Back
बहादुरगढ़ बाईपास पर बड़ा हादसा, तीन गाड़ियाँ भिड़ीं, एक की हालत गंभीर
STSumit Tharan
Nov 26, 2025 08:48:31
Jhajjar, Haryana
बहादुरगढ़ बाईपास पर बड़ा हादसा
एक के बाद एक टकराई तीन गाड़ियां。
तीन घायल, दो को पीजीआई किया रैफर。
एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने पर हुआ हादसा。
पीछे आ रही गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी。
उसके पीछे आई दो गाड़ियां ने भी मारी आपस में टक्कर。
हादसे के बाद बाईपास पर लगा जाम。
पुलिस ने मामले की जाँच की शुरू, घायलों के लिए जा रहे बयान。
रोहतक के किलोई की रहने वाली दो महिलाएं भी घायल。
गुड़गाँव से माता के दर्शन कर लौट रहे थे घर。
बुधवार सुबह एचएल सिटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार के अचानक ब्रेक लगने से तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनमें तीन को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है。
हादसा सुबह करीब 9 बजे झज्जर रोड फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, यहां एक स्कोडा कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे आ रही किया सोनेट कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी दौरान सोनेट कार एक पिकअप व स्विफ्ट कार से भी जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनेट का एक टायर निकलकर सड़क पर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद जूस व मूंगफली बेचने वाले दुकानदार बाल-बाल बच गए。
सोनेट कार में सवार तीन लोग नवीन, निर्मला और ज्योति, निवासी किलोई घायल हो गए। बताया गया कि वे गुरुग्राम स्थित माता मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। तीनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। ड्राइवर नवीन की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल मां-बेटी का उपचार नागरिक अस्पताल में जारी है। हादसे में पिकअप चालक के हाथ में भी चोट आई, जबकि स्विफ्ट कार सवार को भी हल्की चोट लगने की जानकारी है।
प्रत्यक्षदर्शी तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने के साथ-साथ सड़क पर मौजूद गड्ढे को भी हादसे का संभावित कारण बता रहे हैं। हादसे में 3 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। घायलों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी, जिसके बाद हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowNov 26, 2025 08:58:310
Report
0
Report
AMANIL MOHANIA
FollowNov 26, 2025 08:57:260
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 26, 2025 08:57:050
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 26, 2025 08:55:490
Report
VSVARUN SHARMA
FollowNov 26, 2025 08:55:320
Report
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 26, 2025 08:54:240
Report
MVManish Vani
FollowNov 26, 2025 08:54:020
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowNov 26, 2025 08:52:420
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 26, 2025 08:52:240
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 26, 2025 08:52:060
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 26, 2025 08:51:540
Report
VMVimlesh Mishra
FollowNov 26, 2025 08:51:390
Report