलिस पर मामला निपटाने करने का आरोप, पीड़ित परिजनों के साथ एसपी से शिकायत करने पहुंची किशोरी बेहोश, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
SI भर्ती शांतिपूर्ण, सरकार के पुख्ता इंतजाम का दावा
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में SI भर्ती शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होने पर गृहराज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने कहा कि सरकार और एजेंसियों की चाक चौबंद व्यवस्थाओं का नतीजा है। पार्टी स्थापना दिवस पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जवाहर बेढम ने कहा कि किसी भी परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, हमारी सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। ढाई साल में अभी तक जितने भी पेपर हुए हैं पारदर्शी तरीके से हुए हैं, हमारी एजेंसियों ने चाकचौबंद तरीके से व्यवस्था की है। हम इस बात को लेकर काम कर रहे हैं कि युवाओं का संकल्प साकार कर सकें। इतना ही नहीं पूर्व में जिन लोगों ने पेपर लीक या भर्तियों में गड़बड़ियां की है उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएं।0
0
Report
गोंडा में गेहूं की आग से 10 बीघे फसल जलकर राख, प्रशासन लगा रहा नुकसान का आकलन
Gonda, Uttar Pradesh:ख़बर गोंडा से है। जहां तरबगंज विकासखंड अंतर्गत बिशनपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग की चपेट में आने से लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। हालांकि तब तक रामचंद्र, विवई, चीनगू और शिवपाल सहित कई किसानों की लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे गेहूं के खेत में भीषण आग लगी है, लोग खेत में लगी आग बुझाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे खेतों तक न पहुंचे इसके लिए लोग ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं, नुकसान का आकलन कर तहसील को रिपोर्ट भेजने में जुटे हैं।0
0
Report
साहिबगंज: गंगा किनारे महिला हत्या मामला, पति गिरफ्तार, चाकू बरामद
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल को गंगा नदी के किनारे एक महिला की लाश मिली थी. मामले में पुलिस ने उनके ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अदालत के द्वारा पुख्ता सबूत मिलने पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजमहल SDPO विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बड़ा खुलासा किया. पुलिस के अनुसार पूर्वी प्राणपुर स्थित गंगा नदी के किनारे शव मिला. राधानगर थाना कांड संख्या 102/2026 के तहत FIR दर्ज किया गया. SDPO के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल से आरोपी राहुल शेख (25) को धर-दबोचा गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया. निशानदेही पर चाकू भी बरामद हुआ. गिरफ्तारी और साक्ष्य संकलन के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.0
0
Report
Advertisement
पटना एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार; रनवे बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संभव होंगी
Patna, Bihar:पटना एयरपोर्ट में आज सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने की। यह बैठक नए टर्मिनल भवन के निर्माण के बाद पहली बार आयोजित हुई, जिसमें दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पटना एयरपोर्ट के निदेशक चंद्र प्रताप द्विवेदी, पटना डीएम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एयरपोर्ट के विस्तार और सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद रविशंकर प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में पटना एयरपोर्ट पर करीब 40 लाख यात्री आवागमन कर रहे हैं, जिसे देखते हुए रनवे के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस दिशा में राज्य और केंद्र सरकार दोनों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विकास के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन पर समिति जल्द निर्णय लेगी. साथ ही, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी इस विषय पर चर्चा हुई है और उन्होंने सहयोग का आश्वासन दिया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत को लेकर भी सकारात्मक पहल की जा रही है। बैठक में यह भी तय किया गया कि बिहार के स्थानीय उत्पादों को एयरपोर्ट पर प्रदर्शित और बिक्री के लिए स्थान दिया जाएगा, जिससे राज्य के उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। जिला प्रशासन और विमानन कंपनियों के सहयोग से पटना एयरपोर्ट को और आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम जारी है.0
0
Report
मुजफ्फरपुर प्रयागचक में घर से 20 लाख की चोरी, चोर दरवाजा जाम कर ले गए
