Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gurugram122001
गुरुग्राम में 70 एसओएस मशीनों से सुरक्षा चक्र मजबूत, 112 पर सूचना
DBDevender Bhardwaj
Oct 03, 2025 12:36:24
Gurugram, Haryana
गुरूग्राम का सेफ्टी आई लैंड बटन दबाते ही मिलेगी सुरक्षा,गुरूग्राम में शुरू होगा सुरक्षा चक्र गुरूग्राम में लगाए जाएंगे 70 जगहों पर एसओएस मशीनें सभी पॉइंट को 112 से जोड़ा जायेगा जिससे तुरंत पुलिस को जानकारी मिल सके जीएमडीए करायेगी मशीने उपलब्ध, अलग से बनाया जायेगा कंट्रोल रूम
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Oct 03, 2025 14:17:19
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ मामा के घर आया हुआ एक 2 साल का मासूम खेलते-खेलते पानी की भरी बाल्टी में गिर गया जिसके चलते मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के वक्त मासूम की माँ और मामा का परिवार ऊपर छत पर गया था और मासूम निचे अकेला था। उसी वक्त मासूम खेलते खेलते पानी की बाल्टी के पास गया और पानी से खेलने लगा, तभी बाल्टी में उल्टा गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। मामला परिवार को तब जानकारी मिली जब पड़ोस की एक महिला घर आई और उसने बच्चे को बाल्टी में पड़ा हुआ देखा। फिर मोहल्ले में हल्ला मच गया और माँ सहित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम का पिता हिमाचल में नौकरी करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर परिजनों से घटना की पुष्टि की। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बाल्टी में डूबकर मृत्यु की पुष्टि की और कहा थाना बिलारी पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
0
comment0
Report
ACAmit Chaudhary
Oct 03, 2025 14:16:56
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ में एक पति अपनी पत्नी के शव को श्मशान घाट में ले जाकर चिता पर रख अग्नि देने की तैयारी कर रहा था कि तभी मृतका के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मृतिका के परिजनों ने पति पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतिका गुंजा कुमारी की बहन की बेटी पिंकी ने बताया कि गुंजा बिहार के वैशाली जिले के माल गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी लखीसराय के शंकर महला गांव के दीपक से लगभग चार साल पहले हुई थी, जो गुंजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दीपक गुंजा को बिहार नहीं जाने देता था और शादी के बाद से ही उसकी चरित्र पर शक किया करता था। पड़ोसियों ने सूचना दी कि गुंजा की मौत हो गई है और दीपक शव दाहसंस्कार के लिए श्मशान घाट ले गया है जिसे परिजनों ने रोक दिया। पिंकी और उनके पति ने दीपक से शव दाहसंस्कार के लिए समय पर इंतजार न करने के लिए कहा, पर दीपक ने ऐसा नहीं किया। दीपक के अन्य बयान बदलते रहे—कभी अटैक, कभी आत्महत्या—पर परिजनों को अब भी हत्या पर यकीन है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या के धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Oct 03, 2025 14:16:42
Kanpur, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में बरसात होने के बावजूद भी आज कर्नलगंज तहसील क्षेत्र की 500 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े ही धूमधाम से विसर्जन कर जा रहा है। लोग गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अपने-अपने वाहनों पर लेकर के करनैलगंज के सरयू घाट विसर्जन करने के लिए लेकर के जा रहे हैं। 1990 में कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में हुए दंगे के बाद बीते 35 सालों से यहां की दुर्गा प्रतिमाएं दूसरे दिन ही विसर्जित की जाती हैं। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में अलग-अलग तरीके से बाहर से आई झांांकियां भी देखने को मिली है जिसमें भगवान गणेश,भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी की झांकियां भी देखने को मिल रही है। वही हल्की बरसात होने के कारण कई दुर्गा प्रतिमाओं को लोग ट्रिपल से ढक करके विसर्जन के लिए लेकर के गए हुए हैं। आज परसपुर थाने की कर्नलगंज थाने की और कटरा बाजार थाने की दुर्गा प्रतिमाएं दूसरे दिन आज विसर्जित हो रही हैं। करनैलगंज तहसील क्षेत्र के कई अतिसंवेदनशील क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं को सकुशल विसर्जन के लिए पुलिस कर्मियों द्वारा सरयू घाट की तरफ भिजवाया जा रहा है वहां पर बड़ी ही धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है।कर्नलगंज के सरयू घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं एसडीआरएफ और डीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी लगाया गया है ताकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े。
0
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 03, 2025 14:15:10
Krishnanagar, West Bengal:ধারালো অস্ত্রের আঘাতে খুন আজ বিকেলে, গ্রেপ্তার দুইজন আজই。 পুলিশ জানায় আজ বিকেল আনুমানিক 3 টে নাগাদ ঘটনা, রঞ্জিত সর্দার (ওরফে বাপ্পা বয়স ৩৫ বছর) নামে এক ব্যক্তি, যিনি নদিয়ার ভীমপুরের বাগবেড়িয়ার ময়দানপুরের বাসিন্দা, তাকে এলাকার বাসিন্ধা রমেশ বিশ্বাস, তার স্ত্রী সাধনা বিশ্বাস এবং পরিবারের অন্যান্য সদস্যরা অপমান লাঞ্ছিত করেছেন বলে অভিযোগ রয়েছে। রমেশ বিশ্বাসের উঠোনে এই অপমাম লাঞ্ছিত করার ঘটনাটি ঘটে বলে জানা গেছে, যেখানে ভুক্তভোগী রণজিৎ এর উপর ধারালো অস্ত্র ব্যবহার করা হয়েছে বলে অভিযোগ রয়েছে। ফলস্বরূপ, রঞ্জিত সর্দার গুরুতর রক্তক্ষরণে আহত হন এবং তাকে তাৎক্ষণিকভাবে শক্তিনগর হাসপাতালে স্থানান্তরিত করা হয়, যেখানে তিনি মারা যান। ইতিমধ্যেই একটি পুলিশ দল ঘটনাস্থলে পৌঁছেছে এবং প্রাথমিক তদন্ত প্রক্রিয়া চলছে। রমেশ বিশ্বাস, সাধনা বিশ্বাস এবং একজন অভিযুক্তকে ভীমপুর থানা গ্রেপ্তার করেছে এবং ঘটনার পিছনের উদ্দেশ্য কি তদন্তাধীন রয়েছে।