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के प्रयागचक गांव के दवा दुकानदार विमल राय ने अपने चार दिन पहले अस्पताल में किसी को देखने के लिए शहर आने के बाद अपने घर को सुरक्षित बंद रखा। बेखौफ चोरों ने घर में प्रवेश कर दरवाजे के अंदर लोहे का रोड लगाकर जाम कर दिया और पीछे का दरवाजा तोड़कर अलमारी से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 5 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाने की मांग की गई है और पुलिस गिरोह के बारे में पता कर चोरी गए सामान बरामद करने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
नोएडा: ठगी के दो शातिर गिरफ्तार, नोटों की गिड्डी दिखाकर लूट में पकड़े गए
Noida, Uttar Pradesh:थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस टीम ने ग्राम भंगेल, नोएडा से विशाल उर्फ नन्हे और करन सोलंकी को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से दो कागज की गड्डियां बरामद हुईं, जिनमें ऊपर-नीचे केवल 500 रुपये के असली नोट लगे हुए थे, जबकि अंदर कागज भरा हुआ था। इसके अलावा 2500 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी भोले-भाले लोगों को नोटों की गड्डी दिखाकर लालच देते थे और बदले में उनके कीमती आभूषण ठगकर फरार हो जाते थे। इस तरह वे आसानी से लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी अभियुक्तों की पहचान विशाल उर्फ नन्हे /करन सोलंकी थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर, तीन घायल; पोस्टमार्टम की तैयारी
Sawai Madhopur, Rajasthan:ब्रेकिंग गंगापुर सिटी सवाई माधोपुर बनी सिंह मीना 9829427070 जिला संवाददाता अरविन्द चौहान गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसो का कहर जारी थडी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित मृतको की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस,अलमीर और बन्नो के रूप में हुई शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?0
0
Report
रanchi में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या: पिता‑पुत्र और डॉक्टर पर आरोप
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है… जहां 13 वर्षीय एक मासूम बच्ची, जिसे 8 साल पहले पालने के लिए घर लाया गया था… उसी घर में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। ये कोई हादसा नहीं… बल्कि भरोसे, रिश्ते और मानवता की निर्मम हत्या है. रातु थाना क्षेत्र के झखराटांड में सामने आए इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सुबोध पाठक और उसके बेटे राहुल पाठक को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि इस जघन्य अपराध में एक डॉक्टर की भूमिका भी सामने आई है… जिसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की सलाह दी। दरअसल, 13 मार्च को मासूम नंदिनी की हत्या राहुल पाठक ने गला घोंटकर कर दी। वजह… बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली है। राहुल को शक था कि उसके पिता इस बच्ची को अपनी संपत्ति में हिस्सा दे सकते हैं। इतना ही नहीं, उसने ये भी बताया कि बच्ची के फोन पर बात करने को लेकर भी वह नाराज रहता था। इसी मानसिकता और विवाद के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद, सच्चाई छिपाने के लिए पिता-पुत्र ने मिलकर साजिश रची… और बच्ची के शव को बिहार के गयाजी ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया… ताकि सबूत मिटाए जा सकें. मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि बच्ची को करीब 8 साल पहले बिहार के औरंगाबाद से लाकर रांची में रखा गया था। लेकिन आरोपी राहुल अक्सर बच्ची के साथ मारपीट करता था। 13 मार्च को भी मारपीट के दौरान ही उसने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद जब इसकी जानकारी सुबोध पाठक को हुई…तो उसने एक परिचित डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची की मौत की पुष्टि की… और शव को ठिकाने लगाने की सलाह दी। यही वजह है कि इस मामले में डॉक्टर को भी आरोपी बनाया गया है। एंबुलेंस के जरिए गया ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में एंबुलेंस चालक का बयान भी दर्ज किया गया है… और पुलिस ने कई अहम सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं. सोचिए… जिस बच्ची को सहारा देने के लिए घर लाया गया था… उसी को मौत के घाट उतार दिया गया। ये सिर्फ एक हत्या नहीं… बल्कि मानवता पर लगा एक गहरा कलंक है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
बीजेपी स्थापना दिवस: 2029 तक महिलाओं को 33% टिकट का बिल पेश
Yamuna Nagar, Haryana:आज बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों पर झंडे लहराए जा रहे हैं। हरियाणा के पूर्व शिक्षा एवं कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का कहना है कि आज देश तेजी से विकसित हो रहा है, गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम किया जा रहा है। उन्हें गरीबी रेखा से बाहर निकाला जा रहा है। अभी तक 25 करोड लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत पूरे विश्व में सिरमौर बनेगा। पूर्व मंत्री ने कहा बीजेपी ने अपने संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत पद दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की हुआ है कि 2029 के चुनाव में इसके लिए बिल लाया जाएगा और महिलाओं को 33 प्रतिशत टिकट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं का मान सम्मान करती है। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के इन आरोपों को गलत बताया कि राजनीतिक लाभ के लिए लोकसभा का तीन दिन के लिए सत्र बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बिल लाना चाहती है विपक्ष को उस पर विचार करना चाहिए, लेकिन विपक्ष भाग रहा है। हम सेशन चलाना चाहते हैं लेकिन विपक्ष उससे पीछे हट रहा है। पूर्व मंत्री ने बीजेपी के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय, निवास पर झंडा फहराया। वहीं भाजपा के कार्यालय में भी झंडा फहराया गया। इसके अलावा भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर झंडा फहरा रहे हैं, और बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
अजगर ने बकरी के बच्चे को निगला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अजगर बकरी के बच्चे को निगलता हुआ दिखाई दिया। यह नज़ारा देखते ही आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि बकरी के बच्चे को बचाने की कोशिश में ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से अजगर पर हमला कर दिया। देखते ही देखते अजगर को पीट-पीटकर मार डाला गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम के पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
इटावा में चेन पुलिंग: शराब के नशे में जीआरपी सिपाही निलंबित
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चैन पुलिंग कर उतरे जीआरपी पुलिस कर्मी ने आरपीएफ पुलिस कर्मी से शराब के नशे में बदसलूकी की नशे में होने के कारण आरोपी सिपाही को निलंबित कर जांच कार्यवाही की जा रही है। इटावा रेलवे स्टेशन जंक्शन के पास बने माल गोदाम पर जब दिल्ली से कानपुर की तरफ जा रही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस अचानक रुक गई पता करने पर मालूम चला कि ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया है जब ट्रेन को आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चेक किया तो इटावा जनपद के रहने वाले जीआरपी थाने अलीगढ़ में तैनात अमजद खान के द्वारा चेन पुलिंग कर रोका गया था तभी आरपीएफ पुलिस ने पूछताछ करनी चाहिए तो शराब के नशे में अमजद खान ने बदसलूकी की कर डाली इसके बाद मामला संज्ञान में आया तो जीआरपी सिपाही अमजद खान का मेडिकल परीक्षण कराया गया मेडिकल परीक्षण में शराब पाई गई तो इस पूरे मामले में एसएसपी जीआरपी के द्वारा तत्काल प्रभाव से सिपाही अमजद खान को निलंबित कर मामले की जांच बैठा दी है0
0
Report
चित्रकूट में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की बड़ी छापेमारी: 600 किलोग्राम लहन और 45 लीटर शराब जब्त
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड- चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर, अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप… मंदाकिनी नदी किनारे छापेमारी में भारी मात्रा में लहन और अवैध शराब बरामद… पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के सख्त आदेशों के बाद चित्रकूट में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आबकारी टीम ने कर्वी थाना क्षेत्र के टिकुरा गांव में मंदाकिनी नदी किनारे संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश दी… छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी… मौके से करीब 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया… जिसे तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया… इतना ही नहीं… कार्रवाई के दौरान 45 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया… आबकारी विभाग ने इस मामले में 2 अभियोग दर्ज करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। आबकारी अधिकारी ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है… किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हो रही इन सख्त कार्रवाइयों से साफ है कि चित्रकूट में अब अवैध शराब कारोबारियों की खैर नहीं… प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है…0
0
Report
Advertisement