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 14:06:10
2
comment0
Report
SKSunny Kumar
Oct 03, 2025 14:06:01
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार चुनाव से पहले कई IAS अधिकारियों का तबादल हुआ है。 पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर अनिमेष कुमार पराशर बने हैं। इसके साथ ही वह बिहार राज्य निर्माण विकास निर्माण निगम (बुडको) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। वहीं, वर्तमान कमिश्नर डॉ चंद्रशेखर अब मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव होंगे: इसके साथ ही उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यशपाल मीणा को पटना नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव थे। शीर्षक कपिल अशोक को कम्फड का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है.. हिमांशु शर्मा स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे..
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Oct 03, 2025 14:05:34
Patna, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की दिशा तय करने वाली एक अहम बैठक 4 अक्टूबर को पटना में होने जा रही है. इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से चुनावी प्रक्रिया और तैयारियों को लेकर सुझाव लेगा. आयोग ने 3 दलों मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतन राम मांझी की हम पार्टी को बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है. यह फैसला राजनीति हलचल तेज कर दी है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से जारी लैटर के अनुसार, यह बैठक 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पटना के होटल ताज में आयोजित की गयी है . बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे. चुनाव आयोग की पूरी पीठ बैठक में मौजूद रहेगी . बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, आचार संहिता लागू होने के बाद की प्रक्रिया और मतदान केंद्रों की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा आयोग राजनीतिक दलों से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने को लेकर सुझाव भी लेगा.बैठक में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट), इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन के तीन प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने को कहा है.
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Oct 03, 2025 14:05:25
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक युवक की चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी गई। एक और युवक पर बचाने के क्रम में चाकू से कई वार कर दिए गए, जिसका बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के आरोपी राजू को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि राजू, गणेश और भौनू पाल तीनों रोज बाढ़ प्लेटफॉर्म पर गांजा पीने के लिए जमा होते थे। वे सभी प्लेटफॉर्म के पास ही किराए के मकान में रहते थे। कल रात वे सभी गांजा का नशा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पैरों से विकलांग बुढ़नीचक निवासी राजू ने चाकू से भोनू पाल पर चाकू से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर उसका चचेरा भाई गणेश पाल उसे बचाने के लिए दौड़ा। राजू ने उसे छोड़कर गणेश पर ही हमला कर दिया। उसपर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जो हमले में बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना तुरंत जीआरपी को दी गई। जीआरपी के जवान रात भर घटनास्थल की निगरानी में लगे थे। एफएसएल की टीम सुबह 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बाइट स्थानीय ग्रामीण और मृतक के परिजन Amritendu Shankar Thakur, SP Rail
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Oct 03, 2025 14:04:53
Patna, Bihar:पटना के SK Puri थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बोरिंग रोड स्थित पार्क के सामने तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक काले रंग की अज्ञात SUV कार ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान मोहम्मद अमीरउल्ला (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छपरा के रहने वाले हैं और फिलहाल पटना के मखदुमपुर गेट नंबर 87 स्थित संतमाइकल स्कूल के पास किराए के मकान में रहते हैं। वे ठेकेदारी का काम करते हैं। हादसे के समय अपनी साइट पर पैदल जा रहे थे कि पीछे से कार ने जोरदार ठोकर मार दी। अमीरउल्ला ने होश आने के बाद बताया कि उन्हें अचानक कुछ याद नहीं और आंख खोलने पर खुद को अस्पताल में पाया। दूसरी घायल महिला की पहचान चिंता देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बासवान पार्क, SK Purि की रहने वाली हैं। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, दाहिना हाथ फ्रैक्चर है और अंदरूनी चोटें भी गहरी हैं। घटना के बाद कार चालक कार को लेकर फरार हो गया है वहीं पुलिस CCTV फुटेज के माध्यम से कर के बारे में पता लगाने में जुटी है।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top